Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
होम फर्स्ट फाइनेंस कंपनी की ब्याज दरें 8% प्रति वर्ष से शुरू होती हैं। यह प्रॉपर्टी कॉस्ट की 90% तक की लोन राशि प्रदान करता है और इस लोन का भुगतान 25 साल तक किया जा सकता है। होम फर्स्ट फाइनेंस कंपनी गैर- नौकरीपेशा और इनफॉर्मल सेक्टर में काम करने वाले नौकरीपेशा व्यक्तियों को भी होम लोन प्रदान करती है जिसके लिए कोई इनकम प्रूफ सबमिट नहीं करना पड़ता। यह वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्पेशल होम लोन स्कीम भी ऑफर करता है। होम फर्स्ट फाइनेंस होम लोन (Home First Finance Home Loan) के बारे में अधिक जानकारी के लिए ये आर्टिकल पढ़ें।
होम फर्स्ट होम लोन |
|
| ब्याज दर (फ्लोटिंग) | *8% प्रति वर्ष से शुरू |
| लोन राशि | प्रॉपर्टी की कीमत की 90% तक |
| लोन अवधि | 25 साल तक |
| प्रोसेसिंग फीस | ₹2,500+ 18% जीएसटी |
*जब पैसाबाज़ार के माध्यम से आवेदन किया जाता है।
नोट- ब्याज दरें 7 नवंबर 2025 को अपडेट
अपना घर बनाने के लिए आकर्षक ब्याज दरों पर होम लोन प्राप्त करें अप्लाई करें
होम फर्स्ट फाइनेंस 8% प्रति वर्ष से शुरू होने वाली होम लोन ब्याज दरें प्रदान करता है जो आवेदक की इनकम प्रोफाइल और प्रॉपर्टी के प्रकार पर निर्भर करेगी।
| बैंक/ लोन संस्थान | ₹30 लाख तक | ₹30 लाख से ₹75 लाख तक | ₹75 लाख से अधिक |
| एसबीआई | 7.50% – 8.95% | 7.50% – 8.95% | 7.50% – 8.95% |
| HDFC बैंक लिमिटेड | 7.90% से शुरू | 7.90% से शुरू | 7.90% से शुरू |
| बजाज हाउसिंग फाइनेंस | 745% से शुरू | 7.45% से शुरू | 7.45% से शुरू |
| ICICI बैंक | 7.70% से शुरू | 7.70% से शुरू | 7.70% से शुरू |
| एक्सिस बैंक | 8.35% –11.90% | 8.35% –11.90% | 8.35% –9.35% |
| फेडरल बैंक | 8.75% से शुरू | 8.75% से शुरू | 8.75% से शुरू |
| पंजाब नेशनल बैंक | 7.50%–9.35% | 7.45%–9.25% | 7.45%–9.25% |
| कोटक महिंद्रा बैंक | 7.99% से शुरू | 7.99% से शुरू | 7.99% से शुरू |
| बैंक ऑफ बड़ौदा | 7.45% - 9.25% | 7.45% - 9.25% | 7.45% - 9.50% |
| केनरा बैंक | 7.50%-10.25% | 7.45%-10.25% | 7.40%-10.15% |
| IDFC फर्स्ट बैंक | 8.85% से शुरू | 8.85% से शुरू | 8.85% से शुरू |
| आईडीबीआई बैंक | 7.55% से शुरू | 7.55% से शुरू | 7.55% से शुरू |
| पंजाब एंड सिंध | 7.55% – 10.75% | 7.55% – 10.75% | 7.55% – 10.75% |
| आरबीएल बैंक | 8.20% से शुरू | 8.20% से शुरू | 8.20% से शुरू |
| LIC हाउसिंग फाइनेंस | 7.50% से शुरू | 7.50% से शुरू | 7.50% से शुरू |
| टाटा कैपिटल | 7.75% से शुरू | 7.75% से शुरू | 7.75% से शुरू |
| पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस | 8.25%- 11.50% | 8.25% -11.50% | 8.25%-10.85% |
