Download AppWin Assured Cashback
Paisabazaar Logo - Compare loans and credit cards

बैंक ऑफ बड़ौदा पर्सनल लोन

icon
1,000 तक का कैशबैक पाएं लोन डिस्बर्सल पर*
इंस्टेंट पर्सनल लोन

₹50 लाख तक का लोन पाएं, ब्याज दर
9.98% से शुरू

4.5/5

15.6L Reviews

5.7cr+Satisfied Customers
65+Lending Partners
₹65k Cr+Loans Disbursed
Icon image of व्यापक विकल्प

व्यापक विकल्प

30+ ऋणदाताओं से चुने गए ऑफर्स

Icon image of त्वरित वितरण

त्वरित वितरण

आपके खाते में तुरंत पैसा

Icon image of स्मार्टमैच

स्मार्टमैच

योग्यता के अनुसार रैंक किए गए ऑफर्स

Icon image of डिजिटल प्रक्रिया

डिजिटल प्रक्रिया

रेशानी मुक्त और कागज़ रहित

सर्वोत्तम पर्सनल लोन ऑफर्स ढूंढें

Sort by:

HDFC Bank
10 Second Disbursal*100% Digital Process*Quick Disbursal
Max Loan Amt.Upto 25L
Rate of Interest9.99% - 12.5%
Tenure upto1-5 Years
Processing Fee6,500
Axis Bank
Low Processing fee
Max Loan Amt.Upto 40L
Rate of Interest9.99% - 17.15%
Tenure uptoUpto 6 Years
Processing FeeUpto 2%
Kotak Mahindra Bank
Lowest Income requirement100% Digital Process*
Max Loan Amt.Upto 25L
Rate of Interest9.98% - 17.2%
Tenure upto1-5 Years
Processing Fee1.1% - 1.5%
पैसाबाज़ार ही क्यों चुनें?
image of ऑफर्स की तुलना करें और <strong>बेस्ट ऑफर</strong> चुनें

ऑफर्स की तुलना करें और बेस्ट ऑफर चुनें

image of <strong>तुरंत डिस्बर्सल</strong> के साथ प्री-अप्रूव्ड ऑफर्स

तुरंत डिस्बर्सल के साथ प्री-अप्रूव्ड ऑफर्स

image of अपने लोन <strong>अप्रूवल की संभावना</strong> जानें

अपने लोन अप्रूवल की संभावना जानें

image of पूरी तरह से <strong>डिजिटल प्रोसेस</strong>

पूरी तरह से डिजिटल प्रोसेस

बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) पर्सनल लोन की जानकारी

फीचर विवरण
लोन राशि ₹20 लाख तक
ब्याज दर 10.15% प्रति वर्ष से शुरू
लोन अवधि 7 साल तक
प्रोसेसिंग फीस लोन राशि का 1% - 2% + लागू GST
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन/ऑफलाइन

किन ज़रूरतों के लिए BOB पर्सनल लोन लिया जा सकता है

बैंक ऑफ बड़ौदा पर्सनल लोन विभिन्न व्यक्तिगत ज़रूरतों को पूरा करने के लिए लिया जा सकता है जैसे शादी, ट्रैवल, मेडिकल इमरजेंसी, होम रेनोवेशन और शिक्षा आदि। इसके अलावा पर्सनल लोन कई कर्जों के भुगतान (डेट कंसोलिडेशन) के लिए भी उपयुक्त विकल्प माना जाता है।

बैंक ऑफ बड़ौदा पर्सनल लोन ब्याज दर 2026

बैंक ऑफ बड़ौदा पर्सनल लोन इंटरेस्ट रेट (Bank of Baroda Personal loan Interest Rate) 10.15% प्रति वर्ष से शुरू है। हालांकि आवेदक की मिलने वाली अंतिम ब्याज दरें आवेदक की क्रेडिट प्रोफाइल पर निर्भर करती है। BOB फिक्स्ड और फ्लोटिंग दोनों दरों पर पर्सनल लोन प्रदान करता है।

  • बैंक ऑफ बड़ौदा पर्सनल लोन- 10.15% प्रति वर्ष से शुरू
  • बड़ौदा डिजिटल प्री-अप्रूवड पर्सनल लोन की ब्याज दरें - 11.65% से शुरू
  • बड़ौदा डिजिटल पर्सनल लोन की ब्याज दरें - 11.65 % से शुरू
  • पेंशनर्स के लिए बड़ौदा पर्सनल लोन - 10.90% (डिजिटल), 11.40% (नॉन-डिजिटल)

बैंक ऑफ बड़ौदा से ₹1 लाख का लोन कैसे मिलेगा?

