Download AppWin Assured Cashback
Paisabazaar Logo - Compare loans and credit cards

होम लोन के लिए कितना सिबिल स्कोर होना चाहिए?

इंस्टेंट होम लोन

सबसे कम ब्याज दर 7.1% से शुरू

4.5/5

15.7L Reviews

6cr+Satisfied Customers
30+Lending Partners
₹65k Cr+Loans Disbursed
Icon image of आकर्षक ब्याज दरों पर लोन

आकर्षक ब्याज दरों पर लोन

7.10% प्रति वर्ष से शुरू

Icon image of बेहतरीन लोन ऑफर्स

बेहतरीन लोन ऑफर्स

30+ बैंकों/HFCs से लोन ऑफर्स पाएं

Icon image of कस्टमर सपोर्ट

कस्टमर सपोर्ट

हर स्टेप पर एक्सपर्ट गाइडेंस

Icon image of टॉप-अप की सुविधा

टॉप-अप की सुविधा

बढ़ती ज़रूरतों के लिए अतिरिक्त लोन राशि

सिबिल रिपोर्ट और सिबिल स्कोर क्या है?

भारत में चार क्रेडिट ब्यूरो हैं ट्रांसयूनियन सिबिल, एक्स्पेरियन, इक्वीफैक्स और क्रिफ हाईमार्क। ये सभी क्रेडिट रिपोर्ट प्रदान करते हैं और क्रेडिट स्कोर (Credit Score) इस क्रेडिट रिपोर्ट का ही सारांश होता है, आपकी क्रेडिट रिपोर्ट जितनी अच्छी होगी क्रेडिट स्कोर भी उतना ही ज़्यादा होगा। इन सभी ब्यूरो में से सबसे लोकप्रिय है ट्रांसयूनियन सिबिल, और इसके द्वारा प्रदान की जाने वाली क्रेडिट रिपोर्ट को सिबिल रिपोर्ट कहा जाता है व इसका क्रेडिट स्कोर भी सिबिल स्कोर कहलाता है।

अच्छा सिबिल स्कोर कितना होता है?

सिबिल स्कोर (CIBIL Score) 300 से 900 के बीच होता है। आमतौर, ज़्यादातर बैंक व लोन संस्थान 750 और ज़्यादा क्रेडिट स्कोर को अच्छा मानते हैं।

क्या आपका क्रेडिट स्कोर शून्य या कम है? स्टेप-अप क्रेडिट कार्ड लें और अपना स्कोर बनाएं और सुधारें

क्रेडिट स्कोर कैसे चेक करें?

आप अपना क्रेडिट स्कोर चेक करने के लिए किसी भी क्रेडिट ब्यूरो की वेबसाइट पर जा सकते हैं, लेकिन आप वहां साल में एक बार ही मुफ्त में क्रेडिट स्कोर चेक कर सकते हैं, इसके बाद आपको क्रेडिट स्कोर देखने के लिए फीस देनी होगी।

अगर आप मुफ्त में अपना क्रेडिट स्कोर चेक (Check Credit Score for Free) करना चाहते हैं तो पैसाबाज़ार पर आकर अपना क्रेडिट स्कोर चेक कर सकते हैं। आपको पैसाबाज़ार से हर महीने अपनी अपडेटेड क्रेडिट रिपोर्ट भी मिलेगी, बिना किसी फीस या शुल्क के। पैसाबाज़ार पर क्रेडिट स्कोर चेक करने का तरीका निम्नलिखित है:

  • पैसाबाज़ार की वेबसाइट पर जाने के लिए यहाँ क्लिक करें
  • अपना नाम, जन्मतिथि, पैन न०, पता, मोबाइल न० दर्ज करें
  • आपके मोबाइल नंबर पर भेजा गया OTP डालें
  • अब पैसाबाज़ार को क्रेडिट ब्यूरो से आपकी जानकारी लेने की इजाज़त देने के लिए चेकबॉक्स पर टिक करें
  • अब, ‘Get Your Credit Score’ पर क्लिक करें और अपना क्रेडिट स्कोर जानें

क्या सिबिल स्कोर होम लोन मिलने की संभावना को प्रभावित करता है?

हाँ, सिबिल स्कोर आपको होम लोन मिलने की संभावना को प्रभावित करता है, क्योंकि बैंक आपका सिबिल स्कोर चेक करते हैं ये जानने के लिए कि आप लोन के लिए योग्य हैं या नहीं। तो अगर आपका स्कोर 750 या इससे ज़्यादा है तो आपकी लोन एप्लीकेशन स्वीकार होने की संभावना ज़्यादा है, और स्कोर कम होने पर आपकी लोन एप्लीकेशन नामंज़ूर हो सकती है।

ये भी पढ़ें: CIBIL रिपोर्ट क्या है, मुफ्त में कैसे डाउनलोड करें ?

अपना सिबिल स्कोर कैसे सुधारें?

समय पर भुगतान करें: सिबिल स्कोर पर सबसे ज़्यादा प्रभाव पड़ता है आपके पेमेंट रिकॉर्ड का। अपनी लोन ईएमआई और क्रेडिट कार्ड बिल का भुगतान समय पर और पूरा करें। ऐसा करते रहे और समय के साथ आपका सिबिल स्कोर खुद बढ़ जाएगा।

अपनी क्रेडिट रिपोर्ट चेक करें: समय-समय पर अपनी क्रेडिट रिपोर्ट चेक करें, ताकि रिपोर्ट किसी भी तरह गलत जानकारी या क्रेडिट स्कोर गिरने पर आपको पता चल जाए। इस तरह आप समय रहते स्कोर में सुधार के लिए कदम भी उठा सकते हैं। कोई गलत जानकारी रिपोर्ट में मिलने पर उसकी सूचना क्रेडिट ब्यूरो को दें।

क्रेडिट यूटिलाईज़ेशन रेश्यो को सीमित रखें: आपकी क्रेडिट क्रेडिट लिमिट का जितना प्रतिशत आप खर्च करते हैं, वही आपका क्रेडिट यूटिलाईज़ेशन रेश्यो होता है। उदाहरण, अगर आपके क्रेडिर कार्ड की लिमिट 1 लाख रु. है और आप उसमें से हर महीने 40,000 रु. खर्च करते हैं तो आपका क्रेडिट यूटिलाईज़ेशन रेश्यो 40% होगा। अगर आप अपने क्रेडिट स्कोर में सुधार करना चाहते हैं तो ये सलह दी जाती है कि अपने क्रेडिट यूटिलाईज़ेशन रेश्यो को 30% से ज़्यादा ना बढ़ने दें। क्रेडिट यूटिलाईज़ेशन रेश्यो ज़्यादा होने से प्रतीत होता है कि आप क्रेडिट पर ज़्यादा निर्भर हैं।

कम समय में कई बार लोन के लिए अप्लाई न करें: जब भी आप लोन के लिए अप्लाई करते हैं, तो बैंक/ लोन संस्थान आपकी क्रेडिट रिपोर्ट प्राप्त करने के लिए क्रेडिट ब्यूरो से अनुरोध करते हैं और इसे हार्ड-इन्क्वायरी माना जाता है। हर बार हार्ड-इन्क्वायरी होने से आपका क्रेडिट स्कोर कुछ पॉइंट कम हो जाता है। आपके लिए कब - कब हार्ड-इन्क्वायरी हुई है, ये जानकारी आपकी क्रेडिट रिपोर्ट में भी दी जाती है। इसलिए, कम समय में कई बार लोन के लिए अप्लाई ना करें, इससे आपका स्कोर काफी गिर सकता है।

अपने पुराने क्रेडिट अकाउंट बंद ना करें: लोग अक्सर अपने पुराने क्रेडिट कार्ड अकाउंट बंद कर देते हैं, लेकिन ऐसा करने से आपका क्रेडिट स्कोर प्रभावित हो सकता है। अगर आप अपने पुराने क्रेडिट कार्ड बंद नहीं करते हैं, तो बैंक ये देख पाएगा कि आप कब से किस तरह अपने क्रेडिट को मैनेज कर रहे हैं, इससे आपकी क्रेडिट प्रोफाइल बेहतर होती है।

अपनी सभी ज़रूरतों के लिए
Credit Score पाएं

होम लोन के लिए कैसे अप्लाई करें?

