Download AppWin Assured Cashback
Paisabazaar Logo - Compare loans and credit cards

यूको बैंक होम लोन

होम लोन पाएं
ब्याज दर 7.25% से शुरू

30+ बैंकों के लोन ऑफर की तुलना करें

4.5/5

15.8L Reviews

6Cr+Satisfied Customers
30+Lending Partners
₹65k Cr+Loans Disbursed
Icon image of आकर्षक ब्याज दरों पर लोन

आकर्षक ब्याज दरों पर लोन

7.35% प्रति वर्ष से शुरू

Icon image of बेहतरीन लोन ऑफर्स

बेहतरीन लोन ऑफर्स

30+ बैंकों/HFCs से लोन ऑफर्स पाएं

Icon image of कस्टमर सपोर्ट

कस्टमर सपोर्ट

हर स्टेप पर एक्सपर्ट गाइडेंस

Icon image of टॉप-अप की सुविधा

टॉप-अप की सुविधा

बढ़ती ज़रूरतों के लिए अतिरिक्त लोन राशि

डिस्क्लेमर: यूको बैंक पैसाबाज़ार का पार्टनर नहीं है और इस लेख में दी गई सारी जानकारी सूचना के उद्देश्य से लिखी गई हैं। पैसाबाज़ार, होम लोन के लिए UCO बैंक से एफिलिएटेड, स्पॉन्सर्ड या किसी भी तरह से जुड़ा हुआ नहीं है। ना ही पैसाबाज़ार UCO बैंक होम लोन से जुड़े कोई ऑफ़र या सेवाएं प्रदान करता है। UCO बैंक होम लोन की अधिक जानकारी के लिए सीधे UCO बैंक से संपर्क करें।

यूको बैंक होम लोन
ब्याज दर 7.40%- 9.50% प्रति वर्ष (बैलेंस ट्रांसफर करने पर 0.10% अतिरिक्त ब्याज छूट)
प्रोसेसिंग फीस लोन राशि की 0.50% ( न्यूनतम ₹1500 और अधिकतम ₹15000)
लोन अवधि 30 वर्ष तक
लोन टू वैल्यू रेश्यो प्रॉपर्टी वैल्यू की 90% तक

नोट: ब्याज दरें 17 November 2026 के मुताबिक

UCO बैंक होम लोन की ब्याज दरें

यूको बैंक होम लोन की ब्याज दरें 7.40% प्रति वर्ष से शुरू होती हैं। बैंक अपने महिला आवेदकों को 0.50% इंटरेस्ट छूट देता है। इसके साथ ही बैलेंस ट्रांसफर करवाने पर भी बैंक 0.10% की अतिरिक्त ब्याज छूट ऑफर करता है। ज़्यादातर होम लोन देने वाले बैंक आमतौर पर अपने होम लोन की ब्याज दरें तय करते समय अपने आवेदकों के जॉब प्रोफाइल, नियोक्ता की प्रोफाइल, मासिक आय आदि पर विचार करते हैं।

यहां नीचे टेबल में बताया गया है कि कैसे यूको बैंक सीबिल स्कोर और लोन राशि के हिसाब से इंटरेस्ट रेट तय करता है:

सिबिल स्कोर ब्याज दर (प्रति वर्ष)
850 और अधिक (UO सुपर प्लेटिना कस्टमर) 7.40%
825 और अधिक (UCO सुपर प्लेटिना कस्टमर) 7.50%
800 से 824 (UCO सुपर प्लेटिना कस्टमर) 7.60%
750-799 (UCO प्रेमिया कस्टमर) 7.80%
700-749 (UCO ओपटिमा कस्टमर्स) 8.10%
0-1 या 300 से कम (न्यू टू क्रेडिट) 7.65%
650-699 8.40%
600-649 9.50%
UCO टॉप-अप होम लोन
सिबिल स्कोर ब्याज दर (प्रति वर्ष)
800 या उससे अधिक 8.40%
750-799 9.35%
700-749 8.80%
650-699 9.50%
649 तक 11.00%

UCO Bank Home Loan: फीस और शुल्क

विवरण* लागू शुल्क
प्रोसेसिंग फीस यूको टॉप अप होम लोन – लोन राशि का 0.10%, अधिकतम ₹10,000 यूको होम लोन – लोन राशि का 0.5%, न्यूनतम ₹ 1,500 और अधिकतम ₹15,000

यूको प्री-अप्रूव्ड होम लोन – प्री-अप्रूव्ड लोन राशि का 0.25%, न्यूनतम ₹1,000 और अधिकतम ₹ 10,000 (यूको बैंक प्री- अप्रूवल ऑफर लैटर प्रदान करते समय इस फीस को आवेदक से एकत्र करेगा)

प्रीपेमेंट फीस शून्य
डॉक्यूमेंटेशन फीस शून्य
सिबिल-रिपोर्ट के लिए फीस शून्य
निरीक्षण शुल्क शून्य

