Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Compare and choose from trusted banks and NBFCs
Manage all FDs in one place
No Bank A/c Required
Investments of up to Rs. 5L insured by DICGC
FD खोलें और लाइफटाइम-फ्री स्टेप अप क्रेडिट कार्ड पाएं
अभी अप्लाई करेंबैंक और एनबीएफसी वरिष्ठ नागरिकों को 2.50-8.60% की वार्षिक ब्याज दर पर FD योजनाएं प्रदान करते हैं, जिसकी अवधि 7 से 10 साल होती है। इसके साथ ही कई बैंक वरिष्ठ नागरिकों को सामान्य दरों के अलावा 0.50% का अतिरिक्त ब्याज प्रदान करते हैं। हालांकि, ये ब्याज दर सिर्फ भारत में रहने वाले वरिष्ठ नागरिकों को दी जाती हैं। कुछ बैंक और NBFCs तो वरिष्ठ नागरिकों को इस अतिरिक्त ब्याज के अलावा स्पेशल एफडी स्कीम के तहत (जो एक तय अवधि की एफडी पर लागू होती है) 0.20-0.30% का अतिरिक्त ब्याज देते हैं।
Manage all FDs in one place
No Bank A/C Required
कुछ प्राइवेट सेक्टर के बैंक (SBM, बंधन, DCB और RBL बैंक) और स्मॉल फाइनेंस बैंकों में (जैसे सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक, उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक, जना स्मॉल फाइनेंस बैंक, और ESAF स्मॉल फाइनेंस बैंक) वरिष्ठ नागरिकों को 8.00% प्रति वर्ष या उससे अधिक का ब्याज़ प्रदान करते हैं। ऐसे में अगर आप एक वरिष्ठ नागरिक हैं या किसी वरिष्ठ व्यक्ति के लिए एफडी लेना चाहते हैं, तो ये लेख पढ़ें।
| बैंक का नाम | ब्याज दरें (प्रति वर्ष%) | |||
| अधिकतम स्लैब सेट | 1 साल | 3 साल | 5 साल | |
| बैंक ऑफ बड़ौदा | 7.25 | 6.75 | 6.75 | 6.90 |
| बैंक ऑफ इंडिया | 7.45 | 7.10 | 7.45 | 6.75 |
| बैंक ऑफ महाराष्ट्र | 7.15 | 6.90 | 5.75 | 5.50 |
| केनरा बैंक | 7.25 | 6.90 | 6.75 | 6.75 |
| सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया | 7.50 | 6.60 | 6.50 | 6.50 |
| इंडियन बैंक | 7.30 | 6.60 | 6.55 | 6.50 |
| इंडियन ओवरसीज़ बैंक | 7.10 | 7.00 | 6.60 | 6.60 |
| पंजाब नेशनल बैंक (PNB) | 7.30 | 6.75 | 6.80 | 6.85 |
| पंजाब एंड सिंध बैंक | 7.40 | 6.35 | 6.35 | 6.45 |
| स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) | 7.05 | 6.75 | 6.80 | 7.05 |
| यूको बैंक | 7.10 | 6.50 | 6.65 | 6.60 |
| यूनियन बैंक ऑफ इंडिया | 7.05 | 6.70 | 6.60 | 6.50 |
*ये ब्याज दरें 11 नवंबर 2026 को अपडेट की गई हैं, जो 2 करोड़ से कम की FD पर लागू होगी।
| बैंक का नाम | ब्याज दरें (प्रति वर्ष%) | |||
| अधिकतम स्लैब | 1 साल की अवधि | 3 साल की अवधि | 5 साल की अवधि | |
| एक्सिस बैंक | 7.35 | 6.75 | 7.10 | 7.35 |
| बंधन बैंक | 7.95 | 7.50 | 7.75 | 6.60 |
| CSB बैंक | 7.35 | 5.25 | 6.00 | 6.00 |