  • अपना क्रेडिट स्कोर चेक करें: होम लोन अप्लाई करने से पहले अपना क्रेडिट स्कोर चेक करें। अगर आपका क्रेडिट स्कोर कम होता है, तो आपकी लोन एप्लीकेशन नामंज़ूर हो सकती है। इसलिए पहले ही अपना स्कोर चेक कर लें। अगर आप पैसाबाज़ार पर अपना क्रेडिट स्कोर चेक करते हैं, तो आपको ये भी बताया जाएगा कि आपके क्रेडिट स्कोर के अनुसार कौनसे बैंक से आपको होम लोन मिलने की कितनी संभावना है। इस तरह आप उस बैंक में अप्लाई कर सकते हैं जहाँ संभावना सबसे ज़्यादा है।
  • क्रेडिट रिपोर्ट में गलतियाँ चेक करें: कुछ मामलों में, क्रेडिट रिपोर्ट में गलत जानकारी आ जाती है जैसे आपका नाम या पता गलत हो जाना, कोई ऐसा लोन दिखा देना जो आपने कभी लिया ही नहीं। इस तरह की जानकारी के कारण आपकी लोन एप्लीकेशन अस्वीकार हो सकती है। इसलिए लोन अप्लाई करने से पहले अपनी क्रेडिट रिपोर्ट चेक करें और कोई गलत जानकारी मिलने पर क्रेडिट ब्यूरो को उसकी सूचना दें ताकि उसमें सुधार ही सके। उसके बाद लोन के लिए अप्लाई करें।
  • कई बैंकों में एक साथ अप्लाई ना करें: जब भी आप लोन के लिए अप्लाई करते हैं, तो बैंक/ लोन संस्थान आपकी क्रेडिट रिपोर्ट प्राप्त करने के लिए क्रेडिट ब्यूरो से अनुरोध करते हैं और इसे हार्ड-इन्क्वायरी माना जाता है। हर बार हार्ड-इन्क्वायरी होने से आपका क्रेडिट स्कोर कुछ पॉइंट कम हो जाता है। कम स्कोर स्कोर अन्य बैंक में आपकी होम लोन एप्लीकेशन नामंज़ूर हो सकती है।

अच्छा क्रेडिट स्कोर कम ब्याज दरों पर होम लोन दिलाने में क्या भूमिका निभाता है?

क्रेडिट स्कोर (Credit Score) आपकी क्रेडिट हिस्ट्री, आपके अब तक भुगतान के रिकॉर्ड और आदि के आधार पर कैलकुलेट किया जाता है। ये स्कोर दर्शाता है कि व्यक्ति को लोन देने में कितना जोखिम है या ये व्यक्ति किस तरह लोन का भुगतान कर सकता है। पिछले कुछ समय कुछ बैंकों ने क्रेडिट स्कोर के आधार पर ब्याज दर तय करना शुरू किया है, तो अच्छे क्रेडिट स्कोर वाले व्यक्तियों को आकर्षित करने के लिए बैंक कम ब्याज दरों पर लोन ऑफर करते हैं क्योंकि इन्हें लोन देने में जोखिम कम होता है।

पैसाबाज़ार ही क्यों चुनें?
image of तुलना करें और सबसे <strong>बेस्ट ऑफर</strong> चुनें

तुलना करें और सबसे बेस्ट ऑफर चुनें

image of <strong>कई बैंकों के लोन ऑफर्स</strong> एक ही जगह

कई बैंकों के लोन ऑफर्स एक ही जगह

image of <strong>लोन अप्रूवल</strong> की सबसे अधिक संभावना

लोन अप्रूवल की सबसे अधिक संभावना

image of आसान और पारदर्शी <strong>लोन प्रक्रिया</strong>

आसान और पारदर्शी लोन प्रक्रिया

अपनी सभी ज़रूरतों के लिए
होम लोन पाएं

FAQs

क्या कम क्रेडिट स्कोर होने के बावजूद मुझे होम लोन मिल सकता है?

हाँ, आपको कम क्रेडिट स्कोर पर भी होम लोन मिल सकता है क्योंकि ये एक सिक्योर्ड लोन है। लेकिन कम क्रेडिट स्कोर होने से आपको मिलने वाले लोन की ब्याज दरें ज़्यादा हो सकती हैं।

अगर मैं CIBIL की डिफाल्टर लिस्ट में हूँ, तो क्या मुझे होम लोन मिल सकता है?

अगर आपने पहले कभी डिफ़ॉल्ट किया है, यानी ईएमआई का भुगतान समय पर नहीं किया है तो आपकी होम लोन एप्लीकेशन का मंज़ूर होना मुश्किल है। हालाँकि, अगर आपने डिफ़ॉल्ट के बाद लम्बे समय तक समय पर अपने भुगतान किये हैं तो हो सकता है कि किसी बैंक में आपकी लोन एप्लीकेशन स्वीकार हो जाए, लेकिन फिर भी आपको ज़्यादा ब्याज दरों पर लोन मिलेगा। 

क्या सिबिल स्कोर ना होने पर भी होम लोन मिल सकता है?

