Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank), निजी क्षेत्र के मुख्य बैंकों में से एक होने के नाते अपने ग्राहकों को अन्य बैंकिंग और फाइनेंशियल प्रोडक्ट्स के साथ मुद्रा लोन प्रदान करता है। PMMY (प्रधानमंत्री मुद्रा योजना) के तहत, भारत सरकार ने बैंकों और NBFC के माध्यम से छोटे उद्योगों को फंड मुहैया कराने के लिए MUDRA योजना शुरू की है। आमतौर पर, छोटे उद्योग धन की कमी का सामना करते हैं और बैंक या लोन संस्थान से नियमित लोन प्राप्त करने में असमर्थ होते हैं। इस लेख में बताया गया है कि छोटे उद्योग कैसे मुद्रा लोन प्राप्त कर सकते हैं।
| Bank/NBFCs | ब्याज दरें |
| HDB फाइनेंशियल | 8% - 26% प्रति वर्ष |
| यू ग्रो कैपिटल | 9% - 36% प्रति वर्ष |
| IDFC फर्स्ट बैंक | 10.50% प्रति वर्ष से शुरू |
| एक्सिस बैंक | 10.75% प्रति वर्ष से शुरू |
| HDFC बैंक | 10.75% - 25% प्रति वर्ष |
| लेंडिंगकार्ट | 12% - 27% प्रति वर्ष |
| टाटा कैपिटल | 12% प्रति वर्ष से शुरू |
| फ्लेक्सीलोन्स | 1% प्रति माह से शुरू |
| आरबीएल बैंक | 14%-26% प्रति वर्ष |
| लेंडिंगकार्ट बिज़नेस लोन | 1.25% प्रति माह से शुरू |
| नियोग्रोथ फाइनेंस | 15%-40% प्रति वर्ष |
| कोटक महिंद्रा बैंक | 16%-26% प्रति वर्ष |
| इंडिफी फाइनेंस | 1.5% प्रति माह से शुरू |
| Mcapital | 2% प्रति माह से शुरू |
MUDRA योजना में कुछ तय योग्यता शर्तें हैं और इन शर्तों को पूरा करने वालों को ही लोन प्रदान किया जाएगा। नीचे उन व्यवसायों की लिस्ट दी गई है जो कोटक महिंद्रा MUDRA लोन के लिए योग्य हैं:
इसे भी पढ़ें: मुद्रा लोन पर वर्तमान ब्याज दर क्या है?
सिर्फ एक क्लिक करें और सबसे बेहतर SME/MSME लोन ऑफर पाएं अभी अप्लाई करें
व्यवसाय के अनुसार MUDRA योजना को तीन वर्गों में बॉंटा गया है। इन वर्गों को शिशु, किशोर और तरुण के नाम से जाना जाता है:
MUDRA योजना का शिशु वर्ग के तहत सभी छोटी इकाइयों और संस्थानों को 50, 000 रु. तक दिए जा सकते हैं। यह लोन मूल रूप से उन लोगों के लिए बनाया गया है जो अपना व्यवसाय खोलना और शुरू करना चाहते हैं।
MUDRA योजना का किशोर वर्ग 50,000 रु. से 5 लाख रु. तक की राशि को कवर करेगा। यह लोन उन लोगों के लिए है जिनके पास पहले से ही एक व्यवसाय है और वे अपने व्यवसाय या अन्य खर्चों के लिए कुछ अतिरिक्त धन चाहते हैं। यह लोन स्टार्ट-अप्स के लिए भी है, जो दिए गए लिमिट में अपना व्यवसाय खोलना चाहते हैं या उन्हें अपने मौजूदा व्यवसाय के विस्तार के लिए धन की आवश्यकता होती है।
MUDRA योजना का तरुण वर्ग 5 लाख रु. से 10 लाख रु. तक की राशि को कवर करता है। यह लोन उन लोगों के लिए है जिनके पास पहले से ही व्यापार है और अब वो उसे एक बेहतर स्तर तक बढ़ाना चाहते हैं।
नोट: बजट 2024 में लोन राशि ₹20 लाख तक कर दी गई है।
इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मुद्रा लोन के लिए आवेदन किस प्रकार करें
सिर्फ एक क्लिक करें और सबसे बेहतर SME/MSME लोन ऑफर पाएं अभी अप्लाई करें
MUDRA योजना सभी छोटे और मध्यम उद्योग मालिकों को उनके व्यवसाय के विकास के लिए आसान फाइनेंस प्राप्त करने में मदद करेगी। इन MUDRA योजना के कुछ लाभ निम्नलिखित हैं:
सत्यापित करने के लिए दस्तावेजों की आवश्यकता होगी जिनके वैरिफिकेशन के बाद बैंक आपको MUDRA लोन प्रदान करेगा। तो MUDRA लोन के लिए बैंक में प्रस्तुत करने के लिए आवश्यक दस्तावेज़ निम्नलिखित हैं: