Download AppWin Assured Cashback
Paisabazaar Logo - Compare loans and credit cards

बैंक ऑफ इंडिया से होम लोन कैसे मिलेगा?

होम लोन पाएं
ब्याज दर 7.25% से शुरू

30+ बैंकों के लोन ऑफर की तुलना करें

4.5/5

15.8L Reviews

6Cr+Satisfied Customers
30+Lending Partners
₹65k Cr+Loans Disbursed
Icon image of आकर्षक ब्याज दरों पर लोन

आकर्षक ब्याज दरों पर लोन

7.35% प्रति वर्ष से शुरू

Icon image of बेहतरीन लोन ऑफर्स

बेहतरीन लोन ऑफर्स

30+ बैंकों/HFCs से लोन ऑफर्स पाएं

Icon image of कस्टमर सपोर्ट

कस्टमर सपोर्ट

हर स्टेप पर एक्सपर्ट गाइडेंस

Icon image of टॉप-अप की सुविधा

टॉप-अप की सुविधा

बढ़ती ज़रूरतों के लिए अतिरिक्त लोन राशि

डिस्क्लेमर: बैंक ऑफ इंडिया पैसाबाज़ार का पार्टनर नहीं है और इस लेख में दी गई सारी जानकारी सूचना के उद्देश्य से लिखी गई हैं। पैसाबाज़ार, होम लोन लिए BOI से एफिलिएटेड, स्पॉन्सर्ड या किसी भी तरह से जुड़ा हुआ नहीं है। ना ही पैसाबाज़ार BOI होम लोन से जुड़े कोई ऑफ़र या सेवाएं प्रदान करता है। बैंक ऑफ इंडिया होम लोन की अधिक जानकारी के लिए सीधे बैंक ऑफ इंडिया से संपर्क करें।

बैंक ऑफ इंडिया होम लोन
ब्याज दरें 7.10% प्रति वर्ष से शुरू
लोन राशि प्रॉपर्टी वैल्यू की 90% तक
भुगतान अवधि 30 वर्ष तक
प्रोसेसिंग फीस ₹3,500 - ₹60,000 + GST

नोट- ब्याज दरें 19 November 2026 को अपडेट की गई है।

बैंक ऑफ इंडिया होम लोन की ब्याज दरें

बैंक ऑफ इंडिया (BOI) होम लोन की ब्याज दरें 7.10% प्रतिवर्ष से शुरू होती है। हालांकि आवेदकों को किस ब्याज दर पर होम लोन मिलेगा ये उसके सिबिल स्कोर, जॉब प्रोफाइल और होम लोन आवेदन पर निर्भर करता है।

बैंक ऑफ इंडिया होम लोन के लिए आवेदन कैसे करें?

आवेदक बैंक ऑफ इंडिया होम लोन के लिए बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट या बैंक ऑफ इंडिया ऐप, BOI मोबाइल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आप बैंक ऑफ इंडिया की ब्रांच में जाकर भी होम लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं।आवेदकों को विभिन्न बैंक और HFCsद्वारा दी जाने वाली ब्याज दरों और अन्य सुविधाओं की तुलना करने के लिए ऑनलाइन मार्केटप्लेस पर भी जाना चाहिए और उसके अनुसार आवेदन करना चाहिए।

Bank of India Home Loan: फीस और शुल्क

प्रोसेसिंग फीस
होम लोन स्कीम प्रोसेसिंग चार्ज
इंडिविजुअल के लिए लोन राशि का 0.35% (न्यूनतम- 3500, अधिकतम- 30,000)
स्टार डायमंड होम लोन लोन राशि के अनुसार 60,000 रु.

यह भी पढ़ें: होम लोन के लिए कितना होना चाहिए क्रेडिट स्कोर?

