Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
फिक्स्ड डिपॉज़िट के बदले क्रेडिट कार्ड उन लोगों के लिए बेहतर विकल्प हो सकता है, जो कम सिबिल स्कोर, कम आय आदि कारणों की वजह से क्रेडिट कार्ड नहीं ले पा रहे हैं। ऐसे लोग एफडी क्रेडिट कार्ड या सिक्योर्ड क्रेडिट कार्ड का ज़िम्मेदारी से उपयोग कर अपना क्रेडिट स्कोर बना सकते हैं या उसमें सुधार कर सकते हैं। आइए जानते हैं एफडी के बदले कौन-कौन से क्रेडिट कार्ड मिलते हैं, उस पर क्या फायदे मिलते हैं और आवेदन प्रक्रिया क्या है आदि।
Compare and choose from trusted banks and NBFCs
Manage all FDs in one place
No Bank A/c Required
Investments of up to Rs. 5L insured by DICGC
FD खोलें और लाइफटाइम-फ्री स्टेप अप क्रेडिट कार्ड पाएं
अभी अप्लाई करेंएफडी के बदले मिलने वाला क्रेडिट कार्ड ‘सिक्योर्ड क्रेडिट कार्ड’ होता है, जो आपको अपनी एफडी के बदले बैंक या कार्ड जारीकर्ता द्वारा दिया जाता है। इस कार्ड की लिमिट आमतौर पर एफडी राशि के 80-90% तक होती है। इस कार्ड की खासियत ये है कि आपको अपनी फिक्स्ड डिपॉज़िट पर ब्याज मिलता रहता है, साथ ही कार्ड का ज़िम्मेदारी से उपयोग करके आप अपना सिबिल स्कोर बना या सुधार सकते हैं।
लेकिन ध्यान रखें कि समय से कार्ड बिल का भुगतान न करने पर बैंक बकाया बिल भुगतान के लिए आपकी एफडी का उपयोग कर सकता है। ये विशेषता ही, इस कार्ड के लिए लेंडर का जोखिम कम करता है, जिससे ये कार्ड बिना क्रेडिट हिस्ट्री, कम सिबिल स्कोर या कम आय वाले लोगों को भी मिल जाता है। एफडी के बदले लिए गए क्रेडिट कार्ड पर लगने वाली फीस और चार्ज़ेस अक्सर अनसिक्योर्ड क्रेडिट कार्ड से कम होती हैं और ये क्रेडिट कार्ड आसानी से अप्रूव भी हो जाते हैं।
इसके उल्ट सामान्य क्रेडिट कार्ड आपकी इनकम, एंप्लॉयमेंट स्टेट्स और क्रेडिट हिस्ट्री जैसे कारकों का मूल्यांकन करने के बाद दिया जाता है। एफडी के बदले क्रेडिट कार्ड (Credit Card Against FD), स्टूडेंट्स, पहली बार क्रेडिट लेने वालों, होम-मेकर्स और कम सिबिल स्कोर वालों के लिए उपयुक्त विकल्प है। इसके ज़िम्मेदार उपयोग से क्रेडिट स्कोर बना/सुधार करके भविष्य में अनसिक्योर्ड कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।
Manage all FDs in one place
No Bank A/C Required
| क्रेडिट कार्ड का नाम | जॉइनिंग फीस | रिन्यूवल फीस | विशेषताएं |
| SBM बैंक पैसाबाज़ार पैसा+ क्रेडिट कार्ड | शून्य | ₹499+ टैक्स | ऑनलाइन ट्रांजैक्शन पर 1.5% कैशबैक |
