PNB हाउसिंग फाइनेंस की FD ब्याज दरें |
|
अधिकतम स्लैब रेट | 7.10% (3 से 5 साल के लिए) |
1 साल के लिए | 7.00% |
2 साल के लिए | 7.00% |
3 साल के लिए | 7.10% |
4 साल के लिए | 7.10% |
5 साल के लिए | 7.10% |
* ब्याज दरें 25 जून 2025 को अपडेट की गई हैं।
यह भी पढ़ें: इन बैंकों से मिलेगा एफडी पर सबसे ज्यादा ब्याज
PNB हाउसिंग फाइनेंस की FD रेटिंग
क्रेडिट रेटिंग एजेंसी | रेटिंग |
CRISIL | AA/पॉज़िटिव |
CARE | AA/पॉज़िटिव |
पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस एफडी की ब्याज दरें
5 करोड़ रु. तक की डोमेस्टिक डिपॉज़िट की ब्याज दरें
1. कुमुलेटिव ऑप्शन
अवधि (महीने) | ब्याज दरें (प्रति वर्ष%) | |
आम नागरिक | वरिष्ठ नागिरक | |
12 – 23 | 7.00 | 7.25 |
24 – 35 | 7.00 | 7.25 |
36 – 47 | 7.10 | 7.35 |
48 – 59 | 7.10 | 7.35 |
60 | 7.10 | 7.35 |
नोट: 12 से 23 महीने और 24 से 35 महीने की अवधि के लिए एफडी कराने पर वरिष्ठ नागरिकों को स्पेशल रेट्स (0.30%) मिलेगी। वरिष्ठ नागरिकों को 36 महीने और उससे अधिक की अवधि के लिए 0.20% का अतिरिक्त ब्याज दिया जाएगा।
2. नॉन-कुमुलेटिव ऑप्शन
अवधि (महीने) | ब्याज दरें (% प्रति वर्ष) | |||
मासिक | क्वाटरली | अर्ध-वार्षिक (6 महीने) | वार्षिक | |
12 – 23 | 6.78 | 6.82 | 6.88 | 7.00 |
24 – 35 | 6.78 | 6.82 | 6.88 | 7.00 |
36 – 47 | 6.87 | 6.91 | 6.97 | 7.10 |
48 – 59 | 6.87 | 6.91 | 6.97 | 7.10 |
60 | 6.87 | 6.91 | 6.97 | 7.10 |
PNB हाउसिंग फाइनेंस की FD योजनाओं के प्रकार
कुमुलेटिव डिपॉज़िट
- न्यूनतम जमा राशि: 10,000 रु.
- इस एफडी पर सालाना ब्याज जमा किया जाता है और मैच्योरिटी पर मूल राशि के साथ दिया जाता है
- ब्याज को सालाना कंपाउंड किया जाता है, जो डिपॉज़िटर्स को ज़्यादा रिटर्न प्राप्त करने में मदद करता है
नॉन–कुमुलेटिव डिपॉज़िट
- न्यूनतम जमा राशि:
- मासिक आय योजना के लिए 25,000 रु.
- अन्य योजनाओं के लिए 10,000 रु.
- मासिक, क्वाटरली, अर्थ-वार्षिक (6 महीने में) ब्याज का भुगतान किया जाता है।
- डिपॉज़िटर्स अपने रोज़ाना के खर्चों को पूरा करने के लिए रेगुलर इंटरेस्ट पेमेंट का विकल्प चुन सकते हैं।
यह भी पढ़ें: कुमुलेटिव और नॉन-कुमुलेटिव एफडी क्या है? किसमें मिलेगा ज़्यादा फायदा?
