पेट्रोल पंप शुरू करने के लिए इसका लाइसेंस सार्वजनिक और निजी क्षेत्र की किसी भी ऑइल मार्केटिंग कंपनी (ओएमसी) से प्राप्त करना आवश्यक है, जिसमें भारत पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल), इंडियन ऑयल कार्पोरेशन (आईओसी), हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्प लिमिटेड (HPCL), रिलायंस पेट्रोलियम लिमि., एस्सार ऑइल लिमि., इन्द्रप्रस्थ गैस लिमि., ऑइल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमि. और कई अन्य कम्पनियां शामिल हैं।
पेट्रोल पंप कैसे खोलें?

₹1 करोड़ तक का लोन पाएं, ब्याज दर
13% से शुरू
15.6L Reviews
बेहतरीन लोन ऑफर्स
20+ बैंक/NBFCs से पाएं लोन ऑफर
अनसिक्योर्ड लोन पाएं
टर्म लोन और ओवरड्राफ्ट की सुविधा उपलब्ध
एक्सपर्ट से मिलेगी सलाह
पूरी गाइडेंस और सहायता
टॉप-अप की सुविधा
ज़रूरत पड़ने पर अतिरिक्त लोन राशि पाएं

पेट्रोल पंप शुरू करने के नियम व शर्तें
पेट्रोल पंप शुरू करने के लिए आवश्यक निवेश
ग्रामीण क्षेत्रों में पेट्रोल पंप खोलने के लिए आवेदक को न्यूनतम 15 लाख रु. से 20 लाख रु. की आवश्यकता होती है, जबकि, शहरी क्षेत्रों में पेट्रोल पंप खोलने के लिए निवेश राशि 30 लाख रु. से 35 लाख रु. (यदि भूमि स्वयं की है) होती है। नकदी और गहनों के अलावा, आवेदक पेट्रोल पंप खोलने के लिए निम्नलिखित फंड का उपयोग कर सकते हैं:
नोट: म्यूचुअल फंड, बॉन्ड और शेयरों के लिए केवल 60% मूल्य को माना जाएगा
पेट्रोल पम्प के लिए भूमि की आवश्यकता
अधिसूचना के अनुसार आवेदक के पास अपने नाम पर भूमि होनी चाहिए या ऐसा क्षेत्र जहां भूमि को लंबे समय तक पट्टे पर लिया जा सकता है। रिटेल आउटलेट दो प्रकार के होते हैं, जिन्हें निम्नलिखित स्थान के अनुसार खोला जा सकता है:-
आदर्श रूप से, 800 वर्ग मीटर - 1200 वर्ग मीटर का क्षेत्र पेट्रोल पंप खोलने के लिए उपयुक्त होता है।
Petrol Pump Business: फीस और चार्ज़ेस
पेट्रोल पम्प खोलने के लिए लाइसेंस फीस
- 16/किलो लीटर की क्षमता वाले हाई स्पीड डीज़ल ‘B’/’DC’ रिटेल आउटलेट के लिए मोटर स्पिरिट की कीमत 18 रु./ किलो लीटर होगी
- 41/किलो लीटर की क्षमता वाले हाई स्पीड डीज़ल ‘A’/’CC’ रिटेल आउटलेट के लिए मोटर स्पिरिट की कीमत 48 रु./ किलो लीटर होगी।
Petrol Pump Business: एप्लीकेशन फीस
रेगुलर रिटेल आउटलेट के लिए आवेदक को 1000 रु. की एप्लीकेशन फीस जमा करना आवश्यक है। और रिटेल आउटलेट के लिए 100 रु., वहीं SC / ST / OBC श्रेणी के लोगों को एप्लीकेशन फीस पर 50% की छूट दी जाती है।
Petrol Pump Business: फिक्स्ड फीस
यदि कोई आवेदक उसी उद्देश्य के लिए और संबंधित क्षेत्र में भूमि का मालिक है तो उसे रेगुलर रिटेल आउटलेट के लिए 15 लाख रु. व ग्रामीण रिटेल आउटलेट के लिए 5 लाख रु. का भुगतान करना होगा। कंपनी के स्वामित्व वाली डीलरशिप के लिए, आवेदक को ग्रामीण स्थल के लिए 10 लाख रु. और रेगुलर साइट के लिए 30 लाख रुपये का भुगतान करना होगा।
नोट: एप्लीकेशन, फिक्स्ड और लाइसेंस फीस वापस नहीं होती हैं।
पेट्रोल पम्प डीलरशिप के लिए आवेदन करना
अग्रणी ऑइल मार्केटिंग कंपनियां (OMC) देश के विभिन्न शहरों और स्थानों पर पेट्रोल पंपों को स्थापित करने की अपनी योजनाओं से संबंधित जानकारी समाचार पत्र में या ऑनलाइन विज्ञापन प्रकाशित करती हैं। आवेदक स्थान या क्षेत्र में डीलरशिप खोलने के लिए OMC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं या विज्ञापन में प्रकाशित पते पर लेटर लिख कर जानकारी हासिल कर सकते हैं।
यदि एक ही क्षेत्र या स्थान के लिए बहुत सारे आवेदक आवेदन करते हैं तो ऑइल मार्केटिंग कंपनियां लॉटरी प्रणाली, बोली प्रक्रिया के माध्यम से विजेताओं के नामों की घोषणा करती है।
भारत की प्रमुख ओयल मार्केटिंग कंपनियां (OMCs)
Petrol Pump Business: सर्टिफिकेट और परमिशन
पेट्रोल पंप खोलने के लिए, किसी आवेदक को बिना किसी परेशानी और तनाव के अपनी डीलरशिप चलाने के लिए कुछ सर्टिफिकेट और परमिशन लेने की आवश्यकता होती है। इनमें से कुछ निम्नलिखित हैं:
एक पेट्रोल पंप का स्थान किसी व्यवसाय की सफलता या विफलता में महत्वपूर्ण पहलू है। पेट्रोल पंप व्यस्त राष्ट्रीय या राज्य राजमार्गों, आवासीय क्षेत्रों, लोकप्रिय बाज़ारों, और उच्च यातायात के साथ-साथ सड़कों पर होना चाहिए। लाइसेंस प्राप्त करने के बाद, आवेदक को OMC के निर्देशों और दिशानिर्देशों के अनुसार पेट्रोल पंप और तेल बंकर बनाना होगा।
20+ पार्टनर बैंकों और NBFCs के लोन विकल्प
सिक्योर्ड और अनसिक्योर्ड लोन उपलब्ध
वर्किंग कैपिटल और टॉप-अप लोन की सुविधा
4 साल तक की आसान भुगतान अवधि
FAQs
कौन-सा पेट्रोल पंप डीलरशिप ज़्यादातर बिज़नेस मालिकों द्वारा पसंद किया जाता है?
इंडियन ऑयल को भारत की सबसे बड़ी और सबसे लाभदायक तेल कंपनी माना जाता है। हालांकि, यह ग्राहकों पर निर्भर करता है कि कौन-सी डीलरशिप उन्हें बाकी की तुलना में अधिक लाभ दे रही है। पेट्रोल पंप डीलरशिप विभिन्न प्रमुख कंपनियों से प्राप्त की जा सकती है जिसमें इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम, हिंदुस्तान पेट्रोलियम, रिलायंस पेट्रोलियम, शेल, एस्सार ऑयल, ओएनजीसी आदि शामिल हैं।
मैं भारत में पेट्रोल पंप का बिज़नेस कैसे शुरू कर सकता हूँ?
भारत में एक पेट्रोल पंप शुरू करने के लिए, आवेदक को राज्य की योग्यता शर्तों को पूरा करना होगा, निवेश करने के लिए वर्किंग कैपिटल दिखाने की आवश्यकता है, 21 वर्ष से 55 वर्ष की आयु होनी चाहिए और व्यक्ति कम से कम 12वीं पास होना चाहिए।
मुझे पेट्रोल पंप लाइसेंस कैसे मिलेगा?
पेट्रोल पंप का लाइसेंस (Petrol Pump License) राज्य के प्राधिकरण द्वारा प्राप्त किया जा सकता है, एनओसी के साथ उस विशेष राज्य के नगर निगम विभाग से अनुमति और स्थान के सर्टिफिकेट की कॉपी भी आपको लेनी होगी।
पेट्रोल पंप डीलरशिप में कितना कमिशन मिलता है?
पेट्रोल पंप डीलरशिप में कितना कमिशन मिलेगा यह लोकेशन और एजेंसी के हिसाब से अलग-अलग हो सकता है। हालांकि, आमतौर पर कमिशन 2 से 5 रु. प्रति लीटर और प्रति लीटर पेट्रोल पर भुगतान की गई रकम का लगभग आधा हिस्सा टैक्स, कमीशन और शुल्क होता है।
भारत में पेट्रोल पंप लाइसेंस की लागत कितनी है?
भारत में पेट्रोल पंपों की लाइसेंस लागत रिटेल आउटलेट की कैटेगरी (A, B, CC, DC)) के आधार पर मोटर स्पिरिट के लिए 18 रु. प्रति किलोलीटर से लेकर 48 रु. प्रति किलोलीटर तक होती है।
भारत में कौन-सा पेट्रोल पंप बेस्ट माना जाता है?
कई पेट्रोल पंपों में से किसी एक का सुझाव देना कठिन है, क्योंकि ग्राहकों की अपनी प्राथमिकताएं होती हैं और उनके उपयोग या वाहन की खपत के अनुसार लाभ जुड़े होते हैं।
Business Loan Articles
View All Articlesपैसाबाज़ार एक लोन एग्रीगेटर है और अपने पार्टनर्स की ओर से सेवाएं प्रदान करने के लिए अधिकृत है।
पर्सनल लोन की APR (एनुअल परसेंटेज रेट) लोन लेने की कुल वार्षिक लागत को दर्शाती है। इसमें न केवल ब्याज दर, बल्कि प्रोसेसिंग फीस, डॉक्यूमेंटेशन फीस और लोन जारी करने की प्रक्रिया के दौरान लिए जाने वाले अन्य सभी शुल्क भी शामिल होते हैं।
APR को प्रतिशत के रूप में दिखाया जाता है। इससे आवेदकों को उन पर्सनल लोन योजनाओं की पहचान करने में मदद मिलती है जिनमें ब्याज दर तो कम होती है, लेकिन प्रोसेसिंग फीस या अन्य शुल्क अधिक होने के कारण उनकी वास्तविक लागत ज़्यादा हो सकती है। पर्सनल लोन की APR आमतौर पर 11.29% से 35% के बीच होती है।
उदाहरण के लिए, मान लीजिए आप 10.50% प्रति वर्ष की ब्याज दर पर 5 साल के लिए 5 लाख रु. का पर्सनल लोन लेते हैं। यदि इस पर 1.5% प्रोसेसिंग शुल्क (7,500 रु.) लगाया जाता है, तो आपके पर्सनल लोन की कुल वार्षिक लागत 1,52,317 रु. होगी और इसका APR 11.16% होगा।
पता: पैसाबाज़ार मार्केटिंग एंड कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड, 135 P, सेक्टर 44, गुरुग्राम (हरियाणा) - 122001
पाएं बेस्ट बिज़नेस लोन ऑफर्स और सबसे तेज़ डिस्बर्सल!
