Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
पीरामल फाइनेंस लिमिटेड (पूर्व में पिरामल कैपिटल एंड हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड) ईएमआई में छूट, बैलेंस ट्रांसफर सुविधा, लोन अवधि के पहले 5 वर्षों तक कम ईएमआई और शुरुआती अवधि में अधिक ईएमआई जैसे लाभों के साथ कई विशेष होम लोन प्रोडक्ट्स ऑफर करता है। यह एचएफसी ‘गृह सेतु’ होम लोन भी प्रदान करता है, जो नकद वेतन पाने वाले या कम लोन पात्रता वाले आवेदकों के लिए एक विशेष होम लोन योजना है।
पीरामल फाइनेंस होम लोन |
|
| ब्याज दर | 9.99% प्रति वर्ष से शुरू |
| लोन राशि | ₹5 लाख से ₹2 करोड़ |
| एलटीवी रेश्यो | प्रॉपर्टी की कीमत की 75% से 90% तक |
| लोन अवधि | 30 साल तक |
| प्रोसेसिंग फीस | लोन राशि की 3% तक |
नोट- ब्याज दरें 12 जनवरी 2026 को अपडेट की गई हो
पीरामल होम लोन की ब्याज दरें 9.99% प्रति वर्ष से शुरू होती हैं। पीरामल फाइनेंस ने अपने होम लोन आवेदकों के सिबिल स्कोर और पेशा के आधार पर प्रदान की जाने वाली ब्याज दरों के बारे में नहीं बताया है, लेकिन आमतौर पर बैंक/ लोन संस्थान अपने आवेदकों की होम लोन ब्याज दरें निर्धारित करते समय इन कारकों पर विचार करते हैं।
| बैंक/ लोन संस्थान | ₹30 लाख तक | ₹30 लाख से ₹75 लाख तक | ₹75 लाख से अधिक |
| एसबीआई | 7.50% – 8.95% | 7.50% – 8.95% | 7.50% – 8.95% |
| HDFC बैंक लिमिटेड | 7.90% से शुरू | 7.90% से शुरू | 7.90% से शुरू |
| बजाज हाउसिंग फाइनेंस | 745% से शुरू | 7.45% से शुरू | 7.45% से शुरू |
| ICICI बैंक | 7.70% से शुरू | 7.70% से शुरू | 7.70% से शुरू |
| एक्सिस बैंक | 8.35% –11.90% | 8.35% –11.90% | 8.35% –9.35% |
| फेडरल बैंक | 8.75% से शुरू | 8.75% से शुरू | 8.75% से शुरू |
| पंजाब नेशनल बैंक | 7.50%–9.35% | 7.45%–9.25% | 7.45%–9.25% |
| कोटक महिंद्रा बैंक | 7.99% से शुरू | 7.99% से शुरू | 7.99% से शुरू |
| बैंक ऑफ बड़ौदा | 7.45% - 9.25% | 7.45% - 9.25% | 7.45% - 9.50% |
| केनरा बैंक | 7.50%-10.25% | 7.45%-10.25% | 7.40%-10.15% |
| IDFC फर्स्ट बैंक | 8.85% से शुरू | 8.85% से शुरू | 8.85% से शुरू |
| आईडीबीआई बैंक | 7.55% से शुरू | 7.55% से शुरू | 7.55% से शुरू |
| पंजाब एंड सिंध | 7.55% – 10.75% | 7.55% – 10.75% | 7.55% – 10.75% |