| उत्कर्ष सुपरकार्ड रूपे क्रडिट कार्ड | शून्य | शून्य | UPI ट्रांजेक्शन पर 1% कैशबैक |
| आईडीएफसी फर्स्ट बैंक का FIRST WOW! Black क्रेडिट कार्ड | ₹750 +टैक्स | ₹750 +टैक्स |
|
| SBM जे़ट क्रेडिट कार्ड | शून्य | शून्य |
|
| आईडीएफसी फर्स्ट बैंक का FIRST EARN क्रेडिट कार्ड | शून्य | ₹499+ टैक्स |
|
| टाटा न्यू इनफिनिटी HDFC बैंक एफडी क्रेडिट कार्ड | ₹1,499 | ₹1,499+ टैक्स |
|
| कोटक811 सुपर मनी क्रेडिट कार्ड | शून्य | शून्य |
|
| AU NOMO क्रेडिट कार्ड | ₹199 | शून्य |
|
एफडी क्रेडिट कार्ड रेगुलर क्रेडिट कार्ड के जैसा ही काम करता है, हालांकि कुछ मामलों में ये कार्ड रेगुलर कार्ड से भिन्न होता है। इसकी विशेषताएं और लाभ निम्नप्रकार है:
उपरोक्त विशेषताएं एफडी के बदले क्रेडिट कार्ड को उन लोगों के लिए उपयुक्त विकल्प बनाता है जो पहली बार क्रेडिट कार्ड ले रहे हैं या जिनकी पहले की कोई क्रेडिट हिस्ट्री नहीं है और अपना क्रेडिट स्कोर बनाना चाहते हैं। उदाहरण के लिए SBM ZET ₹2000 की एफडी के बदले लाइफटाइम क्रेडिट कार्ड ऑफर करता है, जिसके लिए कोई क्रेडिट हिस्ट्री, इनकम या अन्य दस्तावेज़ की आवश्यकता नहीं होती है।
फिक्स्ड डिपॉजिट के बदले क्रेडिट कार्ड के लिए किसे आवेदन करना चाहिए?
ये भी पढ़ें: इन बैंकों से मिलेगा एफडी पर सबसे ज्यादा ब्याज
एफडी क्रेडिट कार्ड, रेगुलर क्रेडिट कार्ड की तरह ही काम करता है, सिवाय इसके कि ये कार्ड एफडी के बदले मिलता है। यहां नीचे विस्तार से बताया गया है कि एफडी क्रेडिट कार्ड कैसे काम करता है:
एफडी के बदले क्रेडिट कार्ड के लिए न्यूनतम फिक्स्ड डिपॉज़िट राशि लेंडर अनुसार अलग-अलग हो सकती है। यहां नीचे टेबल में अलग-अलग कार्ड जारीकर्ता द्वारा न्यूनतम एफडी राशि दी गई है, इससे आपको अपने बज़ट अनुसार उपयुक्त कार्ड चुनने में मदद मिल सकती है।
| एफडी क्रेडिट कार्ड | न्यूनतम एफडी राशि |
| उत्कर्ष सुपरकार्ड रूपे क्रेडिट कार्ड | ₹500 |
| स्टेबल मनी सूर्योदय बैंक रूपे क्रेडिट कार्ड | ₹1,000 |
| कोटक811 सुपर मनी क्रेडिट कार्ड | ₹1,000 |
| SBM बैंक पैसाबाज़ार पैसा+ क्रेडिट कार्ड | ₹2,000 |
| SBM जे़ेट क्रेडिट कार्ड | ₹2,000 |
| आईडीएफसी फर्स्ट बैंक की FIRST EARN क्रेडिट कार्ड | ₹5,000 |
एफडी के बदले क्रेडिट कार्ड लेने की योग्यता शर्तें रेगुलर क्रेडिट कार्ड की तुलना में आसान होती है। इसमें आवेदक की इनकम, क्रेडिट हिस्ट्री या एंप्लॉयर प्रोफाइल जैसे फैक्टर्स नहीं देखे जाते, जैसा कि रेगुलर क्रेडिट कार्ड में देखा जाता है। निम्नलिखित योग्यता शर्तों को पूरा करने वाले आवेदक क्रेडिट कार्ड अगेंस्ट एफडी के लिए आवेदन कर सकते हैं:
एफडी के बदले क्रेडिट कार्ड पर लगने वाले फीस व चार्जेस कार्ड जारीकर्ता अनुसार भिन्न हो सकते हैें, लेकिन यहां नीचे टेबल में समान्य तौर पर लगने वाले चार्जेस बताए गए हैं:
| विवरण | राशि |
| जॉइनिंग या वार्षिक फीस | कार्ड अनुसार अलग-अलग |
| फाइनेंस चार्ज | 8.5% से 45% प्रति माह |
| लेट पेमेंट फीस | कार्ड अनुसार अलग-अलग |
| इंटरेस्ट-फ्री पीरियड | 50 दिन तक |
| कैश एडवांस फीस | 2.5% से 3.5% |
| फॉरेक्स मार्कअप फीस | 0% से 3.5% |
नोट- कार्ड पर लगने वाले फीस व चार्जेस, एक कार्ड जारीकर्ता से दूसरे में भिन्न हो सकते हैं। इसलिए कार्ड की फीस व चार्जेस जानने के लिए हमेशा कार्ड की महत्वपूर्ण टर्म एंड कडिशन (MITC) देखें।
पैसाबाज़ार के ज़रिए एफडी के बदले क्रेडिट कार्ड लेने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करें:
नोट- पैसाबाज़ार के अलावा, आप एफडी के बदले क्रेडिट कार्ड सीधे संबंधित कार्ड जारीकर्ता के आधिकारिक वेबसाइट या ब्रांच से आवेदन कर सकते हैं।
अपनी ज़रूरत अनुसार उपयुक्त क्रेडिट कार्ड लेने के लिए, आवेदन से पहले निम्नलिखित बातों का ध्यान रखें:
प्रश्न. कौन-सा बैंक फिक्स्ड डिपॉज़िट के बदले क्रेडिट कार्ड प्रदान करता है?
उत्तर: ऐसे कई बैंक हैं जो फिक्स्ड डिपॉज़िट के बदले क्रेडिट कार्ड प्रदान करते हैं। जिसमें SBM ZET क्रेडिट कार्ड, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक की FIRST EARN क्रेडिट कार्ड, Kotak 811 #DreamDifferent क्रेडिट कार्ड, AU NOMO क्रेडिट कार्ड, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक की FIRST WOW! Black क्रेडिट कार्ड और FIRST WOW! क्रेडिट कार्ड शामिल हैं।
प्रश्न. एफडी के बदले क्रेडिट कार्ड और अनिसिक्योर्ड क्रेडिट कार्ड में क्या अंतर है?
उत्तर: अनसिक्योर्ड क्रेडिट कार्ड बिना किसी कोलैटरल के मिलता है। यह खासतौर पर उन लोगों को दिया जाता है जो कार्ड जारीकर्ता की इनकम और क्रेडिट स्कोर योग्यता शर्तों को पूरा करते हैं। जबकि सिक्योर्ड क्रेडिट कार्ड एफडी के बदले दिया जाता है। इसमें आपकी इनकम या क्रेडिट स्कोर नहीं बल्कि एफडी राशि महत्व रखता है। ये एफडी कार्ड जारीकर्ता के पास कोलैटरल के रूप में जमा होती है।
प्रश्न. क्या विदेश में रहने वाले नागरिक FD के बदले क्रेडिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं?
उत्तर: नहीं, बैंक विदेश में रहने वाले नागरिकों को यह सुविधा नहीं देते।
क्या मैं एफडी के बदले मेटल क्रेडिट कार्ड ले सकता हूं?