₹1 लाख लोन के लिए पात्रता

  • न्यूनतम आय
  • नौकरी/बिजनेस स्थिरता
  • अच्छा क्रेडिट स्कोर

₹1 लाख लोन के लिए जरूरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • PAN कार्ड
  • बैंक स्टेटमेंट
  • सैलरी स्लिप

₹1 लाख लोन की EMI उदाहरण

मान लें ₹1 लाख का पर्सनल लोन 11% प्रति वर्ष की ब्याज दर पर लिया गया। अलग-अलग अवधि अनुसार ईएमआई कितनी होगी, नीचे टेबल में दिया गया है:

अवधि अनुमानित EMI
1 वर्ष ₹8,838
3 वर्ष ₹3,274
5 वर्ष ₹2,174

अपनी सभी ज़रूरतों के लिए
Bank Of Baroda पाएं

बैंक ऑफ बड़ौदा पर्सनल लोन पात्रता

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा तय पर्सनल लोन की योग्यता शर्तों की जानकारी नीचे दी गई है:

BOB  पर्सनल लोन पात्रता 

  • आयु सीमा: 21 साल से 65 साल
  • एंप्लॉयमेंट प्रकार: नौकरीपेशा और गैर-नौकरीपेशा दोनों लोन के योग्य
  • कार्य अनुभव: 
    • नौकरीपेशा वर्तमान संस्थान में कम से कम 1 साल से कार्यरत हो
    • गैर- नौकरीपेशा आवेदक पिछले 2-3 साल से बिज़नेस चला रहा हो
  • सह-आवेदक: बैंक ऑफ बड़ौदा पर्सनल लोन के लिए सह-आवेदक की अनुमति नहीं है
  • बैंक ऑफ बड़ौदा पेंशनर्स लोन: पेंशनभोगी कम से कम पिछले 3 महीनों से Bank of Baroda की ब्रांच के माध्यम से पेंशन प्राप्त कर रहा हो और अकाउंट सही से चल रहा हो (वित्तीय कारणों से कोई चेक बाउंस/रिटर्न न हुआ हो)।

बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) पर्सनल लोन के लिए ज़रूरी दस्तावेज

  • पहचान पत्र-जैसे पैन कार्ड, आधार कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, आपकी कंपनी द्वारा जारी एंप्लॉयी आईडी, प्रैक्टिस सर्टिफिकेट और CFAI, ICAI, ICWA  जैसे पेशेवर निकायों द्वारा जारी पहचान दस्तावेज़।
  • पते का प्रमाण- पासपोर्ट, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, पोस्टपेड यूटिलिटी बिल (गैस और बिजली बिल), अपडेटेड पासबुक या बैंक अकाउंट स्टेटमेंट, रजिस्टर्ड रेंट एग्रीमेंट

नौकरीपेशा आवेदकों के लिए अतिरिक्त दस्तावेज़:

  • पिछले 3 महीनों की सैलरी स्लिप
  • बैंक ऑफ़ बड़ौदा/किसी अन्य बैंक की पिछले 6 महीनों की अकाउंट स्टेटमेंट

गैर नौकरीपेशा आवेदकों के लिए अतिरिक्त दस्तावेज़:

  • पिछले 1 साल के इनकम टैक्स रिटर्न, फॉर्म 26AS
  • पिछले 1 साल के प्रॉफिट एंड लॉस स्टेटमेंट, इनकम कम्प्यूटेशन और बैलेंस शीट
  • इनकम टैक्स चालान/क्लीयरेंस सर्टिफिकेट/आईटी असेसमेंट/टीडीएस सर्टिफिकेट (फॉर्म 16ए)/फॉर्म 26 एएस
  • बिज़नेस प्रूफ:रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, गुमास्ता लाइसेंस, सर्विस टैक्स रजिस्ट्रेशन, आदि।

बैंक ऑफ बड़ौदा पर्सनल लोन EMI कैलकुलेटर

बैंक ऑफ बड़ौदा पर्सनल लोन की ईएमआई लोन राशि, इंटरेस्ट रेट और लोन अवधि जैसे कारकों के आधार पर तय होती है। पैसाबाज़ार पर्सनल लोन EMI कैलकुलेटर पर ये तीनों जानकारी दर्ज कर, आप तुरंत अपने लोन की ईएमआई जान सकते हैं। इतना ही नहीं, आप अलग-अलग लोन अवधि दर्ज करके ईएमआई और कुल ब्याज लागत जान सकते हैं और अपने लिए बेहतर लोन अवधि चुन सकते हैं।

बैंक पर्सनल लोन ईएमआई गणना करने के लिए इस फॉर्मूले

EMI = [P × R × (1+R)^N] / [(1+R)^N – 1]

का उपयोग करते हैं। फॉर्मूले में शामिल अक्षरों के मतलब निम्नप्रकार है-

  • R- ब्याज दरें
  • EMI- मासिक किस्त
  • N- लोन भुगतान अवधि
  • P- मूलराशि

बैंक ऑफ बड़ौदा पर्सनल लोन ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें?

