Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक 7.99% प्रति वर्ष से शुरू होने वाली ब्याज दर पर होम लोन प्रदान करता है। यह 30 साल तक की अवधि के लिए 35 करोड़ रुपये तक की लोन राशि प्रदान करता है। यह होम सेवर नामक होम लोन ओवरड्राफ्ट सुविधा और प्रॉपर्टी खरीदने के 6 महीने के भीतर अन्य बैंकों/ लोन संस्थानों के मौज़ूदा होम लोन उधारकर्ताओं को होम लोन बैलेंस ट्रांसफर का ऑफर भी देता है जिसमें टॉप-अप की सुविधा भी होती है। स्टैंडर्ड चार्टर्ड होम लोन लेने वाले ग्राहकों को इस आधार पर 2% तक कैशबैक मिलता है कि उन्होंने पहले अपनी लोन ईएमआई का भुगतान समय पर किया है या नहीं। स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक होम लोन (Standard Chartered Bank Home Loan) के बारे में अधिक जानने के लिए ये आर्टिकल पढ़ें।
| स्टैंडर्ड चार्टर्ड होम लोन | |
| ब्याज दर | 7.99% से शुरू |
| लोन राशि |
|
| भुगतान अवधि | 30 साल तक |
| प्रोसेसिंग फीस | लोन राशि का 0.5% – 1% (स्कीम के आधार पर) |
नोट: ब्याज दरें 1 सितंबर 2025 को अपडेट की गई हैं।
प्लॉट खरीदने के लिए आसानी से होम लोन प्राप्त करें अप्लाई करें
स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक द्वारा अपनी होम लोन योजनाओं के लिए दी जाने वाली ब्याज दरें 7.99% प्रति वर्ष से शुरू होती हैं। हाउसिंग फाइनेंस द्वारा दी जाने वाली ब्याज दरें आपके क्रेडिट स्कोर, लोन राशि, लोन टू वैल्यू रेश्यो और आय सहित कई कारकों पर निर्भर करेंगी।
| बैंक/ लोन संस्थान | ₹30 लाख तक | ₹30 लाख से ₹75 लाख तक | ₹75 लाख से अधिक |
| एसबीआई | 7.50% – 8.95% | 7.50% – 8.95% | 7.50% – 8.95% |
| HDFC बैंक लिमिटेड | 7.90% से शुरू | 7.90% से शुरू | 7.90% से शुरू |
| बजाज हाउसिंग फाइनेंस | 745% से शुरू | 7.45% से शुरू | 7.45% से शुरू |
| ICICI बैंक | 7.70% से शुरू | 7.70% से शुरू | 7.70% से शुरू |
| एक्सिस बैंक | 8.35% –11.90% | 8.35% –11.90% | 8.35% –9.35% |
| फेडरल बैंक | 8.75% से शुरू | 8.75% से शुरू | 8.75% से शुरू |
| पंजाब नेशनल बैंक | 7.50%–9.35% | 7.45%–9.25% | 7.45%–9.25% |
| कोटक महिंद्रा बैंक | 7.99% से शुरू | 7.99% से शुरू | 7.99% से शुरू |
| बैंक ऑफ बड़ौदा | 7.45% - 9.25% | 7.45% - 9.25% | 7.45% - 9.50% |
| केनरा बैंक | 7.50%-10.25% | 7.45%-10.25% | 7.40%-10.15% |
| IDFC फर्स्ट बैंक | 8.85% से शुरू | 8.85% से शुरू | 8.85% से शुरू |
| आईडीबीआई बैंक | 7.55% से शुरू | 7.55% से शुरू | 7.55% से शुरू |
| पंजाब एंड सिंध | 7.55% – 10.75% | 7.55% – 10.75% | 7.55% – 10.75% |
| आरबीएल बैंक | 8.20% से शुरू | 8.20% से शुरू | 8.20% से शुरू |
| LIC हाउसिंग फाइनेंस | 7.50% से शुरू | 7.50% से शुरू | 7.50% से शुरू |
| टाटा कैपिटल | 7.75% से शुरू | 7.75% से शुरू | 7.75% से शुरू |
| पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस | 8.25%- 11.50% | 8.25% -11.50% | 8.25%-10.85% |
| सम्मान कैपिटल | 8.75% से शुरू | 8.75% से शुरू | 8.75% से शुरू |
| आदित्य बिरला | 7.75% से शुरू | 7.75% से शुरू | 7.75% से शुरू |
| इंडिया शेल्टर | 10.50%-20.00% | 10.50%-20.00% | 10.50%-20.00% |
| L&T हाउसिंग फाइनेंस | 8.65% से शुरू | 8.65% से शुरू | 8.65% से शुरू |
| गोदरेज हाउसिंग फाइनेंस | 8.55% से शुरू | 8.55% से शुरू | 8.55% से शुरू |
| होम फर्स्ट फाइनेंस | 11.90% से शुरू | 11.90% से शुरू | 11.90% से शुरू |
| ईज़ी होम फाइनेंस | 8.99% से शुरू | 8.99% से शुरू | 8.99% से शुरू |
| पीरामल कैपिटल हाउसिंग फाइनेंस | 9.50% से शुरू | 9.50% से शुरू | 9.50% से शुरू |
| चोलामंडलम | 10.50% से शुरू | 10.50% से शुरू | 10.50% से शुरू |
अपना घर बनाने के लिए आकर्षक ब्याज दरों पर होम लोन प्राप्त करें अप्लाई करें
| विवरण | फीस/ शुल्क |
| पार्ट- प्रीपेमेंट फीस | ●फ्लोटिंग ब्याज दर के लिए: शून्य ● फिक्स्ड ब्याज दर के लिए: एक कैलेंडर ईयर में बकाया राशि की 25% से कम की पार्ट- प्रीपेमेंट करने पर- शून्य एक कैलेंडर ईयर में बकाया राशि की 25% से अधिक की पार्ट- प्रीपेमेंट करने पर- भुगतान की गई पूरी राशि की 2.5% |
| फोरक्लोज़र फीस | ●फ्लोटिंग ब्याज दर पर होम लोन के लिए: शून्य ●फिक्स्ड ब्याज दर पर होम लोन के लिए: बकाया राशि का 2.5% |
| पीनल इंटरेस्ट | 24% प्रति वर्ष |
| कंवर्जन फीस | बकाया राशि का 1% तक |
* ऊपर दी गई फीस व शुल्कों के अलावा जीएसटी लगाया जाएगा।
ये भी पढ़ें: जानें कि होम लोन बैलेंस ट्रांसफर क्या है?
स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक से होम लोन लेने की योग्यता शर्तें नीचे दी गई हैं:
घर बनाने के लिए होम लोन प्राप्त करें अप्लाई करें
Monthly EMI ₹ 15,622
Total Amount Payble ₹ 5,62,395(Principal + interest)
Principal Amount ₹ 5,00,000
Total Interest Payble ₹ 62,395
घर को बनाना चाहते हैं और सुंदर! होम रेनोवेशन लोन के लिए अप्लाई करें अप्लाई करें
प्रश्न. क्या नौकरीपेशा और गैर- नौकरीपेशा दोनों तरह के ग्राहकों के लिए भुगतान अवधि समान होती है?
उत्तर: नहीं, इस लोन का भुगतान नौकरीपेशा ग्राहक 25 साल और गैर- नौकरीपेशा ग्राहक 20 साल में कर सकते हैं।
प्रश्न. होम लोन के सह-आवेदक के रूप में मुझसे कौन जुड़ सकता है?
उत्तर: आप अपने निकट संबंधियों (पति/पत्नी, माता-पिता या बच्चों) को लोन के लिए अप्लाई करते समय सह-आवेदक के रूप में शामिल कर सकते हैं। भाई-बहन सह-आवेदक तभी हो सकते हैं जब उनका प्रॉपर्टी पर आपके साथ मालिकाना हक हो।इसके अलावा, प्रोपराइटरशिप फर्म, पार्टनरशिप फर्म, प्राइवेट लिमिटेड कंपनियां और क्लोजली- हेल्ड लिमिटेड कंपनियां भी सह-आवेदक के रूप में शामिल हो सकती हैं।
ये भी पढ़ें: होम लोन के लिए कितना होना चाहिए क्रेडिट स्कोर?