नोट: ऊपर दिए गए शुल्क व फीस के अलावा, बैंक अन्य फीस व शुल्क भी लागू कर सकता है।

यूको बैंक होम लोन के प्रकार

यूको हाउसिंग

उद्देश्य: फ्लैट/मकान खरीदने या बनवाने, मौजूदा घर/फ्लैट (जो 50 साल से ज्यादा पुराना न हो) की /मरम्मत/रेनोवेशन या उसमें अतिरिक्त हिस्सा बनवाने के लिए, घर/फ्लैट (40 साल से ज्यादा पुराना न हो) खरीदने और अन्य बैंकों/ लोन संस्थानों से कम ब्याज दरों पर मौजूदा होम लोन के बैलेंस ट्रांसफर के लिए।

लोन राशि:

  • खरीद/निर्माण/अधिग्रहण/विस्तार के लिए: आवेदक की योग्यता के मुताबिक
  • मरम्मत/रेनोवेशन के लिए: 50 लाख रु. तक

लोन टू वैल्यू (LTV) रेश्यो:

लोन राशि- ₹30 लाख तक 90%
लोन राशि- ₹30 लाख- ₹75 लाख 80%
लोन राशि- ₹75 लाख से अधिक 75%

अवधि: 30 वर्ष तक या उधारकर्ता की 75 वर्ष की उम्र होने तक

यूको प्री-अप्रूव्ड होम लोन

उद्देश्य: अगर आवेदक ने अभी तक प्रॉपर्टी खरीदने की प्रक्रिया पूरी नहीं की है, तो होम लोन की योग्यता के आधार पर होम लोन की इन- प्रिंसिपल मंज़ूरी। प्री- अप्रूव्ड मंज़ूरी 4 महीने के लिए मान्य होती है।

लोन राशि:

  • खरीद/निर्माण/अधिग्रहण/विस्तार के लिए: आवेदक की योग्यता के मुताबिक
  • मरम्मत/रेनोवेशन के लिए: 50 लाख रुपये तक

लोन टू वैल्यू (LTV) रेश्यो:

लोन राशि- ₹30 लाख तक 90%
लोन राशि- ₹30 लाख- ₹75 लाख 80%
लोन राशि- ₹75 लाख से अधिक 75%
यूको टॉप-अप होम लोन

उद्देश्य: उधारकर्ता की विभिन्न आर्थिक ज़रूरतों को पूरा करने के लिए मौजूदा होम लोन पर लिया गया अतिरिक्त लोन

लोन राशि:

  • टर्म लोन: 1 लाख - 2 करोड़ रु.
  • ओवरड्राफ्ट: 2 लाख रुपये तक या ऑरिजिनल होम लोन के 10% तक

अवधि: उधारकर्ता के 75 वर्ष की उम्र का होने से पहले

अपनी सभी ज़रूरतों के लिए
Uco Bank पाएं

यूको बैंक होम लोन के लिए योग्यता शर्तें

  • आयु: 21-75 वर्ष
  • भारतीय निवासी, एनआरआई, पीआईओ

टॉप-अप होम लोन के लिए

  • कम से कम 3 वर्षों का अच्छा भुगतान रिकॉर्ड हो
  • मौजूदा होम लोन अकाउंट का भुगतान बकाया न हो
  • बैंक के फेवर में वैध मॉर्गेज

UCO Bank Home Loan: ज़रूरी दस्तावेज़

नौकरीपेशा आवेदक गैर-नौकरीपेशा आवेदक
पासपोर्ट साइज़ फोटोग्राफ के साथ विधिवत भरा और साइन किया हुआ एप्लीकेशन फॉर्म पासपोर्ट साइज़ फोटोग्राफ के साथ विधिवत भरा और साइन किया हुआ एप्लीकेशन फॉर्म
पहचान, पता और आयु प्रमाण पहचान, व्यवसाय पता प्रमाण, और आयु प्रमाण
पिछले 3 महीनों की सैलरी स्लिप बैलेंस शीट, लाभ-हानि खाता और सूचियों के साथ आईटीआर और फाइनेशियल स्टेटमेंट (दस्तावेज सीए द्वारा प्रमाणित होने चाहिए)
पिछले 6 महीनों के बैंक स्टेटमेंट पिछले 12 महीनों के बैंक स्टेटमेंट
फॉर्म-16 और दो साल की इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) डिटेल पार्टनरशिप फर्म के लिए: हाल ही का पार्टनरशिप एग्रीमेंट कंपनियों के लिए: हाल ही का मेमोरेंडम एंड आर्टिकल्स ऑफ एसोसिएशन (प्रॉफिट शेयरिंग रेश्यो का सीए प्रमाण पत्र/ निदेशकों की लिस्ट/ शेयरहोल्डिंग पार्टनरशिप)

