Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
एक्सिस बैंक होम लोन की ब्याज दरें 8.00% प्रति वर्ष से शुरू होती हैं। एक्सिस बैंक 5 करोड़ रु. तक का होम लोन प्रदान करता है जिसकी अवधि 30 साल तक हो सकती है। यह किफायती आवास के लिए होम लोन भी देता है और साथ ही इसके कुछ विशेष होम लोन प्रोडक्ट ईएमआई को कम करने, ईएमआई में छूट, होम लोन ओवरड्राफ्ट सुविधा और मिक्स्ड ब्याज दरों के साथ होम लोन (2 साल के लिए फिक्स्ड और फिर फ्लोटिंग ब्याज दरें) जैसी सुविधायें प्रदान करते हैं। एक्सिस बैंक होम लोन (Axis Bank Home Loan) की अन्य जानकारी निम्नलिखित है।
एक्सिस बैंक होम लोन |
|
| ब्याज दर | 8.00% – 11.90% प्रति वर्ष |
| लोन राशि | ₹1लाख – ₹5 करोड़ |
| लोन अवधि | 30 वर्ष तक |
| प्रोसेसिंग फीस | लोन राशि की 1% तक (न्यूनतम ₹10,000 ) + GST |
नोट: ब्याज दरें 4 फरवरी 2026 को अपडेट की गई हैं।
अपने सपनों का घर बनाना चाहते हैं? बेस्ट होम लोन ऑफर्स प्राप्त करें अप्लाई करें
|
इस पेज पर पढ़ें |
एक्सिस बैंक होम लोन की ब्याज दरें 8.00% प्रति वर्ष से शुरू होती है। हालांकि इसकी फिक्स्ड इंटरेस्ट रेट 14% प्रति वर्ष से शुरू होती है। बैंक द्वारा दी जाने वाली ब्याज दरें आवेदक के सीबिल स्कोर, जॉब प्रोफाइल, कस्टमर क्रेडिट प्रोफाइल और अन्य रिस्क फैक्टर्स पर निर्भर करता है।
| बैंक/ लोन संस्थान | ₹30 लाख तक | ₹30 लाख से ₹75 लाख तक | ₹75 लाख से अधिक |
| एसबीआई | 7.50% – 8.95% | 7.50% – 8.95% | 7.50% – 8.95% |
| HDFC बैंक लिमिटेड | 7.90% से शुरू | 7.90% से शुरू | 7.90% से शुरू |
| बजाज हाउसिंग फाइनेंस | 745% से शुरू | 7.45% से शुरू | 7.45% से शुरू |
| ICICI बैंक | 7.70% से शुरू | 7.70% से शुरू | 7.70% से शुरू |
| एक्सिस बैंक | 8.35% –11.90% | 8.35% –11.90% | 8.35% –9.35% |
| फेडरल बैंक | 8.75% से शुरू | 8.75% से शुरू | 8.75% से शुरू |
| पंजाब नेशनल बैंक | 7.50%–9.35% | 7.45%–9.25% | 7.45%–9.25% |
| कोटक महिंद्रा बैंक | 7.99% से शुरू | 7.99% से शुरू | 7.99% से शुरू |
| बैंक ऑफ बड़ौदा | 7.45% - 9.25% | 7.45% - 9.25% | 7.45% - 9.50% |
| केनरा बैंक | 7.50%-10.25% | 7.45%-10.25% | 7.40%-10.15% |
| IDFC फर्स्ट बैंक | 8.85% से शुरू | 8.85% से शुरू | 8.85% से शुरू |
| आईडीबीआई बैंक | 7.55% से शुरू | 7.55% से शुरू | 7.55% से शुरू |
| पंजाब एंड सिंध | 7.55% – 10.75% | 7.55% – 10.75% | 7.55% – 10.75% |
