Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
अगर आप भी दिल्ली में अपना घर खरीदना चाहते हैं तो दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी (DDA) की स्कीम DDA कर्मजीवी आवास योजना 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इस योजना के तहत योग्य सरकारी कर्मचारियों, रिटायर्ड कर्मचारियों और प्रोफेशनली क्वालिफाइड लोगों को दिल्ली के नरेला में 1 BHK, 2 BHK और 3 BHK फ्लैट खरीदने का मौका दिया जा रहा है।
इन फ्लैटों पर 25% की छूट दी जा रही है और बुकिंग पहले आओ, पहले पाओ (FCFS) के आधार पर होगी। इस लेख में योजना की तारीखें, योग्यता शर्तें, फ्लैट की कीमत, बुकिंग अमाउंट, आवेदन प्रक्रिया और ज़रूरी दस्तावेजों के बारे में यहां विस्तार से जानें।
| आयोजन | तारीख |
| योजना के शुभारंभ की तिथि | 24-07-2026 |
| रजिस्ट्रेशन की शुरुआत | 24-07-2026 |
| रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख | 30 सितंबर 2026 |
| फ्लैट की बुकिंग कब शुरू होगी | 15-08-2026 |
| योजना का समापन | 30-10-2027 |
DDA कर्मचारी आवास योजना 2026 में कई ऐसे लाभ हैं जो इसे एक नियमित आवास योजना से अलग बनाते हैं।
इस योजना के तहत मिलने वाले सभी फ्लैटों पर 25% की छूट दी जा रही है। हालांकि ध्यान रहे कि कोई भी फ्लैट खरीदने पर कई अन्य चार्ज़ेस जैसे स्टांप ड्यूटी, रजिस्ट्रेशन, DDA शुल्क और मेंटेनेंस फीस आदि का भी भुगतान अलग से करना पड़ सकता है।
इस योजना के तहत पेश किए गए फ्लैट नवनिर्मित हैं और इनका निर्माण जून 2025 में पूरा हो गया था। इसका मतलब यह है कि ग्राहकों को फ्लैट अलॉट होने के बाद उन्हें शिफ्ट होने के लिए इंतज़ार नहीं करना होगा, वे आवश्यक औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद फ्लैट में रहने जा सकते हैं।
DDA की अन्य योजनाओं से अलग, इस योजना के तहत फ्लैट पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर आवंटित किए जा रहे हैं। यानी ग्राहकों को फ्लैट्स खरीदने के लिए लकी ड्रॉ का इंतज़ार नहीं करना होगा। इसके साथ ही, आवेदकों को बुकिंग से पहले फ्लैटो का आकलन करने के लिए भी समय दिया जाएगा।
योजना के तहत नरेला के पॉकेट-11, सेक्टर ए1-ए4 में फ्लैट्स उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसके आस-पास के प्रमुख स्थलों में अपकमिंग मेट्रो स्टेशन मात्र 1.2 किलोमीटर, प्रस्तावित RRTS स्टेशन 1.9 किलोमीटर, अपकमिंग एजुकेशन हब 5 किलोमीटर और नरेला स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स 2 किलोमीटर की दूरी पर हैं।
हालांकि, ये सुविधाएं जानने में आकर्षक लग सकती हैं लेकिन ग्राहकों को बुकिंग से पहले ये जांचना ज़रूरी है कि कौन-सी सुविधाएं पहले से उपलब्ध हैं और कौन-सी अभी प्रस्तावित है या उसे पूरा होने में कितना समय लगेगा।
आवेदक को DDA द्वारा निर्धारित बुनियादी योग्यता शर्तों को पूरा करना होगा, जो कि इस प्रकार हैं:
कर्मजीवी आवास योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक के पास अपने नाम पर एक्टिव सेविंग्स बैंक अकाउंट और पैन कार्ड/नंबर होना चाहिए। इसके आवेदक जिस क्षेत्र से संबंधित है उसके आधार पर ये दस्तावेज़ जमा करने होंगे:-
आवेदकों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि अपलोड किए गए दस्तावेज उस श्रेणी से मेल खाते हों जिसके तहत वे आवेदन कर रहे हैं।
आवेदन प्रक्रिया DDA आवास पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन होती है। आवेदकों को निम्नलिखित बातें ध्यान में रखनी चाहिए:
आवेदक द्वारा ऑनलाइन फ्लैट का चयन करने के बाद, DDA बुकिंग राशि के भुगतान के लिए 15 मिनट का समय देता है। बुकिंग राशि इस प्रकार है:
| फ्लैट | बुकिंग राशि |
| 3-BHK | ₹10,00,00 |
| 2-BHK | ₹4,00,000 |
| 1-BHK | ₹50,000 |
इस 15 मिनट की अवधि के दौरान, चयनित फ्लैट अस्थायी रूप से अन्य आवेदकों के लिए अनुपलब्ध रहेगा।
फ्लैट के आवंटन के बाद और कब्जा मिलने से पहले, आवेदकों को ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से विभिन्न आवश्यक दस्तावेज जमा करने होते हैं।
इनमें एक समेकित एफिडेविट-कम-अंडरटेकिंग भी शामिल है, जिसमें निम्नलिखित मामलों से संबंधित घोषणाएं और वचन शामिल होते हैं:
