कई बैंक, NBFC और डिजिटल लेंडर्स कम या बिना क्रेडिट हिस्ट्री वाले आवेदकों को भी उनकी आय, रोज़गार प्रोफाइल और अन्य पात्रता मानदंडों के आधार पर लोन ऑफर कर सकते हैं। लेकिन यह इस पर निर्भर करता है कि आपका स्कोर कितना है और वह कम क्यों है। अगर स्कोर 650–700 के आसपास है और पिछले कुछ महीनों में सारी EMI समय पर भरी गई हैं, आपकी आय अधिक है, तो कई NBFC लोन दे देते हैं। अगर क्रेडिट रिपोर्ट में कोई पिछला लोन डिफॉल्ट, "Settled" या "Written-off" अकाउंट है, तो अनसिक्योर्ड पर्सनल लोन मिलना मुश्किल होता है।
आपका क्रेडिट स्कोर वह अहम फैक्टर है जिसके आधार पर बैंक/लोन संस्थान यह तय करते हैं कि आपको लोन देने में कितना जोखिम है। पर्सनल लोन के मामले में क्रेडिट स्कोर इसलिए भी महत्वपूर्ण हो जाता है क्योंकि यह एक अनसिक्योर्ड लोन है। इसलिए कम या खराब क्रेडिट स्कोर वाले आवेदकों को लोन मिलता तो है लेकिन कई बार उस पर अधिक ब्याज दरें ली जाती हैं।