सीधे बैंक में आवेदन करने से पहले पैसाबाज़ार जैसे ऑनलाइन फाइनेंशियल मार्केटप्लेस पर अपनी योग्यता के अनुसार विभिन्न पर्सनल लोन ऑफर्स की तुलना करें। यहां आप “Chances of Loan Approval” के आधार पर यह जान सकते हैं कि किस लेंडर से लोन मिलने की संभावना अधिक है, वह भी बिना क्रेडिट स्कोर प्रभावित किए। नीचे पैसाबाज़ार से ऑनलाइन पर्सनल लोन आवेदन करने की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया दी गई है:

  • पैसाबाज़ार ऐप या वेबसाइट पर जाएं
  • डैशबोर्ड पर “पर्सनल लोन” पर क्लिक करें
  • मांगी गई ज़रूरी जानकारियां दर्ज करें
  • आपकी योग्यता अनुसार स्क्रीन पर ‘Chances of Approval’ के आधार पर विभिन्न लोन ऑफर्स दिखने लगेंगे।
  • विभिन्न लोन ऑफर्स की तुलना कर आप अपने लिए उपयुक्त पर्सनल लोन ऑफर चुनें और ‘Apply Now’ पर क्लिक करें

बैंक ऑफ बड़ौदा पर्सनल लोन फीस व चार्जे़स

चार्ज प्रकार विवरण
प्रोसेसिंग फीस लोन राशि का 1% - 2% + लागू GST
पीनल चार्जेस बकाया लोन राशि का 2%
प्रीपेमेंट/प्री-क्लोजर (फिक्स्ड रेट लोन) प्रीपेड राशि पर 3% + GST (कम से कम 1 EMI भुगतान के बाद)।  36 महीने के बाद कोई शुल्क नहीं।
प्रीपेमेंट/प्री-क्लोजर (फ्लोटिंग रेट लोन) शून्य

बैंक ऑफ बड़ौदा पर्सनल लोन रिजेक्शन के कारण

बीओबी पर्सनल लोन (BOB Personal Loan) रिजेक्ट होने के कई कारण हो सकते हैं:

  • कम CIBIL स्कोर- कम क्रेडिट स्कोर आपको जोखिमभरा उधारकर्ता दर्शाता है, जिससे लोन मिलने की संभावना कम हो जाती है।
  • अधिक EMI/NMI रेश्यो- अगर ईएमआई/एनएमआई रेश्यो 50-55% से अधिक होता है, तो बैंक ऐसे आवेदकों को लोन देने से बचते हैं। अधिक EMI/NMI रेश्यो आवेदक के अपर्याप्त भुगतान क्षमता को दिखाता है, जिससे लोन रिजेक्शन की संभावना बढ़ जाती है।
  • कम आय- लेंडर्स की अपनी एक न्यूनतम मासिक आय क्राइटेरिया होती है, अगर कोई आवेदक उस क्राइटेरिया पर खरा नहीं उतरता है, तो भी उसके लोन रिजेक्ट होने की संभावना होती है। दरअसर, मासिक आय कम होने से बैंक को लगता है कि आप समय पर ईएमआई चुकाने में सक्षम नहीं है, जिससे वह लोन देने से बचते हैं।
  • अधूरी जानकारी या दस्तावेज समस्या- लेंडर को आधे-अधूरे दस्तावेज़ या गलत जानकारी देने से भी लोन आवेदन खारिज़ हो सकता है। या फिर बैंक को दी गई जानकारी और दस्तावेज़ों में असंगति पाने पर भी बैंक लोन आवेदन रिजेक्ट कर सकते हैं।

बैंक ऑफ बड़ौदा कस्टमर केयर

बैंक ऑफ बड़ौदा कस्टमर केयर की जानकारी नीचे दी गई है:

  • टोल फ्री नंबर- 18005700/180050000
  • ई-मेल-cs.ho@bankofbaroda.com

अपनी सभी ज़रूरतों के लिए
पर्सनल लोन पाएं

FAQs

बैंक ऑफ बड़ौदा पर्सनल लोन कैसे मिलता है?

आवेदक बैंक ऑफ बड़ौदा पर्सनल लोन के लिए बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर या फिर इसके ब्रांच जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा, आवदेक पैसाबाज़ार जैसे ऑनलाइन फाइनेंशियल मार्केटप्लेस में जाकर भी लोन की ब्याज दरों और अन्य फीचर्स की तुलना कर अपने लिए उपयुक्त लोन का चुनाव कर सकते हैं।

बैंक ऑफ बड़ौदा पर्सनल लोन की ब्याज दर कितनी-क्या है?

