Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
शुभम हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनेंस कंपनी अनौपचारिक आय वाले लोगों को होम लोन प्रदान करती है। ग्राहक एक नया घर / फ्लैट / प्लॉट खरीदने, मकान का निर्माण, विस्तार करने या किसी मौजूदा घर रेनोवेशन करने के लिए लोन का लाभ उठा सकते हैं। शुभम हाउसिंग फाइनेंस होम लोन के बारे में अधिक जानकारी के लिए ये लेख पढ़ें।
डिस्क्लेमर: शुभम हाउसिंग फाइनेंस पैसाबाज़ार का पार्टनर नहीं है और इस लेख में दी गई सारी जानकारी सूचना के उद्देश्य से लिखी गई हैं। पैसाबाज़ार, होम लोन के लिए शुभम हाउसिंग फाइनेंस से एफिलिएटेड, स्पॉन्सर्ड या किसी भी तरह से जुड़ा हुआ नहीं है। ना ही पैसाबाज़ार शुभम हाउसिंग फाइनेंस होम लोन से जुड़े कोई ऑफ़र या सेवाएं प्रदान करता है। शुभम फाइनेंस होम लोन की अधिक जानकारी के लिए सीधे शुभम हाउसिंग फाइनेंस से संपर्क करें।
| शुभम हाउसिंग फाइनेंस होम लोन | |
| ब्याज दर | 10.45% प्रति वर्ष से शुरू |
| लोन राशि | ₹50 लाख तक |
| लोन अवधि | 30 साल तक |
| प्रोसेसिंग फीस | लोन राशि के 0.50% से शुरू |
नोट- ब्याज दरें 4 फरवरी 2026 को अपडेट की गई हैं।
अपने सपनों का घर बनाना चाहते हैं? बेस्ट होम लोन ऑफर्स प्राप्त करें अप्लाई करें
शुभम हाउसिंग फाइनेंस होम लोन की ब्याज दरें 10.45% प्रति वर्ष से शुरू होती हैं। आवेदक की प्रोफाइल, आवेदक के प्रकार आदि के आधार पर बैंक अलग-अलग ब्याज दरें प्रदान करता है। हालांकि, कई अन्य बैंक और HFC की तरह, शुभम हाउसिंग फाइनेंस अपने आवेदकों के लिए होम लोन की ब्याज दरें निर्धारित करते समय क्रेडिट स्कोर, नियोक्ता की प्रोफाइल, न्यूनतम मासिक आय आदि पर भी विचार कर सकता है।
| आवेदक के प्रकार | ब्याज दरें (प्रति वर्ष) |
| फॉर्मल सैलरीड (जिनकी सैलरी बैंक अकाउंट में आती) | 11.95%-18.60% |
| कैश सैलरीड (जिनको सैलरी कैश में मिलता है) | 12.40%-20.60% |
| गैर-नौकरीपेशा | 12.49%-20.60% |
| आवेदक के प्रकार | ब्याज दरें (प्रति वर्ष) |
| फॉर्मल सैलरीड (जिनकी सैलरी बैंक अकाउंट में आती) | 10.45%-17.10% |
| कैश सैलरीड (जिनको सैलरी कैश में मिलता है) | 10.90%-19.10% |
| गैर-नौकरीपेशा | 10.99%-19.10% |
| बैंक/ लोन संस्थान | ₹30 लाख तक | ₹30 लाख से ₹75 लाख तक | ₹75 लाख से अधिक |
| एसबीआई | 7.50% – 8.95% | 7.50% – 8.95% | 7.50% – 8.95% |
| HDFC बैंक लिमिटेड | 7.90% से शुरू | 7.90% से शुरू | 7.90% से शुरू |
| बजाज हाउसिंग फाइनेंस | 745% से शुरू | 7.45% से शुरू | 7.45% से शुरू |
| ICICI बैंक | 7.70% से शुरू | 7.70% से शुरू | 7.70% से शुरू |
| एक्सिस बैंक | 8.35% –11.90% | 8.35% –11.90% | 8.35% –9.35% |
| फेडरल बैंक | 8.75% से शुरू | 8.75% से शुरू | 8.75% से शुरू |
