Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
आईसीआईसीआई बैंक 8.75% प्रति वर्ष की दर से 30 साल तक की अवधि के लिए होम लोन प्रदान करता है। जिन लोगों का ICICI बैक में सैलरी अकाउंट है, उन्हें प्री- अप्रूव्ड इंस्टेंट होम लोन मिल सकता है। बैंक होम लोन बैलेंस ट्रांसफर की सुविधा भी प्रदान करता है। कम इनकम वाले लोगों के लिए ICICI बैंक की एक किफायती होम लोन योजना भी है - प्रथम हाउसिंग लोन योजना। आईसीआईसीआई बैंक होम लोन योजनाओं (ICICI Bank Home Loan Schemes) की विस्तृत जानकारी नीचे दी गई है।
आईसीआईसीआई बैंक होम लोन |
|
| ब्याज दर | *8.75% प्रति वर्ष से शुरू |
| लोन राशि | ₹5 करोड़ तक |
| लोन अवधि | 30 वर्ष तक |
| प्रोसेसिंग फीस | लोन राशि का 2% |
*यदि पैसाबाज़ार के माध्यम से आवेदन किया जाता है।
नोट: ब्याज दरें 7 नवंबर 2025 को अपडेट की गई हैं।
इस पेज पर पढ़ें :
अपने सपनों का घर बनाना चाहते हैं? बेस्ट होम लोन ऑफर्स प्राप्त करें
अप्लाई करें
| सिबिल स्कोर | नौकरीपेशा | गैर-नौकरीपेशा |
| >=800 | 8.75% | 8.75% |
| 750-800 | 8.75% | 8.85% |
| स्लैब | फ्लोटिंग ब्याज दर (प्रति वर्ष) | |
| नौकरीपेशा के लिए | गैर- नौकरीपेशा के लिए | |
| ₹35 लाख तक | 8.75%-9.40% | 8.75%-9.55% |
| ₹35 लाख से ₹75 लाख तक | 8.75%-9.55% | 8.75%-9.70% |
| ₹75 लाख से ज़्यादा | 8.75%-9.65% | 8.75%-9.80% |
यह भी पढ़ें: सभी बैंकों की होम लोन ब्याज दरें जाने
| बैंक/ लोन संस्थान | ₹30 लाख तक | ₹30 लाख से ₹75 लाख तक | ₹75 लाख से अधिक |
| एसबीआई | 7.50% – 8.95% | 7.50% – 8.95% | 7.50% – 8.95% |
| HDFC बैंक लिमिटेड | 7.90% से शुरू | 7.90% से शुरू | 7.90% से शुरू |
| बजाज हाउसिंग फाइनेंस | 745% से शुरू | 7.45% से शुरू | 7.45% से शुरू |
| ICICI बैंक | 7.70% से शुरू | 7.70% से शुरू | 7.70% से शुरू |
| एक्सिस बैंक | 8.35% –11.90% | 8.35% –11.90% | 8.35% –9.35% |
| फेडरल बैंक | 8.75% से शुरू | 8.75% से शुरू | 8.75% से शुरू |
| पंजाब नेशनल बैंक | 7.50%–9.35% | 7.45%–9.25% | 7.45%–9.25% |
| कोटक महिंद्रा बैंक | 7.99% से शुरू | 7.99% से शुरू | 7.99% से शुरू |
| बैंक ऑफ बड़ौदा | 7.45% - 9.25% | 7.45% - 9.25% | 7.45% - 9.50% |
| केनरा बैंक | 7.50%-10.25% | 7.45%-10.25% | 7.40%-10.15% |
| IDFC फर्स्ट बैंक | 8.85% से शुरू | 8.85% से शुरू | 8.85% से शुरू |
| आईडीबीआई बैंक | 7.55% से शुरू | 7.55% से शुरू | 7.55% से शुरू |
| पंजाब एंड सिंध | 7.55% – 10.75% | 7.55% – 10.75% | 7.55% – 10.75% |
| आरबीएल बैंक | 8.20% से शुरू | 8.20% से शुरू | 8.20% से शुरू |
| LIC हाउसिंग फाइनेंस | 7.50% से शुरू | 7.50% से शुरू | 7.50% से शुरू |
| टाटा कैपिटल | 7.75% से शुरू | 7.75% से शुरू | 7.75% से शुरू |
| पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस | 8.25%- 11.50% | 8.25% -11.50% | 8.25%-10.85% |
| सम्मान कैपिटल | 8.75% से शुरू | 8.75% से शुरू | 8.75% से शुरू |
| आदित्य बिरला | 7.75% से शुरू | 7.75% से शुरू | 7.75% से शुरू |
| इंडिया शेल्टर | 10.50%-20.00% | 10.50%-20.00% | 10.50%-20.00% |
| L&T हाउसिंग फाइनेंस | 8.65% से शुरू | 8.65% से शुरू | 8.65% से शुरू |