| आरबीएल बैंक | 8.20% से शुरू | 8.20% से शुरू | 8.20% से शुरू |
| LIC हाउसिंग फाइनेंस | 7.50% से शुरू | 7.50% से शुरू | 7.50% से शुरू |
| टाटा कैपिटल | 7.75% से शुरू | 7.75% से शुरू | 7.75% से शुरू |
| पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस | 8.25%- 11.50% | 8.25% -11.50% | 8.25%-10.85% |
| सम्मान कैपिटल | 8.75% से शुरू | 8.75% से शुरू | 8.75% से शुरू |
| आदित्य बिरला | 7.75% से शुरू | 7.75% से शुरू | 7.75% से शुरू |
| इंडिया शेल्टर | 10.50%-20.00% | 10.50%-20.00% | 10.50%-20.00% |
| L&T हाउसिंग फाइनेंस | 8.65% से शुरू | 8.65% से शुरू | 8.65% से शुरू |
| गोदरेज हाउसिंग फाइनेंस | 8.55% से शुरू | 8.55% से शुरू | 8.55% से शुरू |
| होम फर्स्ट फाइनेंस | 11.90% से शुरू | 11.90% से शुरू | 11.90% से शुरू |
| ईज़ी होम फाइनेंस | 8.99% से शुरू | 8.99% से शुरू | 8.99% से शुरू |
| पीरामल कैपिटल हाउसिंग फाइनेंस | 9.50% से शुरू | 9.50% से शुरू | 9.50% से शुरू |
| चोलामंडलम | 10.50% से शुरू | 10.50% से शुरू | 10.50% से शुरू |
अपना घर बनाने के लिए आकर्षक ब्याज दरों पर होम लोन प्राप्त करें अप्लाई करें
| विवरण | शुल्क |
| प्रोसेसिंग फीस |
|
| पार्ट पेमेंट या प्री- क्लोज़र फीस |
|
| लोन रीपेमेंट इंस्ट्रूमेंट डिसऑनर चार्ज | ₹500+ लागू टैक्स |
| CERSAI फीस | ₹500 + लागू टैक्स |
| लोन प्री-क्लोज़र स्टेटमेंट | ₹1,000 + लागू टैक्स |
| बैंक के पास जमा किए गए दस्तावेज़ों की सूची | ₹500 + लागू टैक्स |
| लोन रीपेमेंट स्केड्यूल | ₹500 + लागू टैक्स |
| लोन रीपेमेंट मोड में बदलाव | ₹500 + लागू टैक्स |
| लोन शर्तों की रीशेड्यूलिंग (उदाहरण के लिए ईएमआई तिथि में बदलाव / ईएमआई में वृद्धि / अवधि कम करना) | ₹5000 + लागू टैक्स |
| नो ड्यूज सर्टिफिकेट इशूअन्स फीस | पहली बार मुफ़्त; बाद में ₹500 + लागू टैक्स |
| अकाउंट की स्टेटमेंट | साल में एक बार निःशुल्क; बाद में ₹500 + लागू टैक्स |
| दस्तावेज़ों की कॉपी | ₹1000 + लागू टैक्स |
| प्रॉपर्टी दस्तावज़ों का रिट्रीवल | ₹2000 + लागू टैक्स |
यह भी पढ़ें: जानें कि बैंकों के अलावा और कौन सी हाउसिंग कम्पनियां हैं जो आपको होम लोन दे सकती हैं
यह भी पढ़ें: होम लोन के लिए कितना होना चाहिए क्रेडिट स्कोर?
