Download AppWin Assured Cashback
Paisabazaar Logo - Compare loans and credit cards

बिज़नेस लोन

icon
500 तक का कैशबैक पाएं लोन डिस्बर्सल पर*
इंस्टेंट बिज़नेस लोन

₹1 करोड़ तक का लोन पाएं, ब्याज दर
13% से शुरू

4.5/5

15.7L Reviews

6cr+Satisfied Customers
30+Lending Partners
₹65k Cr+Loans Disbursed
Icon image of बेहतरीन लोन ऑफर्स

बेहतरीन लोन ऑफर्स

20+ बैंक/NBFCs से पाएं लोन ऑफर

Icon image of अनसिक्योर्ड लोन पाएं

अनसिक्योर्ड लोन पाएं

टर्म लोन और ओवरड्राफ्ट की सुविधा उपलब्ध

Icon image of एक्सपर्ट से मिलेगी सलाह

एक्सपर्ट से मिलेगी सलाह

पूरी गाइडेंस और सहायता

Icon image of टॉप-अप की सुविधा

टॉप-अप की सुविधा

ज़रूरत पड़ने पर अतिरिक्त लोन राशि पाएं

बिज़नेस लोन क्या है?

बिज़नेस लोन एक ऐसा लोन है जिसका इस्तेमाल बिज़नेस संबंधित खर्चों जैसे-वर्किंग कैपिटल की ज़रूरत, मशीनरी खरीदने और नया बिज़नेस शुरू करने आदि के लिए किया जा सकता है। इस लोन का लाभ स्व-नियोजित व्यक्ति और स्व-नियोजित प्रोफेशनल्स, निजी कंपनियां, पार्टनरशिप फर्म और MSMEs आदि उठा सकते हैं।

बिज़नेस लोन की ब्याज दरें कितनी हैं?

बिज़नेस लोन की ब्याज दरें हर बैंक या NBFC में अलग-अलग होती हैं। ये दरें इस बात पर निर्भर करती हैं कि आवेदक की क्रेडिट प्रोफाइल कैसी है, उसका बिज़नेस किस तरह का है, आवेदक ने कौन-सी लोन सुविधा चुनी है और उसने लोन के लिए किस प्रकार की कोलैटरल/सिक्योरिटी बैंक या लोन संस्थान में जमा की है।
बिज़नेस लोन की विशेषताएं और लाभ

  • अधिकांश बैंक/NBFC सिक्योर्ड और अनसिक्योर्ड दोनों तरह के बिज़नेस लोन ऑफर करते हैं।
  • विभिन्न बैंक/NBFC की बिज़नेस लोन ब्याज दरें अलग-अलग होती हैं जिन्हें आवेदक की क्रेडिट प्रोफ़ाइल, बिज़नेस की प्रकृति, ऑफर किए गए बिज़नेस लोन के प्रकार और किस तरह की कोलैटरल/सिक्योरिटी दी गई है, के आधार पर प्रदान किया जाता है।
  • बैंकों और NBFCs के मौजूदा बिज़नेस लोन कस्टमर्स अपने लोन पर टॉप-अप लोन की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।
  • कई लेंडर्स अपने मौजूदा बिज़नेस लोन कस्टमर्स को ओवरड्राफ्ट सुविधा भी प्रदान करते हैं।
  • कुछ लेंडर्स मौजूदा और नए कस्टमर्स को प्री-अप्रूव्ड बिज़नेस लोन प्रदान करते हैं जिसमें कम दस्तावेज़ों की ज़रूरत होती है और लोन के इंस्टेंट डिसबर्सल की सुविधा मिलती है।
  • कई लेंडर्स महिला आवेदकों को कम ब्याज दरों पर बिज़नेस लोन ऑफर करते हैं।
  • आवेदक ऑनलाइन बिज़नेस लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं जिसमें उन्हें क्विक अप्रूव्ल, मिनिमम डॉक्यूमेंटेशन और तुरंत लोन डिसबर्सल जैसी सुविधा मिलती है।

Business Loan: योग्यता शर्तें

बैंक और NBFC आमतौर पर नीचे दिए गए कारकों के आधार पर अपने बिज़नेस लोन की योग्यता शर्तें निर्धारित करते हैं :-

  • उम्र : लोन के लिए आवेदन करते समय 21 साल और लोन मैच्योरिटी के समय 65 साल (हर बैंक और लोन संस्थान के बीच यह लिमिट भिन्न हो सकती है)
  • बिज़नेस कितने साल से चल रहा है: कम से कम 3 साल (कुछ लेंडर्स के लिए 5 साल हो सकती है)
  • न्यूनतम बिज़नेस टर्नओवर: 90,000 रु. से 250 करोड़ रु. से अधिक
  • क्रेडिट स्कोर: 750 या उससे अधिक (कुछ लेंडर्स कम क्रेडिट स्कोर होने पर भी बिज़नेस लोन प्रदान कर सकते हैं)
  • न्यूनतम इनकम : 1 लाख रु. प्रति वर्ष
  • कौन आवेदन कर सकता है: सोल प्रोपराइटरशिप, पार्टनरशिप फर्म, लिमिटेड लायबिलिटी पार्टनरशिप फर्म, प्राइवेट लिमिटेड कंपनियां, पब्लिक लिमिटेड कंपनियां आदि।

यह भी पढ़ें: बिज़नेस लोन लेने के लिए ऐसे सुधार सकते हैं अपना क्रेडिट स्कोर

बिज़नेस लोन के लिए ज़रूरी दस्तावेज़

बिज़नेस लोन लेने के लिए क्या-क्या डॉक्यूमेंट्स चाहिए, इसके बारे में नीचे टेबल में बताया गया है:-

विवरण सेल्फ एंप्लॉएड प्रोफेशनल्स/नॉन-प्रोफेशनल्स
पहचान प्रमाण पासपोर्ट, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड या पैन कार्ड
पता प्रमाण आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, पासपोर्ट या यूटिलिटी बिल
उम्र का प्रमाण जन्म प्रमाण पत्र, पैन कार्ड, आधार कार्ड, पासपोर्ट आदि।
आय का प्रमाण सीए द्वारा प्रमाणित पिछले 2 साल की इनकम कंप्यूटेशन, B/S, पिछले 2 साल प्रॉफिट एंड लॉस अकाउंट स्टेटमेंट के साथ नवीनतम आईटीआर, नवीनतम जीएसटी रिटर्न और पिछले 6 महीनों का बैंक स्टेटमेंट
अन्य दस्तावेज़ कंपनी के पैन की कॉपी, निवास या ऑफिस की ओनरशिप का प्रमाण, बिज़नेस चल रहा है उसका प्रमाण, बिज़नेस रजिस्ट्रेशन का प्रमाण, सोल प्रोपराइटरशिप का सर्टिफिकेट या डिक्लेरेशन, पार्टनरशिप डीड की कॉपी, MOA, AOA और बोर्ड रिज़ॉल्यूशन की सर्टिफाइड कॉपी, पासपोर्ट साइज़ फोटो

बिज़नेस लोन की फीस और चार्ज़ेस

आमतौर पर, बैंक और लोन संस्थान बिज़नेस लोन लेने पर प्रोसेसिंग फीस, प्रीपेमेंट फीस और कमिटमेंट चार्ज, इंस्पेक्शन चार्ज, अकाउंट सर्विस चार्ज, पीनल इंटरेस्ट और डॉक्यूमेंटेशन चार्ज आदि लेते हैं।

हालांकि, बिज़नेस लोन की फीस और चार्ज़ेस बैंक/लोन संस्थानों के आधार पर अलग-अलग होती हैं। नीचे बिज़नेस लोन पर लगने वाली कुछ सामान्य फीस और चार्ज़ेस के बारे में बताया गया है:-

विवरण फीस और चार्ज़ेस
प्रोसेसिंग फीस लोन राशि के 6% तक
प्रीपेमेंट चार्ज़ेस मूल बकाया राशि के 5% तक
पीनल इंटरेस्ट बकाया लोन राशि पर 2%-6%

बिज़नेस लोन के लिए आवेदन करने से पहले जान लें ये 5 बातें

बिज़नेस लोन के लिए आवेदन करने से पहले आवेदकों को नीचे दी गई बातों की जानकारी होनी चाहिए:-

  • ब्याज दर: विभिन्न बैंक/NBFC की बिज़नेस लोन की ब्याज दरें अलग-अलग होती हैं। आवेदकों को विभिन्न लेंडर्स द्वारा दी जाने वाली ब्याज दरों की जांच करनी चाहिए और ब्याज में बचत करने के लिए ऐसे बैंक और लोन संस्थान को चुनना चाहिए जो कम ब्याज दरों पर लोन प्रदान कर रहा हो।
  • टर्नअराउंड समय: आवेदकों को पता होना चाहिए कि बैंक या NBFC द्वारा बिज़नेस लोन के अप्रूव्ल और डिसबर्सल में कितना समय लिया जाता है। आमतौर पर, कस्टमर्स उन लेंडर्स को पसंद करते हैं जो कम समय में लोन डिसबर्स करते हैं। लोन के अप्रूव्ल से लेकर डिसबर्सल में लगने वाला समय बिज़नेस लोन स्कीम, लोन के प्रकार और गिरवी रखे गए कोलैटरल के प्रकार पर निर्भर करेगा।
  • क्रेडिट स्कोर/रेटिंग: आमतौर पर, 750 या उससे ज़्यादा क्रेडिट स्कोर वाले आवेदकों को बिज़नेस लोन मिलने की संभावना ज़्यादा होती है। कुछ लेंडर्स अधिक क्रेडिट स्कोर/रेटिंग वाले लोगों को कम ब्याज दरों पर बिज़नेस लोन भी देते हैं।
  • प्रोसेसिंग फीस: बिज़नेस लोन के लिए आवेदन से पहले आवेदकों को बैंकों और लोन संस्थानों द्वारा ली जाने वाली प्रोसेसिंग फीस और अन्य चार्ज़ेस की जानकारी होनी चाहिए।
  • कोलैटरल: आमतौर पर, लेंडर्स सिक्योरिटी/कोलैटरल जैसे- स्टॉक्स, बुक डेब्ट, म्यूचुअल फंड, इनमूवेवल प्रॉपर्टी, लिक्विड सिक्योरिटी, कमर्शियल और कंस्ट्रक्शन उपकरणों के आधार पर बिज़नेस लोन प्रदान करते हैं।

यह भी पढ़ें: छात्रों को कैसे मिल सकता है बिज़नेस लोन? जानें तरीका

बिज़नेस लोन के प्रकार

अनसिक्योर्ड बिज़नेस लोन

अनसिक्योर्ड बिज़नेस लोन (Unsecured Business Loan) के मामले में लोन लेने के लिए कोई गारंटी या सिक्योरिटी की ज़रूरत नहीं होती। इस लोन का इस्तेमाल बिज़नेस का विस्तार करने, मशीनरी या टेक्नोलॉजी अपग्रेड करने और कैश फ्लो संबंधित ज़रूरतों आदि को पूरा करने के लिए किया जा सकता है।

सिक्योर्ड टर्म लोन

सिक्योर्ड टर्म लोन (Secured Term Loan) एक ऐसा बिज़नेस लोन है जो किसी कोलैटरल या सिक्योरिटी के बदले दिया जाता है। यह सिक्योरिटी संपत्ति, मशीनरी, मौजूदा बिज़नेस एसेट या अन्य फाइनेंशियल गारंटी हो सकती है।

अनसिक्योर्ड ओवरड्राफ्ट बिज़नेस लोन

अनसिक्योर्ड ओवरड्राफ्ट लोन (Unsecured Overdraft Loan) एक कोलैटरल-फ्री बिज़नेस लोन है जिसमें आवेदक को तय लिमिट के साथ एक ओवरड्राफ्ट अकाउंट दिया जाता है। यह ओवरड्राफ्ट अकाउंट, करंट अकाउंट से लिंक होता है जिससे कस्टमर्स ज़रूरत पड़ने रकम निकाल सकते हैं।

सिक्योर्ड ओवरड्राफ्ट बिज़नेस लोन

बैंक और लोन संस्थानों के मौजूदा कस्टमर्स को सिक्योर्ड ओवरड्राफ्ट बिज़नेस लोन (Secured Overdraft Loan) की सुविधा दी जाती है। इसकी मदद से कस्टमर्स अपनी प्रॉपर्टी, फाइनेंशियल इंस्ट्रूमेंट्स आदि को गिरवी रख अपनी बिज़नेस संबंधित खर्चों और कैश फ्लो की ज़रूरतों को पूरा कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: क्या होती है ओवरड्राफ्ट? जानिए।

प्रोफेशनल बिज़नेस लोन

यह लोन सेल्फ-एंप्लॉएड पेशेवरों, जैसे कि डॉक्टर/मेडिकल प्रैक्टिशनर, आर्किटेक्ट, CA और CS को दिए जाते हैं। सेल्फ-एंप्लॉएड पेशेवर अपने बिज़नेस और वर्किंग कैपिटल की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए इस लोन सुविधा का लाभ उठा सकते हैं, जिसमें बिज़नेस का विस्तार, ऑफिस परिसर की खरीद या निर्माण, मशीनरी, फर्नीचर, उपकरण, मेडिसिन स्टॉक की खरीद आदि शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: बिज़नेस की रोज़मर्रा की ज़रूरतों के लिए लेना चाहते हैं वर्किंग कैपिटल लोन? जानिए

बिल डिस्काउंटिंग

बिल डिस्काउंटिंग (Bill Discounting) के तहत व्यवसायों को उनके बकाया इनवॉइस के बदले समय से पहले पेमेंट पाने की सुविधा मिलती है। इसके तहत, कारोबारी अपने द्वारा बेची गई वस्तुओं व सेवाओं का बिल लेंडर्स को देते हैं। जिसके बाद लेंडर्स छूट या कमीशन के रूप में एक निश्चित राशि काटने के बाद बिल के समान रकम कारोबारी को देते हैं। बिल की ड्यू डेट पर लेंडर वापस कस्टमर से पूरा भुगतान ले लेता है। अगर इसके भुगतान में कस्टमर द्वारा देरी की जाती है, तो बैंक या NBFCs इस पर पहले से निर्धारित ब्याज लेता है।

मशीनरी फाइनेंस

मशीनरी फाइनेंस (Machinery Finance) एक लोन सुविधा है जिसका इस्तेमाल बिज़नेस संबंधित मशीनरी और उपकरणों की खरीद के लिए किया जाता है।

पर्चेस फाइनेंसिंग

यह लोन मैन्युफैक्चर्रस, ट्रेडर्स और सर्विस प्रोवाइडर्स को सप्लायर्स से कच्चे माल और व्यापारिक वस्तुओं की खरीद के लिए दिया जाता है।

वर्किंग कैपिटल लोन

वर्किंग कैपिटल लोन (Working Capital Loan) व्यवसायों की रोज़मर्रा की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए प्रदान किया जाता है। जिसमें कच्चे माल की खरीद या कर्मचारियों को सैलरी देने आदि जैसी ज़रूरतें शामिल हैं।

लेटर ऑफ़ क्रेडिट

लेटर ऑफ़ क्रेडिट (Letter of Credit) का उपयोग अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में किया जाता है। एक उद्योग जो इम्पोर्ट-एक्सोर्ट का बिज़नेस करता है, उसे दूसरे देश के सप्लायरों के साथ काम करना होता है। इन सप्लायरों को ये गारंटी चाहिए होती है कि उन्हें समय पर उनका भुगतान मिल जाएगा, ये गारंटी उद्योग की ओर से बैंक लैटर ऑफ़ क्रेडिट जारी करके देता है।

यह भी पढ़ें: बिज़नेस लोन लेने से पहले इन बातों का ध्यान रखना है ज़रूरी

पर्सनल लोन v/s बिज़नेस लोन- दोनों में से कौन आपकी ज़रूरतों के अनुरूप है?

पर्सनल लोन का इस्तेमाल निजी और बिज़नेस संबंधित ज़रूरतों दोनों को पूरा करने के लिए किया जा सकता है। वहीं बिज़नेस लोन का इस्तेमाल बिज़नेस संबंधित विभिन्न गतिविधियों जैसे- वर्किंग कैपिटल, बिज़नेस का विस्तार करने आदि को पूरा करने के लिए किया जाता है। एक तरफ जहां पर्सनल लोन अनसिक्योर्ड होते हैं, वहीं बिज़नेस लोन सिक्योर्ड और अनसिक्योर्ड दोनों हो सकते हैं।

पर्सनल लोन टर्म लोन के रूप में (जिसमें भुगतान EMI आधारित होता है) या ओवरड्राफ्ट के रूप में दिए जाते हैं। जबकि बिज़नेस लोन टर्म लोन फैसिलिटी, लिमिट बेस्ड फैसिलिटी जैसे- ओवरड्राफ्ट और कैश क्रेडिट अकाउंट, बिल डिस्काउंटिंग और नॉन फंड बेस्ड फैसिलिटी जैसे-लेटर ऑफ क्रेडिट और बैंक गारंटी आदि के रूप में दिए जाते हैं।

ऐसे आवेदक जो बिना कोलैटरल के कम राशि का लोन लेना चाहते हैं, वे पर्सनल लोन या अनसिक्योर्ड बिज़नेस लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं। लोग अपनी लोन संबंधित ज़रूरतों के आधार पर संबंधित बिज़नेस लोन योजनाओं का चयन कर सकते हैं।

अपनी सभी ज़रूरतों के लिए
Business Loan पाएं

पैसाबाज़ार ही क्यों चुनें?
image of <strong>20+ पार्टनर बैंकों</strong> और NBFCs के लोन विकल्प

20+ पार्टनर बैंकों और NBFCs के लोन विकल्प

image of <strong>सिक्योर्ड और अनसिक्योर्ड</strong> लोन उपलब्ध

सिक्योर्ड और अनसिक्योर्ड लोन उपलब्ध

image of <strong>वर्किंग कैपिटल और टॉप-अप लोन</strong> की सुविधा

वर्किंग कैपिटल और टॉप-अप लोन की सुविधा

image of 4 साल तक की <strong>आसान भुगतान अवधि</strong>

4 साल तक की आसान भुगतान अवधि

अपनी सभी ज़रूरतों के लिए
बिज़नेस लोन पाएं

FAQs

बिज़नेस लोन किस प्रकार पर्सनल लोन से भिन्न होता है?

बैंक और लोन संस्थान व्यक्तियों को उनकी व्यक्तिगत और व्यावसायिक आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए पर्सनल लोन प्रदान करते हैं, सिवाय अवैध उद्देश्यों के। बिज़नेस लोन केवल विभिन्न व्यवसाय-संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए लिया जा सकता है जैसे कि कैपिटल एक्सपेंडिचर फंडिंग, कच्चा माल/स्टॉक खरीदना, दिन-प्रतिदिन के व्यावसायिक कार्यों के वित्तपोषण के लिए वर्किंग कैपिटल जुटाना, आदि।

सिक्योर्ड और अनसिक्योर्ड बिज़नेस लोन में क्या अंतर है?

सिक्योर्ड बिज़नेस लोन और अनसिक्योर्ड बिज़नेस लोन के बीच मुख्य अंतर यह है कि सिक्योर्ड बिज़नेस लोन के लिए कोलैटरल की आवश्यकता होती है, जबकि अनसिक्योर्ड बिज़नेस लोन प्राप्त करने के लिए किसी कोलैटरल की आवश्यकता नहीं होती है।

भारत में बिज़नेस लोन के क्या विकल्प हैं?

भारत में विभिन्न प्रकार की बिज़नेस लोन योजनाओं में सिक्योर्ड बिज़नेस लोन, कैश क्रेडिट, अनसिक्योर्ड बिज़नेस लोन, वर्किंग कैपिटल लोन, टर्म लोन, ओवरड्राफ्ट, लेटर ऑफ क्रेडिट, बैंक गारंटी, बिल/इन्वॉइस डिस्काउंटिंग, मशीनरी/इक्विमेंट फाइनेंस, विशेष MSME योजनाएं आदि शामिल हैं।

बिज़नेस लोन के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

बिज़नेस लोन के लिए MSMEs, लिमिटेड लायबिलिटी फर्म, प्रोपराइटर्स, सेल्फ एंप्लॉएड प्रोफेशनल्स (CA, CS, डॉक्टर्स, आर्किटेक्ट), सेल्फ एंप्लॉएड इंडिविजुअल्स, प्राइवेट लिमिटेड कंपनियां, पब्लिक लिमिटेड कंपनियां, आदि योग्य हैं। हालांकि, योग्यता शर्तें बिज़नेस लोन प्रदान करने वाले लेंडर और चुनी गई बिज़नेस लोन स्कीम के आधार पर अलग-अलग हो सकती हैं।

न्यूनतम कितनी राशि तक का बिज़नेस लोन मिल सकता है?

बिज़नेस लोन की न्यूनतम लोन राशि लेंडर्स और लोन योजनाओं के आधार पर व्यापक रूप से भिन्न हो सकती हैं। हालांकि, बैंक और लोन संस्थान बिज़नेस की प्रकृति, भुगतान क्षमता, गिरवी रखे गए कोलैटरल के प्रकार, बिज़नेस कितना पुराना है और आवेदक की वार्षिक आय के आधार पर आवेदकों के लिए लोन राशि की योग्यता तय करते हैं।

क्या मुझे 50 लाख रु. का बिज़नेस लोन मिल सकता है?

आपको 50 लाख रु. का बिज़नेस लोन मिलेगा या नहीं इसकी संभावना इस बात पर निर्भर करेगी कि आप लोन संस्थान द्वारा निर्धारित योग्यता शर्तों को पूरा करते हैं या नहीं। 50 लाख रु. का बिज़नेस लोन अप्रूव करते समय लेंडर्स जिन कुछ कारकों पर विचार कर सकते है, उनमें वार्षिक आय, भुगतान क्षमता, मौजूदा लोन, कोलैटरल की उपलब्धता (अगर ज़रूरी हो) और मार्जिन मनी प्रदान करने की क्षमता (यदि आवश्यक हो) शामिल हैं।

नए व्यवसायों के लिए बिज़नेस लोन पर GST के क्या प्रभाव है?

किसी भी लोन के ब्याज पर जीएसटी नहीं लगाया जाता है। हालांकि, बिज़नेस लोन के वितरण से पहले और बाद के चरण के दौरान लगने वाले विभिन्न फीस और चार्ज़ेस पर जीएसटी लगाया जाता है।

क्या बिज़नेस लोन बंद करने पर कोई फोरक्लोज़र शुल्क लगता है?

आमतौर पर, बैंक और लोन संस्थान बिज़नेस लोन को समय से पहले बंद करने पर फोरक्लोज़र शुल्क लगाते हैं। हालाँकि, RBI के नियमों के अनुसार, लेंडर्स को इंडिविजुअल कस्टमर्स को फ्लोटिंग रेट पर दिए गए पर्सनल लोन पर फोरक्लोज़र शुल्क लगाने की अनुमति नहीं है।

क्या कोई नौकरीपेशा व्यक्ति बिज़नेस लोन के लिए आवेदन कर सकता है?

बिज़नेस लोन आमतौर पर वेतनभोगी व्यक्तियों को नहीं दिए जाते हैं। हालांकि, वेतनभोगी व्यक्ति अपने बिज़नेस को फाइनेंस करने के लिए पर्सनल लोन और लोन अगेंस्ट सिक्योरिटीज जैसे लोन का लाभ उठा सकते हैं। ऐसे वेतनभोगी व्यक्ति जिन्होंने होम लोन लिया हैं, वे अपने बिज़नेस लोन से संबंधित वित्तीय आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए, अगर योग्य हैं, तो टॉप-अप होम लोन भी प्राप्त कर सकते हैं।

स्मॉल बिज़नेस लोन के लिए कौन योग्य है?

स्व-नियोजित व्यक्ति, स्व-नियोजित पेशेवर, पार्टनशिप फर्म और MSME स्मॉल बिज़नेस लोन का लाभ उठा सकते हैं।

quotes icon

What our customers say

Convenient Business Loan

Running a small manufacturing unit means constantly managing working capital. I always check my CIBIL score on Paisabazaar app. I have taken the business loan twice from Paisabazaar, have already paid once and am going to close the second loan soon. Very convenient for me and transparent as well.

icon image of avatar
Param SinghAug 7, 2026

Easy Credit Score Tracking

As a small business owner, I know that maintaining a healthy credit profile is important before applying for a business loan. This Paisabazaar app helped me stay updated with my credit score and get the business loan at just 13%. All in all a very useful app for entrepreneurs as well.

icon image of avatar
Manoj KumarAug 3, 2026

Business loan complex hotta h

Business loan thoda complex lagta h muhje, lekin Paisabazaar pe team ne sab steps simple bana diya muhje ache se support kiya. Thank you.

icon image of avatar
Meher SinghJan 22, 2026

Hassle-free Business Loan

I would like to take a moment to sincerely appreciate Rohit Kumar's (EW25946) continuous support and clear communication. Your timely responses, cooperation, and willingness to help have made a significant difference and contributed greatly to smooth coordination and successful outcomes. Your professionalism and positive approach are truly commendable, and it has been a pleasure working with you. Thank you for your dedication and for maintaining such effective communication throughout.

icon image of avatar
MD Gausar AlamJan 20, 2026

Business loan liya tha, interest acha mila

Muhje darr tha ki interest rate kahi lenders jda na charge krle, phir paisabazaar pe sahi interest rate milla. Mera credit profile dekh ke or bhi bht saare factors consider karke interest rate milla.

icon image of avatar
Mohit DasJan 15, 2026

Uncle ne bataya tha Paisabazaar ke baare mai

Mai online loans ke baare mai jada nhi janta, mere chacha ne bataya tha ki Paisabazaar se loan acha milta hai. Try kiya or asli mai bohot acha experience tha.

icon image of avatar
Raju RastogiJan 14, 2026

Boutique ke liye small loan liya tha

Boutique ke liye small loan liya tha. Small entrepreneurs ke liye bht important hota hai sahi jagah se loan lena. Paiabazaar ki team bohot helpful hai.

icon image of avatar
Vanni KumariJan 13, 2026

Loan approval ke chances dikhate h

Paisabazaar se business loan lo toh pata rehta h ki kaha loan approval ke chances jada hai. Isse thoda tension kam jata h rejection ka. Acha feature hai.

icon image of avatar
Sobhit GuptaJan 5, 2026

Advisors bohot ache the

Business loan thoda confusing hota h. Advisors ne sahi guide kiya. Thanks you.

icon image of avatar
Prakash MishraJan 4, 2026

Trusting platform

I take business loan from Paisabazaar two months before. very nice experience. No jhamela, only good work done. Thank you

icon image of avatar
Priya ShawDec 30, 2025
View All Testimonials
Vandana Punj profile
Written ByLinkedIn icon
Vandana Punj
Shamik Ghosh profile
Reviewed ByLinkedIn icon
Shamik Ghosh
Disclaimer

पैसाबाज़ार एक लोन एग्रीगेटर है और अपने पार्टनर्स की ओर से सेवाएं प्रदान करने के लिए अधिकृत है।

पर्सनल लोन की APR (एनुअल परसेंटेज रेट) लोन लेने की कुल वार्षिक लागत को दर्शाती है। इसमें न केवल ब्याज दर, बल्कि प्रोसेसिंग फीस, डॉक्यूमेंटेशन फीस और लोन जारी करने की प्रक्रिया के दौरान लिए जाने वाले अन्य सभी शुल्क भी शामिल होते हैं।

APR को प्रतिशत के रूप में दिखाया जाता है। इससे आवेदकों को उन पर्सनल लोन योजनाओं की पहचान करने में मदद मिलती है जिनमें ब्याज दर तो कम होती है, लेकिन प्रोसेसिंग फीस या अन्य शुल्क अधिक होने के कारण उनकी वास्तविक लागत ज़्यादा हो सकती है। पर्सनल लोन की APR आमतौर पर 11.29% से 35% के बीच होती है।

उदाहरण के लिए, मान लीजिए आप 10.50% प्रति वर्ष की ब्याज दर पर 5 साल के लिए 5 लाख रु. का पर्सनल लोन लेते हैं। यदि इस पर 1.5% प्रोसेसिंग शुल्क (7,500 रु.) लगाया जाता है, तो आपके पर्सनल लोन की कुल वार्षिक लागत 1,52,317 रु. होगी और इसका APR 11.16% होगा।

पता: पैसाबाज़ार मार्केटिंग एंड कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड, 135 P, सेक्टर 44, गुरुग्राम (हरियाणा) - 122001

Knapsack with coins

पाएं बेस्ट बिज़नेस लोन ऑफर्स और सबसे तेज़ डिस्बर्सल!

Scroll to top