ये भी पढ़ें: कम उम्र के युवा कैसे ले सकते हैं बिज़नेस लोन? जानें तरीका
स्टार्ट-अप बिज़नेस लोन
₹1 करोड़ तक का लोन पाएं, 13% से शुरू
15.8L Reviews
बेहतरीन लोन ऑफर्स
20+ बैंक/NBFCs से पाएं लोन ऑफर
अनसिक्योर्ड लोन पाएं
टर्म लोन और ओवरड्राफ्ट की सुविधा उपलब्ध
एक्सपर्ट से मिलेगी सलाह
पूरी गाइडेंस और सहायता
टॉप-अप की सुविधा
ज़रूरत पड़ने पर अतिरिक्त लोन राशि पाएं
बेहतरीन लोन ऑफर्स
20+ बैंक/NBFCs से पाएं लोन ऑफर
अनसिक्योर्ड लोन पाएं
टर्म लोन और ओवरड्राफ्ट की सुविधा उपलब्ध
एक्सपर्ट से मिलेगी सलाह
पूरी गाइडेंस और सहायता
टॉप-अप की सुविधा
ज़रूरत पड़ने पर अतिरिक्त लोन राशि पाएं

स्टार्ट-अप बिज़नेस लोन के लिए योग्यता शर्तें
स्टार्ट-अप बिज़नेस लोन के प्रकार
मुद्रा योजना भारत के युवाओं में सबसे लोकप्रिय योजना है। माइक्रो यूनिट्स डेवलपमेंट एंड रिफाइनेंस एजेंसी (MUDRA) लोन योजना सरकार द्वारा छोटे और मध्यम व्यवसाय के लिए शुरू की गई योजना है जिसमें शिशु, किशोर और तरुण नाम के 3 प्रकार के लोन दिए जाते हैं। मुद्रा योजना के तहत आवेदक शिशु श्रेणी में 50,000 रु. तक का लोन ले सकते हैं, जबकि किशोर में 5 लाख रु. तक और तरूण में ये सीमा 10 लाख रु. तक है।
2. CGTMSE योजना
माइक्रो एंड स्मॉल एंटरप्राइजेज (CGTMSE) के लिए क्रेडिट गारंटी फंड ट्रस्ट एक और सरकारी पहल है जो बैंकों और NBFC जैसे वित्तीय संस्थानों के माध्यम से छोटे और मध्यम व्यवसाय को फंड देता है।इस योजना ने पहली बार उद्यमियों और स्टार्टअप उद्यमों को बड़े पैमाने पर लाभ पहुँचाया है। CGTMSE योजना के तहत लोन के लिए कोई सिक्योरिटी/ गारंटी देने की ज़रूरत नहीं है।
3. इक्विपमेंट फाइनेंस
इस योजना के तहत व्यवसाय के लिए उपकरण/ मशीनरी खरीदने के लिए लोन दिया जाता है। लोन लेने के लिए खरीदे जाने वाले उपकरण/ मशीनरी को बैंक के पास सिक्योरिटी/ गारंटी के रूप रखा जाता है। क्योंकि लोन सिक्योरिटी के बदले लोन दिया जा रहा है इसलिए लोन की ब्याज दर भी कम होती है।
ये भी पढ़ेंं: छात्रों को कैसे मिल सकता है बिज़नेस लोन? जानें तरीका
4. बिज़नेस किस्त लोन
बिज़नेस किस्त लोन कई प्रमुख बैंकों जैसे स्टैंडर्ड चार्टर्ड और ICICI बैंक द्वारा दिया जाता है। ये लोन बिज़नस में तत्काल नकदी की ज़रूरत और बिज़नेस के विस्तार के लिए लिया जा सकता है। यह मोटे तौर पर पर्सनल लोन की श्रेणी में आता है, क्योंकि ये एक असुरक्षित लोन है। हालांकि, बैंक कम ब्याज दरों पर इस लोन को सुरक्षित रखता है।
5. SIDBI द्वारा इक्विटी सहायता योजना और विकास के लिए पूंजी
उद्यमी अब बैंकों से अपने स्टार्ट अप के लिए इस विशिष्ट प्रकार के लोन का लाभ उठा सकते हैं। कई बैंक और वित्तीय संस्थान लोन योजनाएं देते हैं, जो विशेष रूप से स्टार्टअप और उनकी विशेष ज़रूरतों को पूरा करने के लि बनाई गई हैं। अलग- अलग बैंक इन स्टार्टअप बिज़नस लोन के लिए अलग-अलग नाम से लोन देते हैं। उदाहरण के लिए, SIDBI बैंक “ग्रोथ कैपिटल एंड इक्विटी असिस्टेंस” योजना नाम से लोन देता है, जिनका इस्तेमाल व्यापार विस्तार, मशीनरी खरीदने, कच्चा माल खरीदने, मार्केटिंग, ब्रांड बिल्डिंग, डिस्ट्रीब्यूटर नेटवर्क का निर्माण, आर एंड डी, सॉफ्टवेयर खरीद आदि जैसे उद्देश्यों के लिए किया जा सकता है। कई अन्य बैंक स्टार्टअप के लिए धन उपलब्ध कराते हैं।
बैंको से स्टार्ट-अप बिज़नेस लोन लेने के लाभ
स्टार्ट-अप के लिए बैंकों से बिज़नेस लोन लेना अन्य वित्तीय संस्थानों से लोन लेने की तुलना में ज़्यादा फायदेमंद हो सकता है। स्टार्टअप व्यवसाय के लाभ निम्नलिखित हैं:
ये भी पढ़े: भारत में सबसे सफल स्मॉल बिज़नेस आइडिया
स्टार्ट-अप व्यवसाय और उद्यमियों के बारे में बैंकों को क्या जानना चाहिए?