अपनी सभी ज़रूरतों के लिए
Bank Of India पाएं

बैंक ऑफ इंडिया होम लोन के प्रकार

BOI स्टार होम लोन

उद्देश्य: घर बनवाने के लिए प्लॉट खरीदने, घर/फ्लैट की खरीद/निर्माण, फ्लैट/मकान के रेनोवेशन/मरम्मत/परिवर्तन/अतिरिक्त हिस्सा जोड़ने और बैलेंस ट्रांसफर के लिए।

लोन राशि:

  • घर/फ्लैट की खरीद/निर्माण के लिए- 3 करोड़ रु. तक (मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई जैसे मेट्रो शहरों में 5 करोड़ रुपये तक)
  • मरम्मत/रेनोवेशन/विस्तार के लिए- 50 लाख रु. तक
  • प्लॉट खरीदने के लिए- 3 करोड़ रु. तक

लोन टू वैल्यू (LTV) रेश्यो: प्रॉपर्टी वैल्यू का 90% तक

अवधि: 30 साल तक

BOI स्टार स्मार्ट होम लोन

उद्देश्य: घर निर्माण/प्लॉट खरीद/घर की साज-सज्जा/सोलर पीवी खरीदने/मौजूदा संपत्ति के विस्तार/रेनोवेशन के लिए लेकिन निर्माण लोन वितरण की तारीख से 5 साल के अंदर शुरू हो जाए। स्टार स्मार्ट होम लोन योजना उधारकर्ताओं को होम लोन बैलेंस ट्रांसफर की सुविधा भी प्रदान करती है।

न्यूनतम लोन राशि:

  • नौकरीपेशा के लिए- 5 लाख रु.
  • गैर-नौकरीपेशा के लिए- 10 लाख रु.

लोन टू वैल्यू (LTV) रेश्यो: प्रॉपर्टी वैल्यू का 90% तक

अवधि: 30 साल तक

BOI स्टार डायमंड होम लोन

उद्देश्य: हाई नेटवर्थ वाले व्यक्तियों और फर्मों और कॉर्पोरेट्स के डायरेक्टर और पार्टनर्स को होम लोन देना, जिनकी न्यूनतम औसत सकल आय पिछले 3 वर्षों के आईटीआर और ऑडिट हुई बैलेंस शीट के अनुसार 1 करोड़ रु. और उससे अधिक है।

लोन राशि: 7.5 करोड़ रुपये से अधिक।

लोन टू वैल्यू (LTV) रेश्यो: प्रॉपर्टी वैल्यू का 80% तक

BOI स्टार टॉप अप लोन

उद्देश्य: जोखिमभरे कामों को छोड़कर अन्य सभी उद्देश्यों के लिए

लोन टू वैल्यू (LTV) रेश्यो: प्रॉपर्टी कॉस्ट की 90% तक

BOI स्टार प्रवासी होम लोन योजना

उद्देश्य: मकान/फ्लैट की खरीद/निर्माण, मौजूदा घर/फ्लैट की मरम्मत/रेनोवेशन/विस्तार के लिए, प्लॉट खरीदने एवं बैलेंस ट्रांसफर के लिए

अवधि: 30 वर्ष तक

लोन टू वैल्यू (LTV) रेश्यो: प्रॉपर्टी कॉस्ट की 90% तक

यह भी पढ़ें: जानें कि बैंकों के अलावा और कौन सी हाउसिंग कंपनियां हैं जो आपको होम लोन दे सकती हैं

बैंक ऑफ इंडिया होम लोन के लिए योग्यता शर्तें

स्टार होम लोन के लिए

  • राष्ट्रीयता: निवासी भारतीय/एनआरआई/पीआईओ
  • जॉब प्रोफ़ाइल: नौकरीपेशा/गैर-नौकरीपेशा/प्रोफेशनल व्यक्तियों और नॉन-प्रोफेशनल व्यक्तियों सहित एचयूएफ, कॉर्पोरेट, समूहों/व्यक्तियों संगठन
  • इस लोन योजना का लाभ ट्रस्ट नहीं उठा सकते
  • लोन आवेदन के समय न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • लोन मैच्योरिटी के समय अधिकतम आयु: 70 वर्ष

यह भी पढ़ें: जानें कि होम लोन बैलेंस ट्रांसफर क्या है?

