फेडरल बैंक पर्सनल लोन – वर्ष 2022 | |
ब्याज दर | 10.49%-17.99% प्रति वर्ष |
लोन राशि | ₹ 25 लाख तक |
अवधि | 4 साल तक |
प्रोसेसिंग फीस | 3% तक |
न्यूनतम मासिक आय | ₹ 25,000 |
फेडरल बैंक पर्सनल लोन की ब्याज दरें
न्यूनतम ब्याज दर | 10.49% प्रति वर्ष |
अधिकतम ब्याज दर | 17.99% प्रति वर्ष |
अन्य बैंक/ लोन संस्थानों के साथ तुलना
बैंक/NBFC | ब्याज दरें (प्रति वर्ष) | अप्लाई |
फेडरल बैंक | 10.49% – 17.99% | अप्लाई करें |
ICICI बैंक | 10.25% से शुरू | अप्लाई करें |
HDFC बैंक | 10.25% से शुरू | अप्लाई करें |
पीएनबी | 8.30% – 14.85% | अप्लाई करें |
एसबीआई | 9.60% – 13.85% | अप्लाई करें |
ऐक्सिस बैंक | 10.25% से शुरू | अप्लाई करें |
कोटक महिंद्रा बैंक | 10.75% से शुरू | अप्लाई करें |
इंडसइंड बैंक | 10.49% से शुरू | अप्लाई करें |
IDFC फर्स्ट बैंक | 10.49% से शुरू | अप्लाई करें |
बजाज फिनसर्व | 13.00% से शुरू | अप्लाई करें |
टाटा कैपिटल | 10.99% से शुरू | अप्लाई करें |
नोट: टेबल में दी गई ब्याज दरें कभी भी बदल सकती हैं, और ये बैंकों, NBFC और RBI पर निर्भर करता है।
ये भी पढ़ें: वर्ष 2022 में सभी बैंकों की पर्सनल लोन ब्याज दरें
Fedaral Bank Personal Loan – फीस व शुल्क
प्रोसेसिंग फीस | 3% तक |
प्री- पेमेंट/प्री- क्लोज़र फीस | फ्लोटिंग रेट स्कीम- शून्य |
फिक्स्ड रेट स्कीम (Byom लोन समेत)- 3% | |
पीनल इंटरेस्ट | 2% प्रति महीने |
CIBIL शुल्क | शून्य |
CERSAI फीस | शून्य |
फेडरल बैंक पर्सनल लोन के प्रकार
फेडप्रेमिया पर्सनल लोन
- उद्देश्य: 25,000 रु. के न्यूनतम मासिक वेतन वाले नौकरीपेशा व्यक्तियों की व्यक्तिगत ज़रूरतों को पूरा करने के लिए
- लोन राशि: 25 लाख रुपये तक
- अवधि: 4 साल तक
- प्रोसेसिंग फीस: 3% तक
फ़ेडरल बैंक पर्सनल लोन के लिए योग्यता शर्तें
फ़ेड प्रीमियम पर्सनल लोन के लिए
- अधिकतम आयु 60 वर्ष होनी चाहिए
- न्यूनतम मासिक वेतन- 25,000 रुपये
- वर्तमान नौकरी में कुल अनुभव- 3 वर्ष
ये भी पढ़ें: जानें पर्सनल लोन लेने के लिए कितना होना चाहिए क्रेडिट स्कोर
फेडरल बैंक पर्सनल लोन के लिए ज़रूरी दस्तावेज
फ़ेडरल बैंक में पर्सनल लोन अप्लाई करने वाले सभी आवेदकों के पास निम्नलिखित दस्तावेज होने चाहिए:
KYC दस्तावेज
- पहचान प्रमाण (पासपोर्ट/वोटर आईडी/पैन कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस)
- पैन कार्ड कॉपी
- पता प्रमाण (पासपोर्ट/राशन कार्ड/लीज एग्रीमेंट/बिजली बिल)
- आवेदक के 2 पासपोर्ट साइज़ फोटो
आय प्रमाण दस्तावेज
- साइन किया हुआ एप्लीकेशन फॉर्म
- पिछले 6 महीनों का सैलरी अकाउंट स्टेटमेंट
- पिछले3 महीनों की सैलरी स्लिप / सैलरी सर्टिफिकेट
- फॉर्म 16 / पिछले 2 वर्षों के आईटीआर
