Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
नो ड्यूज़ सर्टिफिकेट (NDC) वह आधिकारिक दस्तावेज़ होता है जो बैंक और लोन संस्था द्वारा लोन की आखिरी ईएमआई चुकाने के बाद जारी किया जाता है। यह इस बात की पुष्टि करता है कि उधारकर्ता ने अपनी पूरी बकाया राशि का भुगतान कर दिया है। इसके जारी होने का मतलब ही यही है कि आपका पर्सनल लोन औपचारिक रूप से बंद हो चुका है।
यह बैंक या लोन संस्था द्वारा जारी एक औपचारिक दस्तावेज़ है जो पर्सनल लोन के बंद होने की पुष्टि करता है। यह बताता है कि उधारकर्ता ने पूरी लोन राशि चुका दी है।
लोन बंद होने के बाद, बैंक और लोन संस्थान यह जानकारी क्रेडिट ब्यूरो को भेजते हैं। जिसके बाद उधारकर्ता की रिपोर्ट में ‘लोन क्लोज़’ की स्थिति अपडेट की जाती है। इससे उधारकर्ता की विश्वसनीयता बढ़ती है और क्रेडिट स्कोर बेहतर होता है और उधारकर्ता के लिए भविष्य में पर्सनल लोन लेना आसान हो जाता है।
नो ड्यूज़ सर्टिफिकेट स्पष्ट करता है कि उधारकर्ता की ओर से कोई बकाया नहीं है। यह उधारकर्ता को भविष्य में बैंक द्वारा पर्सनल लोन से संबंधित किसी भी विवाद की स्थिति में कानूनी सुरक्षा प्रदान करता है।
ऐसे में हम कह सकते हैं कि लोन चुकाने के बाद नो ड्यूज़ सर्टिफिकेट लेना बेहद ज़रूरी है। यह आपके अच्छे क्रेडिट इतिहास का प्रमाण होता है और कस्टमर की साख का एक लिखित रिकॉर्ड भी है। आवेदक का अच्छा भुगतान रिकॉर्ड न सिर्फ उसके क्रेडिट स्कोर को बेहतर बनाता है, बल्कि यह भविष्य में लोन लेने की प्रक्रिया को भी आसान बनाता है।