- आवेदक खेती से अलग किसी गतिविधि में, मैन्युफैक्चरिंग या सर्विसेज़ सेक्टर में काम करता हो।
- आवेदक एक ही जगह पर कम से कम 2 साल से रह रहा हो।
इसे भी पढ़े : मुद्रा लोन (Mudra) के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
| मुद्रा लोन योजना राशि |
| वर्ग |
लोन राशि |
| शिशु |
₹50,000 तक |
| किशोर |
₹50,000 - ₹5 लाख |
| तरुण |
₹5 लाख - ₹10 लाख* |
*बजट 2024 में यह लिमिट बढ़ाकर 20 लाख रु. तक कर दी गई है। लेकिन इसका लाभ सिर्फ उन्हीं लोगों को मिलेगा जिन्होनें तरुण कैटेगरी में पिछले लोन का भुगतान कर दिया है।
लोन चार तरीकों से प्रदान किया जाता है
- 1 लाख रुपये तक के लोन के लिए माइक्रो क्रेडिट योजना (MCS) के माध्यम से, जहां माइक्रो फाइनेंस संस्थानों के माध्यम से लोन दिया जाता है।
- कमर्शियल बैंकों, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों और को-ऑपरेटिव बैंकों के लिए री-फाइनेंस योजना का उपयोग करना
- महिला एंटरप्राइज़ प्रोग्राम के माध्यम से लोन
- पोर्टफोलियो के सिक्योरिटाइज़ेशन द्वारा
बैंक विभिन्न व्यावसायिक ज़रूरतों के लिए टर्म लोन के रूप में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) मुद्रा लोन प्रदान करता है। एसबीआई मुद्रा योजना के तहत अधिकतम 10 लाख रु. (बजट 2024 के मुताबिक 20 लाख रु. तक) तक लोन राशि ऑफर की जाती है। मैन्युफैक्चरिंग या सर्विसेज़ सेक्टर से जुड़े बिज़नेस CGTMSE गारंटी के लिए योग्य हैं, हालांकि रिटेल व्यापार में लगे व्यवसायों को यह प्रदान नहीं किया जाता है। माइक्रो और स्मॉल एंटरप्राइज़ेज के लिए क्रेडिट गारंटी फंड ट्रस्ट (CGTMSE) एक निश्चित राशि के लिए आवेदकों को मुद्रा योजना (Mudra) के तहत दिए गए लोन की गारंटी देता है।