| आरबीएल बैंक | 8.20% से शुरू | 8.20% से शुरू | 8.20% से शुरू |
| LIC हाउसिंग फाइनेंस | 7.50% से शुरू | 7.50% से शुरू | 7.50% से शुरू |
| टाटा कैपिटल | 7.75% से शुरू | 7.75% से शुरू | 7.75% से शुरू |
| पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस | 8.25%- 11.50% | 8.25% -11.50% | 8.25%-10.85% |
| सम्मान कैपिटल | 8.75% से शुरू | 8.75% से शुरू | 8.75% से शुरू |
| आदित्य बिरला | 7.75% से शुरू | 7.75% से शुरू | 7.75% से शुरू |
| इंडिया शेल्टर | 10.50%-20.00% | 10.50%-20.00% | 10.50%-20.00% |
| L&T हाउसिंग फाइनेंस | 8.65% से शुरू | 8.65% से शुरू | 8.65% से शुरू |
| गोदरेज हाउसिंग फाइनेंस | 8.55% से शुरू | 8.55% से शुरू | 8.55% से शुरू |
| होम फर्स्ट फाइनेंस | 11.90% से शुरू | 11.90% से शुरू | 11.90% से शुरू |
| ईज़ी होम फाइनेंस | 8.99% से शुरू | 8.99% से शुरू | 8.99% से शुरू |
| पीरामल कैपिटल हाउसिंग फाइनेंस | 9.50% से शुरू | 9.50% से शुरू | 9.50% से शुरू |
| चोलामंडलम | 10.50% से शुरू | 10.50% से शुरू | 10.50% से शुरू |
| जानकारी | लागू फीस/ शुल्क |
| प्रोसेसिंग फीस | लोन राशि की 1% तक, न्यूनतम ₹10,000
लोन आवेदन जमा करने के समय 5,000 रुपये की प्रोसेसिंग फीस ली जाती है |
| फ्लोटिंग रेट लोन के लिए पार्ट प्री-पेमेंट सहित प्रीपेमेंट फीस | शून्य |
| फिक्स्ड रेट लोन के लिए प्रीपेमेंट फीस | मूल बकाया राशि की 2% |
| एडमिन चार्ज |
शून्य |
| फ्लोटिंग ब्याज दर को फिक्स्ड ब्याज दर में बदलना | बकाया मूलधन पर 1%, न्यूनतम ₹10,000 |
| फिक्स्ड ब्याज दर को फ्लोटिंग ब्याज दर में बदलना | बकाया मूल राशि पर 2% |
| स्विचिंग फी (अधिक ब्याज दर से कम ब्याज दर तक) |
बकाया मूलधन पर 0.5%, न्यूनतम ₹10,000 |
| रीपेमेंट इंस्ट्रक्शन/ चेक रिटर्न चार्ज | ₹500 प्रति आवेदन |
| डुप्लीकेट स्टेटमेंट जारी करने का शुल्क | ₹250 प्रति आवेदन |
| डुप्लीकेट अमोर्टाइज़ेशन शेड्यूल शुल्क | ₹250 प्रति आवेदन |
| डुप्लीकेट इंटरेस्ट सर्टिफिकेट (प्रॉविज़नल/एक्चुवल) चार्जेस | ₹50 प्रति आवेदन |
| CERSAI चार्ज | 5 लाख तक लोन राशि के लिए- ₹50 5 लाख से अधिक लोन राशि के लिए- ₹100 |
अपना घर लेने का है इरादा! आसानी से होम लोन प्राप्त करें
अप्लाई करें
उद्देश्य: नया घर खरीदने या बनवाने के लिए निवासी भारतीय और अनिवासी भारतीय (NRI), दोनों ये लोन ले सकते हैं।
लोन राशि: 3 लाख रु. से 5 करोड़ रु.