उद्यमियों को अपने बैंकरों या आर्थिक सलाहकारों के साथ सलाह-मशवरा करना, तभी बैंक आवश्यक जानकारी और व्यवसाय को उचित सलाह देने में सक्षम हो पाएंगे। बैंकों को आवेदन व्यवसायों के बारे में ये जानकारी होनी चाहिए, जैसे व्यवसाय की देनदारियां, व्यवसाय के मालिक ने कहीं संपत्ति गिरवी तो नहीं रखी हुई है आदि क्योंकि ये सब पता ना होने की स्थिति में आगे चलकर कठिनाइयाँ आ सकती हैं। बैंकों को आवेदक का परिचय पत्र, आवेदक की प्रोफ़ाइल और व्यवसाय प्रोफ़ाइल, व्यवसाय के विवरण, बैंक और अन्य संदर्भों और कंपनी ऑनरशिप और रजिस्ट्रेशन के प्रमाण जैसी चीजों की आवश्यकता हो सकती है।
20+ पार्टनर बैंकों और NBFCs के लोन विकल्प
सिक्योर्ड और अनसिक्योर्ड लोन उपलब्ध
वर्किंग कैपिटल और टॉप-अप लोन की सुविधा
4 साल तक की आसान भुगतान अवधि
FAQs
स्टार्ट-अप बिज़नेस लोन का उद्देश्य क्या है?
स्टार्ट-अप बिज़नेस लोन मूल रूप से एक व्यवसाय के पैसे की ज़रूरत को पूरा करता है जिसे आप शुरू करना चाहते हैं। स्टार्ट-अप कुछ भी हो सकता है और इसके लिए एक लोन केवल आपके व्यवसाय को शुरू में बढ़ावा देगा, जिससे आपके स्टार्ट-अप को आवश्यक मशीनरी और उपकरण मिलेंगे।
भारत में सरकार द्वारा शुरू किए गए बिज़नेस लोन कौन से हैं?
भारत में कुछ सरकार आधारित स्टार्ट-अप बिज़नेस लोन हैं:
सरकार आधारित स्टार्ट-अप बिज़नस लोन के लिए क्या योग्यता शर्तें हैं?
स्टार्ट-अप बिज़नस लोन के लिए आवेदन करने के लिए निम्नलिखित आवश्यकताएँ पूरी होनी चाहिए:
बिज़नेस स्टार्टअप लोन के माध्यम से कितनी राशि मिल सकती है?
न्यूनतम और अधिकतम लोन राशि आपके द्वारा चुने गए बैंक/ NBFC और आपके पास आवश्यक आवश्यकता पर निर्भर करती है। न्यूनतम लोन राशि 50,000 रु. से शुरू हो सकती है और अधिकतम लोन राशि को बैंक/ NBFC के नियमों और शर्तों के अनुसार तय किया जा सकता है।
स्टार्टअप बिज़नेस लोन के लिए आवेदन करने से पहले किन चीजों की तुलना करें?
स्टार्ट-अप बिज़नेस लोन के लिए आवेदन करने से पहले ध्यान में रखने वाली कुछ चीज़ों में ब्याज दर, प्रोसेसिंग फीस, सर्विस शुल्क, दंड शुल्क, पूर्व भुगतान या फौजदारी शुल्क आदि शामिल हैं।
क्या बिना कोई सिक्योरिटी/ गारंटी बैंक को दिए स्टार्ट-अप को लोन मिल सकता है?
कुछ बिज़नस लोन योजनाएं हैं जो सिक्योरिटी/ गारंटी के बिना भी लोन देती है। मुद्रा और CGTMSE ऐसी बिज़नस लोन योजनाएं हैं जिनके लिए किसी तरह की सिक्योरिटी/ गारंटी देने की ज़रूरत नहीं है।
Business Loan Articles
View All ArticlesDisclaimer
पैसाबाज़ार एक लोन एग्रीगेटर है और अपने पार्टनर्स की ओर से सेवाएं प्रदान करने के लिए अधिकृत है।
पर्सनल लोन की APR (एनुअल परसेंटेज रेट) लोन लेने की कुल वार्षिक लागत को दर्शाती है। इसमें न केवल ब्याज दर, बल्कि प्रोसेसिंग फीस, डॉक्यूमेंटेशन फीस और लोन जारी करने की प्रक्रिया के दौरान लिए जाने वाले अन्य सभी शुल्क भी शामिल होते हैं।
APR को प्रतिशत के रूप में दिखाया जाता है। इससे आवेदकों को उन पर्सनल लोन योजनाओं की पहचान करने में मदद मिलती है जिनमें ब्याज दर तो कम होती है, लेकिन प्रोसेसिंग फीस या अन्य शुल्क अधिक होने के कारण उनकी वास्तविक लागत ज़्यादा हो सकती है। पर्सनल लोन की APR आमतौर पर 11.29% से 35% के बीच होती है।
उदाहरण के लिए, मान लीजिए आप 10.50% प्रति वर्ष की ब्याज दर पर 5 साल के लिए 5 लाख रु. का पर्सनल लोन लेते हैं। यदि इस पर 1.5% प्रोसेसिंग शुल्क (7,500 रु.) लगाया जाता है, तो आपके पर्सनल लोन की कुल वार्षिक लागत 1,52,317 रु. होगी और इसका APR 11.16% होगा।
पता: पैसाबाज़ार मार्केटिंग एंड कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड, 135 P, सेक्टर 44, गुरुग्राम (हरियाणा) - 122001
₹1 करोड़ तक का बिज़नेस लोन पाएं, ब्याज दरें 13%* से शुरू
₹1 करोड़ तक का बिज़नेस लोन पाएं, ब्याज दरें 13%* से शुरू
