Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
कोटक महिंद्रा बैंक भारत के प्रमुख बैंकों और आर्थिक सेवा समूहों में से एक है। इसका मुख्यालय मुंबई में हैं, बैंक की 31 मई 2019 तक पूरे भारत में 1500 शाखाएं और 2,352 ATM हो गए हैं। यह कई प्रकार की बैंकिंग और आर्थिक सेवाएँ प्रदान करता है जिसमें निवेश बैंकिंग, पर्सनल बैंकिंग, सामान्य बीमा, जीवन बीमा और धन का मैनेजमेंट शामिल हैं।
अपनी आर्थिक जरूरतों को पूरा करने के लिए अपने ग्राहकों को 12 प्रकार के सेविंग अकाउंट प्रदान करता है। ग्राहक बिना किसी ट्रांनजेक्शन शुल्क के सेविंग अकाउंट पर 6% तक ब्याज प्राप्त कर सकते हैं।
कोटक महिंद्रा बैंक अपनी आर्थिक जरूरतों को पूरा करने के लिए अपने ग्राहकों को 10 प्रकार के करंट अकाउंट प्रदान करता है। ग्राहक 10,000रु. की न्यूनतम जमा राशि के साथ करंट अकाउंट खोल सकते हैं।
कोटक महिंद्रा बैंक अपने ग्राहकों को शून्य प्रोसेसिंग शुल्क और न्यूनतम दस्तावेज के साथ विभिन्न होम लोन योजनाएं प्रदान करता है। ग्राहक 20 साल तक की अवधि के लिए लोन ले सकते हैं।
कोटक महिंद्रा बैंक पर्सनल लोन प्रदान करता है जो ग्राहक की ज़रूरतों जैसे शादी,मेडिकल खर्चों आदि को पूरा करता है। ग्राहक आकर्षक ब्याज दरों पर 50,000 रु. से 15 लाख रु. तक लोन राशि का लाभ उठा सकते हैं।
कोटक महिंद्रा बैंक आकर्षक ब्याज दरों पर कार के फाईनेंस में अपने ग्राहकों की मदद करता है। कोटक महिंद्रा बैंक का कार लोन 75,000 रु. न्यूनतम राशि के साथ 7 साल का सबसे लम्बी अवधि प्रदान करता है।
कोटक महिंद्रा बैंक भारत के सर्वश्रेष्ठ संस्थानों में से एक में शिक्षा लोन की सुविधा प्रदान करता है। ग्राहक भारत में 10 लाख और विदेशों में शिक्षा के लिए 20 लाख तक का अधिकतम लोन ले सकते हैं।
कोटक महिंद्रा बैंक आकर्षक ब्याज दरों अपने ग्राहकों को गोल्ड लोन प्रदान करता है। ग्राहक सभी प्रकार के सोने के गहने / सिक्के गिरवी रख सकते हैं जो 18 कैरेट और उससे अधिक के हों।
कोटक महिंद्रा बैंक अपने ग्राहकों को फिक्स्ड डिपॉज़िट स्कीम प्रदान करता है, जो कि ब्याज दर के साथ धनराशि को 7% तक निवेश करने के लिए सबसे अच्छे विकल्पों में से एक है और जमा राशि 5000 रु. के रूप में कम है।
कोटक महिंद्रा बैंक 6 महीने के न्यूनतम अवधि से लेकर अधिकतम 10 वर्षों के लिए रेकरिंग डिपॉज़िट प्रदान करता है। ग्राहक कम से कम 25,000 रु. और अधिकतम 1,00,000 रु. तक का निवेश कर सकते हैं।
अपने ग्राहकों को कैशबैक और रिवॉर्ड के रूप में विभिन्न लाभ प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किए गए 20 प्रकार के क्रेडिट कार्ड प्रदान करता है। ग्राहक सभी श्रेणियों जैसे कि भोजन, यात्रा,लाइफ स्टाइल आदि में लाभ उठा सकते हैं अधिक पढ़े
कोटक महिंद्रा बैंक अपने ग्राहकों को 15 प्रकार के डेबिट कार्ड प्रदान करता है जो ATM, लॉस्ट लायबिलिटी कवर , व्यक्तिगत या दुर्घटना बीमा, और कई अन्य सुविधाओं जैसे असीमित निकासी की सुविधा प्रदान करता है।
ग्राहक नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, SMS बैंकिंग, ATM, पासबुक और कस्टमर केयर नंबर के माध्यम से अपने अकाउंट की शेष राशि जान सकते हैं।
कोटक महिंद्रा बैंक ग्राहक फोन बैंकिंग की 24 × 7 उपलब्ध सुविधा का लाभ उठा सकते हैं जो किसी भी समय और कहीं भी उपयोग करना आसान है।
बैंक ग्राहक नेट बैंकिंग की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं ताकि वे अपने अकाउंट की शेष राशि, धनराशि, बिलों का भुगतान कहीं से भी कर सके और कभी भी चेक कर सकें।
कोटक महिंद्रा बैंक के ग्राहक किसी भी जरूरी प्रश्न, खाते से संबंधित प्रश्नों के मामले में SMS, ईमेल, फोन के जरिए 24 × 7 उपलब्ध ग्राहक सेवा की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।