स्टार डायमंड होम लोन के लिए

  • राष्ट्रीयता: निवासी भारतीय/एनआरआई/पीआईओ
  • लोन आवेदन के समय न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • लोन मैच्योरिटी के समय अधिकतम आयु: 70 वर्ष
  • जॉब प्रोफ़ाइल: एचएनआई सहित नौकरीपेशा/गैर-नौकरीपेशा/प्रोफेशनल व्यक्तियों और नॉन-प्रोफेशनल व्यक्तियों सहित एचयूएफ, कॉर्पोरेट, समूहों/व्यक्तियों संगठन
  • पिछले 3 वर्षों के दौरान न्यूनतम औसत सकल आय 1 करोड़ रु. और उससे अधिक

स्टार स्मार्ट होम लोन के लिए

  • मौजूदा सेविंग्स/करंट अकाउंट कस्टमर जिनका पिछले 1 वर्ष का औसत बैलेंस 5,000 रुपये है
  • नया ग्राहक जो 5,000 रुपये के बैलेंस के साथ नया सेविंग्स/करंट अकाउंट खोलता है
  • नौकरीपेशा कर्मचारी जिनकी सैलरी बैंक ऑफ इंडिया के अकाउंट में आती है
  • गैर-नौकरीपेशा पेशेवर जैसे वकील, डॉक्टर, सीए, सीएस, इंजीनियर आदि।

स्टार प्रवासी होम लोन योजना के लिए

  • राष्ट्रीयता: अनिवासी भारतीय/भारतीय मूल के व्यक्ति
  • राष्ट्रीय/अंतर्राष्ट्रीय सरकारी एजेंसियों के साथ विदेश में काम करने वाले भारतीय नागरिक
  • मर्चेंट नेवी में काम करने वाले भारतीय नागरिक जिसे एनआरआई का दर्जा प्राप्त हो
  • लोन आवेदन के समय न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • लोन मैच्योरिटी के समय अधिकतम आयु: 70 वर्ष

बैंक ऑफ इंडिया होम लोन के लिए आवश्यक दस्तावेज़

BOI स्टार डायमंड होम लोन के लिए

व्यक्तियों के लिए:

  • आईडी प्रूफ- पासपोर्ट/पैन/ड्राइविंग लाइसेंस/वोटर आईडी
  • पते का प्रमाण- पासपोर्ट/ड्राइविंग लाइसेंस/आधार कार्ड/बिजली बिल/टेलीफोन बिल/पाइप्ड गैस बिल
  • इनकम प्रूफ नौकरी-पेशा के लिए- 6 महीने और 1 साल के लिए सैलरी या सैलरी स्लिप ITR/फॉर्म 16
  • इनकम प्रूफ गैर-नौकरीपेशा के लिए: प्रॉफिट एंड लॉस अकाउंट/बैलेंस शीट/कैपिटल अकाउंट स्टेटमेंट/इनकम कम्प्यूटेशन के साथ पिछले 3 वर्षों का आईटीआर

अन्य के लिए:

  • पार्टनर/डायरेक्टर की केवाईसी
  • फर्म/कंपनी की पैन कार्ड कॉपी
  • पिछले 1 साल की अकाउंट स्टेटमेंट
  • पार्टनरशिप डीड/एमओए/एओए
  • पिछले 3 वर्षों के लिए फर्म की ऑडिट
  • सर्टिफिकेट ऑफ इनकॉरपोरेशन

स्टार प्रवासी होम लोन के लिए

व्यक्तियों के लिए: अन्य के लिए:
पासपोर्ट जिस पर वीज़ा प्रिंट हो प्रोफेशनल संगठन की सदस्यता
पैन कार्ड की कॉपी इनकम प्रमाण (ऑडिट पर आधारित)
कार्य अनुमति पैन कार्ड की कॉपी
भारत और विदेश के पते का प्रमाण पासपोर्ट जिस पर वीज़ा प्रिंट हो
नियोक्ता द्वारा जारी आईडी कार्ड भारत और विदेश के पते का प्रमाण
संपर्क डिटेल के साथ नियोक्ता का पते का प्रमाण वर्तमान निवास के देश पर लागू डिटेल/इनकम प्रमाण/रिटर्न
सैलरी स्लिप बिज़नेस गतिविधि में शामिल होने के लिए सरकार या स्थानीय निकाय की अनुमति या लाइसेंस
जिस देश में आवेदक पिछले 2 वर्षों से रहता है, उस देश के नियमों के अनुसार वार्षिक ITR

BOI होम लोन कस्टमर केयर नंबर

  • टोल फ्री नंबर: 1800 103 1906; 1800 220 229
  • चार्जेबल नंबर: (022)-40919191
  • शिकायत निवारण संपर्क नंबर: 1800 220 229; 1800 103 1906; 022 4091 9191
पैसाबाज़ार ही क्यों चुनें?
image of तुलना करें और सबसे <strong>बेस्ट ऑफर</strong> चुनें

