प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PMMY) भारत सरकार की एक पहल है, जिसका मकसद छोटे कारोबारियों, जो ट्रेडिंग, मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस सेक्टर और खेती से जुड़ी गतिविधियों में लगे हैं, उन्हें लोन देकर आर्थिक सहायता प्रदान करना है। मुद्रा एक NBFC है जो छोटे कारोबारों को लोन देने वाले RRBs, कर्मशियल बैंकों, MFIs, स्मॉल फाइनेंस बैंकों और अन्य NBFCs को लोन फंड देती है, ताकि वे आगे लोन दे सकें।आवेदक बैंक और NBFCs से 20 लाख रु. तक का लोन ले सकते हैं। इसके अलावा, वे मुद्रा कार्ड का भी लाभ उठा सकते हैं जिसके ज़रिए वे ज़रूरत पड़ने पर एटीएम से पैसा निकाल सकते हैं या दुकानों में कार्ड से पेमेंट कर सकते हैं।
मुद्रा लोन की ब्याज दरें और भुगतान अवधि
मुद्रा खुद PMMY लोन की ब्याज दर तय नहीं करती। इस योजना के तहत लोन देने वाले बैंकों, NBFCs और माइक्रोफाइनेंस संस्थाओं को ये आज़ादी है कि वे खुद अपने हिसाब से ब्याज दर तय करें।
ऐसे में अगर आप मुद्रा लोन लेना चाहते हैं, तो बेहतर होगा कि आप सीधे उस बैंक या फाइनेंशियल संस्था से संपर्क करें, जहां से आप लोन लेना चाहते हैं, और वहां की ब्याज दरें और शर्तें जान लें।
| लेंडर्स | ब्याज दरें (प्रति वर्ष) |
| एक्सिस बैंक | 15% से 19.35% |
| बैंक ऑफ बड़ौदा | 8.40% से 11.10% |
| केनरा बैंक | 8.70% से 14% |
| सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया | 9.95% से शुरू |
| HDFC बैंक | 10.75% से शुरू |
| इंडियन बैंक | 9.90% से शुरू |
| कोटक महिंद्रा बैंक | 9.50% से शुरू |
| पंजाब नेशनल बैंक | 8.50% से 9.75% |
| स्टेट बैंक ऑफ इंडिया | 12.15% से शुरू |
[/vc_column_text][/vc_column][/vc_row]
मुद्रा लोन के प्रकार
मुद्रा लोन को लोन राशि के आधार पर 4 कैटेगरी में बांटा गया है: शिशु, किशोर, तरुण और तरुण प्लस। इन तीनों की जानकारी नीचे दी जा रहा है:-
मुद्रा लोन लेने के लिए योग्य संस्थाएं
मुद्रा योजना के तहत लोन केवल सर्विसेज, मैन्युफैक्चरिंग और ट्रेडिंग सेक्टर में लगी निम्नलिखित संस्थाओं द्वारा प्राप्त किया जा सकता है:
मुद्रा लोन के फायदें
मुद्रा लोन के लिए अप्लाई कैसे करें
मुद्रा लोन के लिए आवेदन करने के दो तरीकें हैं, ऑनलाइन और ऑफलाइन:-
ऑनलाइन आवेदन का तरीका
ऑफलाइन आवेदन करने का तरीका
मुद्रा लोन के लिए योग्यता शर्तें
मुद्रा लोन उन सूक्ष्म उद्यमों को दिया जाता है जो मैन्युफैक्चरिंग, सर्विस, प्रोसेसिंग, ट्रेडिंग या कृषि से जुड़ी गतिविधियों में लगे हुए हैं।
MUDRA Loan: ज़रूरी दस्तावेज
नोट: शिशु लोन योजना के मामले में जमा किया जाने वाला मुद्रा लोन एप्लीकेशन फॉर्म अलग है, जबकि किशोर और तरुण लोन योजनाओं के मामले में समान है।
मुद्रा योजना के अंतर्गत आने वाले बिज़नेस की लिस्ट
मुद्रा योजना के अंतर्गत आने वाले बिज़नेस की लिस्ट नीचे दी गई है:
बैंक/एनबीएफसी केवल सर्विसेज, ट्रेडिंग या मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में लगे व्यक्तियों, एंटरप्राइज या बिज़नेस को मुद्रा लोन प्रदान करते हैं।
महिलाओं को मुद्रा लोन कैसे मिलेगा?
PMMY के तहत आने वाली मुद्रा योजना महिलाओं को बिज़नेस करने के लिए प्रोत्साहित करती है और इसके लिए बैंक, एनबीएफसी और माइक्रो फाइनेंस इंस्टीट्यूशंस (MFI) महिला उद्यमियों को कम ब्याज दरों पर कोलैटरल- फ्री बिज़नेस लोन प्रदान करते हैं। महिला उद्यमियों के लिए मुद्रा योजना के तहत अधिकतम 10 लाख रु. तक की लोन राशि प्रदान की जाती है जिसका भुगतान 5 साल तक किया जा सकता है। महिलाओं के लिए मुद्रा लोन की योग्यता शर्तें वही होती हैं, जो व्यक्तियों और उद्यमों के लिए ज़रूरी होती हैं। महिला उद्यमियों के लिए मंज़ूर की गई लोन राशि पर बहुत कम या फिर ज़ीरो प्रोसेसिंग फीस ली जाती है।
मुद्रा कार्ड क्या है?
मुद्रा कार्ड एक प्रकार का डेबिट कार्ड है जो मुद्रा लोन लेने वालों को उनके बिज़नेस और वर्किंग कैपिटल संबंधी ज़रूरतों को पूरा करने के लिए जारी किया जाता है। मुद्रा लोन को मंज़ूरी मिलने के बाद, बैंक/ लोन संस्थान उधारकर्ता के लिए एक मुद्रा लोन अकाउंट खोलता है और इसके साथ ही एक डेबिट कार्ड भी जारी करता है। लोन राशि बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाती है जिसे उधारकर्ता अपनी बिज़नेस संबंधी ज़रूरतों के मुताबिक कुछ हिस्सों में निकाल सकते हैं।


