Download AppWin Assured Cashback
Paisabazaar Logo - Compare loans and credit cards

ICICI बैंक होम लोन

होम लोन पाएं
ब्याज दर 7.25% से शुरू

30+ बैंकों के लोन ऑफर की तुलना करें

4.5/5

15.8L Reviews

6.3Cr+Satisfied Customers
30+Lending Partners
₹65k Cr+Loans Disbursed
Icon image of आकर्षक ब्याज दरों पर लोन

आकर्षक ब्याज दरों पर लोन

7.10% प्रति वर्ष से शुरू

Icon image of बेहतरीन लोन ऑफर्स

बेहतरीन लोन ऑफर्स

30+ बैंकों/HFCs से लोन ऑफर्स पाएं

Icon image of कस्टमर सपोर्ट

कस्टमर सपोर्ट

हर स्टेप पर एक्सपर्ट गाइडेंस

Icon image of टॉप-अप की सुविधा

टॉप-अप की सुविधा

बढ़ती ज़रूरतों के लिए अतिरिक्त लोन राशि

आईसीआईसीआई बैंक होम लोन

ब्याज दर 7.45% प्रति वर्ष से शुरू
लोन राशि ₹5 करोड़ तक
लोन अवधि 30 वर्ष तक
प्रोसेसिंग फीस लोन राशि का 2%

नोट: ब्याज दरें 4 फरवरी 2026 को अपडेट की गई हैं।

ICICI होम लोन की ब्याज दरें

आईसीआईसीआई बैंक होम लोन की ब्याज दरें 7.45% प्रति वर्ष से शुरू है। हालांकि आवेदक को किस ब्याज दर पर लोन मिलेगा ये उसकी क्रेडिट प्रोफाइल, लोन राशि, क्रेडिट स्कोर जैसे कारकों पर निर्भर करता है। 750 या उससे अधिक क्रेडिट स्कोर वाले आवेदकों को बैंक स्पेशल होम लोन रेट ऑफर करता है, जबकि 750 से कम क्रेडिट स्कोर होने पर आवेदक के पेशा और लोन राशि अनुसार बैंक उन्हें स्टैंडर्ड रेट पर होम लोन ऑफर करता है। यहां नीचे ICICI बैंक द्वारा दिया जाने वाला स्टैंडर्ड और स्पेशल होम लोन रेट बताया गया है-

होम लोन की स्पेशल ब्याज दरें

सिबिल स्कोर नौकरीपेशा गैर-नौकरीपेशा
800 या उससे अधिक 8.50% 8.50%
750-800 8.50% 8.60%

होम लोन की  स्टैंडर्ड ब्याज दरें

स्लैब ब्याज दर (प्रति वर्ष)
नौकरीपेशा के लिए गैर- नौकरीपेशा के लिए
₹35 लाख तक 8.50%-9.40% 8.50%-9.55%
₹35 लाख से ₹75 लाख तक 8.50%-9.55% 8.50%-9.70%
₹75 लाख से ज़्यादा 8.50%-9.65% 8.50%-9.80%

होम लोन की फिक्स्ड ब्याज दरें

फिक्स्ड अवधि ब्याज दरें (प्रति वर्ष)
24 महीने 9.10% - 9.15%
37 महीने से 60 महीने 8.90% - 9.15%
120 महीने 10.15% - 10.60%
फुल टर्म फिक्स्ड 10.90% - 11.20%