| गोदरेज हाउसिंग फाइनेंस | 8.55% से शुरू | 8.55% से शुरू | 8.55% से शुरू |
| होम फर्स्ट फाइनेंस | 11.90% से शुरू | 11.90% से शुरू | 11.90% से शुरू |
| ईज़ी होम फाइनेंस | 8.99% से शुरू | 8.99% से शुरू | 8.99% से शुरू |
| पीरामल कैपिटल हाउसिंग फाइनेंस | 9.50% से शुरू | 9.50% से शुरू | 9.50% से शुरू |
| चोलामंडलम | 10.50% से शुरू | 10.50% से शुरू | 10.50% से शुरू |
अपना घर बनाने के लिए आकर्षक ब्याज दरों पर होम लोन प्राप्त करें
अप्लाई करें
आवेदक ICICI बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ICICI बैंक होम लोन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वे ICICI बैंक ऐप, iMobile Pay भी डाउनलोड कर सकते हैं और ऑनलाइन होम लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं। संभावित होम लोन आवेदक Paisabazaar जैसे ऑनलाइन फाइनेंशियल मार्केटप्लेस के माध्यम से ICICI बैंक होम लोन के लिए ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं।
| जानकारी | लागू फीस और चार्ज़ेस |
| लोन प्रोसेसिंग शुल्क / रिन्यूअल फीस | लोन राशि का 2% |
| पार्ट प्रीपेमेंट | NIL |
| प्रीपेमेंट चार्ज |
|
| लेट पेमेंट फीस | 5% प्रति वर्ष |
| रीपेमेंट मोड स्वैप चार्ज | ₹500 |
| चेक बाउंस शुल्क | ₹500 |
नोट: ऊपर टेबल में दी गई फीस पर जीएसटी और अन्य शुल्क भी लागू हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें: होम लोन के लिए कितना होना चाहिए क्रेडिट स्कोर?
अपना घर लेने का है इरादा! आसानी से होम लोन प्राप्त करें
अप्लाई करें
आईसीआईसीआई बैंक से होम लोन लेने के लिए योग्यता शर्तें इस प्रकार है:
आईसीआईसीआई होम लोन के लिए कुछ ज़रूरी दस्तावेज नीचे दिए गए हैं:
नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए:
गैर- नौकरीपेशा पेशेवरों/ गैर- नौकरीपेशा नॉन- प्रोफेशनल के लिए:
नोट: ऊपर दी गई दस्तावेजों की लिस्ट केवल सांकेतिक है। बैंक आपके होम लोन आवेदन की प्रोसेसिंग के लिए अन्य दस्तावेज और प्रमाण मांग सकता है।
ये भी पढ़ें: होम लोन के लिए कौन-से दस्तावेज चाहिए? देखें पूरी लिस्ट
प्लॉट खरीदने के लिए आसानी से होम लोन प्राप्त करें
अप्लाई करें
होम लोन लेने से पहले उसकी EMI जानने से आपको पता चल जाएगा कि हर महीने आपकी जेब पर कितना भार पड़ने वाला है। नीचे दिए गए होम लोन EMI कैलकुलेटर में मांगी गई जानकारी दर्ज करें और तुरंत जानें कि कितना लोन लेने पर आपको कितनी EMI देनी होगी।
Monthly EMI ₹ 15,622
Total Amount Payble ₹ 5,62,395(Principal + interest)
Principal Amount ₹ 5,00,000
Total Interest Payble ₹ 62,395
प्रश्न. क्या आईसीआईसीआई बैंक प्री-अप्रूव्ड होम लोन प्रदान करता है?
उत्तर: आईसीआईसीआई बैंक अपने उन प्रीमियम/ चुनिंदा ग्राहकों को प्री-अप्रूव्ड इंस्टेंट होम लोन प्रदान करता है जिनका बैंक में सैलरी अकाउंट है। लोन राशि आपके अकाउंट में ट्रांसफर होने वाली सैलरी के आधार पर प्रदान की जाती है।
प्रश्न. आईसीआईसीआई बैंक का होम लोन इंटरेस्ट रेट क्या है?
उत्तर: ICICI होम लोन की ब्याज दरें 8.75% प्रति वर्ष से शुरू होती हैं।
प्रश्न. इंस्टेंट होम लोन की मंज़ूरी के समय जारी किया गया सेंक्शन लेटर कब तक मान्य रहता है?
