Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
घर खरीदना एक बड़ी वित्तीय ज़िम्मेदारी होती है। जिसे सही लोन अवधि चुनकर अन्य वित्तीय खर्चों के साथ पुनर्भुगतान किया जा सकता है। लोन अवधि का लोन की ईएमआई और कुल ब्याज लागत से सीधा संबंध होता है। लोन की अवधि लंबी होने से ईएमआई कम होती है, जिससे बड़ी लोन राशि चुकाने में आसानी होती है। हालांकि लंबी लोन अवधि होने से ईएमआई भी लंबे समय तक भरनी पड़ती है, जिससे कुल ब्याज लागत तुलनात्मक रूप से अधिक हो जाती है। लोन की अवधि का चुनाव करते समय इनकम, आयु, रिपेमेंट क्षमता और भविष्य की अपनी वित्तीय ज़िम्मेदारियों को ध्यान में रखें।
होम लोन में लंबी अवधि का मतलब है, लोन के रिपेमेंट के लिए 30 साल से अधिक का समय मिलना। उधारकर्ता की योग्यता और लेंडर के नियम अनुसार ये अवधि 35 साल, 40 साल और कुछ मामलों में 42 साल भी हो सकती है।
उदाहरण के लिए- सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, L&T हाउसिंग फाइनेंस, IDFC फर्स्ट बैंक और एक्सिस बैंक 40 साल के लिए होम लोन प्रदान करते हैं। पीरामल फाइनेंस 42 साल के लिए होम लोन ऑफर करता है। तो वहीं, बजाज हाउसिंग फाइनेंस, ICICI हाउसिंग फाइनेंस, गोदरेज हाउसिंग फाइनेंस जैसी HFCs होम लोन रिपेमेंट के लिए 35 साल तक का समय देते हैं। हालांकि लोन पुनर्भुगतान के लिए मिलने वाली समय अवधि आपकी आयु, इनकम, जॉब प्रोफाइल, लोन राशि और लेंडर के नियमों पर निर्भर करता है।
| बैंक/HFCs | अधिकतम लोन अवधि | *ब्याज दरें (प्रति वर्ष) |
|---|---|---|
| पीरामल फाइनेंस | 42 साल | 9.99% |
| सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया | 40 साल | 7.20% |
| यूनियन बैंक ऑफ इंडिया | 40 साल | 7.10% |
| स्टेट बैंक ऑफ इंडिया | 40 साल | 7.25% |
| एक्सिस बैंक | 40 साल | 7.35% |
| L&T हाउसिंग फाइनेंस | 40 साल | 7.80% |
| IDFC फर्स्ट बैंक | 40 साल | 7.30% |
| गोदरेज हाउसिंग फाइनेंस | 35 साल | 7.75% |
* ब्याज दरें उधारकर्ता, लोन शर्त और लेंडर के नियम अनुसार अलग हो सकती हैं।
होम लोन की लंबी अवधि आपके लिए फायदेमंद हो सकती है, अगर
होम लोन की लंबी अवधि से ईएमआई का भुगतान करना आसान हो जाता है, लेकिन लंबे समय तक ब्याज का भुगतान भी करना पड़ता है, इससे कुल लोन लागत अधिक हो सकती है। इसलिए लंबी अवधि तभी चुनें जब आपको छोटी अवधि की ईएमआई भरने में मुश्किल हो। लंबी अवधि का चुनाव करते समय अपनी मौजूदा इनकम, आयु, वित्तीय ज़िम्मेदारियां, भविष्य के लक्ष्य और बढ़ती आय के साथ प्रीपेमेंट करने की अपनी क्षमता का आकलन अवश्य करें।
FAQs
होम लोन में लंबी अवधि क्या होती है?
होम लोन की लंबी अवधि के तहत लोन रिपेमेंट के लिए 30 साल से अधिक समय यानी 35, 40 या 42 साल का समय मिलता है।
होम लोन में लंबी अवधि होने का क्या फायदा है?
लंबी अवधि होने से आपकी मासिक किस्त कम हो जाती है, जिससे रिपेमेंट करना आसान हो जाता है और आपके पास अन्य खर्चों व सेविंग्स के लिए अतिरिक्त पैसे होते हैं।
क्या लोन की अवधि लंबी होने से मुझे अधिक लोन राशि मिल सकती है?
लोन की अवधि लंबी होने से ईएमआई का बोझ कम हो जाता है, जिससे अधिक लोन राशि लेने की आपकी योग्यता में सुधार हो सकता है। हालांकि लोन योग्यता इनकम, क्रेडिट स्कोर, मौजूदा लोन और लेंडर के नियमों पर भी निर्भर करता है।
क्या लंबी अवधि वाले होम लोन की लागत अधिक होती है?
लंबी अवधि में आप लंबे समय तक ईएमआई का भुगतान करते हैं, जिससे कुल ब्याज लागत (लोन लागत) छोटी अवधि की तुलना में अधिक होती है।
किसे लंबी अवधि वाला होम लोन लेना चाहिए?
बढ़ी हुई अवधि वाला होम लोन उन लोगों के लिए उपयुक्त हो सकता है, जिन पर अन्य वित्तीय ज़िम्मेदारियां हैं और कम ईएमआई चाहते हैं और जिन्हें भविष्य में अपनी आय बढ़ने की उम्मीद है।
क्या मैं बाद में लोन की अवधि कम करवा सकता हूं?
हां, आप बाद में अपनी सुविधा और वित्तीय स्थिति अनुसार लोन की अवधि कम करवा सकते हैं। इसके लिए, आय बढ़ने पर लेंडर की शर्तों के अनुसार EMI बढ़ा सकते हैं या लोन का कुछ हिस्सा समय से पहले चुका सकते हैं। इससे लोन की कुल अवधि कम करने में मदद मिल सकती है।