बिज़नेस लोन प्रदान करने वाले बैंक और लोन संस्थान की ब्याज दरें उनकी कॉस्ट ऑफ फंड, नेट इंटरेस्ट मार्जिन और लोन आवेदक के क्रेडिट रिस्क असेसमेंट के आधार पर निर्धारित की जाती है। यहां उन फैक्टर्स के बारे में बताया गया है, जो आपके बिज़नेस लोन की ब्याज दरों को प्रभावित कर सकते हैं:
- बिज़नेस इनकम: बिज़नेस लोन देने वाले लेंडर्स ब्याज दरें निर्धारित करते समय आवेदकों की बिज़नेस इनकम पर विचार करते हैं। कुछ लेंडर्स बिज़नेस लोन के लिए एलिजिबल होने के लिए न्यूनतम मासिक/वार्षिक आय या टर्नओवर की शर्त रखते हैं। आमतौर पर बैंक और लोन संस्थान अधिक इकनम वाले आवेदकों को लोन देना पसंद करते हैं क्योंकि ऐसे आवेदकों को लोन देने में कम जोखिम होता है। इसलिए लेंडर्स द्वारा अधिक वार्षिक आय वाले लोन आवेदकों को कम ब्याज दरों पर लोन देने की संभावना अधिक होती है।
- कोलैटरल/सिक्योरिटी का प्रकार: बिज़नेस लोन देने वाले लेंडर्स आमतौर पर आवेदक के लोन एप्लीकेशन का मूल्यांकन करते समय सिक्योरिटी या कोलैटरल के रूप में गिरवी रखी गई संपत्ति की प्रकृति और वैल्यू पर विचार करते हैं। सिक्योरिटी की वैल्यू अधिक होने पर कम ब्याज दरों पर बिज़नेस लोन पाने की संभावना अधिक हो जाती है।
- लोन का प्रकार: कई लेंडर्स लोन के प्रकार के आधार पर अलग-अलग ब्याज दरों पर लोन देते हैं। बैंक और NBFC वर्किंग कैपिटल, इन्वॉइस डिस्काउंटिंग, कैश क्रेडिट, टर्म लोन, ओवरड्राफ्ट (सिक्योर्ड या अनसिक्योर्ड), कमर्शियल प्रोपर्टी लोन आदि सहित विभिन्न बिज़नेस लोन सुविधाएँ प्रदान करते हैं।
- क्रेडिट स्कोर: बैंक और लोन संस्थान आमतौर पर अपने बिज़नेस लोन की ब्याज दरें तय करते समय आवेदकों के क्रेडिट स्कोर पर विचार करते हैं, खासकर अनसिक्योर्ड बिज़नेस लोन के मामले में। चूंकि क्रेडिट स्कोर किसी आवेदक के क्रेडिट वर्थिनेस के बारे में बताता है। इसलिए जिन आवेदकों का क्रेडिट स्कोर अच्छा होता है उन्हें कम ब्याज दरों पर अनसिक्योर्ड बिज़नेस लोन स्कीम कम ब्याज दरों पर मिलने की संभावना अधिक होती हैं। जिन लोगों का अच्छा क्रेडिट स्कोर होता है, वे लेंडर्स के लिए कम जोखिम वाले होते हैं। जबकि कम क्रेडिट स्कोर वाले आवेदकों को लेंडर्स रिजेक्ट कर सकते हैं या फिर उन्हें अधिक ब्याज दरों पर लोन दे सकते हैं। इसलिए आवेदकों को हमेशा अपने बिज़नेस लोन की योग्यता में सुधाकर करने और कम ब्याज दरों पर बिज़नेस लोन पाने के लिए अच्छा क्रेडिट स्कोर बनाए रखने का प्रयास करना चाहिए।
यह भी पढ़ें: कम सिबिल स्कोर होने पर बिज़नेस लोन कैसे प्राप्त करें?
कम ब्याज दर पर बिज़नेस लोन पाने के टिप्स
कम ब्याज दर पर बिज़नेस लोन प्राप्त करने के लिए, आवेदक को निम्नलिखित सुझावों पर विचार करना चाहिए:
- अच्छा क्रेडिट स्कोर बनाए रखें
- सिक्योर्ड बिज़नेस लोन के लिए कोलैटरल या सिक्योरिटी जमा करें।
- अच्छा कैश फ्लो बनाए रखें
- जितने लेंडर्स से हो सके अपने बिज़नेस लोन ऑफर्स की तुलना करें
- सरकारी योजनाओं के ज़रिए बिज़नेस लोन की ब्याज दरों पर सब्जिडी पाने के लिए योग्यता शर्तों को चेक करें।
यह भी पढ़ें: बिना कोलैटरल/ सिक्योरिटी के बिज़नेस लोन के लिए आवेदन कैसे करें