Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
प्री-अप्रूव्ड होम लोन के तहत, बैंक/ लोन संस्थान कुछ योग्य ग्राहकों को ये मंज़ूरी देता है कि वो एक तय राशि का होम लोन कभी भी तुरंत ले सकते हैं। बैंक/ लोन संस्थान आमतौर पर अपने मौज़ूदा ग्राहकों को उनकी आय, क्रेडिट हिस्ट्री, नियोक्ता/ कंपनी की प्रोफ़ाइल आदि के आधार पर प्री-अप्रूव्ड लोन प्रदान करते हैं। प्री-अप्रूव्ड लोन की राशि आमतौर पर जल्दी ट्रांसफर कर दी जाती है और इनकी ब्याज दरें भी कम हो सकती हैं। प्री-अप्रूव्ड होम लोन (Pre-approved Home Loan) के बारे में अधिक जानने के लिए ये आर्टिकल पढ़ें।
हालांकि होम लोन की ब्याज दरें सभी बैंक/ लोन संस्थानों के लिए अलग- अलग हो सकती हैं। आपको प्रमुख बैंकों और एचएफसी द्वारा दी जाने वाली होम लोन की ब्याज दरों की तुलना करनी चाहिए जिससे आप अपने लिए बेस्ट प्री-अप्रूव्ड होम लोन ऑफर प्राप्त कर सकें।
ये भी पढ़ें: होम लोन के लिए कितना होना चाहिए क्रेडिट स्कोर?
घर बनाने के लिए होम लोन प्राप्त करें अप्लाई करें
| बैंक/ लोन संस्थान | ₹30 लाख तक | ₹30 लाख से ₹75 लाख तक | ₹75 लाख से अधिक |
| एसबीआई | 7.50% – 8.95% | 7.50% – 8.95% | 7.50% – 8.95% |
| HDFC बैंक लिमिटेड | 7.90% से शुरू | 7.90% से शुरू | 7.90% से शुरू |
| बजाज हाउसिंग फाइनेंस | 745% से शुरू | 7.45% से शुरू | 7.45% से शुरू |
| ICICI बैंक | 7.70% से शुरू | 7.70% से शुरू | 7.70% से शुरू |
| एक्सिस बैंक | 8.35% –11.90% | 8.35% –11.90% | 8.35% –9.35% |
| फेडरल बैंक | 8.75% से शुरू | 8.75% से शुरू | 8.75% से शुरू |
| पंजाब नेशनल बैंक | 7.50%–9.35% | 7.45%–9.25% | 7.45%–9.25% |
| कोटक महिंद्रा बैंक | 7.99% से शुरू | 7.99% से शुरू | 7.99% से शुरू |
| बैंक ऑफ बड़ौदा | 7.45% - 9.25% | 7.45% - 9.25% | 7.45% - 9.50% |
| केनरा बैंक | 7.50%-10.25% | 7.45%-10.25% | 7.40%-10.15% |
| IDFC फर्स्ट बैंक | 8.85% से शुरू | 8.85% से शुरू | 8.85% से शुरू |
| आईडीबीआई बैंक | 7.55% से शुरू | 7.55% से शुरू | 7.55% से शुरू |
| पंजाब एंड सिंध | 7.55% – 10.75% | 7.55% – 10.75% | 7.55% – 10.75% |
| आरबीएल बैंक | 8.20% से शुरू | 8.20% से शुरू | 8.20% से शुरू |
| LIC हाउसिंग फाइनेंस | 7.50% से शुरू | 7.50% से शुरू | 7.50% से शुरू |
| टाटा कैपिटल | 7.75% से शुरू | 7.75% से शुरू | 7.75% से शुरू |
| पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस | 8.25%- 11.50% | 8.25% -11.50% | 8.25%-10.85% |
| सम्मान कैपिटल | 8.75% से शुरू | 8.75% से शुरू | 8.75% से शुरू |
| आदित्य बिरला | 7.75% से शुरू | 7.75% से शुरू | 7.75% से शुरू |
| इंडिया शेल्टर | 10.50%-20.00% | 10.50%-20.00% | 10.50%-20.00% |
| L&T हाउसिंग फाइनेंस | 8.65% से शुरू | 8.65% से शुरू | 8.65% से शुरू |
| गोदरेज हाउसिंग फाइनेंस | 8.55% से शुरू | 8.55% से शुरू | 8.55% से शुरू |
| होम फर्स्ट फाइनेंस | 11.90% से शुरू | 11.90% से शुरू | 11.90% से शुरू |
| ईज़ी होम फाइनेंस | 8.99% से शुरू | 8.99% से शुरू | 8.99% से शुरू |
| पीरामल कैपिटल हाउसिंग फाइनेंस | 9.50% से शुरू | 9.50% से शुरू | 9.50% से शुरू |
| चोलामंडलम | 10.50% से शुरू | 10.50% से शुरू | 10.50% से शुरू |
अपने सपनों का घर बनाना चाहते हैं? बेस्ट होम लोन ऑफर्स प्राप्त करें अप्लाई करें
ये भी पढ़ें: जानें कि बैंकों के अलावा और कौनसी हाउसिंग कम्पनियाँ हैं जो आपको होम लोन दे सकती हैं
प्रश्न. सैंक्शन लेटर कितने दिन तक मान्य रहता है?
