Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
DDA की नागरिक आवास योजना के तहत रेडी-टू-मूव यानी रहने के लिए तैयार फ्लैट 25% तक की छूट के साथ उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इन फ्लैटों का आवंटन पहले आओ, पहले पाओ (FCFS) के आधार पर किया जाएगा। योजना के तहत बुकिंग की आखिरी तारीख 30 सितंबर 2026 तक बढ़ा दी गई है।
दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी (DDA) की ‘डीडीए नागरिक आवास योजना 2026’ एक हाउसिंग स्कीम है जिसके तहत EWS, LIG, MIG और HIG सभी इनकम ग्रुप के लिए फ्लैट उपलब्ध कराए जा रहे हैं। योजना के तहत नरेला में 1,301 फ्लैट्स और सिरसपुर में 411 फ्लैट्स स्थित हैं। DDA ने हाल ही में नरेला के सेक्टर G-7/G-8 में 1,944 LIG फ्लैटों को इस योजना में शामिल किया।
| विवरण | तिथि और समय |
| योजना की शुरुआत | 23 जनवरी 2026 |
| रजिस्ट्रेशन शुरू | 24 जनवरी 2026, दोपहर 12:00 बजे |
| प्रारंभिक बुकिंग शुरू | 28 जनवरी 2026, दोपहर 12:00 बजे |
| अतिरिक्त 1,944 LIG फ्लैटों की घोषणा की गई | 18 मार्च 2026 |
| अतिरिक्त LIG फ्लैटों के लिए बुकिंग | 27 मार्च 2026, दोपहर 12:00 बजे |
| बुकिंग अवधि बढ़ाई गई | 30 सितंबर 2026 तक |
शुरुआती चरण में नरेला में कुल 1,301 फ्लैट और सिरासपुर में 411 LIG फ्लैट शामिल थे।
| नरेला में फ्लैट्स | |
| वर्ग | फ्लैटों की संख्या |
| HIG | 298 |
| MIG | 459 |
| LIG | 481 |
| EWS | 63 |
| कुल | 1301 |
| सिरासपुर में फ्लैट्स | |
| वर्ग | फ्लैटों की संख्या |
| LIG | 411 |
| क्रम संख्या | क्षेत्र/सेक्टर, स्थान | वर्ग | फ्लैटों की संख्या | क्षेत्रफल सीमा (वर्ग मीटर में) | 25% छूट के बाद कुल लागत (₹ लाख) | ||
| न्यूनतम | अधिकतम | न्यूनतम | अधिकतम | ||||
| 1 | पॉकेट-3, सेक्टर-A1-A4, नरेला | MIG | 386 | 126.1 | 140.1 | 73.02 | 81.12 |
| 2 | LIG | 230 | 160.54 | 185.07 | 100.96 | 116.39 | |
| 3 | पॉकेट-4, सेक्टर-A1-A4, नरेला | MIG | 404 | 126.1 | 140.21 | 73.71 | 81.96 |
| 4 | HIG | 267 | 160.78 | 186.18 | 96.86 | 112.16 | |
| कुल | 1,287 | ||||||
इसके बाद DDA ने नरेला के सेक्टर G-7/G-8 में 1,944 LIG फ्लैट जोड़े गए।
| क्षेत्र/सेक्टर, स्थान | फ्लैटों की संख्या | क्षेत्रफल सीमा (वर्ग मीटर में) | 25% छूट के बाद कुल लागत (₹ लाख) |
| पॉकेट 6, सेक्टर G-7/G-8 | 381 | 49.9 वर्ग मीटर | ₹18.43 लाख |
| पॉकेट 7, सेक्टर G-7/G-8 | 389 | 49.9 वर्ग मीटर | ₹18.43 लाख |
| पॉकेट 11, सेक्टर G-7/G-8 | 1,174 | 49.9 वर्ग मीटर | ₹18.35 लाख |
| कुल | 1,944 | – | – |
बुकिंग राशि फ्लैट की श्रेणी पर निर्भर करती है।
| फ्लैट श्रेणी | बुकिंग राशि |
| HIG | ₹10 लाख |
| MIG | ₹4 लाख |
| LIG | ₹1 लाख |
| EWS | ₹50,000 |
नरेला के सेक्टर जी-7/जी-8 में अतिरिक्त 1,944 LIG फ्लैटों के लिए बुकिंग राशि ₹1 लाख है।
रजिस्ट्रेशन फीस
योजना के तहत फ्लैट बुक करने के लिए आवेदकों को DDA आवास पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके लिए 2,500 रुपये का एकमुश्त, नॉन-रिफंडेबल शुल्क देना होगा। हालांकि, जो आवेदक पहले से DDA आवास पोर्टल पर रजिस्टर्ड हैं, उन्हें दोबारा रजिस्ट्रेशन कराने की ज़रूरत नहीं है।