इसके अलावा, आवेदक को जरूरत के अनुसार ये दस्तावेज भी जमा करने पड़ सकते हैं:
आवेदकों को यह भी ध्यान रखना चाहिए कि अपलोड किए गए सभी दस्तावेज सही हों और उनमें दी गई जानकारी आवेदन के समय दी गई जानकारी से मेल खाती हो।
भुगतान का तरीका लेनदेन के चरण के अनुसार अलग-अलग हो सकता है।
DDA आवेदकों को सलाह देता है कि आवेदन करने से पहले साइट पर जाकर फ्लैट को अच्छी तरह देख लें। फ्लैट देखते समय इन बातों को ज़रूर चेक करें:
ब्रोशर के अनुसार, फ्लैट जैसी स्थिति में है, जहां है के आधार पर दिए जाते हैं। DDA के अनुसार, डिजाइन, निर्माण की क्वालिटी, इस्तेमाल की गई सामग्री, कारीगरी और संपत्ति से जुड़ी कुछ अन्य परिस्थितियों से संबंधित शिकायतों पर आमतौर पर विचार नहीं किया जाएगा।
इस योजना में पात्र PwBD (दिव्यांगजन) आवेदकों को कुछ विशेष सुविधाएं दी गई हैं।
योग्य PwBD आवेदक इनमें से कोई एक विकल्प चुन सकते हैं:
हायर परचेज विकल्प में आवेदक को शुरुआत में फ्लैट की कुल कीमत का 25% भुगतान करना होता है। बाकी राशि का भुगतान 15 साल तक हर महीने किस्तों में किया जा सकता है।
इस राशि पर मंथली रिड्यूसिंग बैलेंस के आधार पर 10% सालाना ब्याज लिया जाता है।
PwBD श्रेणी के तहत आवेदन करने वाले योग्य आवेदकों को फ्लैट की कीमत पर 5% की छूट मिलती है। हालांकि, यह छूट अधिकतम 1 लाख रु. तक ही होगी।
यह छूट तभी मिलेगी जब आवेदक PwBD श्रेणी के तहत आवेदन करता है और योजना की सभी ज़रूरी शर्तें पूरी करता है।
PwBD आवंटन के तहत एक महत्वपूर्ण शर्त यह है कि कब्जा मिलने की तारीख से 15 साल तक फ्लैट का कब्जा किसी अन्य व्यक्ति को नहीं दिया जा सकता। हालांकि, यदि इस अवधि से पहले फ्लैट की पूरी कीमत और अन्य बकाया राशि का भुगतान हो जाता है, तो योजना की लागू शर्तों के अनुसार नियम अलग हो सकते हैं।
फ्लैट की कीमत में मेंटेनेंस चार्ज शामिल नहीं है।
इसके अलावा, कैटेगरी के अनुसार वन-टाइम मेंटेनेंस (OTM) कॉर्पस फंड देना होता है:
इसके अलावा, फ्लैट के प्लिंथ एरिया के आधार पर हर महीने मेंटेनेंस चार्ज लिया जाता है। यह राशि 12 महीने के लिए एडवांस में जमा करनी होती है।
आवंटियों को संबंधित रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) का सदस्य बनना होगा। RWA बिल्डिंग के कॉमन एरिया और अन्य सामान्य सुविधाओं के रखरखाव की जिम्मेदारी संभालेगी।
DDA कर्मजीवी आवास योजना 2026 दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) द्वारा शुरू की गई एक आवास योजना है। इसके तहत कर्मजीवियों, सरकारी या प्राइवेट सेक्टर के कर्मचारियों, रिटायर्ड कर्मचारियों और अन्य पात्र आवेदकों को 25% की छूट के साथ फ्लैट खरीदने का मौका दिया जा रहा है। योजना के तहत नरेला के पॉकेट 11, सेक्टर A1 से A4 में नए बने 1 BHK, 2 BHK और 3 BHK फ्लैट उपलब्ध हैं।
आवेदक भारतीय नागरिक होना चाहिए, उसकी उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए और वह कानूनी रूप से अपने फैसले लेने में सक्षम होना चाहिए। उसके पास PAN और सेविंग्स बैंक अकाउंट भी होना ज़रूरी है। इसके अलावा, लागू कैटेगरी के अनुसार ज़रूरी दस्तावेज़ जमा करने होते हैं।
रजिस्ट्रेशन फीस 2,500 रु. है जिसमें GST भी शामिल है। फ्लैट की कैटेगरी के अनुसार बुकिंग अमाउंट अलग-अलग है। 1 BHK के लिए 50,000 रु., 2 BHK के लिए ₹4 लाख और 3 BHK के लिए 10 लाख रु. बुकिंग अमाउंट देना होता है।
इस योजना में 25% की छूट, जून 2025 में तैयार किए गए रेडी-टू-मूव फ्लैट और FCFS के आधार पर बुकिंग जैसी सुविधाएं मिलती हैं। नरेला में विकसित हो रहे इंफ्रास्ट्रक्चर और प्रस्तावित मेट्रो कनेक्टिविटी का लाभ भी भविष्य में मिल सकता है।
योग्य PwBD (दिव्यांगजन) आवेदक कैश डाउन या हायर परचेज में से कोई एक विकल्प चुन सकते हैं। उन्हें फ्लैट की कीमत पर 5% की अतिरिक्त छूट, अधिकतम 1 लाख रु. तक, मिल सकती है। हायर परचेज विकल्प में 15 साल तक किस्तों में भुगतान करने की सुविधा भी है।
फ्लैट की कीमत के अलावा मेंटेनेंस और अन्य लागू चार्ज भी देने होते हैं। इसके तहत OTM कॉर्पस फंड देना होता है, जो 3 BHK के लिए 2.50 लाख रुपये, 2 BHK के लिए 1.50 लाख रुपये और 1 BHK के लिए 75,000 रुपये है। इसके अलावा, लागू नियमों के अनुसार मासिक मेंटेनेंस चार्ज भी देना होता है।