Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
हाउसिंग फाइनेंस कंपनियोंं (HFCs) और नॉन बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियों (NBFCs) द्वारा दी जाने वाली कॉर्पोरेट एफडी में बैंकों की तुलना में सबसे अधिक ब्याज दिया जाता है। लेकिन, कॉर्पोरेट एफडी में डिपॉज़िट इंश्योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी कॉरपोरेशन (DICGC) की तरफ से इंश्योरेंस कवर नहीं दिया जाता। ऐसे में कॉर्पोरेट एफडी में निवेश करने से पहले CRISIL,CARE, ICRA जैसी क्रेडिट रेटिंग एजेंसियों द्वारा कंपनी को दी गई रेटिंग ज़रूर चेक करनी चाहिए।
Compare and choose from trusted banks and NBFCs
Manage all FDs in one place
No Bank A/c Required
Investments of up to Rs. 5L insured by DICGC
FD खोलें और लाइफटाइम-फ्री स्टेप अप क्रेडिट कार्ड पाएं
अभी अप्लाई करेंक्रेडिट रेटिंग एजेंसियां NBFCs और HFC का आकलन करने के बाद ही रेटिंग देती हैं। जिन कॉर्पोरेट एफडी की रेटिंग जितनी अधिक होती है, उसमें निवेश करने पर जोखिम उतना ही कम होता है।
| कंपनी का नाम | क्रेडिट रेटिंग | अधिकतम ब्याज दरें | ब्याज़ दरें (प्रति वर्ष%) | वरिष्ठ नागरिकों के लिए अतिरिक्त ब्याज दरें (प्रति वर्ष%) | ||
| 1 साल की अवधि | 3 साल की अवधि | 5 साल की अवधि | ||||
| श्रीराम फाइनेंस | ICRA-AAA/स्टेबल CARE- AAA/स्टेबल CRISIL- AAA/स्टेबल |
7.25 | 6.75 | 7.25 | 7.25 | 0.50 |
| मुथूट कैपिटल सर्विस लिमिटेड | CRISIL-A+/स्टेबल | 8.95 | 7.90 | 8.95 | 8.50 | 0.25 |
| मनीपाल हाउसिंग फाइनेंस सिंडिकेट लिमिटेड | ACUITE – ACUITE A | 8.25 | 8.25 | 8.25 | 7.75 | 0.25 |
| महिंद्रा फाइनेंस | CRISIL -AAA/स्टेबल; IND AAA/स्टेबल (इंडिया रेटिंग की तरफ से) | 7.00 | 6.60 | 7.00 | 7.00 | 0.10-0.25 |
| सुंदरम होम फाइनेंस लिमिटेड | CRISIL-AAA/स्टेबल ICRA-AAA/स्टेबल |
7.15 | 6.70 | 7.00 | 7.15 | 0.35-0.50 |
| ICICI होम फाइनेंस | CRISIL-AAA/स्टेबल ICRA-AAA/स्टेबल CARE-AAA/स्टेबल |
7.10 | 6.75 | 6.90 | 7.00 | 0.35 |
| PNB हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड | CRISIL-AA/स्टेबल CARE-AAA/स्टेबल |
6.90 | 6.60 | 6.90 | 6.90 | 0.25 |
| सुंदरम फाइनेंस | CRISIL-AAA/स्टेबल ICRA-AAA/स्टेबल |
7.50 | 7.20 | 7.50 | – | 0.50 |
| LIC हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड | CRISIL-AAA/स्टेबल | 6.90 | 6.70 | 6.85 | 6.90 | 0.25 |
| केरल ट्रांसपोर्ट डेवलपमेंट फाइनेंस कॉरपोरेशन लिमिटेड | केरल सरकार द्वारा गारंटी प्राप्त | 7.00 | 7.00 | 7.00 | 6.75 | 0.25 |
*मासिक रेस्ट के आधार पर। FD मैच्योर होने के बाद के रिन्युअल पर अतिरिक्त 0.15% प्रति वर्ष ब्याज देय होगा। वरिष्ठ नागरिकों को 0.50% अतिरिक्त ब्याज तथा महिला जमाकर्ताओं को 0.05% प्रति वर्ष अतिरिक्त ब्याज दिया जाएगा।
*ब्याज दरें 13 मई 2026 को अपडेट की गई हैं।
Manage all FDs in one place
No Bank A/C Required