उत्तर: सेंक्शन लेटर 6 महीने तक मान्य होता है, जिस दौरान आपको अपना होम लोन मिल जाता है।
प्रश्न. क्या आईसीआईसीआई ब्याज की फिक्स्ड और फ्लोटिंग दोनों दरों पर होम लोन प्रदान करता है?
उत्तर: आईसीआईसीआई केवल फ्लोटिंग दरों पर होम लोन प्रदान करता है।
प्रश्न. क्या मैं आईसीआईसीआई बैंक से लिए गए अपने होम लोन पर पार्ट-प्रीपेमेंट कर सकती हूं?
उत्तर: हां, आप आईसीआईसीआई बैंक से लिए गए अपने होम लोन की प्री-पेमेंट कर सकती हैं। यह फ्लोटिंग ब्याज दरों पर कोई प्रीपेमेंट फीस नहीं वसूलता है।
प्रश्न. महिलाओं के लिए ICICI बैंक होम लोन की ब्याज दर क्या है?
उत्तर: ICICI बैंक ने महिला आवेदकों के लिए कोई विशेष होम लोन ब्याज दर निर्दिष्ट नहीं की है। महिला आवेदकों को दी जाने वाली ICICI बैंक होम लोन ब्याज दरें नियमित होम लोन ग्राहकों को दी जाने वाली दरों के समान ही हैं। इसलिए, ICICI बैंक की महिला ग्राहकों के लिए ब्याज दरें 8.75% प्रति वर्ष से शुरू होती हैं।
प्रश्न. ICICI बैंक होम लोन आवेदक की योग्यता को कौन-से कारक निर्धारित करते हैं?
उत्तर: आवेदक की होम लोन योग्यता उम्र, क्रेडिट हिस्ट्री, आवेदक की जॉब प्रोफाइल, आवेदक कहाँ काम करता है, मासिक आय, रिटायरमेंट की उम्र आदि पर निर्भर करती है।
प्रश्न. क्या ICICI बैंक होम लोन के लिए सह-आवेदक होना अनिवार्य है?
उत्तर: ICICI बैंक ने होम लोन आवेदन करते समय सह-आवेदक होना अनिवार्य है या नहीं इसका खुलासा नहीं किया है। हालांकि, सह-आवेदक होने से आपकी आय और क्रेडिट योग्यता प्राथमिक आवेदक के साथ जुड़ जाती है, जिससे होम लोन के लिए योग्यता और लोन राशि बढ़ जाती है।
प्रश्न. मैं अपना आईसीआईसीआई बैंक होम लोन स्टेटमेंट कहां से डाउनलोड कर सकता हूं?
उत्तर: आईसीआईसीआई बैंक होम लोन ग्राहक अपने होम लोन स्टेटमेंट को आईसीआईसीआई बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या इसके मोबाइल ऐप, आईमोबाइल के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। वैकल्पिक रूप से, आप अपने होम लोन स्टेटमेंट प्राप्त करने के लिए आईसीआईसीआई बैंक ब्रांच में भी जा सकते हैं।
प्रश्न. ICICI बैंक होम लोन की ब्याज दर कैसे कम करें?
उत्तर: ICICI बैंक के मौजूदा होम लोन ग्राहक बैंक से अपनी ब्याज दरें कम करने का अनुरोध कर सकते हैं। हालांकि, बैंक कम ब्याज दरों पर स्विच करने पर बकाया मूलधन का 0.5% कन्वर्शन फीस लेगा। यदि बैंक आपके होम लोन की ब्याज दरें कम नहीं करता है, तो आप अपने होम लोन को कम ब्याज दर ऑफर करने वाले बैंक में ट्रांसफर कर सकते है।
प्रश्न. ICICI होम लोन प्राप्त करने के लिए न्यूनतम वेतन कितना होना चाहिए?
उत्तर: आईसीआईसीआई बैंक ने अपने होम लोन आवेदकों के लिए न्यूनतम मासिक वेतन की योग्यता 25,000 रुपये निर्धारित की है।
प्रश्न. क्या मैं अपने ICICI बैंक होम लोन आवेदन स्टेटस को ट्रैक कर सकता हूं?
उत्तर: हां, आप ICICI बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या इसके मोबाइल बैंकिंग ऐप, iMobile के माध्यम से अपने ICICI बैंक होम लोन आवेदन के स्टेटस को ट्रैक कर सकते हैं। आप ICICI बैंक ब्रांच के माध्यम से या ICICI बैंक होम लोन कस्टमर केयर से संपर्क करके भी अपने होम लोन आवेदन की स्थिति को चेक कर सकते है।