यह भी पढ़ें : सभी बैंकों की होम लोन ब्याज दरें जाने

अन्य बैंक/ लोन संस्थानों के साथ तुलना

बैंक/ लोन संस्थान ₹30 लाख तक ₹30 लाख से ₹75 लाख तक ₹75 लाख से अधिक
एसबीआई 7.50% - 8.95% 7.50% - 8.95% 7.50% - 8.95%
HDFC बैंक लिमिटेड 7.90% से शुरू 7.90% से शुरू 7.90% से शुरू
बजाज हाउसिंग फाइनेंस 745% से शुरू 7.45% से शुरू 7.45% से शुरू
ICICI बैंक 7.70% से शुरू 7.70% से शुरू 7.70% से शुरू
एक्सिस बैंक 8.35% -11.90% 8.35% -11.90% 8.35% -9.35%
फेडरल बैंक 8.75% से शुरू 8.75% से शुरू 8.75% से शुरू
पंजाब नेशनल बैंक 7.50%-9.35% 7.45%-9.25% 7.45%-9.25%
कोटक महिंद्रा बैंक 7.99% से शुरू 7.99% से शुरू 7.99% से शुरू
बैंक ऑफ बड़ौदा 7.45% - 9.25% 7.45% - 9.25% 7.45% - 9.50%
केनरा बैंक 7.50%-10.25% 7.45%-10.25% 7.40%-10.15%
IDFC फर्स्ट बैंक 8.85% से शुरू 8.85% से शुरू 8.85% से शुरू
आईडीबीआई बैंक 7.55% से शुरू 7.55% से शुरू 7.55% से शुरू
पंजाब एंड सिंध 7.55% - 10.75% 7.55% - 10.75% 7.55% - 10.75%
आरबीएल बैंक 8.20% से शुरू 8.20% से शुरू 8.20% से शुरू
LIC हाउसिंग फाइनेंस 7.50% से शुरू 7.50% से शुरू 7.50% से शुरू
टाटा कैपिटल 7.75% से शुरू 7.75% से शुरू 7.75% से शुरू
पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस 8.25%- 11.50% 8.25% -11.50% 8.25%-10.85%
सम्मान कैपिटल 8.75% से शुरू 8.75% से शुरू 8.75% से शुरू
आदित्य बिरला 7.75% से शुरू 7.75% से शुरू 7.75% से शुरू
इंडिया शेल्टर 10.50%-20.00% 10.50%-20.00% 10.50%-20.00%
L&T हाउसिंग फाइनेंस 8.65% से शुरू 8.65% से शुरू 8.65% से शुरू
गोदरेज हाउसिंग फाइनेंस 8.55% से शुरू 8.55% से शुरू 8.55% से शुरू
होम फर्स्ट फाइनेंस 11.90% से शुरू 11.90% से शुरू 11.90% से शुरू
ईज़ी होम फाइनेंस 8.99% से शुरू 8.99% से शुरू 8.99% से शुरू
पीरामल कैपिटल हाउसिंग फाइनेंस 9.50% से शुरू 9.50% से शुरू 9.50% से शुरू
चोलामंडलम 10.50% से शुरू 10.50% से शुरू 10.50% से शुरू

ICICI बैंक होम लोन के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

आवेदक ICICI बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ICICI बैंक होम लोन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वे ICICI बैंक ऐप, iMobile Pay भी डाउनलोड कर सकते हैं और ऑनलाइन होम लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं। संभावित होम लोन आवेदक Paisabazaar जैसे ऑनलाइन फाइनेंशियल मार्केटप्लेस के माध्यम से ICICI बैंक होम लोन के लिए ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं।

ICICI Bank Home Loan: फीस और चार्ज़ेस

जानकारी लागू फीस और चार्ज़ेस
लोन प्रोसेसिंग शुल्क / रिन्यूअल फीस लोन राशि का 2%
पार्ट प्रीपेमेंट NIL
प्रीपेमेंट चार्ज
  • फ्लोटिंग रेट ब्याज़ दर वाले आईसीआईसीआई होम लोन और आईसीआईसीआई होम इंप्रूवमेंट लोन के लिए कोई शुल्क नहीं
  • फिक्स्ड रेट ब्याज़ दर वाले आईसीआईसीआई बैंक होम लोन के लिए पूर्ण भुगतान पर बकाया मूलराशि पर 2% शुल्क
  • यदि आवेदक या सह-आवेदक नॉन- इंडिविज़्युअल है, तो टॉप-अप लोन के एक ही बार में पूर्ण भुगतान पर 2% शुल्क
  • अगर लोन किसी नॉन- इंडिविज़्युअल को दिया गया हो या फिक्स्ड रेट ब्याज़ दर पर व्यक्ति को दिया गया हो तो बकाया लोन का एक बार में भुगतान करने पर 4% शुल्क
लेट पेमेंट फीस 5% प्रति वर्ष
रीपेमेंट मोड स्वैप चार्ज ₹500
चेक बाउंस शुल्क ₹500

यह भी पढ़ें: होम लोन के लिए कितना होना चाहिए क्रेडिट स्कोर ?

