अगर आप जॉइंट होम लोन के लिए अप्लाई करते हैं तो इससे सिर्फ होम लोन मिलने की संभावना नहीं बढ़ेगी बल्कि आपको टैक्स में भी ज़्यादा छूट मिल सकती है। इसका मतलब है कि अगर दो लोग साथ में जॉइंट होम लोन के लिए अप्लाई करते हैं, तो दोनों ही प्रत्येक रूप से होम लोन मूल राशि और ब्याज भुगतान के लिए टैक्स में क्रमश: 1.5 लाख रु. और 2 लाख रु. की कटौती का क्लेम कर सकते हैं। अगर दोनों व्यक्ति पहली बार घर खरीद रहे हैं, तो उन्हें आयकर धारा 80EEA के तहत टैक्स में अतिरिक्त 1.5 लाख रु. की कटौती भी मिलेगी। इस तरह दोनों को 10 लाख रु. तक का टैक्स लाभ मिल सकता है। अगर उधारकर्ता आयकर धारा 80EE के तहत टैक्स में कटौती के लिए क्लेम करते हैं, तो भी कुल लाभ इतना ही होगा।
क्योंकि बैंक/ लोन संस्थान होम लोन एप्लीकेशन के मूल्यांकन में आवेदक की भुगतान क्षमता और क्रेडिट स्कोर चेक करते हैं, अगर आप जॉइंट होम लोन अप्लाई करते हैं तो आपको ज़्यादा लोन राशि मिलने की संभावना भी बढ़ जाती है। अगर आप अपने पारिवारिक सदस्य के साथ जॉइंट होम लोन लेते हैं, तो एचडीएफसी बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया , एसबीआई और बैंक ऑफ इंडिया होम लोन ब्याज दरों में 0.5% तक की रियायत देते हैं। इसलिए, परिवार की कमाऊ महिला सदस्य को होम लोन में सह-आवेदक बनाने से आपको कम ब्याज दरों पर होम लोन मिल सकता है।
दूसरे होम लोन पर टैक्स में छूट
एसेसमेंट इयर 2020-21 से प्रभावी, अगर आपने दो घरों के लिए होम लोन लिया हुआ है और दोनों में आपका परिवार रह रहा है, तो आपको दोनों के ब्याज भुगतान पर टैक्स में कटौती मिल सकती है। हालांकि, कुल कटौती न्यूनतम 30,000 रु. और अधिकतम 2 लाख रु. तक होगी।