अवधि: 30 वर्ष तक
लोन टू वैल्यू (LTV) रेश्यो:
| विवरण | डिटेल्स |
| ₹30 लाख तक लोन राशि | प्रॉपर्टी वैल्यू के 90% तक |
| ₹30 लाख- ₹ 75 लाख तक लोन राशि | प्रॉपर्टी वैल्यू के 80% तक |
| ₹75 लाख से ज्यादा लोन राशि | प्रॉपर्टी वैल्यू के 75% तक |
उद्देश्य: लोन भुगतान की शुरुआती अवधि में आप बड़ी लोन राशि का भुगतान कर सकते हैं। ईएमआई हर महीने कम हो जाती है जिससे आपको ब्याज भुगतान पर भारी बचत करने में मदद मिलती है।
लोन राशि: न्यूनतम 3 लाख रु.
अवधि: 30 वर्ष तक
लोन टू वैल्यू (LTV) रेश्यो:
| विवरण | डिटेल्स |
| ₹30 लाख तक लोन राशि | प्रॉपर्टी वैल्यू के 90% तक |
| ₹30 लाख- ₹ 75 लाख तक लोन राशि | प्रॉपर्टी वैल्यू के 80% तक |
| ₹75 लाख से ज्यादा लोन राशि | प्रॉपर्टी वैल्यू के 75% तक |
उद्देश्य: एक्सिस बैंक शुभ आरंभ होम लोन की मदद से आप निर्माणाधीन/तैयार/रिसेल घर खरीद सकते हैं। इसके अलावा ये बैंक प्लॉट खरीदने और उस पर घर बनाने के लिए भी लोन देता है। इतना ही नहीं आप अपने मौजूदा प्लॉट पर घर बना सकते हैं या फिर बनाएं हुए घर को बढ़ा/सुधार करवा सकते हैं।
अगर उधारकर्ता शुभआरंभ होम लोन रिपेमेंट का ट्रैक रिकार्ड अच्छा मैनेटेन करता है तो उसे 12 ईएमआई की छूट (चौथे, 8वें और 12वें वर्ष के अंत में हर बार 4 ईएमआई माफ) प्रदान की जाएगी। रिपेमेंट ट्रैक रिकॉर्ड के अनुसार, 30 दिन या उससे अधिक समय तक बकाया राशि का भुगतान न किए जाने के तीन से अधिक मामले नहीं होने चाहिए। लंबी अवधि के दौरान किसी भी समय बकाया राशि 90 दिनों से ज़्यादा नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा उधारकर्ता 4 साल के बाद अपने शुभ आरंभ गृह ऋण (Axis Bank Shubh Aarambh Home Loan) का आंशिक भुगतान भी कर सकते हैं।
अन्य बैंक के मौजूदा होम लोन उधारकर्ता, एक्सिस बैंक होम लोन बैलेंस ट्रांसफर के माध्यम से शुभ आरंभ होम लोन सुविधा का लाभ ले सकते हैं।
लोन राशि: 30 लाख रुपये तक
अवधि: 20- 30 वर्ष तक
उद्देश्य: एक्सिस बैंक फास्ट फॉरवर्ड होम लोन 10 वर्षों से अधिक के लोन अकाउंट के लिए 12 ईएमआई की छूट प्रदान करता है, जिसमें 10वें और 15वें वर्ष के अंत में हर बार 6 ईएमआई माफ कर दी जाती हैं। होम लोन बैलेंस ट्रांसफर सुविधा का उपयोग करने वाले होम लोन आवेदकों के लिए भी यह लोन सुविधा मौज़ूद है।
लोन राशि: न्यूनतम 30 लाख रु.