अपनी सभी ज़रूरतों के लिए
Icici Bank पाएं

आईसीआईसीआई बैंक होम लोन के प्रकार

ICICI बैंक होम लोन
  • उद्देश्य: घर खरीदने या घर के निर्माण के लिए आईसीआईसीआई बैंक होम लोन देता है।
  • अवधि: 30 साल तक
होम लोन बैलेंस ट्रांसफर
  • उद्देश्य: अन्य बैंको/ लोन संस्थानों से मौजूदा होम लोन को कम ब्याज दरों पर ICICI बैंक में ट्रांसफर करने के लिए।
  • अवधि: 20 साल तक
भूमि लोन
  • उद्देश्य: ज़मीन/प्लॉट खरीदने के लिए
  • अवधि: 20 साल तक
  • LTV: जो भूमि खरीदनी है, उसकी मार्केट वैल्यू का 70% तक
एनआरआई होम लोन
  • उद्देश्य: एनआरआई आवेदकों के लिए जो भारत में घर खरीदना या बनवाना चाहते हैं
  • लोन राशि: 5 करोड़ रु. या अधिक
  • अवधि: 30 साल तक
होम लोन ओवरड्राफ्ट
  • उद्देश्य: होम लोन ओवरड्राफ्ट फैसिलिटी के तहत आप जरूरत के हिसाब से पैसे निकाल सकते हैं। ब्याज केवल निकाले हुए राशि पर लिया जाता है।
  • लोन राशि: 5 लाख रु से 5 करोड़ रु.
स्टेप अप होम लोन
  • उद्देश्य: होम लोन आवेदक अपनी नियमित होम लोन पात्रता से 20% अधिक लोन राशि प्राप्त कर सकते हैं। रिपेमेंट दो टर्म में बाटां गया है- इनिश्यिल या प्राइमरी टर्म, जिसमें उधारकर्ता को लोन लेने के बाद शुरुआती महीनों में केवल ईएमआई का भुगतान करना होता है। और इसके बाद शेषराशि (ईएमआई और प्रींसिपल अमाउंट दोनों) का पेमेंट करना होता है।
  • लोन राशि: 3 करोड़ रु तक
  • अवधि: 20 साल तक
प्री-अप्रूव्ड होम लोन (इंस्टेंट)
  • उद्देश्य: जिन लोगों का ICICI बैंक में सैलरी अकाउंट है उन लोगों के लिए प्री-अप्रूव्ड होम लोन की सुविधा उपलब्ध है।
  • लोन राशि: 5 करोड़ रुपये तक
  • अवधि: 30 साल तक
प्री-अप्रूव्ड (इंस्टेंट) बैलेंस ट्रांसफर
  • उद्देश्य: अन्य बैंकों/ लोन संस्थानों से लिए गए मौज़ूदा होम लोन को कम ब्याज दरों पर आईसीआईसीआई बैंक में ट्रांसफर करने के लिए आईसीआईसीआई बैंक के मौज़ूदा ग्राहकों को ऑफर की गई फैसिलिटी।
  • लोन राशि: 1 करोड़ रुपये तक
  • अवधि: 20 साल तक
24 घंटा टॉप-अप लोन
  • उद्देश्य: आईसीआईसीआई बैंक प्री-अप्रूव्ड टॉप-अप लोन का नाम बदलकर “24 घंटा टॉप अप लोन” कर दिया गया है। ये स्कीम व्यक्तिगत और व्यावसायिक ज़रूरत संबंधी खर्चों को पूरा करने के लोन मुहैया करवाता है।
  • अवधि: 10 साल तक
इंस्टा होम लोन ओवरड्राफ्ट (प्री-अप्रूव्ड)
  • उद्देश्य: शिक्षा, होम रेनोवेशन, डेट कंसोलिडेशन जैसे व्यक्तिगत खर्चों को तुरंत पूरा करने के लिए प्री-अप्रूवड इंस्टा होम लोन ओवड्राफ्ट सुविधा.
  • लोन राशि: 5 लाख से 1 करोड़ रुपये तक
प्री-अप्रूव्ड होम टॉप-अप लोन (इंस्टेंट)
  • उद्देश्य: डिजिटली या नेट बैंकिंग के माध्यम से तुरंत होम लोन पा सकते हैं। ये लोन राशि सेविंग अकाउंट से लिंक्ड मौजूदा होम लोन अकाउंट में ट्रासंफर कर दी जाएगी।
  • लोन राशि: 1 करोड़ रुपये तक
  • अवधि: 10 साल तक
आईसीआईसीआई बैंक होम लोन टॉप-अप
  • उद्देश्य: आवेदक ओवरड्राफ्ट सुविधा के साथ शादी, व्यवसाय शुरू, होम रेनोवेशन, शिक्षा आदि जैसी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए टॉप-अप होम लोन का लाभ उठा सकते हैं।
  • लोन राशि: स्वीकृत मूल लोन राशि का 100% तक
  • अवधि: 20 साल तक
ICICI बैंक होम कंस्ट्रक्शन लोन
  • उद्देश्य: आईसीआईसीआई बैंक भूमि खरीदने और उसी भूमि पर घर बनाने के लिए गृह निर्माण ऋण प्रदान करता है। आवेदक लोन की राशि का उपयोग संपत्ति के निर्माण के लिए भी कर सकते हैं, यदि उनके पास पहले से ही भूमि है।
  • अवधि: 30 साल तक

ICICI बैंक होम लोन के लिए योग्यता शर्तें

आईसीआईसीआई बैंक से होम लोन लेने के लिए योग्यता शर्तें इस प्रकार है:

  • आवेदक नौकरीपेशा या स्व-रोजगार व्यक्ति हो सकता है।
  • न्यूनतम मासिक आय: नौकरीपेशा आवेदकों के लिए: 25,000 रुपये, स्व-नियोजित आवेदकों के लिए: 30,000 रुपये
  • आवेदक की आयु 21 से 70 वर्ष के बीच होनी चाहिए

आईसीआईसीआई होम लोन के लिए ज़रूरी दस्तावेज़

आईसीआईसीआई होम लोन के लिए कुछ ज़रूरी दस्तावेज नीचे दिए गए हैं:

  • साइन किए हुए फोटो के साथ एप्लीकेशन फॉर्म
  • पहचान प्रमाण
  • निवास प्रमाण
  • उम्र का प्रमाण
  • प्रोसेसिंग फीस चेक

नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए:

  • पिछले 6 महीने के बैंक स्टेटमेंट
  • पिछले 3 महीने की सैलरी-स्लिप
  • फॉर्म 16 / आयकर रिटर्न

गैर-नौकरीपेशा पेशेवरों/ गैर-नौकरीपेशा नॉन-प्रोफेशनल के लिए:

  • पहचान, निवास और आयु प्रमाण
  • पिछले 6 महीने के बैंक स्टेटमेंट
  • फॉर्म 16 / आयकर रिटर्न
  • बिज़नेस चल रहा है, इसका प्रमाण
  • शैक्षणिक योग्यता का प्रमाण पत्र
  • आय की गणना के साथ पिछले 3 वर्षों का आयकर रिटर्न
  • CA द्वारा प्रमाणित पिछले 3 वर्षों का बैलेंस शीट और लाभ और हानि अकाउंट

नोट: ऊपर दी गई दस्तावेजों की लिस्ट केवल सांकेतिक है। बैंक आपके होम लोन आवेदन की प्रोसेसिंग के लिए अन्य दस्तावेज और प्रमाण मांग सकता है।

