Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
भारतीय अर्थव्यवस्था के विकास में छोटे और मध्यम स्तर के व्यवसायों का बड़ा योगदान है। यही वजह है कि समय-समय इन्हें बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं शुरू की जाती हैं। इस लेख में हम चर्चा करेंगें कि MSME क्या है, इसकी विशेषताएं, भारतीय अर्थव्यवस्था में इसका योगदान, आदि।
MSME का मतलब है, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम यानी छोटे और मध्यम स्तर के व्यवसाय। MSME का प्रबंधन सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय (MoMSME) द्वारा किया जाता है। MSME सेक्टर का भारत के सामाजिक-आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान है, यही वजह है कि इसे भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ की हड्डी भी कहा जाता है। यह सेक्टर न सिर्फ रोज़गार के अवसर पैदा करता है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में भी इसकी अहम भूमिका है। 31 अगस्त 2021 तक के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, भारत में करीब 6.3 करोड़ MSME हैं।
MSME के बारे में और भी जानकारी हासिल करने के लिए आइए जानते हैं, इसकी बुनियादी बातों, वर्गीकरण, विशेषताओं, भूमिका और सामाजिक-आर्थिक विकास में इसके महत्व के बारे में।
अपने बिज़नेस को बढ़ाने के लिए मिनटों में लोन प्राप्त करें अप्लाई करें
मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस सेक्टर के नए व्यवसायों के लिए निवेश की राशि और वार्षिक टर्नओवर समान है जिससे इन दोनों क्षेत्रों के बीच का अंतर मिट गया है।
| MSME – Merged Criteria: निवेश और वार्षिक टर्नओवर | |||
| सेक्टर का प्रकार | सूक्ष्म उद्योग | लघु उद्योग | मध्यम उद्योग |
| मैन्यूफैक्चरिंग और सर्विस सेक्टर, दोनों | वे उद्योग जिनमें 1 करोड़ रु. से कम का निवेश किया गया है और जिनका वार्षिक टर्नओवर 5 करोड़ रु. से कम है। | वे उद्योग जिनमें 10 करोड़ रु. से कम का निवेश किया गया है और जिनका टर्नओवर 50 करोड़ रु. तक है। | वे उद्योग जिनमें 50 करोड़ रु. से कम का निवेश किया गया है, वहीं जिनका टर्नओवर 250 करोड़ तक है। |
फाइनेंशियल संस्थानों द्वारा दी जाने वाली और भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एमएसएमई योजनाओं के बारे में नीचे बताया गया है:
छोटे से लेकर बड़े बिज़नेस तक के लिए लोन पाएं, अभी आवेदन करें अप्लाई करें
| बैंक/ लोन संस्थान | ब्याज दर | |
| HDFC बैंक | 16% से शुरू | अप्लाई करें |
| फ्लेक्सी लोन | 16% से शुरू | अप्लाई करें |
| एक्सिस बैंक | 17% से शुरू | अप्लाई करें |
| टाटा कैपिटल फाइनेंस | 17% से शुरू | अप्लाई करें |
| आईसीआईसीआई बैंक | 18% से शुरू | अप्लाई करें |
| लेंडिंगकार्ट फाइनेंस | 18% से शुरू | अप्लाई करें |
| आईडीएफसी फर्स्ट बैंक | 20% से शुरू | |
| इंडिफी फाइनेंस | 18% से शुरू | अप्लाई करें |
ये भी पढ़ें: सभी बैंकों की बिज़नेस लोन ब्याज दरें जानें
अपना बिज़नेस शुरू करने का है सपना! बेस्ट बिज़नेस लोन ऑफर पाएं अप्लाई करें
निम्नलिखित कारकों के कारण एमएसएमई उद्योग में अपार संभावनाएं हैं:
कुल MSME रजिस्ट्रेशन – 9,11,5082 |
||
| माइक्रो | स्मॉल | मीडियम |
| 8,70,4675 | 3,73,456 | 36,951 |
स्त्रोत: उद्यम रजिस्ट्रेशन की ऑफिशिल वेबसाइट।
| एक्टिविटी कैटेगरी/सेक्टर | उद्यमों की अनुमानित संख्या (लाख में) | शेयर |
| मैन्युफैक्चरिंग | 196.65 | 31% |
| ट्रेड | 230.35 | 36% |
| सर्विसेज | 206.85 | 33% |
| कुल | 633.88 | 100% |
स्त्रोत: https://msme.gov.in/
कई प्रोजेक्ट के साथ महत्वाकांक्षी जिलों में एमएसएमई को बढ़ावा देने के लिए एमएसएमई मंत्रालय द्वारा पहचाने गए प्रोजेक्ट की लिस्ट:
बिना सिक्योरिटी जमा कराये प्राप्त करें बिज़नेस लोन अप्लाई करें
1961 में, लघु उद्योग मंत्रालय और कृषि और ग्रामीण उद्योग मंत्रालय को मिलाकर; सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय (M/o MSME) का गठन किया गया था।
एमएसएमई घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों के लिए कई तरह के उत्पादों का उत्पादन और निर्माण करते हैं। एमएसएमई संबंधित मंत्रालयों, राज्य सरकारों और स्टेकहोल्डर की मदद से खादी, ग्राम और कॉयर उद्योगों के विकास में भी मदद करते हैं।
नीचे टेबल में दिया गया डेटा केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय (CSO) और सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MOSPI) के मुताबिक है।
| वर्ष | एमएसएमई GVA | ग्रोथ (%) | कुल GVA | जीवीए में MSME की हिस्सेदारी (%) | कुल GDP | GDP में MSME की हिस्सेदारी (% में) |
| 2011-12 | 2622574 | – | 8106946 | 32.35 | 8736329 | 30 |
| 2012-13 | 3020528 | 15.17 | 9202692 | 32.82 | 9944013 | 30.40 |
| 2013-14 | 3389922 | 12.23 | 10363153 | 32.71 | 11233522 | 30.20 |
| 2014-15 | 3704956 | 9.29 | 11504279 | 32.21 | 12467959 | 29.70 |
| 2015-16 | 4025595 | 8.65 | 12566646 | 32.03 | 13764037 | 29.20 |
| 2016-17 | 4405753 | 9.44 | 13841591 | 31.83 | 15253714 | 28.90 |
स्रोत: केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय (CSO), सांख्यिकी और कार्यान्वयन मंत्रालय
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विकास अधिनियम, 2006 के तहत, भारत सरकार ने एमएसएमई के विकास को प्रभावित करने वाले कारकों की जांच के लिए सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम के लिए राष्ट्रीय बोर्ड (NBMSME) की स्थापना की। यह बोर्ड एमएसएमई क्षेत्र के विकास के लिए मौज़ूदा नीतियों की समीक्षा करता है यानी कि पता लगाता है कि योजना में क्या कमी है और कहां सुधार की ज़रूरत है और सरकार को सुझाव देता है।
बिज़नेस शुरू करना चाहते हैं लेकिन पैसों की है कमी! आसानी से बिज़नेस लोन प्राप्त करें अप्लाई करें