| पंजाब नेशनल बैंक | 7.50%–9.35% | 7.45%–9.25% | 7.45%–9.25% |
| कोटक महिंद्रा बैंक | 7.99% से शुरू | 7.99% से शुरू | 7.99% से शुरू |
| बैंक ऑफ बड़ौदा | 7.45% - 9.25% | 7.45% - 9.25% | 7.45% - 9.50% |
| केनरा बैंक | 7.50%-10.25% | 7.45%-10.25% | 7.40%-10.15% |
| IDFC फर्स्ट बैंक | 8.85% से शुरू | 8.85% से शुरू | 8.85% से शुरू |
| आईडीबीआई बैंक | 7.55% से शुरू | 7.55% से शुरू | 7.55% से शुरू |
| पंजाब एंड सिंध | 7.55% – 10.75% | 7.55% – 10.75% | 7.55% – 10.75% |
| आरबीएल बैंक | 8.20% से शुरू | 8.20% से शुरू | 8.20% से शुरू |
| LIC हाउसिंग फाइनेंस | 7.50% से शुरू | 7.50% से शुरू | 7.50% से शुरू |
| टाटा कैपिटल | 7.75% से शुरू | 7.75% से शुरू | 7.75% से शुरू |
| पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस | 8.25%- 11.50% | 8.25% -11.50% | 8.25%-10.85% |
| सम्मान कैपिटल | 8.75% से शुरू | 8.75% से शुरू | 8.75% से शुरू |
| आदित्य बिरला | 7.75% से शुरू | 7.75% से शुरू | 7.75% से शुरू |
| इंडिया शेल्टर | 10.50%-20.00% | 10.50%-20.00% | 10.50%-20.00% |
| L&T हाउसिंग फाइनेंस | 8.65% से शुरू | 8.65% से शुरू | 8.65% से शुरू |
| गोदरेज हाउसिंग फाइनेंस | 8.55% से शुरू | 8.55% से शुरू | 8.55% से शुरू |
| होम फर्स्ट फाइनेंस | 11.90% से शुरू | 11.90% से शुरू | 11.90% से शुरू |
| ईज़ी होम फाइनेंस | 8.99% से शुरू | 8.99% से शुरू | 8.99% से शुरू |
| पीरामल कैपिटल हाउसिंग फाइनेंस | 9.50% से शुरू | 9.50% से शुरू | 9.50% से शुरू |
| चोलामंडलम | 10.50% से शुरू | 10.50% से शुरू | 10.50% से शुरू |
अपना घर बनाने के लिए आकर्षक ब्याज दरों पर होम लोन प्राप्त करें अप्लाई करें
| विवरण |
शुल्क |
| लॉग-इन पर | ₹7,500 तक + (GST) |
| डिस्बर्स में | स्वीकृत लोन राशि पर 3% तक |
| डुप्लिकेट स्टेटमेंट | ₹500 |
| EMI भुगतान स्वैपिंग चार्ज | ₹3000 |
| संपत्ति दस्तावेज़ों की कॉपी | ₹1,000 |
| चेक / ECS / NACH / SI बाउंस शुल्क | ₹500 |
| आंशिक पूर्व भुगतान | शून्य |
| प्रीक्लोजर चार्ज | शून्य |
| देरी से भुगतान पर शुल्क | बकाया EMI पर 24% प्रति वर्ष |
| संपत्ति स्वैपिंग चार्ज | ₹3000 |
शुभम हाउसिंग फाइनेंस अपने ग्राहकों की होम लोन की आवश्यकताओं के अनुरूप होम लोन विकल्प प्रदान करता है। जिनकी संक्षिप्त जानकारी निम्नलिखित है:
अपना घर लेने का है इरादा! आसानी से होम लोन प्राप्त करें अप्लाई करें
शुभम हाउसिंग फाइनेंस होम लोन के लिए आवेदन करने की योग्यता शर्तें निम्नलिखित हैं:
शुभम हाउसिंग फाइनेंस होम लोन के लिए आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज़ों की लिस्ट निम्नलिखित है:
प्लॉट खरीदने के लिए आसानी से होम लोन प्राप्त करें अप्लाई करें
किसी शिकायत की रिपोर्ट करने या होम लोन के बारे में कोई सवाल पूछने के लिए, लोन आवेदक या उधारकर्ता बैंक की शाखा में जा सकते हैं। हालांकि, शाखा सभी रविवार, बैंक अवकाश और दूसरे व तीसरे शनिवार को बंद रहती है। शाखा में जाने का सबसे अच्छा समय सुबह 9.30 बजे से 6.30 बजे के बीच है। ग्राहक निम्नलिखित तरीकों से कस्टमर केयर से भी संपर्क कर सकते हैं:
होम लोन की लंबी भुगतान अवधि होती है, जो आमतौर पर 20 साल तक होती है। यह सुनिश्चित करने के लिए कि लोन समय पर चुकाया गया है, यह महत्वपूर्ण है कि आवदेक अपने फंड की पहले ही योजना बनाएं। पैसाबाज़ार के होम लोन EMI कैलकुलेटर का उपयोग कर के आप होम लोन लेने से पहले उसकी ईएमआई जान सकते हैं। इस तरह आप लोन लेने से पहले ही उसके भुगतान की योजना बना सकते हैं।
प्रश्न. शुभम हाउसिंग फाइनेंस द्वारा दी जाने वाली वर्तमान होम लोन ब्याज दर क्या है?
उत्तर: शुभम हाउसिंग फाइनेंस 10.45% प्रति वर्ष से शुरू होने वाली होम लोन ब्याज दरें प्रदान करता है। हालांकि यह दरें आवेदक की क्रेडिट प्रोफाइल जैसे कारकों पर निर्भर होती है।
प्रश्न. मैं शुभम हाउसिंग फाइनेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे कर सकता हूं?
उत्तर: संभावित होम लोन आवेदक शुभम हाउसिंग फाइनेंस की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से शुभम हाउसिंग फाइनेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
प्रश्न. शुभम हाउसिंग फाइनेंस द्वारा दी जाने वाली अधिकतम होम लोन अवधि क्या है?
उत्तर: शुभम हाउसिंग फाइनेंस होम लोन की अधिकतम अवधि 30 वर्ष तक है।
प्रश्न. क्या शुभम हाउसिंग फाइनेंस होम लोन के लिए गारंटी आवश्यक है?
उत्तर: शुभम हाउसिंग फाइनेंस होम लोन का लाभ उठाने के लिए, वह संपत्ति गिरवी रखी जाती है जिसके लिए लोन लिया जा रहा है। संपत्ति गिरवी रखने से पहले, उधारकर्ताओं के लिए यह सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है कि संपत्ति किसी भी तरह के विवाद से मुक्त हो।
प्रश्न. क्या शुभम हाउसिंग डेवलपमेंट एंड फाइनेंस कंपनी होम लोन बैलेंस ट्रांसफर की सुविधा देती है?
उत्तर: जी हां, शुभम हाउसिंग डेवलपमेंट एंड फाइनेंस कंपनी अपने ग्राहकों को होम लोन बैलेंस ट्रांसफर की सुविधा प्रदान करती है। उसी के बारे में अधिक जानकारी के लिए, ग्राहक या तो अपनी निकटतम शाखा में जा सकते हैं या अपने होम लोन विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।
प्रश्न. क्या पूर्व-भुगतान की अनुमति है? क्या शुल्क लागू होंगे?
उत्तर: हां, लोन अवधि के दौरान किसी भी समय पूर्व-भुगतान की अनुमति है। साथ ही, आंशिक या पूर्ण पूर्व भुगतान के मामले में ग्राहक द्वारा देय कोई जुर्माना नहीं है।