ये भी पढ़ें: होम लोन के लिए कौन-से दस्तावेज चाहिए? देखें पूरी लिस्ट

ICICI होम लोन EMI कैलकुलेटर

होम लोन लेने से पहले उसकी EMI जानने से आपको पता चल जाएगा कि हर महीने आपकी जेब पर कितना भार पड़ने वाला है। नीचे दिए गए होम लोन EMI कैलकुलेटर में मांगी गई जानकारी दर्ज करें और तुरंत जानें कि कितना लोन लेने पर आपको कितनी EMI देनी होगी।

₹
1L10Cr
6%30%
1Yr30Yr

आपकी मासिक EMI भुगतान

₹0

मूलधन राशि₹0
ब्याज राशि₹0
कुल राशि₹0

ICICI होम लोन कस्टमर केयर

यहां नीचे ICICI होम लोन कस्टमर केयर नंबर और ईमेल दी गई है-

  • कस्टमर केयर नंबर- 1800 1080
  • घरेलू कस्टमर्स जो देश के बाहर ट्रैवल कर रहे- +91-22-33667777
  • बैकअप कस्टमर केयर नंबर- 1860 120 7777
  • ईमेल आईडी- customer.care@icicibank.com
पैसाबाज़ार ही क्यों चुनें?
image of तुलना करें और सबसे <strong>बेस्ट ऑफर</strong> चुनें

तुलना करें और सबसे बेस्ट ऑफर चुनें

image of <strong>कई बैंकों के लोन ऑफर्स</strong> एक ही जगह

कई बैंकों के लोन ऑफर्स एक ही जगह

image of <strong>लोन अप्रूवल</strong> की सबसे अधिक संभावना

लोन अप्रूवल की सबसे अधिक संभावना

image of आसान और पारदर्शी <strong>लोन प्रक्रिया</strong>

आसान और पारदर्शी लोन प्रक्रिया

अपनी सभी ज़रूरतों के लिए
होम लोन पाएं

FAQs

क्या आईसीआईसीआई बैंक प्री-अप्रूव्ड होम लोन प्रदान करता है?

आईसीआईसीआई बैंक अपने उन प्रीमियम/ चुनिंदा ग्राहकों को प्री-अप्रूव्ड इंस्टेंट होम लोन प्रदान करता है जिनका बैंक में सैलरी अकाउंट है। लोन राशि आपके अकाउंट में ट्रांसफर होने वाली सैलरी के आधार पर प्रदान की जाती है।

आईसीआईसीआई बैंक का होम लोन इंटरेस्ट रेट क्या है?

ICICI होम लोन की ब्याज दरें 7.45% प्रति वर्ष से शुरू होती है। हालांकि अंतिम ब्याज दरें आवेदक की क्रेडिट प्रोफाइल पर निर्भर करती है।

इंस्टेंट होम लोन की मंज़ूरी के समय जारी किया गया सेंक्शन लेटर कब तक मान्य रहता है?

सेंक्शन लेटर 6 महीने तक मान्य होता है, जिस दौरान आपको अपना होम लोन मिल जाता है।

क्या आईसीआईसीआई ब्याज की फिक्स्ड और फ्लोटिंग दोनों दरों पर होम लोन प्रदान करता है?

आईसीआईसीआई केवल फ्लोटिंग दरों पर होम लोन प्रदान करता है।

क्या मैं आईसीआईसीआई बैंक से लिए गए अपने होम लोन पर पार्ट-प्रीपेमेंट कर सकती हूं?

हां, आप आईसीआईसीआई बैंक से लिए गए अपने होम लोन की प्री-पेमेंट कर सकती हैं। यह फ्लोटिंग ब्याज दरों पर कोई प्रीपेमेंट फीस नहीं वसूलता है।

महिलाओं के लिए ICICI बैंक होम लोन की ब्याज दर क्या है?

ICICI बैंक ने महिला आवेदकों के लिए कोई विशेष होम लोन ब्याज दर निर्दिष्ट नहीं की है। महिला आवेदकों को दी जाने वाली ICICI बैंक होम लोन ब्याज दरें नियमित होम लोन ग्राहकों को दी जाने वाली दरों के समान ही हैं। इसलिए, ICICI बैंक की महिला ग्राहकों के लिए ब्याज दरें 7.45% प्रति वर्ष से शुरू होती हैं।

ICICI बैंक होम लोन आवेदक की योग्यता को कौन-से कारक निर्धारित करते हैं?