| सम्मान कैपिटल | 8.75% से शुरू | 8.75% से शुरू | 8.75% से शुरू |
| आदित्य बिरला | 7.75% से शुरू | 7.75% से शुरू | 7.75% से शुरू |
| इंडिया शेल्टर | 10.50%-20.00% | 10.50%-20.00% | 10.50%-20.00% |
| L&T हाउसिंग फाइनेंस | 8.65% से शुरू | 8.65% से शुरू | 8.65% से शुरू |
| गोदरेज हाउसिंग फाइनेंस | 8.55% से शुरू | 8.55% से शुरू | 8.55% से शुरू |
| होम फर्स्ट फाइनेंस | 11.90% से शुरू | 11.90% से शुरू | 11.90% से शुरू |
| ईज़ी होम फाइनेंस | 8.99% से शुरू | 8.99% से शुरू | 8.99% से शुरू |
| पीरामल कैपिटल हाउसिंग फाइनेंस | 9.50% से शुरू | 9.50% से शुरू | 9.50% से शुरू |
| चोलामंडलम | 10.50% से शुरू | 10.50% से शुरू | 10.50% से शुरू |
| विवरण | फीस व शुल्क |
| लॉगिन फीस | ₹2,500 |
| फोरक्लोजर चार्ज | शून्य |
| प्री EMI/EMI बॉन्स चार्ज | ₹500+ GST @ 18% प्रति बाउंस |
| डिफॉल्ट पेनल्टी | 2% प्रति वर्ष कंपाउंड मंथली |
| डॉक्यूमेंट दुबारा प्राप्त करने पर चार्ज | शून्य |
| SOA | ₹100 प्रति रिक्वेस्ट (पहली रिक्वेस्ट पर कोई चार्ज नहीं) |
| प्रोजेक्ट अप्रेजल चार्ज |
|
घर बनाने के लिए होम लोन प्राप्त करें अप्लाई करें
ये भी पढ़ें: जानें कि होम लोन बैलेंस ट्रांसफर क्या है?
ऊपर दी गई योग्यता शर्तों के अलावा, आपकी होम लोन एप्लीकेशन को मंज़ूरी आपकी मौज़ूदा पारिवारिक आय, क्रेडिट हिस्ट्री और वर्तमान में कितनी लोन ईएमआई और क्रेडिट कार्ड बिलों का भुगतान करना है (यदि कोई हो), जैसे कारकों पर निर्भर करती है। आप किस प्रकार के होम लोन के लिए अप्लाई कर रही हैं, उसके आधार पर आपकी योग्यता शर्तें अलग- अलग हो सकती हैं।
होम फर्स्ट फाइनेंस कंपनी द्वारा होम लोन के लिए सफलतापूर्वक अप्लाई करने के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की ज़रूरत होती है:
घर को बनाना चाहते हैं और सुंदर! होम रेनोवेशन लोन के लिए अप्लाई करें अप्लाई करें
ये भी पढ़ें: जानें कि बैंकों के अलावा और कौनसी हाउसिंग कम्पनियाँ हैं जो आपको होम लोन दे सकती हैं
Monthly EMI ₹ 15,622
Total Amount Payble ₹ 5,62,395(Principal + interest)
Principal Amount ₹ 5,00,000
Total Interest Payble ₹ 62,395
ये भी पढ़ें: होम लोन के लिए कितना होना चाहिए क्रेडिट स्कोर?
प्रश्न. होम फर्स्ट फाइनेंस इंडिया की होम लोन ब्याज दरें कितनी है?
उत्तर: होम फर्स्ट फाइनेंस इंडिया की होम लोन की ब्याज दरें 8% प्रति वर्ष से शुरू होती है। हालांकि आवेदक को मिलने वाली अंतिम ब्याज दरें उसकी क्रेडिट स्कोर, मंथली इनकम, जॉब प्रोफाइल और लोन रिपेमेंट क्षमता आदि पर निर्भर करता है।
प्रश्न. होम फर्स्ट फाइनेंस होम लोन के लिए कैसे आवेदन करें?
