Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
बैंक ऑफ बड़ौदा की स्थापना 20 जुलाई 1908 को हुई थी, इसका मुख्यालय गुजरात के वडोदरा में स्थित है। यह 21 देशों में 127 मिलियन से अधिक ग्राहकों को सेवा प्रदान करता है और अपने ग्राहकों की बैंकिंग ज़रूरतों को पूरा करने के लिए बैंकिंग प्रॉडक्ट प्रदान करता है।
बैंक ऑफ बड़ौदा अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए अपने ग्राहकों को 15 प्रकार के सेविंग अकाउंट प्रदान करता है। ग्राहक बुनियादी बैंकिंग लेनदेन आसानी से कर सकते हैं और अपनी सेविंग पर ब्याज भी कमा सकते हैं।
बैंक ऑफ बड़ौदा अपने ग्राहकों को 3 प्रकार के करंट अकाउंट की पेशकश करता है। इन अकाउंट से बैंकिंग लाभ जैसे कि फंड ट्रांसफर, चेक, कैश आदि प्राप्त होते हैं।
बैंक अपने ग्राहकों को कई प्रकार के होम लोन विकल्प प्रदान करता है, इस प्रकार उन्हें अपने नाम से घर खरीदने में सक्षम बनाता है। ये होम लोन आकर्षक ब्याज दरों पर लिए जा सकते हैं। अधिक पढ़ें
मेट्रो और शहरी क्षेत्रों में लोन राशि 1 लाख रु. से लेकर 10 लाख रु. तक हो सकती है। अर्ध-शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में यह राशि 50,000 रु. से लेकर 5 लाख रु. तक हो सकती है। अधिक पढ़ें
बैंक ऑफ बड़ौदा अधिकतम 84 महीने की अवधि, शीघ्र मंज़ूरी और कम प्रोसेसिंग शुल्क के साथ 1 करोड़ रु. तक का कार लोन प्रदान करता है।
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PMMY) के तहत शिशु, किशोर और तरुण तीन योजनाएं हैं, जिसमें ग्राहक अधिकतम 10 लाख रु. तक का लोन ले सकता है।
बैंक ऑफ बड़ौदा भारत में या विदेश में शिक्षा के लिए छात्रों को शिक्षा लोन के लिए योजनाएं प्रदान करता है।
बैंक ऑफ बड़ौदा 60 महीने की भुगतान अवधि के साथ 10 लाख रु. तक का टू-व्हीलर लोन प्रदान करता है। ग्राहकों के लिए कागज़ी प्रक्रिया बहुत ही आसान है।
बैंक ऑफ बड़ौदा एक छोटी अवधि के साथ-साथ लंबी अवधि के लिए व्यक्तियों को फिक्स्ड डिपॉज़िट योजनाएं प्रदान करता है। ब्याज की आकर्षक दरों के साथ विभिन्न प्रकार की योजनाएं हैं।
रिकरिंग डिपॉज़िट पर न्यूनतम मासिक जमा ग्रामीण और अर्ध-शहरी शाखाओं में 50 रु. और शहरी और मेट्रो शाखाओं में 100 रु. है।
बैंक ऑफ बड़ौदा के क्रेडिट कार्ड विशेष लाभ प्रदान करता है और हर बार इस्तेमाल पर कार्डधारक को रिवॉर्ड पॉइंट दिए जाते हैं।
बैंक ऑफ बड़ौदा अपने ग्राहकों की बढ़ती आवश्यकताओं और उनकी ज़रूरतों के अनुसार 6 प्रकार के डेबिट कार्ड प्रदान करता है।
बैंक अपने ग्राहकों को विभिन्न तरीकों के माध्यम से अकाउंट में मौजूदा बैलेंस जानने की अनुमति देता है| बैलेंस नेटबैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, एसएमएस बैंकिंग, पासबुक, मिस्ड कॉल सुविधा द्वारा जाना जा सकता है।अधिक पढ़ें
बैंक ऑफ बड़ौदा मोबाइल बैंकिंग ऐप को ग्राहकों की विभिन्न आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए बनाया गया है और प्रत्येक एप्लिकेशन अपने तरीके से एक उद्देश्य प्रदान करती है।
बैंक ग्राहको को ‘बड़ौदा कनेक्ट’ नाम की इंटरनेट बैंकिंग सुविधा प्रदान करने में मदद करता है। यह सर्विस 24/7 उपलब्ध है और इसे रिटेल और कॉर्पोरेट ग्राहकों के आधार पर उपयोग में लाया जाता है।
ATM ट्रांजेक्शन के लिए पिन जनरेट करने से लेकर क्रेडिट या डेबिट कार्ड ब्लॉक करने आदि से संबंधित किसी भी प्रकार के प्रश्नों के मामले में ग्राहक बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहक सेवा विभाग से संपर्क कर सकते हैं।