आवेदक की होम लोन योग्यता उम्र, क्रेडिट हिस्ट्री, आवेदक की जॉब प्रोफाइल, आवेदक कहाँ काम करता है, मासिक आय, रिटायरमेंट की उम्र आदि पर निर्भर करती है।

क्या ICICI बैंक होम लोन के लिए सह-आवेदक होना अनिवार्य है?

ICICI बैंक ने होम लोन आवेदन करते समय सह-आवेदक होना अनिवार्य है या नहीं इसका खुलासा नहीं किया है। हालांकि, सह-आवेदक होने से आपकी आय और क्रेडिट योग्यता प्राथमिक आवेदक के साथ जुड़ जाती है, जिससे होम लोन के लिए योग्यता और लोन राशि बढ़ जाती है।

मैं अपना आईसीआईसीआई बैंक होम लोन स्टेटमेंट कहां से डाउनलोड कर सकता हूं?

आईसीआईसीआई बैंक होम लोन ग्राहक अपने होम लोन स्टेटमेंट को आईसीआईसीआई बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या इसके मोबाइल ऐप, आईमोबाइल के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। वैकल्पिक रूप से, आप अपने होम लोन स्टेटमेंट प्राप्त करने के लिए आईसीआईसीआई बैंक ब्रांच में भी जा सकते हैं।

ICICI बैंक होम लोन की ब्याज दर कैसे कम करें?

ICICI बैंक के मौजूदा होम लोन ग्राहक बैंक से अपनी ब्याज दरें कम करने का अनुरोध कर सकते हैं। हालांकि, बैंक कम ब्याज दरों पर स्विच करने पर बकाया मूलधन का 0.5% कन्वर्शन फीस लेगा। यदि बैंक आपके होम लोन की ब्याज दरें कम नहीं करता है, तो आप अपने होम लोन को कम ब्याज दर ऑफर करने वाले बैंक में ट्रांसफर कर सकते है।

Vandana Punj profile
Written ByLinkedIn icon
Vandana Punj
Shamik Ghosh profile
Reviewed ByLinkedIn icon
Shamik Ghosh
Disclaimer

पैसाबाज़ार एक लोन एग्रीगेटर है और अपने पार्टनर्स की ओर से सेवाएं प्रदान करने के लिए अधिकृत है।

पर्सनल लोन की APR (एनुअल परसेंटेज रेट) लोन लेने की कुल वार्षिक लागत को दर्शाती है। इसमें न केवल ब्याज दर, बल्कि प्रोसेसिंग फीस, डॉक्यूमेंटेशन फीस और लोन जारी करने की प्रक्रिया के दौरान लिए जाने वाले अन्य सभी शुल्क भी शामिल होते हैं।

APR को प्रतिशत के रूप में दिखाया जाता है। इससे आवेदकों को उन पर्सनल लोन योजनाओं की पहचान करने में मदद मिलती है जिनमें ब्याज दर तो कम होती है, लेकिन प्रोसेसिंग फीस या अन्य शुल्क अधिक होने के कारण उनकी वास्तविक लागत ज़्यादा हो सकती है। पर्सनल लोन की APR आमतौर पर 11.29% से 35% के बीच होती है।

उदाहरण के लिए, मान लीजिए आप 10.50% प्रति वर्ष की ब्याज दर पर 5 साल के लिए 5 लाख रु. का पर्सनल लोन लेते हैं। यदि इस पर 1.5% प्रोसेसिंग शुल्क (7,500 रु.) लगाया जाता है, तो आपके पर्सनल लोन की कुल वार्षिक लागत 1,52,317 रु. होगी और इसका APR 11.16% होगा।

पता: पैसाबाज़ार मार्केटिंग एंड कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड, 135 P, सेक्टर 44, गुरुग्राम (हरियाणा) - 122001

pl-sticky-irfan-icon

₹10 करोड़ तक का होम लोन पाएं, ब्याज दरें 7.25%* से शुरू

Scroll to top