Download AppWin Assured Cashback
Paisabazaar Logo - Compare loans and credit cards

होम लोन बैलेंस ट्रांसफर

होम लोन पाएं
ब्याज दर 7.25% से शुरू

30+ बैंकों के लोन ऑफर की तुलना करें

4.5/5

15.8L Reviews

6Cr+Satisfied Customers
30+Lending Partners
₹65k Cr+Loans Disbursed
Icon image of आकर्षक ब्याज दरों पर लोन

आकर्षक ब्याज दरों पर लोन

7.35% प्रति वर्ष से शुरू

Icon image of बेहतरीन लोन ऑफर्स

बेहतरीन लोन ऑफर्स

30+ बैंकों/HFCs से लोन ऑफर्स पाएं

Icon image of कस्टमर सपोर्ट

कस्टमर सपोर्ट

हर स्टेप पर एक्सपर्ट गाइडेंस

Icon image of टॉप-अप की सुविधा

टॉप-अप की सुविधा

बढ़ती ज़रूरतों के लिए अतिरिक्त लोन राशि

भारत में कम ब्याज दरों पर होम लोन बैलेंस ट्रांसफर ऑफर करने वाले टॉप बैंक/ HFCs

मौज़ूदा होम लोन उधारकर्ताओं को दी जाने वाली बैलेंस ट्रांसफर की दरें काफी हद तक आवेदकों की क्रेडिट प्रोफाइल जिनमें उनके क्रेडिट स्कोर , उम्र, भुगतान क्षमता, व्यवसाय, नियोक्ता/ कंपनी की प्रोफ़ाइल शामिल है, आदि पर निर्भर करती हैं। बैलेंस ट्रांसफर ब्याज दरें आमतौर पर रेगुलर होम लोन की दरों के समान ही होती हैं। हालांकि, कुछ बैंक/ लोन संस्थान होम लोन बैलेंस ट्रांसफर के अलग- अलग मामलों के लिए अलग-अलग दरें प्रदान करते हैं। निम्नलिखित टेबल में भारत के कुछ टॉप बैंकों और एचएफसी द्वारा ऑफर की जाने वाली बैलेंस ट्रांसफर दरों के बारे में बताया गया है:

बैंक/ लोन संस्थान ₹30 लाख तक ₹30 लाख से ₹75 लाख तक ₹75 लाख से अधिक
एसबीआई 7.50% – 8.95% 7.50% – 8.95% 7.50% – 8.95%
HDFC बैंक लिमिटेड 7.90% से शुरू 7.90% से शुरू 7.90% से शुरू
बजाज हाउसिंग फाइनेंस 745% से शुरू 7.45% से शुरू 7.45% से शुरू
ICICI बैंक 7.70% से शुरू 7.70% से शुरू 7.70% से शुरू
एक्सिस बैंक 8.35% –11.90% 8.35% –11.90% 8.35% –9.35%
फेडरल बैंक 8.75% से शुरू 8.75% से शुरू 8.75% से शुरू
पंजाब नेशनल बैंक 7.50%–9.35% 7.45%–9.25% 7.45%–9.25%
कोटक महिंद्रा बैंक 7.99% से शुरू 7.99% से शुरू 7.99% से शुरू
बैंक ऑफ बड़ौदा 7.45% - 9.25% 7.45% - 9.25% 7.45% - 9.50%
केनरा बैंक 7.50%-10.25% 7.45%-10.25% 7.40%-10.15%
IDFC फर्स्ट बैंक 8.85% से शुरू 8.85% से शुरू 8.85% से शुरू
आईडीबीआई बैंक 7.55% से शुरू 7.55% से शुरू 7.55% से शुरू
पंजाब एंड सिंध 7.55% – 10.75% 7.55% – 10.75% 7.55% – 10.75%
आरबीएल बैंक 8.20% से शुरू 8.20% से शुरू 8.20% से शुरू
LIC हाउसिंग फाइनेंस 7.50% से शुरू 7.50% से शुरू 7.50% से शुरू
टाटा कैपिटल 7.75% से शुरू 7.75% से शुरू 7.75% से शुरू
पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस 8.25%- 11.50% 8.25% -11.50% 8.25%-10.85%
सम्मान कैपिटल 8.75% से शुरू 8.75% से शुरू 8.75% से शुरू
आदित्य बिरला 7.75% से शुरू 7.75% से शुरू 7.75% से शुरू
इंडिया शेल्टर 10.50%-20.00% 10.50%-20.00% 10.50%-20.00%
L&T हाउसिंग फाइनेंस 8.65% से शुरू 8.65% से शुरू 8.65% से शुरू
गोदरेज हाउसिंग फाइनेंस 8.55% से शुरू 8.55% से शुरू 8.55% से शुरू
होम फर्स्ट फाइनेंस 11.90% से शुरू 11.90% से शुरू 11.90% से शुरू
ईज़ी होम फाइनेंस 8.99% से शुरू 8.99% से शुरू 8.99% से शुरू
पीरामल कैपिटल हाउसिंग फाइनेंस 9.50% से शुरू 9.50% से शुरू 9.50% से शुरू
चोलामंडलम 10.50% से शुरू 10.50% से शुरू 10.50% से शुरू

