Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
सम्मान कैपिटल हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड की ब्याज दरें 8.75% प्रति वर्ष से शुरू होती हैं। यह 30 साल तक की अवधि के लिए प्रॉपर्टी कॉस्ट के 90% तक की लोन राशि प्रदान करता है। बैंक होम लोन बैलेंस ट्रांसफर सुविधा भी प्रदान करता है। ग्रामीण और अर्ध-शहरी निवासियों को किफायती होम लोन प्रदान करने के लिए सम्मान कैपिटल की एक ग्रामीण होम लोन योजना भी है। सम्मान कैपिटल होम लोन (Sammaan Capital Limited Home Loan) के बारे में अधिक जानकारी जानने के लिए इस लेख को पढ़ें।
सम्मान कैपिटल होम लोन |
|
| ब्याज दर | *8.75% प्रति वर्ष से शुरू |
| लोन अवधि | 15 वर्षों तक |
| प्रोसेसिंग फीस |
0.50% से शुरू |
*जब पैसाबाज़ार के माध्यम से आवेदन किया जाता है।
नोट- ब्याज दरें 7 नवंबर 2025 को अपडेट
सबसे कम ब्याज दरों पर होम लोन प्राप्त करें, अपना घर का सपना पूरा करें अप्लाई करें
| लोन प्रोडक्ट | ब्याज दर (प्रति वर्ष) |
| रेगुलर होम लोन | 8.75% से शुरू |
| होम लोन बैलेंस ट्रांसफर | 8.75% से शुरू |
| बैंक/ लोन संस्थान | ₹30 लाख तक | ₹30 लाख से ₹75 लाख तक | ₹75 लाख से अधिक |
| एसबीआई | 7.50% – 8.95% | 7.50% – 8.95% | 7.50% – 8.95% |
| HDFC बैंक लिमिटेड | 7.90% से शुरू | 7.90% से शुरू | 7.90% से शुरू |
| बजाज हाउसिंग फाइनेंस | 745% से शुरू | 7.45% से शुरू | 7.45% से शुरू |
| ICICI बैंक | 7.70% से शुरू | 7.70% से शुरू | 7.70% से शुरू |
| एक्सिस बैंक | 8.35% –11.90% | 8.35% –11.90% | 8.35% –9.35% |
| फेडरल बैंक | 8.75% से शुरू | 8.75% से शुरू | 8.75% से शुरू |
| पंजाब नेशनल बैंक | 7.50%–9.35% | 7.45%–9.25% | 7.45%–9.25% |
| कोटक महिंद्रा बैंक | 7.99% से शुरू | 7.99% से शुरू | 7.99% से शुरू |
| बैंक ऑफ बड़ौदा | 7.45% - 9.25% | 7.45% - 9.25% | 7.45% - 9.50% |
| केनरा बैंक | 7.50%-10.25% | 7.45%-10.25% | 7.40%-10.15% |
| IDFC फर्स्ट बैंक | 8.85% से शुरू | 8.85% से शुरू | 8.85% से शुरू |
| आईडीबीआई बैंक | 7.55% से शुरू | 7.55% से शुरू | 7.55% से शुरू |
| पंजाब एंड सिंध | 7.55% – 10.75% | 7.55% – 10.75% | 7.55% – 10.75% |
| आरबीएल बैंक | 8.20% से शुरू | 8.20% से शुरू | 8.20% से शुरू |
| LIC हाउसिंग फाइनेंस | 7.50% से शुरू | 7.50% से शुरू | 7.50% से शुरू |
| टाटा कैपिटल | 7.75% से शुरू | 7.75% से शुरू | 7.75% से शुरू |
| पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस | 8.25%- 11.50% | 8.25% -11.50% | 8.25%-10.85% |
| सम्मान कैपिटल | 8.75% से शुरू | 8.75% से शुरू | 8.75% से शुरू |
| आदित्य बिरला | 7.75% से शुरू | 7.75% से शुरू | 7.75% से शुरू |
| इंडिया शेल्टर | 10.50%-20.00% | 10.50%-20.00% | 10.50%-20.00% |
| L&T हाउसिंग फाइनेंस | 8.65% से शुरू | 8.65% से शुरू | 8.65% से शुरू |
| गोदरेज हाउसिंग फाइनेंस | 8.55% से शुरू | 8.55% से शुरू | 8.55% से शुरू |
| होम फर्स्ट फाइनेंस | 11.90% से शुरू | 11.90% से शुरू | 11.90% से शुरू |
| ईज़ी होम फाइनेंस | 8.99% से शुरू | 8.99% से शुरू | 8.99% से शुरू |
| पीरामल कैपिटल हाउसिंग फाइनेंस | 9.50% से शुरू | 9.50% से शुरू | 9.50% से शुरू |
| चोलामंडलम | 10.50% से शुरू | 10.50% से शुरू | 10.50% से शुरू |
| विवरण | लागू शुल्क |
| प्रोसेसिंग फीस | 0.50% से शुरू |
| देरी से भुगतान करने पर लगने वाला शुल्क | बकाया ईएमआई पर 24% प्रति वर्ष |
| ब्याज दर स्विच करने पर लगने वाली फीस | 25% या दो कूपन रेट, यानी मौज़ूदा और संशोधित ब्याज दरों के बीच अंतर से शुरू |
उद्देश्य: अन्य बैंक/ लोन संस्थानों से सम्मान कैपिटल में कम ब्याज दरों पर मौज़ूदा होम लोन के ट्रांसफर के लिए।
उद्देश्य: यह एक विशेष होम लोन योजना है जो होम लोन आवेदकों को उनकी ज़रूरतों के मुताबिक प्रदान की जाती है।
उद्देश्य: ग्रामीण/अर्ध-शहरी क्षेत्रों के लिए किफायती होम लोन।
उद्देश्य: अपने मौज़ूदा घर के रेनोवेशन के लिए।
अवधि: 15 वर्ष तक
उद्देश्य: मौज़ूदा घर के विस्तार के लिए।
उद्देश्य: एनआरआई आवेदकों के लिए रेज़िडेंशियल प्रॉपर्टी खरीदने और बनवाने के लिए
अवधि: 15 वर्ष तक
उद्देश्य: उनके लिए जिन्हें होम लोन लेने के बाद अतिरिक्त पैसों की ज़रूरत पड़ती है।
उद्देश्य: आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों, एमआईजी- I और एमआईजी- II के लिए घर खरीदने/ बनवाने/ अतिरिक्त हिस्सा बनवाने/ सुधार के लिए “सभी के लिए आवास” प्रदान करने के उद्देश्य से केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई क्रेडिट लिंक्ड सब्सिडी योजना का लाभ उठाने के लिए।
अपने घर के लिए सबसे कम ब्याज दरों पर होम लोन प्राप्त करें अप्लाई करें
ये भी पढ़ें: होम लोन के लिए कितना होना चाहिए क्रेडिट स्कोर?
सम्मान कैपिटल होम लोन की योग्यता का मूल्यांकन करते समय सम्मान कैपिटल अपने आवेदकों के क्रेडिट स्कोर और मासिक आय पर भी विचार कर सकता है।
होम लोन ऑफर करने वाले टॉप बैंक/ लोन संस्थानों द्वारा निर्धारित होम लोन की योग्यता शर्तों के बारे में भी जानें।
सम्मान कैपिटल होम लोन के लिए आवेदन करने के लिए ज़रूरी दस्तावेज़ निम्नलिखित हैं:
नौकरीपेशा के लिए: पिछले 3 महीनों की सैलरी स्लिप, फॉर्म 16, आईटीआर और बैंक अकाउंट स्टेटमेंट
गैर- नौकरीपेशा के लिए: फाइनेंशियल स्टेटमेंट के साथ 2 साल का इनकम टैक्स रिटर्न, पिछले 6 महीने का बैंक स्टेटमेंट, योग्यता प्रमाण और गुमास्ता लाइसेंस (अगर आप महाराष्ट्र में बिज़नेस करते हैं)
बीएसएफ ग्राहक के लिए: पिछले 3 महीने की सैलरी स्लिप, पिछले 2 वर्षों का फॉर्म 16 और कंफर्मेशन सर्टिफिकेट/ सर्विस सर्टिफिकेट
मर्चेंट नेवी/एनआरआई के लिए: 3 महीने तक के यूटिलिटी बिल के साथ रेंट एग्रीमेंट (अगर आप किराए पर रह रहे हैं), पासपोर्ट, पिछले 6 महीने की सैलरी स्लिप, पिछले 3 साल की कॉन्ट्रैक्ट कॉपी, आय की गणना के साथ पिछले 2 साल का फॉर्म 16, कंटीन्युअस डिस्चार्ज सर्टिफिकेट, एनआरई/एनआरओ अकाउंट के लिए 1 साल का बैंक स्टेटमेंट।
ये भी पढ़ें: होम लोन के लिए आवश्यक दस्तावेज़
होम लोन लेने से पहले उसकी EMI जानने से आपको पता चल जाएगा कि हर महीने आपकी जेब पर कितना भार पड़ने वाला है। नीचे दिए गए EMI कैलकुलेटर में मांगी गई जानकारी दर्ज करें और तुरंत जानें कि कितना लोन लेने पर आपको कितनी EMI देनी होगी।
Monthly EMI ₹ 15,622
Total Amount Payble ₹ 5,62,395(Principal + interest)
Principal Amount ₹ 5,00,000
Total Interest Payble ₹ 62,395
प्रश्न. होम लोन के लिए सह-आवेदक कौन हो सकता है?
उत्तर: सम्मान कैपिटल हाउसिंग फाइनेंस होम लोन आवेदकों के जीवनसाथी या परिवार के अन्य करीबी सदस्य सह-आवेदक हो सकते हैं। हालांकि, जिस व्यक्ति का मौज़ूदा होम प्रॉपर्टी पर मालिकाना हक है, वह होम लोन के लिए सह-आवेदक हो सकता है।
प्रश्न. क्या मैं अपने होम लोन की प्रीपेमेंट कर सकती हूं?
उत्तर: हां,सम्मान कैपिटल होम लोन आवेदक अपने होम लोन की प्रीपेमेंट कर सकती हैं। यह फ्लोटिंग रेट पर लिए गए होम लोन की प्रीपेमेंट करने पर कोई फीस नहीं लेता है।
प्रश्न. सम्मान कैपिटल होम लोन आवेदकों की ब्याज दरों को कौनसे कारक निर्धारित करते हैं?
उत्तर: सम्मान कैपिटल हाउसिंग फाइनेंस अपने होम लोन आवेदकों के लिए उनकी क्रेडिट प्रोफाइल, लोन राशि, अवधि, प्रॉपर्टी के प्रकार और अन्य जोखिम के आकलन के आधार पर ब्याज दरें निर्धारित करता है।
प्रश्न. क्या महिला आवेदकों को होम लोन की ब्याज दरों पर कोई रियायत दी जाती है?
उत्तर: हां, सम्मान कैपिटल हाउसिंग फाइनेंस महिला आवेदकों को होम लोन की ब्याज दरों में रियायत देने का दावा करता है। हालांकि, सम्मान कैपिटल ने यह नहीं बताया है कि वह महिला आवेदकों को ब्याज दरों में कितनी छूट प्रदान करता है।
अपने घर के लिए सबसे कम ब्याज दरों पर होम लोन प्राप्त करें अप्लाई करें