नोट: शुभम हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनेंस कम्पनी पैसाबाज़ार का पार्टनर नहीं है, ऑफर केवल पार्टनर बैंक / NBFC की ओर से ही होंगे।
शुभम हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनेंस कंपनी अनौपचारिक आय वाले लोगों को होम लोन प्रदान करती है । ग्राहक एक नया घर / फ्लैट / प्लॉट खरीदने, मकान का निर्माण, विस्तार करने या किसी मौजूदा घर का नवीनीकरण करने के लिए लोन का लाभ उठा सकते हैं। शुभम हाउसिंग फाइनेंस होम लोन की ब्याज दर 9.90% से लेकर 16% तक होती है
शुभम हाउसिंग फाइनेंस होम लोन- वर्ष 2023 | |
ब्याज दर | 9.90% – 16% |
लोन राशि | ₹ 50 लाख तक |
लोन अवधि | 20 साल तक |
प्रशासनिक और परिचालन लागत | लोन राशि + 3% GST |
*ब्याज दरें 14 नवंबर, 2023 को अपडेट की गई हैं।
नोट: टेबल में दिए गए आंकड़े सांकेतिक हैं और शुभम हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनेंस की RBI की नीति में बदलाव के अनुसार परिवर्तन के अधीन हैं।

अपने सपनों का घर बनाना चाहते हैं? बेस्ट होम लोन ऑफर्स प्राप्त करें अप्लाई करें
शुभम होम लोन की सुविधाएँ और लाभ
- अनौपचारिक आय वाले लोगों को अनुकूलित क्रेडिट विकल्प प्रदान करता है
- आकर्षक होम लोन की ब्याज दरें 9.90% से शुरू होती हैं
- ₹ 50 लाख तक की लोन राशि ले सकते हैं
- 20 साल तक की लंबी भुगतान अवधि
- ग्राहकों की आवश्यकता के अनुरूप कई लोन भुगतान विकल्प
- लोन लेने के लिए गारंटर की आवश्यकता नहीं होती है।
शुभम हाउसिंग फाइनेंस होम लोन की ब्याज दरें
शुभम हाउसिंग फाइनेंस होम लोन की ब्याज दर 9.90% से 16% तक होती है।
अन्य बैंक/ लोन संस्थानों के साथ तुलना
बैंक/ लोन संस्थान | ₹30 लाख तक | ₹30 लाख से अधिक और ₹75 लाख तक | ₹75 लाख से अधिक | अप्लाई |
एसबीआई | 8.40%- 10.15% | 8.40%– 10.05% | 8.40% – 10.05% | |
HDFC बैंक लिमिटेड | 8.35% से शुरू | 8.35% से शुरू | 8,35% से शुरू | अप्लाई करें |
एक्सिस बैंक | 9.00% – 13.30% | 9.00% – 13.30% | 9.00% – 13.30% | अप्लाई करें |
ICICI बैंक | 9.00% – 9.80% | 9.00% – 9.95% | 9.00%– 10.05% | अप्लाई करें |
कोटक महिंद्रा बैंक | 8.70% से शुरू | 8.70% से शुरू | 8.70% से शुरू | अप्लाई करें |
पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस | 8.50%- 14.50% | 8.50% -11.45% | 8.50%-11.45% | अप्लाई करें |
पंजाब नेशनल बैंक | 8.45%-10,25% | 8.40% – 10.15% | 8.40% – 10.15% | |
बैंक ऑफ बड़ौदा | 8.40% –10.65% | 8.40% –10.65% | 8.40% –10.90% | अप्लाई करें |
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया | 8.40% – 10.80% | 8.40% – 10.95% | 8.40% – 10.95% | अप्लाई करें |