घर बनाने के लिए होम लोन प्राप्त करें अप्लाई करें
ऊपर दी गई होम लोन की योग्यता शर्तों के अलावा, पीसीएचएफएल अन्य बैंकों और एचएफसी की तरह ही अपने आवेदकों की होम लोन योग्यता का मूल्यांकन करने के लिए आयु, क्रेडिट स्कोर, जॉब प्रोफाइल, नियोक्ता/ कंपनी की प्रोफाइल, मासिक आय जैसे कारकों को भी ध्यान में रखते हैं। बिना क्रेडिट स्कोर वाले या कम क्रेडिट स्कोर वाले होम लोन आवेदक अपने क्रेडिट स्कोर को बनाने या सुधारने के लिए पैसाबाजार के साथ सह-ब्रांडेड पार्टनर के रूप में एसबीएम बैंक (इंडिया) लिमिटेड द्वारा जीवन भर मुफ्त सुरक्षित क्रेडिट कार्ड, स्टेप अप क्रेडिट कार्ड का लाभ उठा सकते हैं।
प्लॉट खरीदने के लिए आसानी से होम लोन प्राप्त करें अप्लाई करें
पहचान प्रमाण
आय प्रमाण
निवास का प्रमाण
सह-आवेदक की जानकारी
पहचान प्रमाण
आय प्रमाण
निवास का प्रमाण
सह-आवेदक संबंधी जानकारी
*सह-आवेदक का होना ज़रूरी है। इसके अलावा, कुछ मामलों में महिला सह-आवेदक का होना अनिवार्य है।
अपने सपनों का घर बनाना चाहते हैं? बेस्ट होम लोन ऑफर्स प्राप्त करें अप्लाई करें
Monthly EMI ₹ 15,622
Total Amount Payble ₹ 5,62,395(Principal + interest)
Principal Amount ₹ 5,00,000
Total Interest Payble ₹ 62,395
यह भी पढ़ें: भारत में होम लोन लेने की प्रक्रिया
घर को बनाना चाहते हैं और सुंदर! होम रेनोवेशन लोन के लिए अप्लाई करें अप्लाई करें
टोल-फ्री नंबर:
पिरामल फाइनेंस होम लोन की ग्राहक सेवा और शिकायत निवारण प्रक्रिया के बारे में अधिक जानने के लिए पिरामल फाइनेंस होम लोन ग्राहक सेवा/शिकायत मैट्रिक्स पर क्लिक करें।
प्रश्न. पीरामल फाइनेंस होम लोन पर किस ब्याज दर की पेशकश करता है?
उत्तर. पीरामल फाइनेंस 9.49% प्रति वर्ष से शुरू होने वाले होम लोन की पेशकश करता है। हालांकि हाउसिंग फाइनेंस कंपनी द्वारा दी जाने वाली ब्याज दर लोन राशि, एलटीवी रेश्यो, आवेदक का क्रेडिट स्कोर, रोजगार आदि जैसे कारकों पर निर्भर करेगी।
प्रश्न. पीरामल फाइनेंस द्वारा दी जाने वाली अधिकतम होम लोन अवधि और लोन राशि क्या है?
उत्तर. पीरामल फाइनेंस अपने ग्राहकों को अधिकतम 2 करोड़ रुपये की ऋण राशि दे सकता है। पीरामल फाइनेंस द्वारा दी जाने वाली अधिकतम होम लोन भुगतान अवधि 30 वर्ष तक की है।
प्रश्न. क्या मुझे पीरामल होम लोन पर कोई टैक्स बेनिफिट मिलेगा?
उत्तर. हां, आयकर अधिनियम की धारा 80C के तहत, पीरामल होम लोन कस्टमर्स हर वित्तीय वर्ष होम लोन की मूल राशि के भुगतान पर 1.5 लाख रु. तक का टैक्स बेनिफिट प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा वे धारा 24(B) के तहत, एक वित्तीय वर्ष में होम लोन के ब्याज पर 2 लाख रु. तक का बेनिफिट प्राप्त कर सकते हैं।
प्रश्न. पीरामल फाइनेंस में होम लोन के लिए आवेदन कैसे करें?
उत्तर. पिरामल होम लोन के लिए आवेदन करने के लिए, आवश्यक दस्तावेजों के साथ लोन एप्लीकेशन फॉर्म इसकी निकटतम शाखा में जमा करें। इसके अलावा, आप बैंक/NBFC की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध ऑनलाइन लोन एप्लीकेशन फॉर्म भी भरकर जमा कर सकते हैं।
प्रश्न. क्या पीरामल फाइनेंस में लिए गए होम लोन की अवधि बढ़ाई जा सकती है?
उत्तर. पिरामल कैपिटल एंड हाउसिंग फाइनेंस ने मौजूदा होम लोन की अवधि बढ़ाने को लेकर इससे संबंधित गाइडलाइन्स या नियमों की जानकारी नहीं दी है। हालाँकि, कई बैंक/NBFC होम लोन की अवधि बढ़ाने की सुविधा देते हैं, बशर्ते लोन की भुगतान अवधि बैंक/NBFC द्वारा ऑफर की जा रही अधिकतम अवधि और लोन की मैच्योरिटी के समय कस्टमर की अधिकतम उम्र के मुताबिक होनी चाहिए। ध्यान रहे, लोन की अवधि बढ़ाने से आपका क्रेडिट स्कोर कम हो सकता है जिससे आगे चलकर लोन और क्रेडिट कार्ड प्राप्त करने की आपकी योग्यता प्रभावित हो सकती है। इसके पीछे का कारण यह है कि अवधि बढ़ाने की आपकी रिक्वेस्ट के बाद लोन को रिस्ट्रक्चर किया जाएगा और क्रेडिट ब्यूरो इसे एक नकारात्मक क्रेडिट इवेंट के रूप में देखते हैं। इसलिए, अवधि बढ़ाने से क्रेडिट ब्यूरो आपके क्रेडिट स्कोर को कम कर देगा।
अगर आप नहीं चाहते कि आपके क्रेडिट स्कोर पर नकारात्मक प्रभाव पड़े, तो आप बैलेंस ट्रांसफर सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। इसके तहत आप किसी ऐसे बैंक/NBFC में अपने होम लोन को ट्रांसफर कर सकते हैं, जहां आपको कम दरें ऑफर की जा रही हों। कम ब्याज दरों पर अपना होम लोन ट्रांसफर करने से आपके लोन की ईएमआई कम हो जाएगी। होम लोन ट्रांसफर करते समय अगर बैंंक/NBFC आपको लोन अवधि बढ़ाने के लिए योग्य मानते हैं तो आप लंबी भुगतान अवधि चुन सकते हैं।
प्रश्न. मैं अपने पीरामल होम लोन की ईएमआई का ऑनलाइन भुगतान कैसे कर सकता हूं?
उत्तर. पीरामल होम लोन आवेदक इस लिंक – https://www.piramalfinance.com/account पर लॉग-इन करके अपने पीरामल होम लोन ईएमआई का भुगतान कर सकते हैं।
प्रश्न. मैं अपने पीरामल होम लोन आवेदन की स्थिति कैसे चेक सकता हूं?
उत्तर. पीरामल होम लोन आवेदक इस लिंक – https://www.piramalfinance.com/account पर लॉग-इन करके अपने लोन आवेदन के स्टेटस को ट्रैक कर सकते हैं।
प्रश्न. पीरामल होम लोन अकाउंट में लॉग इन कैसे करें?
उत्तर. अपने पीरामल होम लोन अकाउंट में लॉग-इन करने के लिए, सबसे पहले इस लिंक पर क्लिक करें – https://www.piramalfinance.com/account। फिर, अपने लोन अकाउंट से लिंक मोबाइल नंबर दर्ज करें।
प्रश्न. पीरामल फाइनेंस होम लोन कस्टमर केयर नंबर क्या है?
उत्तर. ग्राहक अपने टोल-फ्री नंबर – 1800 266 6444 पर कॉल करके पीरामल फाइनेंस तक पहुंच सकते हैं।
प्रश्न. पीरामल होम लोन फोरक्लोज़र शुल्क क्या हैं?
उत्तर. आरबीआई ने बैंक/HFCs को फ्लोटिंग रेट होम लोन पर प्री-पेमेंट शुल्क लगाने से रोक दिया है। फिक्स्ड रेट होम लोन पर ऐसा कोई प्रतिबंध नहीं है। इसलिए, फ्लोटिंग ब्याज दरों पर दिए गए पिरामल होम लोन पर कोई शुल्क लागू नहीं है, जबकि पीरामल अपने होम लोन फिक्स्ड रेट पर प्रीपेड की जा रही लोन राशि का 2% तक फोरक्लोज़र शुल्क लेता है।
प्रश्न. पीरामल होम लोन बंद करने की प्रक्रिया क्या है?
उत्तर. पीरामल ने अपनी वेबसाइट पर होम लोन बंद करने की प्रक्रिया का खुलासा नहीं किया है। होम लोन बंद करने की प्रक्रिया के बारे में जानने के लिए ग्राहक को पीरामल फाइनेंस कंपनी से संपर्क करना चाहिए।