ज्वॉइंट फिक्स्ड डिपॉज़िट– एफडी में सह–आवेदकों को जोड़ना
- डिपॉज़िटर्स अधिकतम 3 जॉइंट होल्डर्स के साथ जॉइंट FD अकाउंट खोल सकते हैं।
- नॉन कुमुलेटिव डिपॉज़िट के मामले में, पहले आवेदक को ब्याज दिया जाएगा।
- कुमुलेटिव डिपॉज़िट के मामले में, ब्याज प्राथमिक आवेदक के नाम पर अर्जित माना जाएगा।
- FD एप्लिकेशन फॉर्म में दिए गए निर्देशों के मुताबिक, मैच्योरिटी पर पेमेंट किया जाएगा।
अनिवासी भारतीय (NRIs) फिक्स्ड डिपॉज़िट
- योग्यता: NRIs और भारतीय मूल के व्यक्ति
- अधिकतम अवधि: 3 साल
- मूल राशि और ब्याज को डिपॉज़िटर के NRO अकाउंट में क्रेडिट किया जाएगा।
- मूल राशि और ब्याज को वापस उस देश में ट्रांसफर नहीं किया जा सकता जिसमें NRI रह रहा था और फॉरेन करेंसी में कंवर्ट नहीं किया जा सकता है।
PNB हाउसिंग से FD के बदले लोन
- डिपॉज़िट राशि के 75% तक का लोन लिया जा सकता है
- ये सुविधा कुमुलेटिव और नॉन-कुमुलेटिव दोनों के लिए उपलब्ध है
- FD के बदले लोन लेने पर डिपॉज़िटर्स को अधिकतम एफडी ब्याज दर की तुलना में 2% अधिक ब्याज देना पड़ेगा।
फिक्स्ड डिपॉज़िट का प्रीमैच्योर विड्रॉल
- 3 महीने की लॉक-इन अवधि के बाद एफडी का प्रीमैच्योर विड्रॉल या एफडी को तोड़ा जा सकता है। हालांकि, प्रीमैच्योर विड्रॉल करने पर लागू ब्याज दरों से कम ब्याज दिया जाएगा।
- प्रीमैच्योर विड्रॉल की ब्याज
- अगर 6 महीने के भीतर एफडी तोड़ी जाती है, तो सालाना 4% की दर से ब्याज दिया जाएगा।
- अगर 6 महीने बाद एफडी तोड़ी जाती है तो लागू ब्याज दरों से 1% कम ब्याज दिया जाएगा।
PNB हाउसिंग फाइनेंस FD कैलकुलेटर
अगर आप जानना चाहते हैं कि PNB हाउसिंग फाइनेंस की फिक्स्ड डिपॉज़िट योजना में कितना पैसा निवेश करने पर आपको कितना रिटर्न मिलेगा तो आप पैसाबाज़ार.कॉम पर उपलब्ध FD कैलकुलेटर का इस्तेमाल कर सकते हैं। एफडी कैलकुलेटर एक मुफ़्त ऑनलाइन टूल है, जो निश्चित अवधि के लिए फिक्स्ड डिपॉज़िट योजना में निवेश करने पर मिलने वाली मैच्योरिटी राशि कैलकुलेट करता है। FD कैलकुलेटर का इस्तेमाल करने के लिए यहां क्लिक करें।
संबंधित प्रश्न (FAQs)
PNB हाउसिंग फाइनेंस में एफडी कराने पर अधिकतम कितना ब्याज मिलेगा?
वर्तमान में, पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस एफडी में अधिकतम 7.10% का ब्याज मिलता है, यह ब्याज 3 साल से 5 साल की अवधि के लिए एफडी कराने पर दिया जाता है।
क्या PNB हाउसिंग फाइनेंस एफडी में निवेश करना सुरक्षित है?
अगर आपने PNB हाउसिंग फाइनेंस के क्रेडिट रेटिंग चेक की है और आपने इसके बारे में पर्याप्त जानकारी प्राप्त कर ली है, तो इसमें निवेश करना सुरक्षित हो सकता है।
क्या पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस की FD दरें PNB एफडी दरों से अलग हैं?
उत्तर: हाँ, पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस के लिए एफडी दरें आमतौर पर पंजाब नेशनल बैंक एफडी की ब्याज दरों की तुलना में अधिक होती हैं।
PNB हाउसिंग फाइनेंस फिक्स्ड डिपॉज़िट और PNB बैंक फिक्स्ड डिपॉज़िट में क्या अंतर है?
उत्तर: पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस द्वारा प्रदान की जाने वाली FD पूरी तरह से लोन और डिपॉज़िट पर काम करने वाली कंपनी द्वारा दी जाती है, जबकि पंजाब नेशनल बैंक द्वारा प्रदान की जाने वाली FD एक राष्ट्रीयकृत सार्वजनिक बैंक द्वारा दी जाती है।
क्या पीएनबी हाउसिंग की FD पर वरिष्ठ नागरिकों को कोई अतिरिक्त लाभ दिया जाता है?
उत्तर: हां, कंपनी वरिष्ठ नागरिकों को 1 करोड़ रु. तक के डिपॉज़िट पर नियमित दरों से 0.25% का अतिरिक्त ब्याज प्रदान करता है।