आपको होम लोन मिलेगा या नहीं, ये तय करने में आपकी मासिक सैलरी प्रमुख भूमिका निभाती है। आवेदक को कितनी लोन राशि प्रदान की जाएगी, इसे कुछ बैंक/ लोन संस्थान उसकी ग्रॉस सैलरी तो कुछ नेट सैलरी के आधार पर निर्धारित करते हैं। किसी कर्मचारी की नेट या इन-हैंड सैलरी उसकी ग्रॉस सैलरी से प्रोफेशनल टैक्स, टैक्स डिडक्शन एट सोर्स (टीडीएस), कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ), जैसे डिडक्शन करने के बाद निकाली जाती है।
बैंक/ लोन संस्थान अपने लोन आवेदकों की होम लोन राशि की योग्यता निर्धारित करने के लिए दो तरीकों का उपयोग करते हैं, ईएमआई/एनएमआई रेश्यो और मल्टीप्लायर मेथड।

प्लॉट खरीदने के लिए आसानी से होम लोन प्राप्त करें अप्लाई करें
ईएमआई/एनएमआई रेश्यो
आप अपनी मासिक इनकम के जितने प्रतिशत का उपयोग मौजूदा ईएमआई और लिए जा रहे लोन की ईएमआई के भुगतान में करते हैं उतना ही आपका ईएमआई/एनएमआई रेश्यो होता है। बता दें कि बैंक/ लोन संस्थान आमतौर पर उन आवेदकों को पर्सनल लोन देना पसंद करते हैं जिनका ईएमआई/एनएमआई रेश्यो 50-55% तक होता है। जैसा कि लंबी अवधि के कारण कम ईएमआई राशि का भुगतान करना होता है, इस सीमा से अधिक रेश्यो वाले होम लोन आवेदक अपने ईएमआई/एनएमआई रेश्यो को कम करने और अपनी लोन की योग्यता में सुधार करने के लिए अपनी लोन अवधि बढ़ा सकते हैं।
जैसा कि होम लोन आवेदक के लिए निर्धारित ब्याज दरें उसकी ईएमआई को भी प्रभावित करेंगी, तो होम लोन आवेदकों को चेक करना चाहिए कि कौनसे बैंक/ लोन संस्थान सबसे कम ब्याज दर पर होम लोन प्रदान कर रहे हैं जिससे वो अधिक लोन राशि प्राप्त कर सकें।
बैंक/ लोन संस्थान | 30 लाख तक | 30 लाख से अधिक और 75 लाख तक | 75 लाख से अधिक | अप्लाई |
एसबीआई | 8.50- 10.15 | 8.50 – 10.05 | 8.50 – 10.05 | |
HDFC बैंक | 8.50-10.35 | 8.50-10.60 | 8.50-10.70 | अप्लाई करें |
एक्सिस बैंक | 8.75 – 12.70 | 8.75 – 12.70 | 8.75- 9.05 | अप्लाई करें |
ICICI बैंक | 9.00 – 9.80 | 9.00 – 9.95 | 9.00 – 10.05 | अप्लाई करें |
कोटक महिंद्रा बैंक | 8.85 से शुरू | 8.85 से शुरू | 8.85 से शुरू | अप्लाई करें |
पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस | 8.75- 14.50 | 8.75-13.00 | 8.75-11.35 | अप्लाई करें |
पंजाब नेशनल बैंक | 8.65-9.60 | 8.60 – 9.50 | 8.60 – 9.50 | |
बैंक ऑफ बड़ौदा | 8.60 –10.65 | 8.60 –10.65 | 8.60 –10.90 | अप्लाई करें |
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया | 8.50 – 10.75 | 8.50 – 10.95 | 8.50 – 10.95 | अप्लाई करें |
IDFC फर्स्ट बैंक | 8.85 से शुरू | 8.85 से शुरू | 8.85 से शुरू | अप्लाई करें |
L&T हाउसिंग फाइनेंस | 8.60 से शुरू | 8.60 से शुरू | 8.60 से शुरू | |
बजाज हाउसिंग फाइनेंस | 8.50 से शुरू | 8.50 से शुरू | 8.50 से शुरू | अप्लाई करें |
गोदरेज हाउसिंग फाइनेंस | 8.64 से शुरू | 8.64 से शुरू | 8.64 से शुरू | |
टाटा कैपिटल | 9.15 से शुरू | 9.15 से शुरू | 9.15 से शुरू | अप्लाई करें |
LIC हाउसिंग फाइनेंस | 8.60-10.35 | 8.60-10.55 | 8.60-10.75 | अप्लाई करें |

