Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
अन्य फाइनेंशियल संस्थानों की तरह, इंडियन बैंक भी देश भर में ग्राहकों को मुद्रा लोन प्रदान करता है। लघु उद्योग विकास और रीफाइनेंस एजेंसी (MUDRA) भारत सरकार की एक पहल है, जो लघु उद्योग विकास बैंक (SIDBI) की ऑनरशिप वाली सहायक कंपनी के रूप में छोटे व्यवसायों के विकास लिए लोन देती है। यह प्रमुख रूप से गैर-कॉर्पोरेट, गैर-कृषि और छोटे व्यवसायों के विकास पर ध्यान देती है।
यह भारत सरकार द्वारा चलाई जाने वाली एक योजना है, इसीलिए इंडियन बैंक मुद्रा लोन योजना पर लगाई जाने वाली ब्याज दर आवेदक की प्रोजेक्ट प्रोफाइल व उसके दस्तावेज़ों पर निर्भर करती है।
इंडियन बैंक तीन प्रकार के मुद्रा लोन प्रदान करता है जो लोन राशि के आधार पर होते हैं। ऑफर की गई योजना का नाम और राशि निम्नलिखित है:
| मुद्रा लोन योजना | राशि |
| शिशु | ₹ 50,000 तक |
| किशोर | ₹ 50,000 से ₹ 5 लाख तक |
| तरूण | ₹ 5 लाख से ₹ 10 लाख तक |
नोट: इंडियन बैंक पैसाबाज़ार का पार्टनर नहीं है, ऑफर केवल पार्टनर बैंक / NBFC की ओर से ही होंगे।
अपने बिज़नेस को बढ़ाने के लिए मिनटों में लोन प्राप्त करें अप्लाई करें
चूंकि भारत में छोटे व्यवसाय बड़ी संख्या में हैं, इसलिए प्रत्येक व्यवसाय की फण्ड से जुड़ी समस्याओं को हल करना मुश्किल हो जाता है। हालांकि, मुद्रा योजना के तहत सरकार यह तय करती है कि इन छोटे व्यवसायों की ज़्यादातर फण्ड ज़रूरतें पूरी हों। इन व्यवसायों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए, इंडियन बैंक भी मुद्रा लोन योजना का हिस्सा है।
इंडियन बैंक मुद्रा लोन के प्रमुख लाभ निम्नलिखित हैं।
PMMY के पास उन व्यवसायों की एक लिस्ट है जिन्हें MUDRA लोन योजना के तहत लोन दिया जा सकता है। माइक्रो, स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज (MSME) को बस योग्यता शर्तों को पूरा करना होगा और फिर वे लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
| व्यवसाय का क्षेत्र | वे व्यवसायिक गतिविधियाँ जिनके लिए लोन लिया जा सकता है |
| कृषि | डेयरी, मछली पालन, मधुमक्खी पालन, पशुपालन आदि |
| भोजन | पापड़, जैम और जेली, बिस्किट और ब्रेड बनाने या फल और सब्जी बेचने आदि में मशीनरी की खरीद या व्यवसाय शुरू करना। |
| सर्विस | सैलून, बुटीक, केमिस्ट शॉप, ड्राई क्लीनिंग, फोटोकॉपी सुविधा आदि का व्यवसाय |
| टैक्सटाइल | कारीगर जो अपने काम को चीकन काम, जरी का काम, कढ़ाई, सिलाई, बुनाई आदि में शुरू करना चाहते हैं या अपने व्यवसाय का विस्तार करना चाहते हैं। |
| ट्रांसपोर्ट | यात्रियों या माल की ढुलाई के लिए वाहनों की खरीद जैसे कि ई-रिक्शा, छोटे माल परिवहन वाहन, टैक्सी, ऑटो रिक्शा आदि |
छोटे से लेकर बड़े बिज़नेस तक के लिए लोन पाएं, अभी आवेदन करें अप्लाई करें
अपना बिज़नेस शुरू करने का है सपना! बेस्ट बिज़नेस लोन ऑफर पाएं अप्लाई करें
ये भी पढ़ें: वर्किंग कैपिटल लोन के लिए कौन सी बेसिक शर्तें पूरा करना ज़रूरी है?
प्रश्न. MUDRA लोन का क्या फायदा है?
उत्तर: MUDRA लोन योजना का मुख्य नारा “फंड द अनफंडेड” है। तो इस योजना के तहत छोटे कारोबारी भी बैंकों से लोन ले सकते हैं। इसके अलावा MUDRA लोन न केवल स्टार्ट-अप व्यवसाय के लिए बल्कि व्यवसाय के विस्तार के लिए भी मदद करता है।
प्रश्न. भारतीय बैंक में MUDRA लोन के लिए ब्याज दर क्या है?
उत्तर: भारतीय बैंक द्वारा ऑफर किया गया MUDRA लोन के लिए ब्याज की दर आवेदक की प्रोफ़ाइल पर निर्भर करती है
प्रश्न. MUDRA लोन के लिए लाभार्थी कौन हैं?
उत्तर: छोटे और मध्यम व्यवसायों के मालिक, स्टार्ट-अप के मालिक।
प्रश्न. MUDRA लोन की अवधि क्या है?
उत्तर: आवेदक को 5 साल की अवधि के लिए लोन प्रदान किया जाएगा। उस दौरान व्यक्ति को बैंक में किस्तों का भुगतान करना होगा।
प्रश्न. क्या अतिरिक्त प्रश्न के लिए इंडियन बैंक का कोई कस्टमर केयर नंबर या टोल फ्री नंबर है?
उत्तर: हां, आप इंडियन बैंक से 1800-4250-0000 पर संपर्क कर सकते हैं। साथ ही साथ आप इंडियन बैंक की वेबसाइट पर भी जा सकते हैं।
बिना सिक्योरिटी जमा कराये प्राप्त करें बिज़नेस लोन अप्लाई करें