पेंशन लोन एक तरह का पर्सनल लोन ही है, जो खासकर पेंशनभोगियों को उनकी मासिक पेंशन के आधार पर दिया जाता है। पेंशन लोन आमतौर पर उन बैंकों से मिलने की अधिक संभावना होती है जिनमें आवेदक का पेंशन अकाउंट होता है। इस लोन का इस्तेमाल आवेदक अपनी वित्तीय ज़रूरतों जैसे- बच्चे की शादी, मेडिकल खर्च, यात्रा, या पारिवारिक ज़िम्मेदारियों को पूरा करने के लिए कर सकते हैं।
पेंशनभोगियों के लिए पर्सनल लोन

₹50 लाख तक का लोन पाएं, ब्याज दर
9.98% से शुरू
15.6L Reviews
सबसे कम ब्याज दरें
ब्याज दरें 9.98% से शुरू
बेस्ट ऑफर ढूंढें
30+ लेंडर्स के ऑफर्स की तुलना करें
अप्रूवल की ज़्यादा संभावना
बार-बार आवेदन की ज़रूरत नहीं
तुरंत डिस्बर्सल
डिजिटल प्रोसेस, न्यूनतम डॉक्यूमेंटेशन

अपना पर्सनल लोन EMI कैलकुलेट करें
अपना बैंक चुनें
आपकी मासिक EMI भुगतान
₹0
Find Best Personal Loan Offers
Filters
Filters
पेंशन लोन क्या है?
पेंशन लोन की विशेषताएं
पेंशन लोन देने वाले टॉप बैंक/NBFCs
नीचे पेंशनर्स को लोन देने वाले टॉप बैंकों (Best Personal loan for pensioners) की जानकारी दी गई है जो कि कुछ इस प्रकार है:-
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) पेंशन लोन
- उद्देश्य: स्टेट बैंक के पेंशन लोन का इस्तेमाल आप अपने बच्चों की पढ़ाई, अपना घर खरीदने, ट्रैवलिंग और मेडिकल खर्च को पूरा करने के लिए कर सकते हैं।
- विशेषताएं:
- ब्याज दरें: 11.60% से शुरू
- लोन अवधि: 6 साल (लोन का भुगतान कस्टमर के 78 साल का होने से पहले हो जाना चाहिए।)
- प्रोसेसिंग फीस: लोन राशि का 1%
- प्रीपेमेंट चार्जेस: भुगतान की गई राशि का 2%
- एसबीआई पेंशन लोन की योग्यता शर्तें:-
- एसबीआई के ज़रिए पेंशन प्राप्त करने वाले केंद्र और राज्य सरकार के पेंशनर, डिफेंस पेंशनर और फैमिली पेंशनर इसका लाभ उठा सकते हैं।
- पेंशनर की उम्र 76 साल से कम होनी चाहिए।
- इसके लिए ज़रूरी है कि पेंशनर एसबीआई के ज़रिए पेंशन प्राप्त करते हों।
अपनी सभी ज़रूरतों के लिए
Personal Loan पाएं
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया पेंशन लोन
- उद्देश्य: सेंट्रल बैंक के सेंट पेंशनर पेंशन लोन का उपयोग आवेदक अपनी किसी भी वित्तीय ज़रूरत (इंवेस्टमेंट और जोखिम भरें कामों को छोड़कर) को पूरा करने के लिए कर सकते हैं।
- योग्यता शर्तें: पेंशनर और फैमिली पेंशनर जिनका पेंशन सेंट्रल बैंक में आता है।
- विशेषताएं:
- ब्याज दरें: 10.60%
- प्रोसेसिंग फीस: शून्य
- डॉक्टूमेंशन चार्ज़ेस: 500/-
- लोन अवधि: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया पेंशनर्स को उनकी उम्र के हिसाब से लोन अवधि प्रदान करता है जो कि इस प्रकार है:-
| पेंशनर की उम्र | लोन अवधि |
|---|---|
| 65 साल तक | 60 महीने |
| 65 साल से 70 साल तक | 36 महीने |
| 70 साल से अधिक | 24 महीने |
पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) पेंशन लोन
- उद्देश्य: मेडिकल खर्च सहित व्यक्तिगत ज़रूरतों को पूरा करने के लिए पीएनबी पेंशन लोन की सुविधा देता है।
- योग्यता: पीएनबी शाखाओं के माध्यम से पेंशन पाने वाले सभी प्रकार के पेंशनर इसका लाभ उठा सकते हैं।
- ब्याज दर: 11.35% प्रति वर्ष से शुरू
- न्यूनतम लोन राशि: 25,000 रु.
- अधिकतम लोन राशि:
- 70 वर्ष तक की आयु: नेट मासिक पेंशन का 18 गुना या 10 लाख (रक्षा पेंशनर के लिए, नेट मासिक पेंशन का 20 गुना), जो भी कम हो
- 70 वर्ष से अधिक और 75 वर्ष तक की आयु: 7.50 लाख रुपये या उनकी नेट मासिक पेंशन का 18 गुना (रक्षा पेंशनर के मामले में 20 गुना), जो भी कम हो
- 75 वर्ष से अधिक आयु: 5 लाख रु. या 12 महीने की पेंशन राशि, जो भी कम हो
- लोन अवधि: अधिकतम 60 ईएमआई के बराबर और आवेदक की उम्र 78 साल होने तक, जो भी पहले हो
- प्रोसेसिंग फीस: शून्य
- डॉक्युमेंटेशन फीस: 500 रु. + जीएसटी
- प्रीपेमेंट चार्ज़ेस: शून्य
- सिक्योरिटी: जीवनसाथी/कमाऊ बच्चों/ थर्ड पार्टी (कोई एक) के लिए आवश्यक गारंटी
- भुगतान: अधिकतम 60 ईएमआई और 75 वर्ष से अधिक उम्र के पेंशनर के मामले में: अधिकतम 24 ईएमआई
बैंक ऑफ बड़ौदा पेंशन लोन
- उद्देश्य: मेडिकल बिलों के भुगतान, डेट कंसोलिडेशन, बच्चों की शादी, छुट्टी, घर के रेनोवेशन आदि जैसे किसी भी खर्च के लिए इस लोन का उपयोग किया जा सकता है।
- योग्यता शर्तें:
- पेंशनर और फैमिली पेंशनर जिनकी पेंशन बैंक ऑफ बड़ौदा में आती है।
- उम्र: 21 साल से 75 साल
- बैंक ऑफ बड़ौदा पेंशन लोन की विशेषताएं:
- ब्याज दर:
- डिजिटल: 11.65%
- नॉन-डिजिटल: 11.65%
- बैंक ऑफ बड़ौदा के रिटायर्ड और फैमिली पेंशनर्स के लिए: 9.50%
- रेगुलर पेंशनर्स के लिए लोन राशि:
- जिनकी उम्र 70 साल तक है: 8 लाख रु.