अपना घर बनाने के लिए आकर्षक ब्याज दरों पर होम लोन प्राप्त करें अप्लाई करें
मल्टीप्लायर मेथड
कई बैंक/ लोन संस्थान अपने होम लोन आवेदकों के लिए लोन राशि संबंधी योग्यता निर्धारित करने के लिए मल्टीप्लायर मेथड का उपयोग करते हैं। इस मेथड के तहत, आपको कितनी लोन राशि प्रदान की जाएगी, ये आवेदक की मासिक आय के मल्टीपल के आधार पर निर्धारित की जाती है। यह मल्टीपल पहले से तय होता है। बैंक/ लोन संस्थान आमतौर पर नौकरीपेशा व्यक्तियों को उनकी ग्रॉस मासिक आय के 72 गुना या उनकी ग्रॉस एनुअल इनकम के 6 गुना तक लोन राशि प्रदान करते हैं। उदाहरण के लिए, यदि किसी कर्मचारी की नेट मासिक सैलरी 30,000 रु. है, तो वे 21.6 लाख रुपये तक की लोन राशि प्राप्त कर सकते हैं। जॉइंट होम लोन के मामले में, बैंक/ लोन संस्थान सभी सह-आवेदकों की नेट मासिक आय को भी साथ में जोड़ सकते हैं ताकि होम लोन के लिए अधिक लोन राशि मिल सके।
मल्टीप्लायर मेथड पर आधारित अलग-अलग मासिक सैलरी के लिए अधिकतम लोन राशि
मासिक सैलरी | अधिकतम लोन राशि |
₹20,000 | ₹14,40,000 |
₹30,000 | ₹21,60,000 |
₹40,000 | ₹28,80,000 |
₹50,000 | ₹36,00,000 |
₹60,000 | ₹43,20,000 |
₹70,000 | ₹50,40,000 |
₹80,000 | ₹57,60,000 |
₹90,000 | ₹64,80,000 |
₹1 लाख | ₹72,00,000 |
नोट: ऊपर बताई गई कैलकुलेशन के लिए माना गया है कि आवेदक को किसी मौजूदा लोन की ईएमआई का भुगतान नहीं करना है। मल्टीप्लायर मेथड के लिए अधिकतम लोन राशि मासिक सैलरी के 72 गुना तक होती है।
ये भी पढ़ें: होम लोन के लिए कितना होना चाहिए क्रेडिट स्कोर?

घर बनाने के लिए होम लोन प्राप्त करें अप्लाई करें
होम लोन राशि संबंधी योग्यता को प्रभावित करने वाले कारक
आयु
बैंक/ लोन संस्थान आमतौर पर उन उधारकर्ताओं को होम लोन देना पसंद करते हैं जो 70 वर्ष की उम्र का होने तक अपने लोन का भुगतान पूरा कर लें। होम लोन भुगतान अवधि आमतौर पर 30 वर्ष तक होती है। यह हो सकता है कि आवेदकों की सैलरी बाद में बढ़ जाए जिससे उसे कम अवधि के लिए लोन मिल सकता है और वह अधिक ईएमआई का भुगतान कर सकता है। अगर आवेदक की सैलरी लोन का भुगतान करने के लिए पर्याप्त नहीं है तो उसे कम लोन राशि प्रदान की जाएगी।
लोन टू वैल्यू (LTV) रेश्यो
बैंक खरीदी जाने वाली प्रॉपर्टी की कीमत का जितने प्रतिशत लोन राशि के रूप मे देता है, उतना ही उसका लोन टू वैल्यू (LTV) रेश्यो होता है। ये लोन टू वैल्यू (LTV) रेश्यो आरबीआई द्वारा निर्धारित लिमिट से अधिक नहीं हो सकता है। होम लोन राशि के ब्रेकअप और लोन टू वैल्यू (LTV) रेश्यो की लिमिट के बारे में नीचे बताया गया है:
लोन राशि | लोन टू वैल्यू (LTV) रेश्यो |
₹30 लाख तक | प्रॉपर्टी की कीमत की 90% तक |
₹30 लाख से ₹75 लाख तक | प्रॉपर्टी की कीमत की 80% तक |
₹75 लाख से अधिक | प्रॉपर्टी की कीमत की 75% तक |
होम लोन आवेदक के लिए अंतिम लोन टू वैल्यू (LTV) रेश्यो, बैंक/ लोन संस्थानों द्वारा किए जाने वाले क्रेडिट रिस्क के मूल्यांकन के आधार पर निर्धारित किया जाता है। क्रेडिट रिस्क की मूल्यांकन प्रक्रिया आवेदक के सिबिल स्कोर , इनकम प्रोफ़ाइल, ऑक्युपेशन प्रोफ़ाइल, नियोक्ता/ कंपनी की प्रोफ़ाइल और उसके क्रेडिट प्रोफ़ाइल के अन्य पहलुओं पर निर्भर करती है।
टिप: अपनी होम लोन राशि की योग्यता बढ़ाने के लिए सह-आवेदक जोड़ें
जब आप जॉइंट होम लोन के लिए अप्लाई करती हैं, तो बैंक/ लोन संस्थान सह-आवेदक के क्रेडिट स्कोर और इनकम पर भी विचार करते हैं। तो अगर आप अपनी लोन एप्लीकेशन में कोई ऐसा सह-आवेदक जोड़ लें जिसकी इनकम और क्रेडिट स्कोर अच्छा हो तो आपको लोन मिलने की संभावना बढ़ जाएगी। ध्यान दें कि कुछ बैंक/ लोन संस्थान महिला सह-आवेदकों को शामिल करने वाले आवेदकों को कम ब्याज दर पर लोन ऑफर करते हैं।
ये भी पढ़ें: होम लोन के लिए आवश्यक दस्तावेज