अन्य शुल्क
फ्लैट खरीदने का खर्च केवल उसकी तय कीमत तक सीमित नहीं है। नरेला के सेक्टर G-7/G-8 में उपलब्ध अतिरिक्त LIG फ्लैटों के लिए मेंटेनेंस चार्ज, कन्वर्जन चार्ज और पानी के कनेक्शन का शुल्क अलग से देना होगा। DDA के अनुसार, ये शुल्क डिमांड-कम-अलॉटमेंट लेटर जारी होने के समय मांगे जाएंगे।
इसके अलावा, आवंटी को 1 लाख रुपये का मेंटेनेंस फीस भी जमा करना होगा। साथ ही, 12 महीने का मेंटेनेंस चार्ज पहले से देना होगा, जो 1.75 रुपये प्रति वर्ग फुट प्रति माह की दर से लागू होगा। इसलिए फ्लैट बुक करने से पहले आवेदकों को इसकी कुल लागत में इन सभी अतिरिक्त शुल्कों को भी शामिल करके देखना चाहिए।
फ्लैट बुक करने से पहले आवेदकों को योजना से जुड़ी सभी ज़रूरी जानकारी अच्छी तरह जांच लेनी चाहिए। खास तौर पर इन बातों का ध्यान रखें:
इस योजना में फ्लैटों का आवंटन पहले आओ, पहले पाओ (FCFS) के आधार पर किया जाएगा। ऐसे में बुकिंग करने से पहले DDA की वेबसाइट या आवास पोर्टल पर फ्लैट की उपलब्धता, पात्रता, भुगतान से जुड़ी जानकारी और योजना की अन्य शर्तों को ज़रूर जांच लें। फ्लैट बुक करने से पहले साइट पर जाकर फ्लैट और आसपास के इलाके को देखना न भूलें।
| महत्वपूर्ण लिंक | |
|---|---|
| होम लोन | होम लोन के लिए आवश्यक दस्तावेज़ |
| होम लोन EMI कैलकुलेटर | होम लोन एलिजिबिलिटी |
| होम लोन की ब्याज दरें | प्रधानमंत्री आवास योजना |
डीडीए नागरिक आवास योजना 2026 क्या है?
डीडीए नागरिक आवास योजना 2026 हाउसिंग स्कीम है जिसके तहत नरेला और सिरासपुर में अलग-अलग आय वर्गों के लिए फ्लैट उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
डीडीए नागरिक आवास योजना 2026 कब शुरू की गई?
डीडीए नागरिक आवास योजना 2026 की शुरुआत 23 जनवरी 2026 को हुई थी। इसके लिए रजिस्ट्रेशन 24 जनवरी 2026 से शुरू हुआ, जबकि शुरुआती फ्लैटों की बुकिंग 28 जनवरी 2026 से शुरू की गई थी।
फ्लैट बुक करने की आखिरी तारीख क्या है?
योजना के तहत फ्लैट बुक करने की आखिरी तारीख बढ़ाकर 30 सितंबर 2026 कर दी गई है। हालांकि, बुकिंग करने से पहले आवेदकों को पोर्टल पर फ्लैट की उपलब्धता ज़रूर चेक कर लेनी चाहिए।
डीडीए नागरिक आवास योजना 2026 के तहत कौन-कौन सी जगह फ्लैट उपलब्ध कराए जा हैं?
इस योजना के तहत नरेला और सिरासपुर में फ्लैट उपलब्ध हैं। इसके अलावा, नरेला के सेक्टर G-7/G-8 में 1,944 अतिरिक्त LIG फ्लैट भी योजना में शामिल किए गए हैं।
नरेला में शुरुआत में कितने फ्लैट उपलब्ध कराए गए थे?
योजना की शुरुआती पेशकश में नरेला में कुल 1,301 फ्लैट शामिल थे। इनमें 298 HIG, 459 MIG, 481 LIG और 63 EWS फ्लैट शामिल थे।
सिरासपुर में कितने LIG फ्लैट उपलब्ध कराए गए थे?
डीडीए ने योजना की शुरुआत में सिरासपुर में 411 LIG फ्लैट उपलब्ध कराए थे।
योजना में कितने अतिरिक्त फ्लैट जोड़े गए?
डीडीए ने नरेला के सेक्टर G-7/G-8 बाद में 1,944 अतिरिक्त LIG फ्लैट जोड़े। इन फ्लैटों की बुकिंग 27 मार्च 2026 से शुरू की गई थी।