तुलना करें और सबसे बेस्ट ऑफर चुनें

image of <strong>कई बैंकों के लोन ऑफर्स</strong> एक ही जगह

कई बैंकों के लोन ऑफर्स एक ही जगह

image of <strong>लोन अप्रूवल</strong> की सबसे अधिक संभावना

लोन अप्रूवल की सबसे अधिक संभावना

image of आसान और पारदर्शी <strong>लोन प्रक्रिया</strong>

आसान और पारदर्शी लोन प्रक्रिया

अपनी सभी ज़रूरतों के लिए
होम लोन पाएं

FAQs

बैंक ऑफ इंडिया होम लोन की वर्तमान ब्याज दर क्या है?

बैंक ऑफ इंडिया होम लोन की ब्याज दरें 7.10% प्रति वर्ष से शुरू होती हैं। यह ब्याज दर आवेदकों के क्रेडिट स्कोर और जॉब प्रोफाइल के आधार पर अलग हो सकती है।

बैंक ऑफ इंडिया होम लोन पर ब्याज लागत को कैसे कैलकुलेट करें?

आप बैंक ऑफ इंडिया होम लोन ईएमआई कैलकुलेटर की मदद से ब्याज लागत को कैलकुलेट कर सकते हैं। इसके लिए आपको ब्याज दर, लोन राशि और लोन अवधि दर्ज करनी होगी, जिससे आपको ब्याज की जानकारी तुरंत मिल जाएगी।

बैंक ऑफ इंडिया होम लोन के लिए योगयता शर्तें क्या है?

• नौकरीपेशा और स्व-रोजगार व्यक्ति होम लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं। इनमे ग्रुप, एसोसिएशन ऑफ इंडिविजुअल्स, हिंदू अविभाजित परिवार (HUF) और कॉरपोरेट्स भी आवेदन कर सकते हैं (Trusts को छोड़कर)। • न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 70 वर्ष (रिटायरमेंट के समय) होनी चाहिए।

बैंक ऑफ इंडिया होम लोन के लिए न्यूनतम क्रेडिट स्कोर कितना होना चाहिए?

बैंक ऑफ इंडिया ने कोई निश्चित क्रेडिट स्कोर तय नहीं किया है, लेकिन उच्च क्रेडिट स्कोर वाले आवेदकों को लोन पर कम ब्याज दर मिल सकती है। उदाहरण के लिए:- • 800 या उससे अधिक स्कोर वाले आवेदकों को सबसे कम ब्याज दर ऑफर की जा सकती है। • 750-799, 700-749 और 700 से कम स्कोर वाले आवेदकों के लिए ब्याज दर अलग-अलग हो सकती है।

बैंक ऑफ इंडिया होम लोन के लिए आवेदन कैसे करें?

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए:- • बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। • “BOI Online” विकल्प पर क्लिक करें। • “Loan Services” में जाकर “Retail Loan” चुनें। • “BOI Retail Loan in just 59 minutes” विकल्प पर क्लिक करें। • “Home Loan” चुनकर आवश्यक जानकारी भरें। • मोबाइल नंबर दर्ज करें और OTP से वेरीफाई करें। • नया पासवर्ड सेट करें और “Proceed” पर क्लिक करें। ऑफलाइन आवेदन करने के लिए: नजदीकी बैंक ऑफ इंडिया ब्रांच में जाएं और होम लोन के लिए आवेदन करें।

सैलरी के आधार पर किसी को कितना लोन मिल सकता है?

नौकरीपेशा व्यक्ति को महीने की सैलरी का 72 गुना या इनकम टैक्स रिटर्न में भरी गई वार्षिक आय के 6 गुना तक लोन मिल सकता है।

BOI स्टार स्मार्ट होम लोन के तहत उपलब्ध न्यूनतम और अधिकतम लोन राशि कितनी होती है?

BOI स्टार स्मार्ट होम लोन योजना के तहत उपलब्ध न्यूनतम और अधिकतम होम लोन राशि है:- • नौकरीपेशा के लिए: न्यूनतम – 5 लाख रु.; अधिकतम – 5 करोड़ रु. • गैर- नौकरीपेशा के लिए: न्यूनतम – 10 लाख रु.; अधिकतम – 5 करोड़ रु.