अपने सपनों का घर बनाना चाहते हैं? बेस्ट होम लोन ऑफर्स प्राप्त करें अप्लाई करें
पैसाबाज़ार पर होम लोन के लिए अप्लाई क्यों करें
- एक ही जगह कई ऑफर पाएं: पैसाबाज़ार ने 20 से ज़्यादा बैंकों/ लोन संस्थानों के साथ पार्टनरशिप की है ताकि आपको एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर आपको कई लोन ऑफर दिए जा सकें।
- तुलना करें और चुनें: पैसाबाज़ार पर मौजूद कई ऑफर में से तुलना करें और सबसे कम ब्याज दर और कम शुल्क वाला विकल्प चुनें। क्योंकि होम लोन (Home Loan) की राशि ज़्यादा होती है तो ब्याज दर में थोड़ा अंतर भी बड़ी बचत कर सकता है।
- अंत तक साथ: पैसाबाज़ार के होम लोन एक्सपर्ट पूरी लोन प्रक्रिया के दौरान आपके संपर्क में रहते हैं, ताकि आपको किसी भी मुश्किल या समस्या का सामना ना करना पड़े।
पैसाबाज़ार पर होम लोन के लिए ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें
निम्निलिखित तरीके का पालन करके आप होम लोन के लिए Paisabazaar.com पर ऑनलाइन कर सकते हैं:
- स्टेप 1: होम लोन आवेदन प्रक्रिया को शुरू करने के लिए यहाँ क्लिक करें
- स्टेप 2: आवश्यक जानकारी दर्ज करें और दिए गए नियमों और शर्तों से सहमत हों
- स्टेप 3: आगे बढ़ने के लिए अपनी व्यक्तिगत और होम लोन संबंधी जानकारी दर्ज करें
- स्टेप 4: आपको वो लोन ऑफर दिखेंगे जो आपको मिल सकते हैं। होम लोन ऑफर की तुलना करें और अपने लिए सबसे बेहतर चुनें।
एक बार प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद, आपको एक एक्नॉलेजमेंट मैसेज और एक रेफरेंस नम्बर प्रदान किया जाता है जिसे आप अपने होम लोन एप्लीकेशन स्टेटस को ट्रैक करने के लिए उपयोग कर सकते हैं। होम लोन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए ग्राहकों को पैसाबाज़ार के होम लोन विशेषज्ञों की ओर से भी कॉल की जाएगी।

घर को बनाना चाहते हैं और सुंदर! होम रेनोवेशन लोन के लिए अप्लाई करें अप्लाई करें
ये भी पढ़ें: जानें कि बैंकों के अलावा और कौनसी हाउसिंग कम्पनियाँ हैं जो आपको होम लोन दे सकती हैं
संबंधित प्रश्न (FAQs)
प्रश्न. मैं अपने होम लोन के लिए कुल ब्याज लागत को कैसे कैलकुलेट कर सकती हूं?
उत्तर: आप पैसाबाज़ार होम लोन ईएमआई कैलकुलेटर का उपयोग करके अपने होम लोन की कुल ब्याज लागत को कैलकुलेट कर सकते हैं। आपको कैलकुलेटर में केवल अपनी लोन राशि, ब्याज दर और अवधि दर्ज करने की ज़रूरत है।
प्रश्न. अगर मेरी सैलरी कम है तो मुझे किस बैंक/ लोन संस्थान से होम लोन मिल सकता है?
उत्तर: आय संबंधी शर्त हर बैंक/ लोन संस्थान के लिए अलग- अलग होती है। तो न्यूनतम सैलरी की योग्यता शर्त को चेक करने के लिए आपको अलग से बैंक/ लोन संस्थान में चेक करना होगा।