IDFC फर्स्ट बैंक | 8.75% से शुरू | 8.75% से शुरू | 8.75% से शुरू | अप्लाई करें |
L&T हाउसिंग फाइनेंस | 8.60% से शुरू | 8.60% से शुरू | 8.60% से शुरू | |
बजाज हाउसिंग फाइनेंस | 8.50% से शुरू | 8.50% से शुरू | 8.50% से शुरू | अप्लाई करें |
LIC हाउसिंग फाइनेंस | 8.40% – 10.35% | 8.40% - 10.55% | 8.40% - 10.75% | |
टाटा कैपिटल | 8.70% से शुरू | 8.70% से शुरू | 8.70% से शुरू | अप्लाई करें |

अपना घर बनाने के लिए आकर्षक ब्याज दरों पर होम लोन प्राप्त करें अप्लाई करें
शुभम हाउसिंग फाइनेंस फीस व शुल्क
प्रशासनिक और परिचालन लागत – लॉग-इन पर | ₹ 3600 (GST) |
प्रशासनिक और परिचालन लागत – डिस्बर्स में | ₹ 3 लाख तक – ₹ 9500 + GST
₹ 3 लाख से ₹ 6 लाख – ₹ 13,500 + GST ₹ 6 लाख से ₹ 10 लाख – ₹ 18,000 + GST ₹ 10 लाख से ₹ 12 लाख – ₹ 27,000 + GST ₹ 12 लाख से अधिक – ₹ 27,000 + 3% लोन राशि + GST |
डुप्लिकेट स्टेटमेंट | ₹ 250 + GST |
EMI भुगतान स्वैपिंग चार्ज | ₹ 500 + GST |
डुप्लीकेट ब्याज प्रमाण पत्र | ₹ 250 + GST |
संपत्ति दस्तावेज़ों की कॉपी | ₹ 500 + GST |
चेक / ECS / NACH / SI बाउंस शुल्क | ₹ 500 + GST |
आंशिक पूर्व भुगतान | शून्य |
प्रीक्लोजर चार्ज | शून्य |
केरसाईं शुल्क | ₹ 5 लाख तक का लोन – ₹ 50 + GST
₹ 5 लाख से अधिक – ₹ 100 + GST |
देरी से भुगतान पर शुल्क | बकाया राशि पर 2% ब्याज |
संपत्ति स्वैपिंग चार्ज | ₹ 3000 |
नोट: टेबल में दिए गए आंकड़े सांकेतिक हैं और बिना पूर्व सूचना के परिवर्तन के अधीन हैं। उपरोक्त कुछ शुल्कों पर GST लागू हो सकता है।
शुभम हाउसिंग फाइनेंस होम लोन योजनाएं
शुभम हाउसिंग फाइनेंस अपने ग्राहकों की होम लोन की आवश्यकताओं के अनुरूप होम लोन विकल्प प्रदान करता है। जिनकी संक्षिप्त जानकारी निम्नलिखित है:
शुभम होम लोन | शुभम होम रेनोवेशन लोन |
शुभम हाउसिंग फाइनेंस होम लोन
शुभम हाउसिंग फाइनेंस होम लोन उन व्यक्तियों के लिए है, जिनके पास अनौपचारिक आय है और उन्हें घर / प्लॉट / फ्लैट खरीदने, घर बनाने या मौजूदा संपत्ति का विस्तार करने के लिए धन की आवश्यकता है।
योग्य प्रोफ़ाइल | अनौपचारिक आय वाले ग्राहक |
लोन राशि | ₹ 20 लाख और कुछ शहरों के लिए ₹ 50 लाख |
लोन अवधि | 20 साल तक |
प्रशासनिक और परिचालन लागत | लोन राशि के 3% तक + GST |
शुभम हाउसिंग फाइनेंस होम इंप्रूवमेंट लोन
शुभम हाउसिंग फाइनेंस होम लोन उन व्यक्तियों के लिए है, जिनके पास अनौपचारिक आय है और उन्हें अपने मौजूदा घर को रोनोवेट करने, मरम्मत करने के लिए धन की आवश्यकता है।
योग्य प्रोफ़ाइल | अनौपचारिक आय वाले ग्राहक |
लोन राशि | ₹ 10 लाख |