होम लोन एक बड़ा लोन होता है, इसलिए ज़्यादातर बैंक/ लोन संस्थान चाहते हैं कि ऐसे व्यक्ति को लोन दें जिसने पहले भी लोन का भुगतना किया है और पूरा व समय पर किया हो। हालाँकि, कुछ बैंक उन लोगों को भी होम लोन देते हैं जिनका क्रेडिट स्कोर नहीं होता, लेकिन ऐसे मामलों में बैंक अन्य कारकों पर ध्यान देते हैं जैसे व्यक्ति की जॉब प्रोफाइल, नौकरी की स्थिरता, इनकम और आदि। लेकिन ये हमेशा ये सलह दी जाती है कि होम लोन लेने से पहले अपना क्रेडिट स्कोर बना लें ताकि आपको बेहतर लोन ऑफर मिल सके।

Home Loan Articles

क्रेडिट अकाउंट सेटलमेंट क्या है और इससे क्यों बचना चाहिए? - Article image

क्रेडिट अकाउंट सेटलमेंट क्या है और इससे क्यों बचना चाहिए?

icon image of Bharti
Bharti17 Mar 2026
क्रेडिट रिपोर्ट में डिफॉल्ट क्यों होता है और इसका क्रेडिट स्कोर पर क्या असर पड़ता है, समझें - Article image

क्रेडिट रिपोर्ट में डिफॉल्ट क्यों होता है और इसका क्रेडिट स्कोर पर क्या असर पड़ता है, समझें

icon image of Paisabazaar
Paisabazaar24 Oct 2025
क्रेडिट रिपोर्ट में दर्ज नकारात्मक जानकारी कितने समय तक असर डालती है? जानें - Article image

क्रेडिट रिपोर्ट में दर्ज नकारात्मक जानकारी कितने समय तक असर डालती है? जानें

icon image of Paisabazaar
Paisabazaar22 Oct 2025
कैसे समझदारी से करें लोन भुगतान की प्लानिंग और सुधारें अपना क्रेडिट स्कोर? - Article image

कैसे समझदारी से करें लोन भुगतान की प्लानिंग और सुधारें अपना क्रेडिट स्कोर?

icon image of Bharti
Bharti16 Oct 2025
पहली बार लोन लेने वालों के लिए क्रेडिट स्कोर अनिवार्य नहीं - Article image

पहली बार लोन लेने वालों के लिए क्रेडिट स्कोर अनिवार्य नहीं

icon image of Nikita
Nikita10 Sept 2025
क्रेडिट स्कोर ट्रैक करने की आदत है अच्छी, मिलते हैं कई फायदे - Article image

क्रेडिट स्कोर ट्रैक करने की आदत है अच्छी, मिलते हैं कई फायदे

icon image of Paisabazaar
Paisabazaar08 Aug 2025
नाम बदलने का सिबिल स्कोर पर क्या प्रभाव पड़ता है, जानें - Article image

नाम बदलने का सिबिल स्कोर पर क्या प्रभाव पड़ता है, जानें

icon image of Paisabazaar
Paisabazaar30 Jul 2025
क्या लोन सेटलमेंट के बाद नया लोन मिल सकता है? - Article image

क्या लोन सेटलमेंट के बाद नया लोन मिल सकता है?

icon image of Bharti
Bharti22 Jul 2025
क्रेडिट रिपोर्ट में गलती मिलने पर दर्ज़ करें शिकायत और सुधारें अपना क्रेडिट स्कोर - Article image

क्रेडिट रिपोर्ट में गलती मिलने पर दर्ज़ करें शिकायत और सुधारें अपना क्रेडिट स्कोर

icon image of Paisabazaar
Paisabazaar18 Jul 2025
लोन अप्रूवल से पहले बैंक/लोन संस्थान क्रेडिट रिपोर्ट में देखते हैं ये 5 ज़रूरी बातें - Article image

लोन अप्रूवल से पहले बैंक/लोन संस्थान क्रेडिट रिपोर्ट में देखते हैं ये 5 ज़रूरी बातें

icon image of Bharti
Bharti17 Jul 2025
View All Articles
quotes icon

What our customers say

From No Score to 761

I have seen how difficult it can be to take a home loan when you don't have a credit score. So I planned to have my own credit history from the very beginning. So I came to Paisabazaar and took the FD credit card and started following how they suggested. In less than a year, my credit score is 761 and I constantly get various loan and credit card offers from time to time based on my very good credit score. Thanks guys for helping me out.

icon image of avatar
Hanshal ChhabraAug 9, 2026

CIBIL Score Improvement Journey

My credit score was just 645 when I had downloaded this app. I did not know what I can do to improve my credit score. So, I bought their credit health pro plan, where i got indepth analysis of my report and also measure I should take to improve my score. I followed their suggestions and now my credit score is 777, which is a huge improvement. It's all thank to this app and Paisabazaar team.