ये भी पढ़ें: पर्सनल लोन के लिए ज़रूरी दस्तावेजों की पूरी लिस्ट
फेडरल बैंक पर्सनल लोन EMI कैलकुलेटर
आप फेडरल बैंक पर्सनल लोन लेने से पहले उसकी ईएमआई जाना सकते हैं ताकि आपको पता चल जाए कि आपको हर महीने बैंक को मासिक क़िस्त के तौर पर कितने पैसे देने होंगें। नीचे दिए गए कैलकुलेटर में मांगी गई जानकारी दर्ज करें और लोन लेने से पहले उसकी EMI जानें-
Monthly EMI ₹ 15,622
Total Amount Payble ₹ 5,62,395(Principal + interest)
Principal Amount ₹ 5,00,000
Total Interest Payble ₹ 62,395
फेडरल बैंक पर्सनल लोन कस्टमर केयर
पर्सनल लोन के लिए फेडरल बैंक के कस्टमर केयर (Federal Bank Personal Loan) विभाग से संपर्क करने के लिए फोन नंबर और ईमेल आईडी निम्नलिखित हैं:
- टोल-फ्री नंबर: 1800-420-1199 / 1800-425-1199
- विदेश में रहने वाले लोग +91 484 2630994 / 080-61991199 पर कॉल कर सकते हैं
- आप contact@federalbank.co.in पर ईमेल भेज सकते हैं
- फेडनेट इंटरनेट बैंकिंग के लिए ईमेल भेजें: Fednetinfo@federalbank.co.in
संबंधित प्रश्न (FAQs):
प्रश्न. फेडरल बैंक पर्सनल लोन की राशि कितने समय में आपके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर हो जाती है?
उत्तर: फेडरल बैंक ने पर्सनल लोन की राशि के डिसबर्सल का कोई समय निर्धारित नहीं किया है। हालांकि, अधिकांश बैंक/ लोन संस्थान पर्सनल लोन के लिए आवेदन करने की तारीख से लोन राशि को 2-7 कार्य दिवस के अंदर आपके अकाउंट में ट्रांसफर कर देते हैं। कुछ बैंक/ एनबीएफसी चुनिंदा ग्राहकों को प्री-अप्रूव्ड इंस्टेंट पर्सनल लोन भी प्रदान करता है। आप विभिन्न बैंक/ लोन संस्थानों से इंस्टेंट पर्सनल लोन प्राप्त करने के लिए योग्य हैं या नहीं, यह जानने के लिए यहां क्लिक करें।
प्रश्न. क्या फेडरल बैंक प्री- अप्रूव्ड इंस्टेंट पर्सनल लोन प्रदान करता है?
उत्तर: नहीं, फेडरल बैंक प्री- अप्रूव्ड इंस्टेंट पर्सनल लोन प्रदान नहीं करता है।
प्रश्न. क्या मैं अपने फ़ेडरल बैंक पर्सनल लोन को फोरक्लोज़ कर सकता हूँ?
उत्तर: हां, आप अपने पर्सनल लोन को फोरक्लोज़ कर सकते हैं, लेकिन बकाया लोन राशि का 3% फोरक्लोज़ फीस के रूप में देना होगा।
प्रश्न. फेडरल बैंक से पर्सनल लोन प्राप्त करने के लिए न्यूनतम क्रेडिट स्कोर कितना होना चाहिए?
उत्तर: फेडरल बैंक ने पर्सनल लोन आवेदकों के लिए कोई न्यूनतम क्रेडिट स्कोर निर्धारित नहीं किया है। हालांकि, 750 और उससे अधिक क्रेडिट स्कोर होने से कम ब्याज दरों पर पर्सनल लोन प्राप्त करने की संभावना बढ़ जाती है।
प्रश्न. क्या मैं फेडरल बैंक पर्सनल लोन के लिए फिक्स्ड या फ्लोटिंग रेट में से किसी एक को चुन सकती हूं?
उत्तर: फेडरल बैंक केवल फिक्स्ड ब्याज़ दरों पर पर्सनल लोन प्रदान करता है।