आपको होम लोन बैलेंस ट्रांसफर के लिए अप्लाई क्यों करना चाहिए

आपको अपने होम लोन को निम्नलिखित परिस्थितियों में ही रिफाइनेंस करना चाहिए:

  • कम ब्याज दर: अगर आपने अपनी लोन योग्यता कम होने और खराब क्रेडिट प्रोफाइल की वजह से अधिक ब्याज दरों पर होम लोन लिया हुआ है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में आपकी क्रेडिट प्रोफाइल में सुधार हुआ है तो आपको कम ब्याज दरों पर होम लोन मिल सकता है।
  • अधिकतम अवधि: कई बैंक/ लोन संस्थान बैलेंस ट्रांसफर ग्राहकों को अपने ऑरिजिनल होम लोन की शेष अवधि की तुलना में लंबी लोन अवधि का विकल्प चुनने की अनुमति देते हैं। अगर आप लंबी अवधि का विकल्प चुनते हैं तो इससे आपकी ईएमआई राशि कम हो जाएगी । हालांकि, लंबी अवधि का विकल्प चुनने से आपको अधिक ब्याज का भुगतान करना पड़ सकता है।
  • टॉप-अप लोन: बैलेंस ट्रांसफर का विकल्प चुनने वाले होम लोन उधारकर्ता होम लोन बैलेंस ट्रांसफर के साथ टॉप-अप लोन भी ले सकते हैं। टॉप-अप लोन राशि का उपयोग किसी भी व्यक्तिगत और पेशेवर ज़रूरतों को पूरा करने के लिए किया जा सकता है। टॉप अप लोन की राशि हर बैंक/ लोन संस्थान में अलग- अलग हो सकती है जो बैलेंस ट्रांसफर आवेदक की लोन राशि की योग्यता पर निर्भर करती है। इस प्रकार, मौज़ूदा होम लोन उधारकर्ता जो अपने मौज़ूदा बैंक/ लोन संस्थानों से टॉप-अप होम लोन प्राप्त नहीं कर सकते हैं या अगर इसके लिए अधिक ब्याज दरें वसूली जा रही हैं, तो वे होम लोन बैलेंस ट्रांसफर का विकल्प चुन सकते हैं।
  • अतिरिक्त लाभ: जिस नए बैंक/ लोन संस्थान में आप बैलेंस ट्रांसफर कर रहे हैं, उसके आधार पर, आपको ईएमआई में छूट और ज़ीरो प्रोसेसिंग फीस आदि का लाभ मिल सकता है।

होम बैलेंस ट्रांसफर से जुड़े फीस व शुल्क

ब्याज दर के अलावा, होम लोन ट्रांसफर करने में कई अन्य लागतें भी शामिल होती हैं। होम लोन बैलेंस ट्रांसफर करने से पहले होम लोन लेने वालों को जिन दो महत्वपूर्ण शुल्कों पर ध्यान देना चाहिए, वे नीचे दिए गए हैं:

  • फोरक्लोज़र फीस: इस फीस का भुगतान तब किया जाता है जब आप लोन अवधि पूरा होने से पहले लोन को बंद करना चाहते हैं। फ्लोटिंग रेट पर लिए गए होम लोन पर किसी फीस का भुगतान नहीं करना होता है। हालांकि, फिक्स्ड रेट होम लोन के लिए, बकाया राशि की 4% तक फीस ली जा सकती है।
  • प्रोसेसिंग फीस: इस फीस का भुगतान आपके नए होम लोन आवेदन (ट्रांसफर पर) की प्रोसेसिंग के लिए नए बैंक/ लोन संस्थान को किया जाता है। यह लोन राशि की 6% तक हो सकती है।

होम लोन बैलेंस ट्रांसफर के लिए योग्यता शर्तें

  • आपका प्रॉपर्टी पर पहले से ही मालिकाना हक हो या होने वाला हो
  • आपने वर्तमान बैंक/ लोन संस्थान की कम से कम 12 होम लोन ईएमआई का भुगतान कर दिया हो
  • वर्तमान में मौज़ूदा लोन का भुगतान बकाया नहीं होना चाहिए।

अपनी सभी ज़रूरतों के लिए
Home Loan Balance Transfer पाएं

होम लोन बैलेंस ट्रांसफर के लिए ज़रूरी दस्तावेज़

  • KYC दस्तावेज़: पैन कार्ड , आधार कार्ड और निवास प्रमाण
  • आय प्रमाण: सैलरी स्लिप और फॉर्म 16 (नौकरीपेशा के लिए), पिछले 3 वर्षों के इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) के साथ फाइनेंशियल्स (नौकरीपेशा, गैर- नौकरीपेशा और पेशेवरों के लिए) और पिछले 6 महीने का बैंक स्टेटमेंट
  • अतिरिक्त दस्तावेज़: हाल ही का बकाया राशि का लैटर, मौजूदा फाइनेंसर से दस्तावेज़ों की लिस्ट और भुगतान ट्रैक रिकॉर्ड

होम लोन बैलेंस ट्रांसफर की प्रक्रिया

होम लोन बैलेंस ट्रांसफर प्रक्रिया की जानकारी नीचे दी गई है:

  • स्टेप 1: अन्य बैंक/ लोन संस्थानों के द्वारा प्रदान किए जाने वाले बैलेंस ट्रांसफर ऑफर की सुविधाओं, लाभों, प्रोसेसिंग फीस और अन्य शुल्कों के साथ उनकी ब्याज दरों की तुलना करें।
  • स्टेप 2: बैलेंस ट्रांसफर करते समय होने वाले खर्च को ध्यान में रखते हुए बैलेंस ट्रांसफर के कॉस्ट-टू-बेनिफिट का मूल्यांकन करें। इसके अलावा, आगे बढ़ने से पहले, सुनिश्चित करें कि आपका खर्च कम और लाभ अधिक हो रहा हो।
  • स्टेप 3: जब आपको बेहतर ऑफर मिल जाये तो अपने वर्तमान बैंक/ लोन संस्थान के साथ इस ऑफर पर मिलने वाले लाभों के और शर्तों के बारे में बातचीत करके देखें कि क्या वह आपको समान या बेहतर लोन शर्तें ऑफर कर सकता है या नहीं।
  • स्टेप 4: एक बार जब आप ट्रांसफर करने का फैसला लेते हैं तो, अपने मौज़ूदा बैंक/ लोन संस्थान से एक एनओसी (नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट), फोरक्लोज़र लैटर, लोन भुगतान रिकॉर्ड और प्रॉपर्टी के दस्तावेज़ प्राप्त करें।
  • स्टेप 5: एप्लीकेशन फॉर्म और अन्य सभी ज़रूरी दस्तावेज़ जमा करके नए बैंक/ लोन संस्थान के साथ होम लोन आवेदन प्रक्रिया शुरू करें।
  • स्टेप 6: सैंक्शन लैटर (मंज़ूरी का पत्र) प्राप्त करें और नए बैंक/ लोन संस्थान के साथ लोन एग्रीमेंट पर साइन करें।
  • स्टेप 7: अब आपका नया बैंक/ लोन संस्थान आपकी बकाया होम लोन राशि (जिसे आपको पिछले बैंक/ लोन संस्थान को भुगतान करना था) को आपके पिछले बैंक/ लोन संस्थान को चेक/डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से ट्रांसफर करके भुगतान कर देगा।
  • स्टेप 8: पिछले बैंक/ लोन संस्थान को बकाया लोन राशि प्राप्त हो जाने के बाद, वे सभी चेक और ईसीएस कैंसल कर देंगे और आपका होम लोन अकाउंट बंद कर देंगे।
पैसाबाज़ार ही क्यों चुनें?
image of तुलना करें और सबसे <strong>बेस्ट ऑफर</strong> चुनें

तुलना करें और सबसे बेस्ट ऑफर चुनें

image of <strong>कई बैंकों के लोन ऑफर्स</strong> एक ही जगह

कई बैंकों के लोन ऑफर्स एक ही जगह

image of <strong>लोन अप्रूवल</strong> की सबसे अधिक संभावना

लोन अप्रूवल की सबसे अधिक संभावना

image of आसान और पारदर्शी <strong>लोन प्रक्रिया</strong>

आसान और पारदर्शी लोन प्रक्रिया

अपनी सभी ज़रूरतों के लिए
होम लोन पाएं

FAQs

आपको होम लोन बैलेंस ट्रांसफर कब करना चाहिए?

जब मौज़ूदा बैंक/ लोन संस्थान से होम लोन को दूसरे बैंक/ लोन संस्थान में ट्रांसफर करने पर कम ब्याज दर मिल रही हों।

मेरे द्वारा ट्रांसफर की जा सकने वाली अधिकतम राशि कितनी हो सकती है?

हां, अधिकतम बैलेंस ट्रांसफर राशि होम लोन की बकाया राशि के बराबर हो सकती है।

मुझे अपना होम लोन कब ट्रांसफर नहीं करना चाहिए?

यदि बैलेंस ट्रांसफर के दौरान लागू होने वाले विभिन्न शुल्कों को घटाने के बाद ब्याज लागत पर बचत नहीं हो रही है, तो आपको अपने होम लोन को ट्रांसफर नहीं करना चाहिए। यदि ट्रांसफर होम लोन अवधि खत्म होने के समय किया जाता है तो ब्याज लागत पर बचत होने की गुंजाइश कम होती है।

वर्तमान में जो मेरा क्रेडिट स्कोर है, क्या उससे मेरे बैलेंस ट्रांसफर पर कोई फर्क पड़ता है?

होम लोन के लिए आवेदन करने के बाद अगर आपका क्रेडिट स्कोर कम हुआ है तो इससे आपके बैलेंस ट्रांसफर की प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है। चूंकि बैलेंस को ट्रांसफर करना नए होम लोन के लिए आवेदन करने के समान ही होता है, इसलिए आपके क्रेडिट स्कोर और हिस्ट्री से होम लोन बैलेंस ट्रांसफर के लिए आपकी योग्यता पर भी प्रभाव पड़ता है।

क्या प्रीपेमेंट फीस से मेरे होम लोन बैलेंस ट्रांसफर पर कोई फर्क पड़ेगा?

