Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
हीरो फिनकॉर्प एक गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (NBFC) है, जो कंज़्यूमर फाइनेंस और कमर्शियल लोन सर्विस प्रदान करती है। हीरो फिनकॉर्प बिज़नेस लोन ब्याज 18% की शुरूआती ब्याज दर पर पेश करता है। हीरो फिनकॉर्प स्मॉल और लार्ज कंपनियों और इंटरप्राइज़ेज के लिए SME लोन देता है।
कंपनी स्मॉल और मीडियम इंटरप्राइजे़ज (SME) यानि छोटे व्यवसायों के लिए बिज़नेस लोन प्रदान करती है। हीरो फिनकॉर्प बिज़नेस लोन प्रदान करता है जो बिना सिक्योरिटी/ गारंटी के प्रदान किए जाते हैं। यह बिज़नेस से जुड़ें विभिन्न उद्देश्यों को पूरा करता है, जिसमें व्यापार विस्तार, कच्चा माल खरीदना, मशीनरी और नए प्लांट खरीदना शामिल है।
नोट: हीरो फिनकॉर्प पैसाबाज़ार का पार्टनर नहीं है, ऑफर केवल पार्टनर बैंक / NBFC की ओर से ही होंगे।
हीरो फिनकॉर्प बिजनेस लोन |
|
| ब्याज दर | 18% से शुरू |
| लोन | पब्लिक और प्राइवेट फर्म, एक मालिकाना हक़ वाली कंपनी और स्व-नियोजित पेशेवर |
| बिज़नेस लोन अवधि | अधिकतम 3 वर्ष |
| बिज़नेस लाभ | इंडस्ट्री की शर्तों के अनुसार |
| क्रेडिट स्कोर | 750 से अधिक |
| ज़मानत/ सिक्योरिटी | आवश्यक नहीं, सिक्योर्ड टर्म लोन को छोड़कर |
ध्यान दें : ऊपर दी गई ब्याज दरें, शुल्क और फीस बैंक और RBI के विवेक पर निर्भर करते हैं। ऊपर दिए गए शुल्कों पर GST और सर्विस टैक्स अतिरिक्त लगाया जाएगा
खुद का बिज़नेस है और मशीनरी खरीदनी है? सबसे बेहतर बिज़नेस लोन ऑफर प्राप्त करें अप्लाई करें
1) बिल डिस्काउंटिंग / परचेज़ इनवॉइस फाइनेंस/ चालान डिस्काउंटिंग
सेल्स बिल डिस्काउंटिंग एक प्रकार का बिज़नेस लोन है, जहां विक्रेता उन बिलों के बदले में पैसे प्राप्त कर सकता है, जिनका भुगतान उनके ग्राहकों द्वारा किया जाना बाकी है। लोन की पेशकश एक रियायती चालान मूल्य पर की जाती है और ग्राहक द्वारा सहमत क्रेडिट अवधि के बाद वास्तविक बिल का भुगतान करने के बाद उसे चुकाया जा सकता है।
परचेज़ इनवॉइस फाइनेंस मुख्य रूप से बिज़नेस के लिए फंड के शीघ्र फण्ड के लिए खरीद चालान के बदले पेश किया जाता है ताकि यह अपनी रोज़मर्रा की खरीद आवश्यकताओं को आसानी से पूरा कर सके।
बिल डिस्काउंटिंग लोन की विशेषताएं
2) वर्किंग कैपिटल टर्म लोन
वर्किंग कैपिटल टर्म लोन मुख्य रूप से इंटरप्राइज़ और कंपनियों को चलाने में लगने वाले खर्च को पूरा करने के लिए लिया जाता है। वर्किंग कैपिटल को एक असुरक्षित लोन के रूप में जाना जाता है जहां किसी भी सिक्योरिटी/गारंटी की आवश्यकता नहीं होती है।
वर्किंग कैपिटल टर्म लोन की विशेषताएं
3) वर्किंग कैपिटल डिमांड लोन
वर्किंग कैपिटल डिमांड लोन को वर्किंग कैपिटल लोन को रिवॉल्व करने के रूप में भी जाना जाता है जो किसी इंटरप्राइज़ की हर रोज़ के खर्च को पूरा करने के लिए लिया जाता है। इस प्रकार का लोन विभिन्न बिज़नेस से जुड़ें उद्देश्यों के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करता है।
वर्किंग कैपिटल डिमांड लोन की विशेषताएं
4) सिक्योर्ड टर्म लोन
सिक्योर्ड टर्म लोन को किसी कंपनी के रोज़मर्रा के खर्च और कैपिटल एक्सपैंडिचर दोनों को पूरा करने के लिए चुना जाता है। जैसा कि नाम से पता चलता है, यह एक सुरक्षित लोन है और प्लांट या मशीनरी, भूमि या भवन, कंस्ट्रक्शन एक्टिविटी आदि की खरीद के लिए आवश्यक है।
सिक्योर्ड टर्म लोन की विशेषताएं
5)प्रोजेक्ट और एक्विसिशन फाइनेंस
प्रोजेक्ट और एक्विसिशन फाइनेंस को विशेष प्रोजेक्ट, स्ट्रेटेजिक बायआउट और नई बिज़नेस यूनिट को खरीदने के लिए दिया जाता है। लोन प्रदान करने से पहले जिन कुछ प्रमुख कारकों पर विचार किया जाता है, उनमें टाइमलाइन, नकदी, कुल खर्च, पेमेंट स्ट्रक्चर, फाइनेंस के साधन आदि शामिल हैं।
6) मेडिकल इक्यूपमेंट फाइनेंस
कंपनी डॉक्टरों, नर्सिंग होम, अस्पतालों और डायग्नोस्टिक सेंटर के लिए नए और पुनर्निर्मित मेडिकल इक्यूपमेंट प्रदान करती है।
मेडिकल इक्यूपमेंट फाइनेंस की विशेषताएं
7) मशीनरी लोन
जैसा कि नाम से पता चलता है, इस प्रकार के लोन को व्यवसाय को बढ़ाने के लिए अधिकृत डीलर और निर्माता द्वारा नई या पुनर्निर्मित मशीनरी को खरीदने के लिए मशीनरी लोन लिया जाता है।
मशीनरी लोन की विशेषताएं
इसे भी पढ़ें: मशीनरी लोन पर ब्याज़ दर क्या है?
बिज़नेस शुरू करना चाहते हैं लेकिन पैसों की है कमी! आसानी से बिज़नेस लोन प्राप्त करें अप्लाई करें
इसे भी पढ़ें: भारत में कौन सा बैंक या एनबीएफसी कम ब्याज दरों के मामले में सबसे अच्छा बिज़नेस लोन प्रदान करता है?
हीरो फिनकॉर्प ऑनलाइन EMI कैलकुलेटर प्रदान करता है। EMI को ब्याज दर, लोन राशि और लोन अवधि के आधार पर कैलकुलेट किया जाता है। कैलकुलेटर EMI राशि प्रदान करेगा जिसे आवेदक को अपनी ब्याज दरों और लोन राशि के साथ समय पर चुकाने की आवश्यकता होती है।
इसे भी पढ़ें: बिजनेस लोन के लिए आवश्यक दस्तावेज, जिसके बारे में आपको ज़रूर जानना चाहिए
बिना सिक्योरिटी जमा कराये प्राप्त करें बिज़नेस लोन अप्लाई करें