श्रीराम ट्रांसपोर्ट फाइनेंस आम नागरिकों को सालाना 7.11-7.25% और वरिष्ठ नागरिकों को सालाना 7.41-7.75% की ब्याज दर पर एफडी योजनाएं प्रदान करता है, जिसकी अवधि 1 साल से 5 साल होती है। इसके साथ ही STFCL मैच्योर एफडी को रिन्यू करने पर 0.25% का अतिरिक्त ब्याज प्रदान करता है।
इस NBFC को ICRA द्वारा AAA/स्टेबल क्रेडिट रेटिंग प्रदान की गई है। इसके अलावा CARE और CRISIL द्वारा भी AAA/स्टेबल क्रेडिट रेटिंग दी गई है। जिसका मतलब है NBFC द्वारा समय पर ब्याज और मूल राशि दी जाती है। वहीं ICRA की AAA रेटिंग हाई क्रेडिट क्वालिटी और कम क्रेडिट रिस्क दिखाती है।
| अधिकतम ब्याज दरें | 7.25% प्रति वर्ष(3 से 5 साल के लिए) |
| 1 साल | 6.75% प्रति वर्ष |
| 2 साल | 7.25% प्रति वर्ष |
| 3 साल | 7.25% प्रति वर्ष |
| 4 साल | 7.25% प्रति वर्ष |
| 5 साल | 7.25% प्रति वर्ष |
मुथूट कैपिटल सर्विसेस लिमिटेड आम नागरिकों को सालाना 7.90-8.95% और वरिष्ठ नागरिकों को 8.15-9.20% की ब्याज दर पर एफडी योजनाएं प्रदान करता है, जिसकी अवधि 1 साल से 5 साल होती है।
इसे CRISIL द्वारा A+/स्टेबल क्रेडिट रेटिंग प्रदान की गई है, जिसका मतलब है समय पर ब्याज और मूल राशि के भुगतान की सुरक्षा।
| अवधि | ब्याज़ दरें (प्रति वर्ष%) |
| 1 साल | 7.90 |
| 2 साल | 8.65 |
| 3 साल | 8.95 |
| 4 साल | 8.75 |
| 5 साल | 8.50 |
मणिपाल हाउसिंग फाइनेंस आम नागरिकों को सालाना 7.75%-8.25% प्रति वर्ष और वरिष्ठ नागरिकों को 8.00%-8.50% प्रति वर्ष की ब्याज दर पर एफडी योजनाएं प्रदान करता है जिसकी अवधि 1 से 5 साल होती है।
इसे Acuite रेटिंग्स & रिसर्च लिमिटेड द्वारा ACUITE A क्रेडिट रेटिंग प्रदान की गई है। यह क्रेडिट रेटिंग कम क्रेडिट रिस्ट दर्शाती है।
| अवधि | ब्याज दरें (प्रति वर्ष%) |
| 1 साल | 8.25 |
| 2 साल | 8.25 |
| 3 साल | 8.25 |
| 4 साल | 7.25 |
| 5 साल | 7.25 |
महिंद्रा फाइनेंस आम नागरिकों को सालाना 6.60-7.00% प्रति वर्ष की ब्याज़ दर पर एफडी योजनाएँ प्रदान करता है जिसकी अवधि 1 साल से 5 साल तक होती है। इसकी तरफ से वरिष्ठ नागिरको को समृद्धि कुमुलेटिव स्कीम पर 0.25% का अतिरिक्त ब्याज और धनवृद्धि कुमुलेटिव स्कीम में 0.10% का अतिरिक्त ब्याज दिया जाता है।
इस NBFC को इंडिया रेटिंग्स द्वारा “IND AAA/Stable” रेटिंग दी गई है। AAA क्रेडिट रेटिंग डिपॉज़िटर्स के लिए सुरक्षा और कम क्रेडिट रिस्क दर्शाती है। इसके अलावा महिंद्रा फाइनेंस को CRISIL की तरफ से भी AAA/Stable रेटिंग दी गई है, जिससे यह साफ होता है कि महिंद्रा अपने डिपि़ज़िटर्स को समय पर ब्याज और मूल राशि का भुगतान करता है।
| अवधि | ब्याज़ दरें (प्रति वर्ष%) |
| 1 साल | 6.60 |
| 2 साल | 7.00 |
| 3 साल | 7.00 |
| 4 साल | 7.00 |
| 5 साल | 7.00 |
सुंदरम हाउसिंग फाइनेंस आम नागरिकों को सालाना 6.70-7.15% और वरिष्ठ नागरिकों को सालाना 7.20-7.50% की ब्याज दर पर एफडी योजनाएं प्रदान करता है।
इसे CRISIL द्वारा AAA/स्टेबल और ICRA द्वारा AAA/स्टेबल रेटिंग प्रदान की गई है।
| अवधि | ब्याज़ दरें (प्रति वर्ष%) |
| 1 साल | 6.70 |
| 2 साल | 7.00 |
| 3 साल | 7.00 |
| 4 साल | 7.15 |
| 5 साल | 7.15 |
ICICI होम फाइनेंस कंपनी आम नागरिकों को सालाना 6.85%-7.30% और वरिष्ठ नागरिकों को सालाना 7.20%-7.65% की ब्याज दर पर एफडी योजनाएं प्रदान करता है, जिसकी अवधि 1 साल से 5 साल तक होती है।
इसे CRISIL द्वारा AAA/स्टेबल, ICRA द्वारा AAA/स्टेबल और CARE द्वारा AAA स्टेबल रेटिंग प्रदान की गई है।
| अवधि | ब्याज़ दरें (प्रति वर्ष%) |
| 1 साल | 6.75 |
| 2 साल | 6.85 |
| 3 साल | 6.90 |
| 4 साल | 7.00 |
| 5 साल | 7.00 |
PNB हाउसिंग फाइनेंस आम नागरिकों को सालाना 6.60-6.90% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.00-7.15% की ब्याज दर पर एफडी योजनाएं प्रदान करता है, जिसकी अवधि 1 साल से 10 साल तक होती है।
इसे CRISIL द्वारा AA+/स्टेबल और CARE द्वारा AAA/स्टेबल रेटिंग प्रदान की गई है। CRISIL की FAA+ रेटिंग का मतलब है कि इस NBFC द्वारा समय पर ब्याज और मूल राशि दी जाती है। वहीं CARE की AAA रेटिंग कम क्रेडिट रिस्क दिखाती है।
| अवधि | ब्याज़ दरें (प्रति वर्ष%) |
| 1 साल | 6.60 |
| 2 साल | 7.00 |
| 3 साल | 7.10 |
| 4 साल | 7.10 |
| 5 साल | 7.10 |
सुंदरम फाइनेंस आम नागरिकों को सालाना 7.20%-7.50% और वरिष्ठ नागरिकों को सालाना 7.70%-8.00% की ब्याज दर पर एफडी योजनाएं प्रदान करता है, जिसकी अवधि 1 साल से 5 साल तक होती है।
इस NBFC को CRISIL द्वारा AAA/स्टेबल और ICRA द्वारा AAA/स्टेबल क्रेडिट रेटिंग प्रदान की गई है। CRISIL की AAA रेटिंग का मतलब है कि इस NBFC द्वारा समय पर ब्याज और मूल राशि दी जाती है। वहीं ICRA की AAA रेटिंग हाई क्रेडिट क्वालिटी और कम क्रेडिट रिस्क दिखाती है।
| अवधि | ब्याज़ दरें (प्रति वर्ष%) |
| 1 साल | 7.20 |
| 2 साल | 7.50 |
| 3 साल | 7.50 |
ये भी पढ़ें: इन बैंकों से मिलेगा एफडी पर सबसे ज्यादा ब्याज
एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस ‘संचय डिपॉज़िट’ के नाम से FD प्रदान करता है जिसकी ब्याज दरें आम नागरिकों को सालाना 6.70-6.90% और वरिष्ठ नागरिको को सालाना 6.95-7.15% हैं, जो कि 1 साल से 5 साल की अवधि के लिए दिए जाते हैं।
इसे CRISIL द्वारा AAA/स्टेबल रेटिंग प्रदान की गई है।
| अवधि | ब्याज़ दरें (प्रति वर्ष%) |
| 1 साल | 6.70 |
| 2 साल | 6.80 |
| 3 साल | 6.85 |
| 5 साल | 6.90 |
ये भी पढ़ें: ये हैं भारत की टॉप क्रेडिट रेटिंग एजेंसियां
केरल ट्रांसपोर्ट डेवलपमेंट फाइनेंस कॉरपोरेशन लिमिटेड FD पर आम नागरिकों को 6.75-7.00% प्रति वर्ष की ब्याज दर ऑफर करता है। वरिष्ठ नागरिकों को 7.00-7.25% प्रति वर्ष की ब्याज दरों पर एफडी प्रदान की जाती है। यह एफडी 1 साल से 5 साल के लिए दी जाती है। इस एनबीएफसी को केरल सरकार से 4,500 करोड़ रु. तक की राशि (मूल राशि और ब्याज दोनों पर) पर गारंटी प्राप्त है।
| अवधि | ब्याज़ दरें (प्रति वर्ष%) |
| 1 साल | 7.00 |
| 2 साल | 7.00 |
| 3 साल | 7.00 |
| 4 साल | 6.75 |
| 5 साल | 6.75 |
कॉर्पोरेट एफडी खोलने के लिए नीचे दिए गए डोक्यूमेंट्स की ज़रूरत होगी-