| सिटी यूनियन बैंक | 7.50 | 6.85 | 7.50 | 6.75 |
| DBS बैंक | 7.00 | 6.75 | 7.00 | 6.75 |
| DCB बैंक | 8.25 | 7.15 | 7.25 | 8.00 |
| धनलक्ष्मी बैंक | 7.75 | 6.75 | 7.00 | 7.00 |
| फेडरल बैंक | 7.30 | 6.75 | 7.00 | 6.90 |
| HDFC बैंक | 7.20 | 6.75 | 7.05 | 7.20 |
| ICICI बैंक | 7.20 | 6.75 | 7.05 | 7.20 |
| IDBI बैंक | 7.05 | 6.70 | 6.85 | 6.75 |
| IDFC फर्स्ट बैंक | 7.50 | 6.75 | 7.35 | 7.00 |
| इंडसइंड बैंक | 7.85 | 7.25 | 7.85 | 7.15 |
| जम्मू एंड कश्मीर बैंक | 7.25 | 7.05 | 7.20 | 7.25 |
| कर्नाटक बैंक | 7.65 | 6.90 | 6.55 | 6.55 |
| कोटक महिंद्रा बैंक | 7.55 | 7.20 | 6.90 | 6.75 |
| करूर वैश्य बैंक | 7.20 | 6.95 | 6.95 | 6.95 |
| नैनीताल बैंक | 7.55 | 7.00 | 6.75 | 6.25 |
| RBL बैंक | 7.50 | 7.40 | 7.50 | 7.20 |
| SBM बैंक | 8.15 | 8.00 | 7.60 | 7.50 |
| साउथ इंडियन बैंक | 7.30 | 6.75 | 6.70 | 6.20 |
| तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक | 7.70 | 7.30 | 7.20 | 7.20 |
| यस बैंक | 7.75 | 7.15 | 7.75 | 7.50 |
*ये ब्याज दरें 11 नवंबर 2026 को अपडेट की गई हैं, जो 2 करोड़ से कम की FD पर लागू होंगी।
यह भी पढ़ें: जानें किन बैंकों से मिलेगा एफडी पर सबसे ज्यादा ब्याज
| बैंक का नाम | ब्याज दरें (प्रति वर्ष %) | |||
| अधिकतम स्लैब रेट | 1 साल की अवधि | 3 साल की अवधि | 5 साल की अवधि | |
| AU स्मॉल फाइनेंस बैंक | 7.90 | 6.85 | 7.90 | 7.25 |
| कैपिटल स्मॉल फाइनेंस बैंक | 7.65 | 7.40 | 7.40 | 7.30 |
| इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक | 8.50 | 7.60 | 7.60 | 7.50 |
| ESAF स्मॉल फाइनेंस बैंक | 8.50 | 6.50 | 6.50 | 6.25 |
| फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक | 7.60 | 6.85 | 7.60 | 7.25 |
| जना स्मॉल फाइनेंस बैंक | 8.30 | 7.50 | 8.30 | 8.00 |
| स्लाइस स्मॉल फाइनेंस बैंक | 7.75 | 6.50 | 7.50 | 7.50 |
| शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक | 8.25 | 6.25 | 7.75 | 6.50 |
| सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक | 8.60 | 7.40 | 7.40 | 8.60 |
| उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक | 8.60 | 7.75 | 7.75 | 7.70 |
| यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक | 8.00 | 8.00 | 7.25 | 7.25 |
| उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक | 8.50 | 6.40 | 7.60 | 7.40 |
*ब्याज दरें 11 नवंबर 2026 को अपडेट की गई हैं, जो 2 करोड़ से कम की FD पर लागू होंगी।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया सीनियर सिटीज़न को एसबीआई वीकेयर के नाम से एफडी स्कीम प्रदान करता है, जिसमें वरिष्ठ नागरिकों को 50bps का अतिरिक्त ब्याज प्रदान किया जाता है। यह अतिरिक्त ब्याज 5 साल या उससे अधिक की एफडी पर दिया जाता है।
