टर्म लोन: किसी भी लोन को चाहे वह सिक्योर्ड हो या अनसिक्योर्ड, जो एक विशिष्ट समय अवधि के लिए लिया जाता है और ईएमआई के रूप में चुकाना पड़ता है, वो टर्म लोन होता है।
वर्किंग कैपिटल लोन: वर्किंग कैपिटल लोन का लाभ व्यवसाय के दिन-प्रतिदिन के खर्चों को पूरा करने के लिए लिया जा सकता है और आवेदक की क्रेडिट वेल्थ और पुनर्भुगतान क्षमता के आधार पर अप्रूव किया जाता है।
ओवरड्राफ्ट: व्यवसाय या व्यक्ति को एक ओवरड्राफ्ट अकाउंट दिया जाता है जिसकी एक तय लिमिट होती है। व्यवसाय या व्यक्ति ज़रूरत पड़ने पर उस तय लिमिट तक की राशि उस अकाउंट में से निकाल सकता है और सुविधानुसार उसका पुनर्भुगतान कर सकता है। ब्याज केवल निकाली गई राशि पर लगता है ना कि कुछ लिमिट राशि पर।
सरकारी योजनाओं के तहत लोन: सरकार द्वारा शुरू की गई कई लोन योजनाएँ हैं, जिनके तहत छोटे व्यवसायी कम ब्याज दर पर बिज़नेस लोन प्राप्त कर सकते हैं। इन योजनाओं में मुद्रा लोन, स्टैंड-अप इंडिया, स्टार्ट-अप योजना, प्रधान मंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP), माइक्रो और स्मॉल एंटरप्राइजेज के लिए क्रेडिट गारंटी फंड ट्रस्ट (CGTMSE), 59 मिनट में सिडबी लोन आदि शामिल हैं।
मर्चेंट कैश एडवांस : यह एक प्रकार की कैश एडवांस है जो किसी व्यापारी के खाते में जमा क्रेडिट कार्ड की बिक्री पर आधारित होती है। लोन की राशि क्रेडिट कार्ड स्वाइप या व्यवसाय की मासिक मात्रा पर तय की जाती है।
माइक्रो लोन: माइक्रो लोन आम तौर पर माइक्रो फाइनेंस इंस्टीट्यूशंस (एमएफआई) द्वारा आवेदक की नकदी आवश्यकता को पूरा करने के लिए ऑफर किए जाते हैं। माइक्रो लेंडिंग रेंज के तहत दी जाने वाली लोन राशि व्यावसायिक आवश्यकताओं के आधार पर 5,000 रुपये से 2 लाख रुपये तक हो सकती है।
बिज़नेस क्रेडिट कार्ड: व्यवसायी अपने बिज़नेस क्रेडिट कार्ड के बदले बिज़नेस लोन भी ले सकते हैं। लोन राशि मूल रूप से एक व्यवसाय की वर्किंग कैपिटल आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए लोनदाता द्वारा स्वीकृत क्रेडिट लाइन है।
अतिरिक्त अनसिक्योर्ड लोन में पर्सनल लोन, एजुकेशन लोन, क्रेडिट कार्ड पर लोन आदि शामिल हैं।