उत्तर: हां, वनकार्ड (OneCard) एक मेटल क्रेडिट कार्ड है, जो फिक्स्ड डिपॉज़िट (FD) एफडी के बदले मिलता है। ये पार्टनर बैंक SBM बैंक और IDFC फर्स्ट बैंक के पार्टनरशिप में दिया जाता है। एफडी की न्यूनतम राशि और अन्य शर्तें कार्ड जारीकर्ता अनुसार भिन्न हो सकती है।
प्रश्न. क्या मैं क्रेडिट लिमिट के रूप में 100% एफडी राशि का इस्तेमाल कर सकता हूं?
उत्तर: आमतौर पर, बैंक फिक्स्ड डिपॉज़िट राशि की 80%-90% तक क्रेडिट लिमिट के रूप में प्रदान करते हैं।
प्रश्न. क्या मैं एटीएम से कैश निकालने के लिए FD के बदले लिए गए क्रेडिट कार्ड का उपयोग कर सकता हूं?
उत्तर: हां, अधिकांश बैंक एटीएम के ज़रिए कैश विड्रॉल की सुविधा प्रदान करते हैं। एफडी के बदले जारी किए गए सिक्योर्ड क्रेडिट कार्ड की लिमिट आमतौर पर एफडी राशि की 80% -90% तक होती है।
प्रश्न. मेरे पास आय प्रमाण नहीं है। क्या मुझे क्रेडिट कार्ड मिल सकता है?
उत्तर: हां, अगर आप एफडी के बदले क्रेडिट कार्ड लेते हैं तो इसके लिए आपको आय प्रमाण जमा करने की ज़रूरत नहीं होती।
प्रश्न. क्रेडिट कार्ड लेने के लिए फिक्स्ड डिपॉज़िट राशि कितनी होनी चाहिए?
उत्तर: एक सिक्योर्ड क्रेडिट कार्ड के लिए न्यूनतम एफडी राशि एक बैंक से दूसरे बैंक में अलग होती है। उदाहरण के लिए एसबीएम बैंक (इंडिया) लिमिटेड ₹2,000 की एफडी राशि पर SBM ZET क्रेडिट कार्ड प्रदान करता है।
प्रश्न. क्या फिक्स्ड डिपॉज़िट के बदले रूपे क्रेडिट कार्ड मिल सकता है?
उत्तर: हां, कई कार्ड जारी करने वाले बैंक और संस्थान फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) के बदले RuPay क्रेडिट कार्ड देते हैं। इन कार्ड्स में FD-बैक्ड क्रेडिट कार्ड के फायदे मिलते हैं और इन्हें सपोर्ट करने वाले UPI ऐप्स से लिंक करके UPI पेमेंट भी किया जा सकता है। कुछ लोकप्रिय FD क्रेडिट कार्ड्स में SBM Paisa+, उत्कर्ष सुपरकार्ड, IDFC FIRST EARN आदि शामिल हैं।
प्रश्न. क्या एफडी के बदले क्रेडिट कार्ड को एक्टिव रखते हुए मैं अपना फिक्स्ड डिपॉज़िट बंद कर सकता हूं?
उत्तर: नहीं, एफडी के बदले क्रेडिट कार्ड फिक्स्ड डिपॉज़िट को सिक्योरिटी के रूप में रख कर ही कार्ड दिया जाता है। ऐसे में आप एफडी बंद करके कार्ड का उपयोग नहीं कर सकते। एफडी बंद करने के लिए आपको पहले अपने क्रेडिट कार्ड का बकाया चुका कर, कार्ड बंद करना होगा।
प्रश्न. क्या एफडी क्रेडिट कार्ड के लिए न्यूनतम क्रेडिट स्कोर की ज़रूरत होती है?
उत्तर: नहीं, अधिकतर क्रेडिट कार्ड जारीकर्ता एफडी के बदले क्रेडिट कार्ड देने के लिए न्यूनतम क्रेडिट स्कोर की मांग नहीं करते हैं। हालांकि कार्ड मिलने की योग्यता शर्तें और KYC संबंधी दस्तावेज़ बैंक अनुसार भिन्न हो सकते हैं।
प्रश्न. क्या मैं एफडी क्रेडिट कार्ड से सिबिल स्कोर सुधार सकता हूं?