उत्तर: आवेदक होम फर्स्ट की ऑफिशियल वेबसाइट या फिर इसके नजदीकी ब्रांच में जाकर HFFC होम लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
प्रश्न. मैं एक गैर- नौकरीपेशा व्यक्ति हूं। क्या मुझे HFFC होम लोन प्राप्त करने के लिए गारंटर की ज़रूरत है?
उत्तर: नहीं, गैर- नौकरीपेशा व्यक्ति को होम फर्स्ट फाइनेंस कंपनी से होम लोन लेने के लिए गारंटर की ज़रूरत नहीं पड़ती है।
प्रश्न. मैं एक एनआरआई हूं। क्या होम फर्स्ट फाइनेंस होम लोन का लाभ उठाने के लिए मुझे भारत के अपने परमानेंट रेजिडेंस संबंधी जानकारी देनी होगी?
उत्तर: हां, होम फर्स्ट फाइनेंस कंपनी के एनआरआई होम लोन के लिए अप्लाई करने के लिए आपको परमानेंट रेज़िडेंशियल एड्रेस देना होगा।
प्रश्न. क्या मुझे होम फर्स्ट एनआरआई होम लोन के लिए अप्लाई करने के लिए रेफरेंस देने की ज़रूरत पड़ती है?
उत्तर: नहीं। आपको होम फर्स्ट एनआरआई होम लोन के लिए अप्लाई करने के लिए रेफरेंस देने की ज़रूरत नहीं होती है। हालांकि, होम फर्स्ट फाइनेंस कंपनी बहुत ज़रूरी होने पर रेफरेंस के लिए कह सकती है, इसलिए पहले से तैयार रहना चाहिए।
प्रश्न. क्या होम फर्स्ट एनआरआई होम लोन के लिए अप्लाई करने के लिए भारत में रेज़िडेंशियल एड्रेस का होना ज़रूरी है?
उत्तर: हां, Home First Finance द्वारा ऑफर किए जाने वाले एनआरआई होम लोन के लिए अप्लाई करने के लिए भारत के रेज़िडेंशियल एड्रेस का होना ज़रूरी है।
प्रश्न. होम फर्स्ट एनआरआई होम लोन के लिए मेरा सह-आवेदक कौन हो सकता है?
उत्तर: होम फर्स्ट फाइनेंस एनआरआई होम लोन के लिए अप्लाई करते समय कोई करीबी रिश्तेदार या परिवार का कोई सदस्य सह-आवेदक हो सकता है।
प्रश्न. होम फर्स्ट फाइनेंस द्वारा होम लोन बैलेंस ट्रांसफर के लिए कौन से दस्तावेज ज़रूरी हैं?
उत्तर: होम फर्स्ट फाइनेंस कंपनी बैलेंस ट्रांसफर होम लोन की एप्लीकेशन सबमिट करते समय, आपको आय प्रमाण (यदि लागू हो), प्रॉपर्टी दस्तावेज, बैंक स्टेटमेंट और KYC दस्तावेजों के साथ अपने मौजूदा होम लोन से संबंधित दस्तावेज भी सबमिट कराने पड़ते हैं।
प्रश्न. HFFC होम लोन टॉप-अप या रीफाइनेंस के लिए अप्लाई करने के लिए कौन से दस्तावेज़ों की ज़रूरत पड़ेगी?
उत्तर: होम फर्स्ट के मौज़ूदा ग्राहकों को इस लोन के लिए अप्लाई करने के लिए अपनी पहचान और पते के कागजात फिर से जमा करने की ज़रूरत नहीं है। हालांकि, प्रॉपर्टी का फिर से मूल्यांकन किया जाएगा।
प्रश्न. होम लोन से संबंधित सवालों के मामले में, मुझे होम फर्स्ट फाइनेंस कंपनी से कैसे संपर्क करना चाहिए?
उत्तर: होम लोन से संबंधित किसी भी सवाल या शिकायत के लिए, होम फर्स्ट फाइनेंस कंपनी से नीचे दिए गए तरीकों से संपर्क करें: