Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
भारत में केंद्र सरकार द्वारा दस लाख शिक्षित बेरोज़गार युवाओं और महिलाओं को स्थायी स्वरोज़गार के अवसर प्रदान करने के लिए वर्ष 1993 में प्रधान मंत्री रोजगार योजना (PMRY) की शुरुआत की गई थी। यह योजना व्यापार, और सर्विस सेक्टर में अपना व्यापार शुरू करने के लिए लोगों को आर्थिक सहायता प्रदान करती है।
इस पेज पर
PMRY का लक्ष्य 2 साल 6 महीने में सेवा और व्यापार क्षेत्र में 7 लाख छोटे व्यवसायों की स्थापना करना है। छोटे उद्योग (SSI) का उद्देश्य स्थानीय संसाधनों का उपयोग करना, उत्पादन के लिए टेक्नोलॉजी का उपयोग करना होता है। ये उद्योग और स्थानीय बाज़ार से लाभ कमाते हैं।
| PMRY – विशेषताएं व योग्यता शर्तें | |
| आयु | 18 से 35 वर्ष के सभी साक्षर लोगों के लिए |
| शैक्षणिक योग्यताएं | 8वीं पास |
| ब्याज़ दर | सामान्य ब्याज़ दर |
| भुगतान का समय | मोराटोरियम पीरियड के बाद 3 से 7 साल तक |
| पारिवारिक इनकम | लाभार्थी और पत्नी व उसके माता/पिता की कुल इनकम 40,000/ माह से अधिक न हो |
| निवास | 3 साल से अधिक उस स्थान का निवासी |
| डिफॉल्टर | किसी भी राष्ट्रीयकृत फाइनेंशियल संस्थान/ बैंक/ सहकारी बैंक का डिफॉल्टर नहीं होना चाहिए |
| सब्सिडी व मार्जिन मनी | प्रोजेक्ट की लागत के 15% तक सब्सिडी सीमित होगी। एक व्यक्ति को अधिकतम 7,500 रु. तक |
| गिरवी | 1 लाख रु. तक के प्रोजेक्ट के लिए कुछ गिवरी रखने की ज़रूरत नहीं है. |
| आरक्षण | दलित (SC/ST), महिलाएं |
खुद का बिज़नेस है और मशीनरी खरीदनी है? सबसे बेहतर बिज़नेस लोन ऑफर प्राप्त करें अप्लाई करें
उत्तर पूर्वी क्षेत्र के लिए राहत मानदंड और उपाय
बिज़नेस शुरू करना चाहते हैं लेकिन पैसों की है कमी! आसानी से बिज़नेस लोन प्राप्त करें अप्लाई करें
प्रधानमंत्री रोजगार योजना (PMRY) के लिए आवेदन करने के लिए निम्नलिखित दस्तावेज आवश्यक हैं:
इसे भी पढ़ें: महिलाओं या गृहिणियों के लिए 10 रोजगार या बिजनेस आइडियाज
बिना सिक्योरिटी जमा कराये प्राप्त करें बिज़नेस लोन अप्लाई करें
| सेक्टर | प्रोजेक्ट लागत |
| बिज़नेस सेक्टर | ₹ 2 लाख |
| सर्विस सेक्टर | ₹ 5 लाख |
| उघोग सेक्टर | ₹ 5 लाख |
स्टेप 1: PMRY की वेबसाइट पर जाएं
स्टेप 2: आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें व उसमें सही जानकारी भरें
स्टेप 3: फॉर्म को उस बैंक में सबमिट करें जो PMRY के तहत आता है, जिसके बाद संबंधित बैंक आपसे सम्पर्क करेंगा।
प्रश्न. प्रधानमंत्री रोज़गार योजना (PMRY) के लिए कितनी आयु होनी चाहिए?
उत्तर: आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए। अगर आवेदक उत्तर- पूर्वी राज्यों से है तो अधिकतम आयु 40 वर्ष है और SC/ST वर्ग के लिए आयु सीमा 45 वर्ष है।
प्रश्न. PMRY के तहत नॉमिनेशन के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता क्या है?
उत्तर: इसके लोए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8वीं कक्षा है।
प्रश्न. क्या किसी सिक्योरिटी/कोलेटरल जमा करने की कोई आवश्यकता है?
उत्तर: 1 लाख रु. तक के प्रोजेक्ट के लिए सिक्योरिटी/गारंटी की आवश्यकता नहीं है।
प्रश्न. PMRY के तहत दी जाने वाली सब्सिडी कितनी है?
उत्तर: PMRY के तहत दी जाने वाली सब्सिडी प्रोजेक्ट लागत का 15% है, अधिकतम 7500 रु.।
प्रश्न. PMRY के लिए आवेदक की आय कितनी होनी चाहिए?
उत्तर: PMRY के लिए आवेदक की वार्षिक पारिवारिक आय 40,000 रु. से अधिक नहीं होनी चाहिए।
प्रश्न. PMRY के तहत भुगतान शेड्यूल क्या है?
उत्तर: प्रारंभिक मोरेटोरियम अवधि के बाद आवेदक 3 से 7 वर्ष के बीच भुगतान कर सकता है।
प्रश्न. उधारकर्ताओं को ट्रेनिंग कब तक प्रदान की जाती है?
उत्तर: ट्रेनिंग 15-20 दिनों के लिए प्रदान की जाती है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उनके व्यवसाय व्यवस्थित हो जायें और शुरू हो जायें।
अपना बिज़नेस शुरू करने का है सपना! बेस्ट बिज़नेस लोन ऑफर पाएं अप्लाई करें