लोन अवधि | 10 साल तक |
प्रशासनिक और परिचालन लागत | लोन राशि के 3% तक + GST |

अपना घर लेने का है इरादा! आसानी से होम लोन प्राप्त करें अप्लाई करें
शुभम हाउसिंग फाइनेंस होम लोन EMI कैलकुलेटर
होम लोन की लंबी भुगतान अवधि होती है, जो आमतौर पर 20 साल तक होती है। यह सुनिश्चित करने के लिए कि लोन समय पर चुकाया गया है, यह महत्वपूर्ण है कि आवदेक अपने फंड की पहले ही योजना बनाएं। पैसाबाज़ार के होम लोन EMI कैलकुलेटर का उपयोग कर के आप होम लोन लेने से पहले उसकी ईएमआई जान सकते हैं। इस तरह आप लोन लेने से पहले ही उसके भुगतान की योजना बना सकते हैं। आवेदक द्वारा दिये जाने वाली जानकारी के आधार पर कैलकुलेटर ईएमआई बताता है। होम लोन EMI कैलकुलेटर का उपयोग करने के लिए, यहां क्लिक करें ।
शुभम हाउसिंग फाइनेंस – योग्यता शर्तें
शुभम हाउसिंग फाइनेंस होम लोन के लिए आवेदन करने की योग्यता शर्तें निम्नलिखित हैं:
- आवेदक की आयु 21 वर्ष की होनी चाहिए लेकिन लोन मेच्योकिटी के समय 65 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए
- आवेदक के पास बैंक खाता होना चाहिए
- आवेदक को शुभम हाउसिंग फाइनेंस के कार्यालय वाले शहर में रहना चाहिए
- संपत्ति के सभी मालिकों को लोन दिया जाता है और वे सभी व्यक्ति जिनकी आय लोन के लिए योग्य मानी जाती है, वे लोन के सह-आवेदक हो सकते हैं
शुभम हाउसिंग फाइनेंस होम लोन के लिए आवश्यक दस्तावेज़
शुभम हाउसिंग फाइनेंस होम लोन के लिए आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज़ों की लिस्ट निम्नलिखित है:
- तस्वीरों के साथ विधिवत भरा हुआ आवेदन फॉर्म
- पहचान का प्रमाण जैसे पैन कार्ड, आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, पासपोर्ट, आदि।
- निवास का प्रमाण जैसे आधार कार्ड, बिजली बिल, राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, आदि।
- आय का प्रमाण, यदि उपलब्ध हो
- बैंक पासबुक या बैंक स्टेटमेंट
- संपत्ति के दस्तावेज़, अगर संपत्ति की पहचान की जाती है।

प्लॉट खरीदने के लिए आसानी से होम लोन प्राप्त करें अप्लाई करें
शुभम फाइनेंस होम लोन कस्टमर केयर
किसी शिकायत की रिपोर्ट करने या होम लोन के बारे में कोई सवाल पूछने के लिए, लोन आवेदक या उधारकर्ता बैंक की शाखा में जा सकते हैं। हालांकि, शाखा सभी रविवार, बैंक अवकाश और दूसरे व तीसरे शनिवार को बंद रहती है। शाखा में जाने का सबसे अच्छा समय सुबह 9.30 बजे से 6.30 बजे के बीच है। ग्राहक निम्नलिखित तरीकों से कस्टमर केयर से भी संपर्क कर सकते हैं:
- कॉल: 1800 258 2225
- व्हाट्सएप नंबर: 8595521769
- ईमेल: customercare@shubham.co
पैसाबाज़ार पर होम लोन के लिए अप्लाई क्यों करें?