सीमित लायबिलिटी पार्टनरशिप के लिए: एलएलपी अग्रीमेंट

प्रॉपर्टी के टाइटल डॉक्यूमेंट्स प्रॉपर्टी के टाइटल डॉक्यूमेंट्स

नोट: कुछ बैंक/ लोन संस्थान उन लोगों को भी होम लोन प्रदान करते हैं जो कैश में सैलरी प्राप्त करते हैं या जिनके पास पर्याप्त आय प्रमाण/ इनकम डॉक्यूमेंट नहीं हैं। इनमें से कुछ बैंक/ लोन संस्थान हैं, पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस , एचडीएफसी , एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस , पीरामल हाउसिंग फाइनेंस और आईडीएफसी फर्स्ट बैंक।

पैसाबाज़ार ही क्यों चुनें?
image of तुलना करें और सबसे <strong>बेस्ट ऑफर</strong> चुनें

तुलना करें और सबसे बेस्ट ऑफर चुनें

image of <strong>कई बैंकों के लोन ऑफर्स</strong> एक ही जगह

कई बैंकों के लोन ऑफर्स एक ही जगह

image of <strong>लोन अप्रूवल</strong> की सबसे अधिक संभावना

लोन अप्रूवल की सबसे अधिक संभावना

image of आसान और पारदर्शी <strong>लोन प्रक्रिया</strong>

आसान और पारदर्शी लोन प्रक्रिया

अपनी सभी ज़रूरतों के लिए
होम लोन पाएं

FAQs

यूको बैंक होम लोन की योग्यता कैसे निर्धारित की जाती है?

होम लोन आवेदकों की योग्यता उनकी आय और भुगतान क्षमता के आधार पर निर्धारित की जाती है।

आप कमाते नहीं हैं और प्लॉट आपके नाम है लेकिन आपकी पत्नी कमाती है। क्या आपको होम लोन मिल सकता है?

हां, ऐसे मामलों में पति और पत्नी जॉइंट होम लोन ले सकते हैं, जहां पत्नी मुख्य आवेदक होगी और पति सह-आवेदक होगा।

क्या यूको बैंक ब्याज की फिक्स्ड और फ्लोटिंग दरों पर लोन प्रदान करता है?

यूको बैंक केवल फ्लोटिंग दरों पर होम लोन प्रदान करता है।

क्या मैं यूको बैंक से लिए गए अपने होम लोन की प्रीपेमेंट कर सकती हूं?

हां, आप यूको बैंक से लिए गए अपने होम लोन की प्रीपेमेंट कर सकती हैं। बैंक फ्लोटिंग दरों पर लिए गए होम लोन पर कोई प्री-पेमेंट फीस नहीं लेता है।

यूको बैंक से होम लोन लेने के लिए न्यूनतम क्रेडिट स्कोर कितना होना चाहिए?

यूको बैंक ने ये नहीं बताया है कि होम लोन आवेदकों का न्यूनतम क्रेडिट स्कोर कितना होना चाहिए। हालांकि, 750 और उससे अधिक सिबिल स्कोर वाले आवेदकों को आमतौर पर कम ब्याज दरों पर होम लोन मिलने की संभावना अधिक होती है।

Vandana Punj profile
Written ByLinkedIn icon
Vandana Punj
Shamik Ghosh profile
Reviewed ByLinkedIn icon
Shamik Ghosh
Disclaimer

पैसाबाज़ार एक लोन एग्रीगेटर है और अपने पार्टनर्स की ओर से सेवाएं प्रदान करने के लिए अधिकृत है।

पर्सनल लोन की APR (एनुअल परसेंटेज रेट) लोन लेने की कुल वार्षिक लागत को दर्शाती है। इसमें न केवल ब्याज दर, बल्कि प्रोसेसिंग फीस, डॉक्यूमेंटेशन फीस और लोन जारी करने की प्रक्रिया के दौरान लिए जाने वाले अन्य सभी शुल्क भी शामिल होते हैं।

APR को प्रतिशत के रूप में दिखाया जाता है। इससे आवेदकों को उन पर्सनल लोन योजनाओं की पहचान करने में मदद मिलती है जिनमें ब्याज दर तो कम होती है, लेकिन प्रोसेसिंग फीस या अन्य शुल्क अधिक होने के कारण उनकी वास्तविक लागत ज़्यादा हो सकती है। पर्सनल लोन की APR आमतौर पर 11.29% से 35% के बीच होती है।

उदाहरण के लिए, मान लीजिए आप 10.50% प्रति वर्ष की ब्याज दर पर 5 साल के लिए 5 लाख रु. का पर्सनल लोन लेते हैं। यदि इस पर 1.5% प्रोसेसिंग शुल्क (7,500 रु.) लगाया जाता है, तो आपके पर्सनल लोन की कुल वार्षिक लागत 1,52,317 रु. होगी और इसका APR 11.16% होगा।

पता: पैसाबाज़ार मार्केटिंग एंड कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड, 135 P, सेक्टर 44, गुरुग्राम (हरियाणा) - 122001

pl-sticky-irfan-icon

₹10 करोड़ तक का होम लोन पाएं, ब्याज दरें 7.25%* से शुरू

Scroll to top