अवधि: 20-30 साल
लोन टू वैल्यू (LTV) रेश्यो:
| विवरण | डिटेल्स |
| ₹30 लाख- ₹ 75 लाख तक लोन राशि | प्रॉपर्टी वैल्यू के 80% तक |
| ₹75 लाख से ज्यादा लोन राशि | प्रॉपर्टी वैल्यू के 75% तक |
उद्देश्य: यह होम लोन योजना उन नौकरीपेशा और गैर-नौकरीपेशा आवेदकों के लिए है जिनकी संयुक्त पारिवारिक आय 8,000 रु. से शुरू होती है। यह लोन आवेदकों के बैंकिंग पैटर्न के आधार पर दिया जाने वाला लोन है। एक्सिस बैंक आशा होम लोन में भी 12 महीने की ईएमआई छूट प्रदान की जाती है, जिसमें लोन अवधि के चौथे, 8वें और 12वें वर्ष के अंत में हर बार 4 ईएमआई माफ की जाती हैं।
लोन राशि: 1 लाख रु.- 35 लाख रु.
अवधि: 20- 30 वर्ष तक
लोन टू वैल्यू (LTV) रेश्यो: प्रॉपर्टी कॉस्ट के 90% तक (30 लाख रुपये तक की लोन राशि पर)
उद्देश्य: इसके ज़रिए आप अपने होम लोन पर लागू कुल ब्याज पर बचत कर सकते हैं। इसके साथ ओवरड्राफ्ट सुविधा भी प्रदान की जाती है। एक्सिस बैंक सुपर सेवर होम लोन (Axis Bank Super Saver Home Loan) ओवरड्राफ्ट में जब भी आपके पास अतिरिक्त पैसे हों, उन्हें अकाउंट में जमा कर दें और जब ज़रूरत हो उन्हें निकाल लें। इस तरह आप ब्याज पर बचत कर सकते हैं।
लोन राशि: 10 लाख रु.- 5 करोड़ रु.
अवधि: 20 साल तक
लोन टू वैल्यू (LTV) रेश्यो:
| विवरण | डिटेल्स |
| ₹30 लाख तक लोन राशि | प्रॉपर्टी वैल्यू के 90% तक |
| ₹30 लाख- ₹75 लाख तक लोन राशि | प्रॉपर्टी वैल्यू के 80% तक |
| ₹75 लाख से ज्यादा लोन राशि | प्रॉपर्टी वैल्यू के 75% तक |
उद्देश्य: यह सुविधा उन मौजूदा होम लोन ग्राहकों को दी जाती है जो एक्सिस बैंक में होम लोन बैलेंस ट्रांसफर करवाना चाहते हैं। ताकि ब्याज दर कम हो सके या फिर लोन की अवधि बढ़ाई जा सके।
लोन राशि: 50 लाख रु. तक
अवधि: बकाया होम लोन अवधि के समान
उद्देश्य: यह लोन उन मौजूदा होम लोन ग्राहकों और होम लोन बैलेंस ट्रांसफर करने वालों के लिए है, जिनको व्यक्तिगत/व्यावसायिक ज़रूरतों के लिए या रेज़िडेंशियल/कमर्शियल प्रॉपर्टी के निर्माण के लिए अतिरिक्त पैसों की ज़रूरत है।
लोन राशि: 50 लाख रुपये तक
अवधि: बकाया होम लोन अवधि के समान
उद्देश्य: एक्सिस बैंक 24*7 टॉप-अप होम लोन एक प्री-अप्रूव्ड लोन है जो बैंक के मौजूदा ग्राहकों को बिना किसी अतिरिक्त कोलैटरल के ऑफर किया जाता है। इस लोन राशि का इस्तेमाल पर्सनल और प्रोफेशनल वित्तीय ज़रूरतों को पूरा करने के लिए किया जा सकता है। बैंक का दावा है कि यह लोन ग्राहक के खाते में (जिसमें मौजूदा होम लोन दिया गया था) ट्रांसफर कर दिया जाएगा।
लोन राशि: 20,000 रु. से 25 लाख