- एक ही जगह कई ऑफर पाएं: पैसाबाज़ार ने 30 से ज़्यादा बैंकों/ लोन संस्थानों के साथ पार्टनरशिप की है ताकि आपको एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर आपको कई लोन ऑफर दिए जा सकें।
- तुलना करें और चुनें: पैसाबाज़ार पर मौजूद कई ऑफर में से तुलना करें और सबसे कम ब्याज दर और कम शुल्क वाला विकल्प चुनें। क्योंकि होम लोन (Home Loan) की राशि ज़्यादा होती है तो ब्याज दर में थोड़ा अंतर भी बड़ी बचत कर सकता है।
- अंत तक साथ: पैसाबाज़ार के होम लोन एक्सपर्ट पूरी लोन प्रक्रिया के दौरान आपके संपर्क में रहते हैं, ताकि आपको किसी भी मुश्किल या समस्या का सामना ना करना पड़ें।
पैसाबाज़ार पर होम लोन के लिए ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें?
निम्निलिखित तरीके का पालन करके आप होम लोन के लिए Paisabazaar.com पर ऑनलाइन कर सकते हैं:
- स्टेप 1: होम लोन आवेदन प्रक्रिया को शुरू करने के लिए यहाँ क्लिक करें
- स्टेप 2: आवश्यक जानकारी दर्ज करें और दिए गए नियमों और शर्तों से सहमत हों
- स्टेप 3: आगे बढ़ने के लिए अपनी व्यक्तिगत और होम लोन संबंधी जानकारी दर्ज करें
- स्टेप 4: आपको वो लोन ऑफर दिखेंगें जो आपको मिल सकते हैं। होम लोन ऑफर की तुलना करें और अपने लिए सबसे बेहतर चुनें।
एक बार प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद, आपको एक एकनॉलेजमेंट मैसेज और एक रेफरेंस नम्बर प्रदान किया जाता है जिसे आप अपने होम लोन एप्लिकेशन स्टेटस को ट्रैक करने के लिए उपयोग कर सकते हैं। होम लोन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए ग्राहकों को पैसाबाज़ार के होम लोन विशेषज्ञों की ओर से भी कॉल की जाएगी।
संबंधित प्रश्न (FAQs)
प्रश्न.क्या शुभम हाउसिंग फाइनेंस होम लोन के लिए गारंटी आवश्यक है?
उत्तर: शुभम हाउसिंग फाइनेंस होम लोन का लाभ उठाने के लिए, वह संपत्ति गिरवी रखी जाती है जिसके लिए लोन लिया जा रहा है। संपत्ति गिरवी रखने से पहले, उधारकर्ताओं के लिए यह सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है कि संपत्ति किसी भी तरह के अतिक्रमण से मुक्त हो।
प्रश्न.क्या शुभम हाउसिंग डेवलपमेंट एंड फाइनेंस कंपनी होम लोन बैलेंस ट्रांसफर की सुविधा देती है?
उत्तर: जी हां, शुभम हाउसिंग डेवलपमेंट एंड फाइनेंस कंपनी अपने ग्राहकों को होम लोन बैलेंस ट्रांसफर की सुविधा प्रदान करती है। उसी के बारे में अधिक जानकारी के लिए, ग्राहक या तो अपनी निकटतम शाखा में जा सकते हैं या अपने होम लोन विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।
प्रश्न.होम लोन चुकाने के विकल्प क्या हैं?
उत्तर: ग्राहक की सुविधा को ध्यान में रखते हुए, शुभम हाउसिंग फाइनेंस कई होम लोन भुगतान विकल्प प्रदान करता है। ग्राहक अपने होम लोन को या तो अपने उधारदाताओं को NACH National Automated Clearing House) या ECS (इलेक्ट्रॉनिक क्लियरिंग सिस्टम) के माध्यम से किश्तों का भुगतान करने के लिए एक स्थायी निर्देश जारी करके चुका सकते हैं।
प्रश्न. क्या पूर्व-भुगतान की अनुमति है? क्या शुल्क लागू होंगे?
उत्तर: हां, लोन अवधि के दौरान किसी भी समय पूर्व-भुगतान की अनुमति है। साथ ही, आंशिक या पूर्ण पूर्व भुगतान के मामले में ग्राहक द्वारा देय कोई जुर्माना नहीं है।

घर को बनाना चाहते हैं और सुंदर! होम रेनोवेशन लोन के लिए अप्लाई करें अप्लाई करें