अधिकांश बैंक/ एचएफसी बैलेंस ट्रांसफर पर कोई प्रीपेमेंट फीस नहीं लेते हैं। लेकिन अगर आपका बैंक/ एचएफसी प्रीपेमेंट फीस लेता है, तो आप अपने नए बैंक/ एचएफसी को इसके बारे में बतायें। यह ज़रूरी नहीं कि हर बैंक/ लोन संस्थान आपसे ये फीस वसूले और अगर यह फीस ली जाती है तो अलग- अलग हो सकती है।

होम लोन को दूसरे बैंक में ट्रांसफर करने में कितना समय लगता है?

होम लोन ट्रांसफर करना दोबारा होम लोन लेने जैसा होता है, इसलिए होम लोन को नए बैंक में ट्रांसफर होने में 15-20 दिन लग सकते हैं।

टॉप अप लोन क्या है?

उदाहरण के लिए, आपके घर की प्रॉपर्टी वैल्यू उसकी मूल कीमत से बहुत अधिक बढ़ जाती है और आपको अपने घर के रेनोवेशन के लिए अतिरिक्त पैसों की ज़रूरत हो सकती है। इस स्थिति में आप जो लोन लेते हैं, उसे टॉप अप लोन कहा जाता है।

क्या मैं ट्रांसफर के साथ अपने लोन पर टॉप अप प्राप्त कर सकती हूं?

हां, आपकी योग्यता के आधार पर, बैंक/ लोन संस्थान आपको नए बैंक में बैलेंस ट्रांसफर करने के लिए होम लोन पर टॉप-अप करने का विकल्प प्रदान कर सकता है, लेकिन इस पर प्रोसेसिंग और लीगल फीस लागू हो सकती है।

होम लोन ट्रांसफर पर कितनी प्रोसेसिंग फीस लागू होती है?

होम लोन ट्रांसफर पर लागू होने वाली प्रोसेसिंग फीस लोन राशि की 0.5% से 1% तक होती है।

Vandana Punj profile
Written ByLinkedIn icon
Vandana Punj
Shamik Ghosh profile
Reviewed ByLinkedIn icon
Shamik Ghosh
Disclaimer

पैसाबाज़ार एक लोन एग्रीगेटर है और अपने पार्टनर्स की ओर से सेवाएं प्रदान करने के लिए अधिकृत है।

पर्सनल लोन की APR (एनुअल परसेंटेज रेट) लोन लेने की कुल वार्षिक लागत को दर्शाती है। इसमें न केवल ब्याज दर, बल्कि प्रोसेसिंग फीस, डॉक्यूमेंटेशन फीस और लोन जारी करने की प्रक्रिया के दौरान लिए जाने वाले अन्य सभी शुल्क भी शामिल होते हैं।

APR को प्रतिशत के रूप में दिखाया जाता है। इससे आवेदकों को उन पर्सनल लोन योजनाओं की पहचान करने में मदद मिलती है जिनमें ब्याज दर तो कम होती है, लेकिन प्रोसेसिंग फीस या अन्य शुल्क अधिक होने के कारण उनकी वास्तविक लागत ज़्यादा हो सकती है। पर्सनल लोन की APR आमतौर पर 11.29% से 35% के बीच होती है।

उदाहरण के लिए, मान लीजिए आप 10.50% प्रति वर्ष की ब्याज दर पर 5 साल के लिए 5 लाख रु. का पर्सनल लोन लेते हैं। यदि इस पर 1.5% प्रोसेसिंग शुल्क (7,500 रु.) लगाया जाता है, तो आपके पर्सनल लोन की कुल वार्षिक लागत 1,52,317 रु. होगी और इसका APR 11.16% होगा।

पता: पैसाबाज़ार मार्केटिंग एंड कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड, 135 P, सेक्टर 44, गुरुग्राम (हरियाणा) - 122001

pl-sticky-irfan-icon

₹10 करोड़ तक का होम लोन पाएं, ब्याज दरें 7.25%* से शुरू

Scroll to top