जब भी आप पर्सनल लोन के लिए आवेदन करते हैं, तो बैंक और NBFC सबसे पहले आपका CIBIL स्कोर चेक करते हैं। इससे उन्हें आपकी क्रेडिट हिस्ट्री और पुराने लोन या क्रेडिट कार्ड के रिपेमेंट रिकॉर्ड की जानकारी मिलती है। हालांकि, कम CIBIL स्कोर होने का मतलब यह नहीं है कि आपको लोन नहीं मिलेगा। कई बैंक, NBFC और डिजिटल लेंडर्स कम या बिना क्रेडिट हिस्ट्री वाले आवेदकों को भी उनकी आय, रोज़गार प्रोफाइल और अन्य पात्रता मानदंडों के आधार पर लोन ऑफर कर सकते हैं।
ऐसे में अलग-अलग बैंक और NBFC पर जाकर लोन ऑफर्स खोजने की बजाय, आप पैसाबाज़ार पर एक ही जगह कई लेंडर्स के पर्सनल लोन ऑफर्स की तुलना कर सकते हैं। यहां आप देख सकते हैं कि आपके प्रोफाइल और CIBIL स्कोर के आधार पर कौन-कौन से बैंक, NBFC या लोन ऐप्स आपको लोन देने के लिए तैयार हैं और अपनी आवश्यकता के अनुसार उपयुक्त ऑफर चुनकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।