क्या होम लोन के लिए अप्लाई करने के लिए को-एप्लिकेंट का होना ज़रूरी है?

होम लोन के लिए अप्लाई करने के लिए को-एप्लिकेंट का होना ज़रूरी नहीं है। हालांकि, आप जिस प्रॉपर्टी के लिए होम लोन ले रहे हैं, उस पर आपके साथ किसी और का भी मालिकाना हक़ है, तो उन्हें होम लोन एप्लीकेशन में को-एप्लिकेंट बनाना होगा और जॉइंट होम लोन के लिए अप्लाई करना होगा। NRI आवेदकों के मामले में, को-एप्लिकेंट भारतीय होना चाहिए। इस मामले में लोन राशि/ भुगतान क्षमता की कैलकुलेशन के लिए को-एप्लिकेंट की आय पर भी विचार किया जा सकता है। विदेशी नागरिक को सह- मालिक या सह-उधारकर्ता के रूप में शामिल नहीं किया जा सकता है।

NRI ग्राहकों के लिए प्रोसेसिंग फीस कितनी है?

स्टार प्रवासी होम लोन योजना के तहत आने वाले एनआरआई ग्राहकों को निम्नलिखित प्रोसेसिंग फीस का भुगतान करना होगा। • व्यक्तियों के लिए: लोन राशि की 25%; न्यूनतम 1,500 रु. और अधिकतम 20,000 रु. • अन्य के लिए: लोन राशि की 50%; न्यूनतम 3,000 रु. और अधिकतम 40,000 रु.

होम लोन संबंधी प्रश्नों और सहायता के लिए मैं बैंक ऑफ इंडिया से कैसे संपर्क कर सकता हूं?

ग्राहक अपने होम लोन से संबंधित सवालों और समस्या के समाधान के लिए नीचे दी गई जानकारी के ज़रिए बैंक ऑफ इंडिया से संपर्क कर सकते हैं। • 1800 103 1906 (टोल फ्री) • 1800 220 229 (टोल फ्री) • (022) – 40919191 (शुल्क लागू)

Vandana Punj profile
Written ByLinkedIn icon
Vandana Punj
Shamik Ghosh profile
Reviewed ByLinkedIn icon
Shamik Ghosh
Disclaimer

पैसाबाज़ार एक लोन एग्रीगेटर है और अपने पार्टनर्स की ओर से सेवाएं प्रदान करने के लिए अधिकृत है।

पर्सनल लोन की APR (एनुअल परसेंटेज रेट) लोन लेने की कुल वार्षिक लागत को दर्शाती है। इसमें न केवल ब्याज दर, बल्कि प्रोसेसिंग फीस, डॉक्यूमेंटेशन फीस और लोन जारी करने की प्रक्रिया के दौरान लिए जाने वाले अन्य सभी शुल्क भी शामिल होते हैं।

APR को प्रतिशत के रूप में दिखाया जाता है। इससे आवेदकों को उन पर्सनल लोन योजनाओं की पहचान करने में मदद मिलती है जिनमें ब्याज दर तो कम होती है, लेकिन प्रोसेसिंग फीस या अन्य शुल्क अधिक होने के कारण उनकी वास्तविक लागत ज़्यादा हो सकती है। पर्सनल लोन की APR आमतौर पर 11.29% से 35% के बीच होती है।

उदाहरण के लिए, मान लीजिए आप 10.50% प्रति वर्ष की ब्याज दर पर 5 साल के लिए 5 लाख रु. का पर्सनल लोन लेते हैं। यदि इस पर 1.5% प्रोसेसिंग शुल्क (7,500 रु.) लगाया जाता है, तो आपके पर्सनल लोन की कुल वार्षिक लागत 1,52,317 रु. होगी और इसका APR 11.16% होगा।

पता: पैसाबाज़ार मार्केटिंग एंड कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड, 135 P, सेक्टर 44, गुरुग्राम (हरियाणा) - 122001

pl-sticky-irfan-icon

₹10 करोड़ तक का होम लोन पाएं, ब्याज दरें 7.25%* से शुरू

Scroll to top