अवधि: 7 साल या बकाया लोन अवधि, जो भी कम हो
प्लॉट खरीदने के लिए आसानी से होम लोन प्राप्त करें
अप्लाई करें
एक्सिस बैंक होम लोन की योग्यता शर्तें निम्नप्रकार है:
नौकरीपेशा के लिए
पेशेवरों के लिए
गैर– नौकरीपेशा के लिए
टॉप–अप होम लोन के लिए
उपरोक्त योग्यता शर्तों के अलावा एक्सिस बैंक होम लोन देने के लिए लेंडर आवेदक का क्रेडिट स्कोर, मंथली इनकम, EMI/NMI रेश्यो जैसे फैक्टर्स भी चेक करते हैं।
यह भी पढ़ें: सभी बैंकों की होम लोन की ब्याज दरें जानें
एक्सिस बैंक होम लोन के लिए ज़रूरी दस्तावेज़ों (Axis Bank Home Loan Documents) की लिस्ट निम्नप्रकार है:
आय प्रमाण–
नौकरीपेशा के लिए–
एनआरआई (नौकरीपेशा) के लिए
गैर- नौकरीपेशा के लिए
अन्य बैंक/लोन संस्थान से बैलेंस ट्रांसफर/लोन टेकओवर के लिए-
घर को बनाना चाहते हैं और सुंदर! होम रेनोवेशन लोन के लिए अप्लाई करें
अप्लाई करें
एक्सिस बैंक होम लोन स्टेटमेंट में आपके होम लोन अकाउंट से जुड़ी ईएमआई भुगतान, पार्ट प्रीपमेंट, चार्जेस आदि की जानकारी (समरी) होती है। एक्सिस बैंक होम लोन उधारकर्ता इस स्टेटमेंट का इस्तेमाल टैक्स में छूट पाने के लिए कर सकते हैं। उधारकर्ता एक्सिस बैंक के ऑफिशियल बेवसाइट पर अपने अकाउंट में लॉगिन करके एक्सिस बैंक होम लोन स्टेटमेंट डाउनलोड कर सकते हैं। उधारकर्ता नेट बैंकिंग या एक्सिस बैंक मोबाइल ऐप के माध्यम से अपने अकाउंट में लॉगिन कर सकते हैं।
उधारकर्ता इस व्हाट्सऐप नंबर 7036165000 पर ‘Hi’ भेजकर भी अपना होम लोन स्टेटमेंट प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा वह इन नंबरों- 1800 103 5577 (टोल-फ्री) या 1860 419 5555 / 1860 500 5555 (चार्ज लागू) पर कॉल करके या फिर नजदीकी बैंक ब्रांच जाकर अपने होम लोन स्टेटमेंट के बारे में पता कर सकते हैं।
कॉन्टैक्ट डिटेल्स
होम लोन लेने से पहले उसकी EMI जानने से आपको पता चल जाएगा कि हर महीने आपकी जेब पर कितना भार पड़ने वाला है। नीचे दिए गए कैलकुलेट मांगी गई जानकारी दर्ज करें और तुरंत जानें कि कितना लोन लेने पर आपको कितनी EMI देनी होगी।
Monthly EMI ₹ 15,622
Total Amount Payble ₹ 5,62,395(Principal + interest)
Principal Amount ₹ 5,00,000
Total Interest Payble ₹ 62,395
ये भी पढ़ें: होम लोन के लिए कितना होना चाहिए क्रेडिट स्कोर?
होम लोन लेने की प्रक्रिया निम्नप्रकार है-
प्रश्न. क्या मैं फिक्स्ड ब्याज दर पर लिए गए एक्सिस बैंक के होम लोन को फ्लोटिंग ब्याज दर में कन्वर्ट कर सकता हूं? क्या ऐसे कन्वर्ज़न के लिए मुझे किसी फीस का भुगतान करना होगा?
उत्तर: हां, आपके एक्सिस बैंक होम लोन की ब्याज दरों को बैंक के नियमों और शर्तों के मुताबिक फिक्स्ड से फ्लोटिंग दरों में बदला जा सकता है। इसके साथ ही फ्लोटिंग दरों को फिक्स्ड ब्याज दरों में बदला जा सकता है। हालांकि, बैंक बकाया लोन राशि की 2% कन्वर्ज़न फीस वसूलेगा।
प्रश्न. क्या मैं अपने एक्सिस बैंक के होम लोन को फ्लोटिंग ब्याज़ दर से फिक्स्ड ब्याज़ दर में बदल सकता हूँ?
उत्तर: हां, आप अपने एक्सिस बैंक होम लोन की ब्याज दरों को फ्लोटिंग से फिक्स्ड दरों में बदल सकते हैं। हालांकि, बैंक बकाया लोन राशि की 1% कन्वर्ज़न फीस वसूलेगा।
प्रश्न. क्या एक्सिस बैंक ब्याज की फिक्स्ड और फ्लोटिंग दोनों दरों पर होम लोन प्रदान करता है?
उत्तर: एक्सिस बैंक फिक्स्ड और फ्लोटिंग ब्याज दरों पर होम लोन प्रदान करता है। आवेदक किसी भी ब्याज दर पर होम लोन ले सकते हैं।
प्रश्न. आवेदक की होम लोन योग्यता को कौनसे कारक निर्धारित करते हैं?
उत्तर: होम लोन की योग्यता आवेदकों की आय, आयु, क्रेडिट स्कोर, आश्रितों की संख्या, एसेट और लायबिलिटी, बिज़नेस की स्थिरता और निरंतरता पर निर्भर करती है।
प्रश्न. क्या मैं अपने एक्सिस बैंक होम लोन का प्री-पेमेंट कर सकती हूं?
उत्तर: हां, आप अपने एक्सिस बैंक होम लोन की प्री-पेमेंट कर सकती हैं। अगर आपने फिक्स्ड ब्याज दर पर होम लोन लिया है तो आपको बकाया मूलधन पर 2% की प्रीपेमेंट फीस का भुगतान करना होगा। वहीं फ्लोटिंग ब्याज दर पर लिए गए होम लोन के प्री- पेमेंट के लिए आवेदकों से कोई प्री-पेमेंट फीस नहीं वसूली जाती है।
प्रश्न. क्या एक्सिस बैंक होम लोन के लिए आवेदन करते समय सह-आवेदक का होना ज़रूरी है? यदि हां, तो सह-आवेदक कौन हो सकता है?
उत्तर: हां, एक्सिस बैंक होम लोन के लिए सह-आवेदक का होना ज़रूरी है। प्रॉपर्टी का सह-मालिक होम लोन का सह-आवेदक होना चाहिए। यदि कोई सह-मालिक नहीं है, तो परिवार का कोई भी करीबी सदस्य सह-आवेदक हो सकता है।
प्रश्न. एक्सिस बैंक से होम लोन लेने के लिए न्यूनतम क्रेडिट स्कोर कितना होना चाहिए?
उत्तर: एक्सिस बैंक ने अपने होम लोन आवेदकों के लिए कोई न्यूनतम क्रेडिट स्कोर निर्धारित नहीं किया है। हालांकि, अगर आपका क्रेडिट स्कोर 750 और उससे अधिक होता है तो लोन आवेदन के मंज़ूर होने की संभावना बढ़ जाती है। क्रेडिट स्कोर अधिक होने से आपको कम ब्याज दरों पर होम लोन मिल सकता है।
प्रश्न. एक्सिस बैंक से होम लोन मिलने के बाद, अगर मुझे दी जाने वाली ब्याज दर बढ़ जाती है, तो क्या मैं कम ब्याज दर का चुनाव कर सकती हूं? क्या कम ब्याज दर के लिए स्विच करने के लिए मुझे कोई फीस देनी होगी?
उत्तर: एक्सिस बैंक होम लोन के आवेदक अधिक ब्याज दर से कम ब्याज दर के लिए स्विच कर सकते हैं जिसके लिए उन्हें बहुत कम फीस का भुगतान करना होगा।