उत्तर: हां, एफडी के बदले क्रेडिट कार्ड सिबिल स्कोर सुधारने में आपकी मदद कर सकता है। क्रेडिट कार्ड बिल का समय से भुगतान और क्रेडिट यूटिलाइजेशन कम रखने से आपकी प्रोफाइल पर सकारात्मक असर पड़ता है।
प्रश्न. एफडी के बदले क्रेडिट कार्ड पर क्रेडिट लिमिट कैसे मिलती है?
उत्तर: एफडी क्रेडिट कार्ड पर आमतौर पर आपकी फिक्स्ड डिपॉज़िट का एक निर्धारित प्रतिशत मिलता है। जितनी ज़्यादा एफडी होगी, क्रेडिट लिमिट उतनी अधिक हो सकती है, कार्ड जारीकर्ता के नियम अनुसार।
प्रश्न. क्या मैं बिना क्रेडिट हिस्ट्री के एफडी के बदले क्रेडिट कार्ड ले सकता हूं?
उत्तर: हां, बिना क्रेडिट हिस्ट्री वाले लोग एफडी के बदले क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। ये कार्ड एफडी से जुड़ी होती है न कि आपके पिछले क्रेडिट बिहेवियर से। यह कार्ड कम इनकम, खराब क्रेडिट स्कोर या जिनकी क्रेडिट हिस्ट्री नहीं है, उनके लिए उपयुक्त विकल्प है।
प्रश्न. क्या सेल्फ-एंप्लॉयड आवेदक एफडी के बदले क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं?
उत्तर: हां, सेल्फ-एंप्लॉयड आवेदक भी FD के बदले क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आपको कार्ड जारीकर्ता की योग्यता शर्तों को पूरी करनी होगी और ज़रूरी फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) अकाउंट खोलना होगा।
प्रश्न. क्या स्टूडेंट्स एफडी के बदले क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं?
उत्तर: हां, स्टूडेंट्स या छात्र भी एफडी क्रेडिट कार्ड्स (FD Credit Card) के लिए आवेदन कर सकते हैं। बशर्तें वह कार्ड जारीकर्ता की न्यूनतम आय और KYC शर्तों को पूरा करते हो। जैसे कि ये कार्ड एफडी के बदले मिलता है, इसके अप्रूवल की संभावना रेगुलर क्रेडिट कार्ड की तुलना में आसान होती है।
प्रश्न. क्या सिक्योर्ड क्रेडिट कार्ड पर रिवॉर्ड पॉइंट्स मिलता है?
उत्तर: हां, अधिकतर सिक्योर्ड क्रेडिट कार्ड पर अनसिक्योर्ड क्रेडिट कार्ड की तरह ही रिवॉर्ड पाइंट्स, कैशबैक, डिस्काउंट और अन्य कार्ड बेनिफिट्स मिलते हैं। हालांकि रिवॉर्ड स्ट्रक्चर कार्ड जारीकर्ता और कार्ड वैरिएंट पर निर्भर करता है।
प्रश्न. अगर मैं एफडी क्रेडिट कार्ड का बिल भुगतान में असफल होता हूं, तो क्या होगा?
उत्तर: अगर बकाया राशि का भुगतान नहीं किया जाता है, तो जारीकर्ता लेट पेमेंट फीस लगा सकता है और भुगतान न होने की जानकारी क्रेडिट ब्यूरो को दे सकता है। इससे आपके क्रेडिट स्कोर पर असर पड़ सकता है। लंबे समय तक भुगतान न करने की स्थिति में, लागू नियमों के अनुसार कार्ड जारीकर्ता लिंक्ड फिक्स्ड डिपॉजिट से बकाया राशि की वसूली कर सकता है।
Choose a Card Matching Your Lifestyle
Please enter a valid full name
The entered number doesn't seem to be correct