प्लॉट लोन की ब्याज दरें आमतौर पर रेगुलर होम लोन की ब्याज दरों के समान या थोड़ी अधिक होती हैं। ब्याज दरें एक बैंक या लोन संस्थान से दूसरे बैंक/लोन संस्थान में भिन्न हो सकती है।
बैंक व लोन संस्थान आमतौर पर आवेदक का क्रेडिट स्कोर , जॉब प्रोफाइल (सैलरीड और सेल्फ-एंप्लॉयड), लोन राशि, नियोक्ता या कंपनी प्रोफाइल (किस कंपनी में काम करते हैं), मासिक आय और EMI/NMI रेश्यो जैसे कारकों के आधार पर ब्याज दरें तय करते हैं।
प्लॉट लोन लेने के इच्छुक लोग पैसाबाज़ार पर विभिन्न लेंडर के लोन ब्याज दरों की तुलना कर, अपने लिए उपयुक्त लोन चुन सकते हैं।