बैंक ऑफ बड़ौदा पर्सनल लोन की ब्याज दरें 10.15% प्रति वर्ष से शुरू है, हालांकि अंतिम ब्याज दरें आवेदक की क्रेडिट प्रोफाइल पर निर्भर करती है।  

क्या बैंक ऑफ बड़ौदा ऑनलाइन पर्सनल लोन देता है?

हां, बैंक ऑफ बड़ौदा से पर्सनल लोन लेने के लिए आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।   

बैंक ऑफ बड़ौदा पर्सनल लोन के लिए कौन से दस्तावेज़ चाहिए?

बैंक ऑफ बड़ौदा से पर्सनल लोन लेने के लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड, सैलरी स्लिप, बैंक स्टेटमेंट जैसे दस्तावेज़ों की आवश्यकता होती है। हालांकि बैंक आवेदक की क्रेडिट प्रोफाइल अनुसार अन्य दस्तावेज़ों की मांग कर सकता है।   

क्या कम CIBIL स्कोर पर BOB लोन मिलता है?

बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपने वेबसाइट पर यह जिक्र नहीं किया है कि किसी आवेदक का सिबिल स्कोर  कितना होने पर पर्सनल लोन प्रदान करेगा। हालांकि सिबिल स्कोर कम होने पर लोन मिलने की संभावना कम होती है। अगर लोन मिलता भी है तो ब्याज दरें व लोन शर्तें सख्त होती है।    

बैंक ऑफ बड़ौदा EMI कैसे कैलकुलेट करें?

बैंक ऑफ बड़ौदा पर्सनल लोन EMI कैलकुलेट करने के लिए पैसाबाज़ार पर्सनल लोन EMI कैलकुलेटर का उपयोग करें। बस इसमें लोन राशि, ब्याज दर और लोन अवधि दर्ज करें और तुरंत अपनी लोन ईएमआई जानें।

क्या बैंक ऑफ बड़ौदा बिना गारंटी पर्सनल लोन देता है?

चूंकि पर्सनल लोन अनसिक्योर्ड लोन है, इसे लेने लिए कुछ गिरवी रखने की ज़रूरत नहीं होती है। बैंक ऑफ बड़ौदा भी बिना गारंटी के पर्सनल लोन देता है। हालांकि इसके लिए BOB की अपनी पर्सनल लोन योग्यता शर्तें हैं, उन शर्तों को पूरा करने वाले आवेदकों को ही बैंक लोन प्रदान करता है।  

Neha Singh profile
Written ByLinkedIn icon
Neha Singh
Shamik Ghosh profile
Reviewed ByLinkedIn icon
Shamik Ghosh

पैसाबाज़ार एक लोन एग्रीगेटर है और अपने पार्टनर्स की ओर से सेवाएं प्रदान करने के लिए अधिकृत है।

पर्सनल लोन की APR (एनुअल परसेंटेज रेट) लोन लेने की कुल वार्षिक लागत को दर्शाती है। इसमें न केवल ब्याज दर, बल्कि प्रोसेसिंग फीस, डॉक्यूमेंटेशन फीस और लोन जारी करने की प्रक्रिया के दौरान लिए जाने वाले अन्य सभी शुल्क भी शामिल होते हैं।

APR को प्रतिशत के रूप में दिखाया जाता है। इससे आवेदकों को उन पर्सनल लोन योजनाओं की पहचान करने में मदद मिलती है जिनमें ब्याज दर तो कम होती है, लेकिन प्रोसेसिंग फीस या अन्य शुल्क अधिक होने के कारण उनकी वास्तविक लागत ज़्यादा हो सकती है। पर्सनल लोन की APR आमतौर पर 11.29% से 35% के बीच होती है।

उदाहरण के लिए, मान लीजिए आप 10.50% प्रति वर्ष की ब्याज दर पर 5 साल के लिए 5 लाख रु. का पर्सनल लोन लेते हैं। यदि इस पर 1.5% प्रोसेसिंग शुल्क (7,500 रु.) लगाया जाता है, तो आपके पर्सनल लोन की कुल वार्षिक लागत 1,52,317 रु. होगी और इसका APR 11.16% होगा।

पता: पैसाबाज़ार मार्केटिंग एंड कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड, 135 P, सेक्टर 44, गुरुग्राम (हरियाणा) - 122001

Knapsack with coins

बेस्ट पर्सनल लोन ऑफर्स चेक करें, क्विक डिस्बर्सल के साथ

Scroll to top