icon image of avatar
Pooja MehtaAug 9, 2026

Satisfied with Credit Health Pro Service

My name is Sayed Irfan, I belong to Nagaur district of Rajasthan. I own a distributorship of water purifiers for a district. I am an old customer of Paisabazaar, using their app since a long time, but I thought it can only be used to check my credit score. I used Paisabazaar to avail their credit health pro service and by doing so, my credit score improved and I am very satisfied with the results. My credit score has improved from roughly 600 to roughly 700.

icon image of avatar
Mr. Irfan SayedMay 1, 2026

Happy to See My Credit Score Improving

I belong to Bihar, and I opened a shop in Maharashtra. Since I am a businessman, the requirement for money often arises. When you ask a friend, they are hesitant and give excuses. I used to take a lot of loans from money lending apps and because of that, my credit score got negatively affected. Then I searched for Paisabazaar and found their app then I took their Credit health Pro services. In just a month my credit score started to improve.

icon image of avatar
Mr Mohammed ReyajApr 28, 2026

Excellent Support for CIBIL Report

I would like to express my sincere appreciation to Mr. Vasu and the other representatives who assisted me today in downloading my CIBIL report. I had been facing challenges with this issue for the past two days, despite multiple attempts. However, Mr. Vasu and the supporting team were extremely patient, knowledgeable, and efficient, and they resolved the issue within just a few minutes. Their clarity of explanation and prompt assistance made the entire process smooth and hassle-free.

icon image of avatar
Sindhu GowdaJan 16, 2026

Paisabazaar se premium credit card

Score improve hone ke baad yahi se premium credit card apply kiya aur instantly approve ho gaya. Highly recommend!

icon image of avatar
Alok BansalAug 19, 2025

Instant score in just seconds

Sirf mobile number daala aur few seconds mein August ka updated credit score mil gaya. Paisabazaar ka process bahut fast hai.

icon image of avatar
Vivek SinghAug 19, 2025

Error resolve karke score improve hua

Cibil report mein ek galti thi jo mujhe samajh nahi aa rahi thi. Paisabazaar ne step-by-step help karke correct karwaya aur score improve ho gaya.

icon image of avatar
Anjali MenonAug 19, 2025

Marathi report bhi available hai

I was surprised to see my Cibil report in Marathi. Very convenient to understand finance in your own language. Highly recommended!

icon image of avatar
Harish PatelAug 18, 2025

Paisabazaar ne credit build karwaya

Mera koi credit history nahi tha. Paisabazaar ne secured credit card suggest kiya aur 8 months mein mera score 750+ ho gaya.

icon image of avatar
Sunita SharmaAug 18, 2025
View All Testimonials
Vandana Punj profile
Written ByLinkedIn icon
Vandana Punj
Shamik Ghosh profile
Reviewed ByLinkedIn icon
Shamik Ghosh
Disclaimer

पैसाबाज़ार एक लोन एग्रीगेटर है और अपने पार्टनर्स की ओर से सेवाएं प्रदान करने के लिए अधिकृत है।

पर्सनल लोन की APR (एनुअल परसेंटेज रेट) लोन लेने की कुल वार्षिक लागत को दर्शाती है। इसमें न केवल ब्याज दर, बल्कि प्रोसेसिंग फीस, डॉक्यूमेंटेशन फीस और लोन जारी करने की प्रक्रिया के दौरान लिए जाने वाले अन्य सभी शुल्क भी शामिल होते हैं।

APR को प्रतिशत के रूप में दिखाया जाता है। इससे आवेदकों को उन पर्सनल लोन योजनाओं की पहचान करने में मदद मिलती है जिनमें ब्याज दर तो कम होती है, लेकिन प्रोसेसिंग फीस या अन्य शुल्क अधिक होने के कारण उनकी वास्तविक लागत ज़्यादा हो सकती है। पर्सनल लोन की APR आमतौर पर 11.29% से 35% के बीच होती है।

उदाहरण के लिए, मान लीजिए आप 10.50% प्रति वर्ष की ब्याज दर पर 5 साल के लिए 5 लाख रु. का पर्सनल लोन लेते हैं। यदि इस पर 1.5% प्रोसेसिंग शुल्क (7,500 रु.) लगाया जाता है, तो आपके पर्सनल लोन की कुल वार्षिक लागत 1,52,317 रु. होगी और इसका APR 11.16% होगा।

पता: पैसाबाज़ार मार्केटिंग एंड कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड, 135 P, सेक्टर 44, गुरुग्राम (हरियाणा) - 122001

pl-sticky-irfan-icon

₹10 करोड़ तक का होम लोन पाएं, ब्याज दरें 7.10%* से शुरू

Scroll to top