Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
यस बैंक अपने गैर-नौकरीपेशा ग्राहकों को कोलेटरल-फ्री बिज़नेस लोन प्रदान करता है। यह 1 से 5 साल की भुगतान अवधि के लिए 50 लाख रु. तक का लोन देता है। इस लोन का इस्तेमाल आप बिज़नेस संबंधित विभिन्न ज़रूरतों को पूरा करने के लिए कर सकते हैं। यस बैंक से बिज़नेस लोन कैसे मिलेगा (Yes Bank se Business Loan Kaise Milega), जानने के लिए ये लेख पढ़ें।
यस बैंक बिज़नेस लोन |
|
| ब्याज दरें | बिज़नेस की आवश्यकता और वर्तमान MCLR* के मुताबिक |
| लोन राशि | ₹50 लाख. तक |
| पेमेंट अवधि | 1 साल से 5 साल के लिए |
| कोलैटरल/सिक्योरिटी | ज़रूरी नहीं |
यस बैंक के अनसिक्योर्ड बिजनेस लोन का उपयोग व्यापार को बढ़ाने, मशीनरी / उपकरण की खरीद, व्यवसाय की रोज़मर्रा की जरूरतों को पूरा करने आदि के लिए किया जा सकता है। गैर-नौकरीपेशा व्यक्तियों के अलावा, नीचे दी गई संस्थाएं भी यस बैंक में बिज़नेस लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं:-
ये ज़रूरी है कि गैर-नौकरीपेशा व्यक्ति कमाई कर रहा हो। चाहे वो व्यापार से हो, उत्पादन से हो, या सर्विस सेक्टर से।
| Bank/NBFCs | ब्याज दरें |
| HDB फाइनेंशियल | 8% - 26% प्रति वर्ष |
| यू ग्रो कैपिटल | 9% - 36% प्रति वर्ष |
| IDFC फर्स्ट बैंक | 10.50% प्रति वर्ष से शुरू |
| एक्सिस बैंक | 10.75% प्रति वर्ष से शुरू |
| HDFC बैंक | 10.75% - 25% प्रति वर्ष |
| लेंडिंगकार्ट | 12% - 27% प्रति वर्ष |
| टाटा कैपिटल | 12% प्रति वर्ष से शुरू |
| फ्लेक्सीलोन्स | 1% प्रति माह से शुरू |
| आरबीएल बैंक | 14%-26% प्रति वर्ष |
| लेंडिंगकार्ट बिज़नेस लोन | 1.25% प्रति माह से शुरू |
| नियोग्रोथ फाइनेंस | 15%-40% प्रति वर्ष |
| कोटक महिंद्रा बैंक | 16%-26% प्रति वर्ष |
| इंडिफी फाइनेंस | 1.5% प्रति माह से शुरू |
| Mcapital | 2% प्रति माह से शुरू |
| प्रकार | फीस और चार्ज़ेस |
| लोन कैंसिलेशन और री-बुकिंग शुल्क | 1000 ₹ (लोन कैंसिल करने पर, कैंसिलेशन फीस के साथ-साथ डिसबर्समेंट और लोन कैंसिल करने की तारीख के बीच की अंतरिम अवधि के लिए ब्याज लिया जाएगा) |
| डिफ़ॉल्ट ब्याज दर/लेट पेमेंट फीस (EMI/मूलराशि की बकाया अवधि के लिए) | 24% प्रति वर्ष |
|
लोन प्रीपेमेंट चार्ज़ेस |
6 EMI का भुगतान करने के बाद ही लोन की प्रीपेमेंट/फोरक्लोज़र किया जा सकता है। 6 महीने के बाद लागू होने वाले शुल्क इस प्रकार हैं: · 7-24 महीने: बकाया मूल राशि का 4% · 25-36 महीने: बकाया मूल राशि का 3% · 37-48 महीने: बकाया मूल राशि का 2% · 48 महीने से अधिक: शून्य |
| पार्ट प्रीपेमेंट फीस | पार्ट प्रीपेमेंट की अनुमति नहीं है |
नोट: ऊपर दी गई फीस व चार्जेस के अलावा जीएसटी और अन्य सरकारी शुल्क, टैक्स,आदि लागू होंगे।