जब आप लोन की अवधि समाप्त होने से पहले ही पूरी लोन राशि का भुगतान करते हैं तो इसे पर्सनल लोन प्री-क्लोज़र या फोरक्लोज़र (Personal Loan Pre-closure) कहा जाता है। प्री-क्लोज़र अक्सर लोन पर लगने वाले ब्याज में बचत करने और लोन को जल्दी खत्म करने के लिए किया जाता है। लेकिन कई बैंक और NBFC प्रीपेमेंट करने पर प्री-क्लोज़र शुल्क वसूलते हैं। वहीं कुछ बैंकों में प्री-पेमेंट को लेकर कुछ निर्धारित नियम होते हैं। जैसे- निश्चित EMI का भुगतान करने के बाद ही कई बैंक लोन का प्रीपेमेंट करने की अनुमति मिलना। ऐसे में प्री-पेमेंट करने से पहले इससे जुड़े नियम शर्तों और लागू फीस व चार्ज़ेस के बारे में जान लेना चाहिए।
पर्सनल लोन प्री-क्लोज़र

₹50 लाख तक का लोन पाएं, ब्याज दर
9.99% से शुरू
15.6L Reviews
विभिन्न बैंक/NBFC के ब्याज दरों की तुलना करें
अपनी योग्यता के आधार पर बेस्ट रेट चुनें
अप्रूवल की ज़्यादा संभावना
इंस्टेंट डिस्बर्सल, पूरी तरह डिजिटल प्रोसेस

पर्सनल लोन प्री-क्लोज़र क्या होता है?
पर्सनल लोन को प्री-क्लोज़ कैसे करें?
पर्सनल लोन को प्री-क्लोज़ करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
पर्सनल लोन को प्री-क्लोज़ करने का सबसे अच्छा तरीका क्या है?
पर्सनल लोन को प्री-क्लोज़ करने का सही तरीका आपकी आर्थिक स्थिति और लोन की शर्तों पर निर्भर करता है। प्री-क्लोज़र से पहले चार्जेस, ब्याज में होने वाली बचत और अपनी ज़रूरतों का मूल्यांकन करें, ताकि फैसला आपके लिए फायदेमंद साबित हो।
बोनस या अतिरिक्त आय का उपयोग करें
पर्सनल लोन को फोरक्लोज़ करने के लिए बोनस या अतिरिक्त आय का उपयोग करें। ज़रूरी लक्ष्यों को पूरा करने के लिए रखें गए फंड का उपयोग करने से बचे।
आपातकालीन फंड को प्रभावित किए बिना भुगतान करें
लोन भुगतान के लिए इमरजेंसी फंड का उपयोग करने से बचें। भविष्य में कोई भी इमरजेंसी आने पर आपको अधिक ब्याज दरों पर लोन लेना पड़ सकता है।
प्री-क्लोज़र शुल्क और ब्याज बचत की तुलना करें
लोन को प्री-क्लोज़ करने पर पेनल्टी का भुगतान करना पड़ता है। इसलिए फैसला लेने से पहले ब्याज बचत को ज़रूर कैलकुलेट करें। अगर पेनल्टी के बावजूद बचत ज़्यादा हो, तभी प्री-क्लोज़र का फैसला लें।
सही समय पर प्री-क्लोज़र करें
पर्सनल लोन को सही समय पर फोरक्लोज़ करने पर ब्याज में अच्छी बचत हो सकती है। आमतौर पर, लोन की शुरुआती अवधि में ब्याज का हिस्सा ज़्यादा होता है, ऐसे में प्री-क्लोज़र से अधिक ब्याज बचत हो सकती है। हालांकि, कुछ बैंकों और वित्तीय संस्थानों में शुरुआती महीनों में प्री-क्लोज़र पर प्रतिबंध या चार्जेस लागू हो सकते हैं। इसलिए प्री-क्लोज़र से पहले लोन से जुड़ी शर्तें, लगने वाले शुल्क और संभावित बचत की तुलना करना ज़रूरी है।
पर्सनल लोन प्री-क्लोज़र के फायदे
अपनी सभी ज़रूरतों के लिए
Personal Loan पाएं
पर्सनल लोन प्री-क्लोज़र बनाम आंशिक पूर्व भुगतान
| तुलना का आधार | प्री-क्लोज़र | आंशिक पूर्व भुगतान |
|---|---|---|
| लोन खाता | पूरी तरह बंद हो जाता है | चालू रहता है |
| भुगतान | एकमुश्त | लोन राशि का कुछ हिस्सा |
| ब्याज बचत | अधिक | मध्यम |
| ईएमआई | समाप्त | कम हो सकती है |
| नकदी आवश्यकता | अधिक | कम |
कब पर्सनल लोन प्री-क्लोज़ नहीं करना चाहिए?
ज़रूरी नहीं कि हमेशा लोन को प्री-क्लोज़ करना फायदेमंद रहे। कुछ परिस्थितियों में लोन को समय से पहले बंद करना आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। अगर लोन को बंद करने पर बैंक अधिक पेनल्टी चार्ज़ेस ले रहे हैं या लोन की अधिकतर राशि पहले ही चुकाई जा चुकी है तो इससे होने वाली बचत सीमित हो सकती है। इसके अलावा, अगर प्री-पेमेंट के लिए आप अपनी सारी सेविंग्स का इस्तेमाल कर रहे हैं तो इससे अचानक कोई इमरजेंसी आने पर पर्याप्त फंड नहीं रहेगा जो आगे चलकर मुसिबत का कारण बन सकता है। इसलिए फैसला लेने से पहले अपनी वित्तीय जरूरतों, उपलब्ध फंड और लोन की शर्तों का मूल्यांकन करना ज़रूरी है।
पर्सनल लोन को प्री-क्लोज़ करते समय इन बातों का ध्यान रखें
ऑफर्स की तुलना करें और बेस्ट ऑफर चुनें
तुरंत डिस्बर्सल के साथ प्री-अप्रूव्ड ऑफर्स
अपने लोन अप्रूवल की संभावना जानें
पूरी तरह से डिजिटल प्रोसेस
ये हैं हमारे पर्सनल लोन लेंडर्स
अपनी सभी ज़रूरतों के लिए
पर्सनल लोन पाएं
FAQs
पर्सनल लोन प्री-क्लोज़र क्या होता है?
पर्सनल लोन को तय समय से पहले चुकाना पर्सनल लोन प्री-क्लोज़ कहलाता है।
पर्सनल लोन को प्री-क्लोज़ कैसे करें?
पर्सनल लोन को प्री-क्लोज़ करने के लिए जिस बैंक से लोन लिया है उसके ब्रांच में जाएं। प्री-क्लोज़र फॉर्म भरें और सभी आवश्यक दस्तावेज़ जमा करें। पूरी बकाया राशि जमा करने के बाद आपका लोन बंद कर दिया जाएगा।
क्या प्री-क्लोज़र करने पर शुल्क लगता है?
हां, पर्सनल लोन को समय से पहले बंद करने पर बैंक पेनल्टी लेते हैं जो आमतौर पर बकाया लोन राशि के 3% से 5% तक होती है।
क्या प्री-क्लोज़र से ब्याज की बचत होती है?
हां, पर्सनल लोन प्री-क्लोज़र से ब्याज की बचत हो सकती है क्योंकि समय से पहले लोन बंद करने से भविष्य में लगने वाला ब्याज नहीं देना पड़ता। लेकिन कितनी बचत होगी यह लोन की बकाया रकम और लोन प्री-क्लोज़र से संबंधित चार्ज़ेस पर निर्भर करती है।
क्या प्री-क्लोज़र से क्रेडिट स्कोर बढ़ता है?
ऐसा नहीं है कि सिर्फ लोन का प्री-क्लोज़र करने से क्रेडिट स्कोर में बढ़ोतरी होगी। क्रेडिट स्कोर तब बढ़ता है जब आप अपने लोन या क्रेडिट कार्ड बिल का समय पर भुगतान करते हैं।
प्री-क्लोज़र और आंशिक पूर्व भुगतान में क्या अंतर है?
प्री-क्लोज़र में पूरी बकाया लोन राशि चुकाकर लोन को समय से पहले बंद किया जाता है। जबकि आंशिक पूर्व-भुगतान या पार्ट-प्रीपेमेंट के मामले में लोन की कुछ रकम चुकाई जाती है, बाकी बची लोन राशि का भुगतान चलता रहता है।
क्या किसी भी समय पर्सनल लोन प्री-क्लोज़ किया जा सकता है?
नहीं, किसी भी समय पर्सनल लोन को प्री-क्लोज़ नहीं किया जा सकता क्योंकि अलग-अलग बैंकों में प्रीपेमेंट को लेकर लॉक-इन होती है, जिससे पहले लोन बंद नहीं किया जा सकता है।
प्री-क्लोज़र के बाद कौन-से दस्तावेज़ लेना ज़रूरी है?
पर्सनल लोन को फोरक्लोज़ करने के बाद बैंक से आपको नो-ड्यूज़ सर्टिफिकेट (NDC) और लोन क्लोज़र स्टेटमेंट जैसे दस्तावेज़ लेने ज़रूरी है।
क्या ऑनलाइन पर्सनल लोन को प्री-क्लोज़ किया जा सकता है?
आमतौर पर, पर्सनल लोन प्री-क्लोज़ करने के लिए बैंक जाना पड़ता है। हालांकि, कई बैंक ऐसे भी हैं जो ऑनलाइन लोन फोरक्लोज़र की भी सुविधा देते हैं।
Personal Loan Articles
View All Articlesपैसाबाज़ार एक लोन एग्रीगेटर है और अपने पार्टनर्स की ओर से सेवाएं प्रदान करने के लिए अधिकृत है।
पर्सनल लोन की APR (एनुअल परसेंटेज रेट) लोन लेने की कुल वार्षिक लागत को दर्शाती है। इसमें न केवल ब्याज दर, बल्कि प्रोसेसिंग फीस, डॉक्यूमेंटेशन फीस और लोन जारी करने की प्रक्रिया के दौरान लिए जाने वाले अन्य सभी शुल्क भी शामिल होते हैं।
APR को प्रतिशत के रूप में दिखाया जाता है। इससे आवेदकों को उन पर्सनल लोन योजनाओं की पहचान करने में मदद मिलती है जिनमें ब्याज दर तो कम होती है, लेकिन प्रोसेसिंग फीस या अन्य शुल्क अधिक होने के कारण उनकी वास्तविक लागत ज़्यादा हो सकती है। पर्सनल लोन की APR आमतौर पर 11.29% से 35% के बीच होती है।
उदाहरण के लिए, मान लीजिए आप 10.50% प्रति वर्ष की ब्याज दर पर 5 साल के लिए 5 लाख रु. का पर्सनल लोन लेते हैं। यदि इस पर 1.5% प्रोसेसिंग शुल्क (7,500 रु.) लगाया जाता है, तो आपके पर्सनल लोन की कुल वार्षिक लागत 1,52,317 रु. होगी और इसका APR 11.16% होगा।
पता: पैसाबाज़ार मार्केटिंग एंड कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड, 135 P, सेक्टर 44, गुरुग्राम (हरियाणा) - 122001
₹50 लाख तक का लोन पाएं, ब्याज दर 9.99%* से शुरू
₹50 लाख तक का लोन पाएं, ब्याज दर 9.99%* से शुरू