उत्तर: “इन-प्रिंसिपल” मंज़ूरी 6 महीने तक की अवधि के लिए मान्य रहती है। हालाँकि, हर बैंक/ लोन संस्थान में ये अवधि अलग- अलग हो सकती है। इस मंज़ूरी के खत्म होने से पहले उधारकर्ता को ये फैसला कर लेना चाहिए कि कौनसी प्रॉपर्टी खरीदनी है।
प्रश्न. बैंक/ लोन संस्थान प्री-अप्रूव्ड होम लोन के लिए योग्यता को कैसे निर्धारित करते हैं?
उत्तर: आवेदक की आय, उसे कितनी लोन ईएमआई और क्रेडिट कार्ड बिलों का भुगतान करना है, भुगतान क्षमता, सिबिल स्कोर जैसे कारकों के आधार पर प्री-अप्रूव्ड होम लोन की योग्यता निर्धारित की जाती है।
प्रश्न. क्या प्री-अप्रूव्ड होम लोन के तहत लोन राशि ट्रांसफर करने की गारंटी दी जाती है?
उत्तर: नहीं, प्री-अप्रूव्ड होम लोन के तहत लोन राशि ट्रांसफर करने की गारंटी नहीं दी जाती है। उदाहरण के लिए, यदि आपके द्वारा खरीदी गई प्रॉपर्टी की विशेषताएं आपके बैंक/ लोन संस्थान द्वारा निर्धारित योग्यता शर्तों के मुताबिक नहीं होती हैं, तो बैंक/ लोन संस्थान आपके प्री-अप्रूव्ड होम लोन लेटर के बावजूद आपकी लोन एप्लीकेशन को नामंज़ूर कर सकता है।
प्रश्न. प्री-अप्रूव्ड होम लोन लेने के लिए कौनसे दस्तावेज जमा कराने पड़ते हैं?
उत्तर: हालांकि अधिकांश प्री-अप्रूव्ड होम लोन मौज़ूदा ग्राहकों को दिए जाते हैं, इसलिए कोई अतिरिक्त दस्तावेज जमा कराने की ज़रूरत नहीं होती है क्योंकि बैंक/ लोन संस्थान के डेटाबेस में आपकी आय, KYC आदि के बारे में पहले से ही जानकारी दर्ज होती है। हालांकि, कुछ मामलों में जैसे कि जब किसी नए ग्राहक को प्री-अप्रूव्ड लोन ऑफर किया जाता है, तो आपको निम्नलिखित दस्तावेज जमा कराने पड़ सकते हैं:
इसके अलावा, जब आप ये फैसला कर लेते हैं कि आपको कौनसी प्रॉपर्टी खरीदनी है, बैंक/लोन संस्थान वेरिफिकेशन के लिए प्रॉपर्टी से संबंधित दस्तावेज जमा कराने के लिए कह सकते हैं।
ये भी पढ़ें: भारत में होम लोन लेने की प्रक्रिया
अपना घर बनाने के लिए आकर्षक ब्याज दरों पर होम लोन प्राप्त करें अप्लाई करें