इंडियन बैंक 5 साल से 10 साल तक की अवधि की एफडी पर और 3 करोड़ रु. से कम राशि की एफडी पर वरिष्ठ नागिरकों को 25 bps का अतिरिक्त प्रीमियम (50 bps के मौजूदा प्रीमियम के अतिरिक्त) प्रदान करता है।
बैंक ऑफ बड़ौदा वरिष्ठ नागरिकों को 3 साल से 5 साल के लिए 15 bps (मौजूदा 50 बीपीएस प्रीमियम के अतिरिक्त) और 5 साल से 10 साल की अवधि के लिए 50 bps (मौजूदा 50 बीपीएस प्रीमियम के अतिरिक्त) का अतिरिक्त प्रीमियम प्रदान करता है। एफडी पर इस अतिरिक्त प्रीमियम का लाभ 3 करोड़ रुपये से कम की डिपॉज़िट पर मिलेगा।
ICICI बैंक सीनियर सिटीज़न को एफडी पर 0.50% का अतिरिक्त ब्याज मिलता है। अगर कस्टमर 15 महीने से 18 महीने के बीच की अवधि के लिए एफडी कराता है, तो उसे और 5 bps अतिरिक्त मिलता है। अतिरिक्त ब्याज का लाभ सिर्फ 3 करोड़ रु. से कम की डिपॉज़िट पर मिलेगा।
यह भी पढ़ें: कंपनी/कॉरपोरेट फिक्स्ड डिपॉज़िट क्या होती है?
60 वर्ष या उससे अधिक की आयु के निवासी वरिष्ठ नागरिक अधिमान्य ब्याज दरों पर FD ले सकते हैं। इसके अलावा कुछ बैंक/NBFCs 80 वर्ष या उससे अधिक की आयु के सुपर सीनियर सिटीज़न को अतिरिक्त ब्याज़ दरें प्रदान करते हैं। उदाहरण के लिए इंडियन ओवरसीज़ बैंक, इंडियन बैंक और RBL बैंक रेगुलर फिक्स्ड डिपॉज़िट पर वरिष्ठ नागरिकों को 0.75% का अतिरिक्त ब्याज प्रदान करते हैं। PNB सुपर सीनियर सिटीज़न्स को 0.80% का अतिरिक्त ब्याज़ प्रदान करता है।
यह भी पढ़ें: जानें एफडी के बदले लोन लेने का तरीका
अगर वरिष्ठ नागरिक जिस बैंक में उनका सेविंग्स अकाउंट है, उसी बैंक में FD खोलना चाहते हैं, तो वे नेट बैंकिंग व मोबाइल बैंकिंग में लॉग-इन कर या फिर सभी आवश्यक दस्तावेज़ों के साथ निकटतम ब्रांच जाकर FD खोल सकते हैं।
लेकिन अगर आप उस बैंक के कस्टमर नहीं है जिसमें आप FD खोलना चाहते हैं, तो आपको KYC गाइडलाइन के मुताबिक नीचे दिए गए दस्तावेज़ों के साथ बैंक जाना होगा –
यह भी पढ़ें: कंपनी/कॉरपोरेट फिक्स्ड डिपॉज़िट क्या होती है?
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक वरिष्ठ नागरिकों को एफडी पर सबसे अधिक 8.60% प्रति वर्ष की ब्याज दर ऑफर कर रहा है।
60 वर्ष या उससे अधिक की आयु के वरिष्ठ नागरिक, सीनियर सिटीज़न फिक्स्ड डिपॉज़िट के लिए आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, उन्हें अन्य आवश्यक दस्तावेज़ों के साथ आयु प्रमाण भी देना होगा।
60 वर्ष या उससे अधिक की आयु के व्यक्ति को कानूनी रूप से वरिष्ठ नागरिक कहा जाता है।
हाँ, अगर एक वित्तीय वर्ष में (1 अप्रैल से 31 मार्च तक) 50,000 रु. से अधिक का ब्याज मिलेगा तो 10% टीडीएस काटा जाएगा।