- जिनकी उम्र 70 साल से अधिक है: 5 लाख रु.
- फैमिली पेंशनर्स के लिए:
- जिनकी उम्र 70 साल तक है: 3 लाख रु.
- जिनकी उम्र 70 साल से अधिक है: 1.50 लाख रु.
- प्रोसेसिंग फीस:
- बैंक के पेंशनर्स और फैमिली पेंशनर्स के लिए: शून्य
- अन्य के लिए: 1,000 रु. + GST
- भुगतान अवधि:
- जिनकी उम्र 70 साल तक है: 60 महीने
- जिनकी उम्र 70 साल से अधिक है: 36 महीने
- प्रीपेमेंट फीस: शून्य
- ब्याज दर:
बैंक ऑफ इंडिया पेंशन लोन
BOI स्टार पेंशनर लोन योजना
ऑफर्स की तुलना करें और बेस्ट ऑफर चुनें
तुरंत डिस्बर्सल के साथ प्री-अप्रूव्ड ऑफर्स
अपने लोन अप्रूवल की संभावना जानें
पूरी तरह से डिजिटल प्रोसेस
ये हैं हमारे पर्सनल लोन लेंडर्स
अपनी सभी ज़रूरतों के लिए
पर्सनल लोन पाएं
FAQs
क्या वरिष्ठ नागरिक पर्सनल लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं?
हां, वरिष्ठ नागरिक पर्सनल लोन (Personal Loan for Senior Citizens) के लिए अप्लाई कर सकते हैें। दरअसल, पेंशन लोन एक पर्सनल लोन है जो वरिष्ठ नागरिकों को उनकी पेंशन इनकम के आधार पर दिया जाता है। हालांकि, वरिष्ठ नागरिक सिर्फ उन्हीं बैंक/NBFC से पेंशन ऋण प्राप्त कर सकते हैं जहां उनका पेंशन अकाउंट है।
कौन पेंशन लोन का लाभ उठा सकता है?
पेंशन लोन का लाभ पेशनभोगियों उठा सकते हैं जिन्हें हर महीने एक निश्चित रकम पेंशन के तौर पर मिलती है।
पेंशनरों को कितना लोन मिल सकता है?
पेंशन लोन की राशि इस बात पर निर्भर करती है कि पेंशनर हर महीने कितनी पेंशन प्राप्त हो रही है। बैंक आमतौर पर पेंशनर्स मासिक पेंशन के आधार पर अधिकतम लोन राशि तय करते हैं।
एसबीआई में पेंशन लोन के लिए अप्लाई कैसे करें?
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से पर्सनल लोन लेने के लिए आप उसकी वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा, आप बैंक के नज़दीकी ब्रांच जाकर भी लोन ले सकते हैं।
Personal Loan Articles
View All Articlesपैसाबाज़ार एक लोन एग्रीगेटर है और अपने पार्टनर्स की ओर से सेवाएं प्रदान करने के लिए अधिकृत है।
पर्सनल लोन की APR (एनुअल परसेंटेज रेट) लोन लेने की कुल वार्षिक लागत को दर्शाती है। इसमें न केवल ब्याज दर, बल्कि प्रोसेसिंग फीस, डॉक्यूमेंटेशन फीस और लोन जारी करने की प्रक्रिया के दौरान लिए जाने वाले अन्य सभी शुल्क भी शामिल होते हैं।
APR को प्रतिशत के रूप में दिखाया जाता है। इससे आवेदकों को उन पर्सनल लोन योजनाओं की पहचान करने में मदद मिलती है जिनमें ब्याज दर तो कम होती है, लेकिन प्रोसेसिंग फीस या अन्य शुल्क अधिक होने के कारण उनकी वास्तविक लागत ज़्यादा हो सकती है। पर्सनल लोन की APR आमतौर पर 11.29% से 35% के बीच होती है।
उदाहरण के लिए, मान लीजिए आप 10.50% प्रति वर्ष की ब्याज दर पर 5 साल के लिए 5 लाख रु. का पर्सनल लोन लेते हैं। यदि इस पर 1.5% प्रोसेसिंग शुल्क (7,500 रु.) लगाया जाता है, तो आपके पर्सनल लोन की कुल वार्षिक लागत 1,52,317 रु. होगी और इसका APR 11.16% होगा।
पता: पैसाबाज़ार मार्केटिंग एंड कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड, 135 P, सेक्टर 44, गुरुग्राम (हरियाणा) - 122001
₹50 लाख तक का लोन पाएं, ब्याज दर 9.98%* से शुरू
₹50 लाख तक का लोन पाएं, ब्याज दर 9.98%* से शुरू

