साथ ही, एक निवेशक के रूप में, आप किसी को भी अपने नॉमिनी के रूप में चुन सकते हैं, ताकि वो आपकी मौत का बाद FD मैच्योर होने का बाद या पहले FD अकाउंट से पैसा निकाल सके। हालांकि, टैक्स-सेविंग FD अन्य बैंक फिक्स्ड डिपॉज़िट के समान है, क्योंकि मैच्योरिटी राशि (मूल + FD ब्याज) सीधे आपके बैंक अकाउंट में आती है।
कई बैंक जैसे आईसीआईसीआई (ICICI) बैंक, आईडीबीआई (IDBI) बैंक , एसबीआई (SBI) बैंक , एचडीएफसी (HDFC) बैंक और एक्सिस बैंक टैक्स सेविंग डिपॉज़िट स्कीम पर अधिक ब्याज देते हैं।
भारत में टॉप 10 टैक्स सेवर FD की ब्याज दरें
बैंक | आम नागरिक | वरिष्ठ नागरिक |
जना स्मॉल फाइनेंस बैंक | 7.25% | 8.05% |
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक | 7.20% | 7.70% |
AU स्मॉल फाइनेंस बैंक | 6.90% | 7.40% |
सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक | 6.75% | 7.25% |
उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक | 6.75% | 7.25% |
RBL बैंक | 6.55% | 7.05% |
IDFC फर्स्ट बैंक | 6.50% | 7.00% |
इंडसइंड बैंक | 6.50% | 7.00% |
साउथ इंडियन बैंक | 5.85% | 6.35% |
एक्सिस बैंक | 5.75% | 6.50% |
*ब्याज दरें 2 अगस्त 2022 को अपडेट की गई हैं।
टैक्स सेविंग फिक्स्ड डिपॉज़िट के लाभ
टैक्स लाभ प्रदान करने वाले विभिन्न निवेश साधनों में, टैक्स- सेविंग फिक्स्ड डिपॉज़िट को काफी सुरक्षित माना जाता है। इस प्रकार, यह जोखिम वाले निवेशकों के लिए पसंदीदा विकल्प है। टैक्स-सेविंग FD के साथ निम्नलिखित लाभ हैं:
- आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 80 C के अनुसार, ऐसी FD योजनाओं में अर्जित ब्याज टैक्स कटौती के लिए योग्य है
- एक वित्तीय वर्ष में अधिकतम 1.5 लाख रु. तक निवेश पर टैक्स बचाया जा सकता है
- ऐसी योजनाएं 5 साल की लॉक-इन अवधि के साथ आती हैं और अवधि 10 वर्ष तक बढ़ सकती है
- बैंक की ओर से किसी भी डिफॉल्ट के मामले में, निवेशकों को सुनिश्चित रिटर्न के साथ-साथ 1 लाख रु. का बीमा भी मिलता है।
टैक्स सेविंग FD बनाम अन्य टैक्स सेविंग इंस्ट्रूमेंट
हालाँकि, फिक्स्ड डिपॉज़िट निवेशकों को टैक्स-सेविंग विकल्प प्रदान करते हैं, लेकिन अन्य विकल्प भी उपलब्ध हैं जिनमें टैक्स लाभ को बढ़ाया जाता है। इन विकल्पों में ELSS फंड, PPF (पब्लिक प्रॉविडेंट फंड), NSS ( नेशनल सेविंग स्कीम )और NPS (नेशनल पेंशन स्कीम) शामिल हैं। आइए देखें कि अन्य उपकरणों की तुलना में फिक्स्ड डिपॉज़िट कितना अच्छा प्रदर्शन करता है:
टैक्स सेविंग इंस्ट्रूमेंट | टैक्स कटौती U /S 80 C | ब्याज दर | लॉक-इन अवधि | टैक्स लगाना |
टैक्स सेविंग फिक्स्ड डिपॉज़िट (बैंक और NBFC) | ₹ 1.5 लाख | 5.10% – 6.95% (लगभग) | 5 वर्ष | टैक्स सेविंग FD पर अर्जित ब्याज आयकर स्लैब के अनुसार लागू होता है |
ELSS (इक्विटी लिंक्ड सेविंग स्कीम) | ₹ 1.5 लाख | 13.38%* | 3 वर्ष | अगर एक वित्तीय वर्ष में रिटर्न ₹1 लाख तक है तो टैक्स फ्री |
PPF ( पब्लिक प्रोविडेंट फंड) | ₹ 1.5 लाख | 7.10% | 15 वर्ष | PPF EEE टैक्स नियम के अंतर्गत आता है। निवेश की गई राशि, अर्जित ब्याज और मैच्योरिटी राशि को टैक्स से मुक्त किया गया है |
NSC (नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट) | ₹ 1.5 लाख | 6.80% | 5 वर्ष | पहले 4 वर्षों के लिए ब्याज टैक्स मुक्त है |
NPS (राष्ट्रीय पेंशन योजना) | ₹ 1.5 लाख + अतिरिक्त ₹ 50,000 U/ S 80 CCD (1 B) | 6.92% – 14.29% * | रिटायरमेंट तक | अनिवार्य वार्षिकी खरीद से आय पर स्लैब दर के अनुसार टैक्स लगाया जाता है। |
* ये इन योजनाओं के अबतक के रिकॉर्ड के मुताबिक लिए गए आंकड़ें हैं। वास्तविक NPS रिटर्न भिन्न हो सकते हैं।
फिक्स्ड डिपॉज़िट ब्याज दर में हाल में हुई कटौती के बावजूद, टैक्स सेविंग निवेश की बात आती है तो FD अभी भी सबसे ऊपर पर हैं। आसान और सुरक्षित फिक्स्ड डिपॉज़िट योजना में निवेश करने से आपको अपनी वार्षिक आय पर टैक्स बचाने में मदद मिल सकती है। बैंक रेगुलर जमाकर्ताओं के लिए अलग-अलग ब्याज दरों की पेशकश करते हैं, जिनमें व्यक्ति, वरिष्ठ नागरिक, NRE और बैंक कर्मचारी शामिल हैं। आवेदकों की विभिन्न कैटेगरी के आधार पर ब्याज दरें भिन्न होती हैं।
आइए टैक्स सेविंग फिक्स्ड डिपॉज़िट पर कुछ बैंकों द्वारा दी जाने वाली ब्याज दरों पर एक नज़र डालें:
डच बैंक टैक्स सेविंग FD
ड्यूश बैंक सामान्य नागरिकों के साथ-साथ वरिष्ठ नागरिकों के लिए टैक्स सेविंग FD पर 6.25% की अधिक ब्याज दर प्रदान करता है। इसमें न्यूनतम निवेश राशि 20,000 और अधिकतम राशि 1.5 लाख रु. है, जो एक व्यक्ति एक वित्तीय वर्ष में निवेश कर सकता है। इस FD स्कीम के बदले कोई भी लोन लेने की अनुमति नहीं है।
आईडीएफसी (IDFC) फर्स्ट बैंक टैक्स सेविंग FD
आईडीएफसी (IDFC) फर्स्ट बैंक टैक्स सेविंग FD पर रेगुलर नागरिकों के लिए 6.75% और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7.25% की ब्याज दर प्रदान करती है। एक निवेशक को टैक्स सेविंग FD अकाउंट खोलने के लिए न्यूनतम 10,000 रु. जमा करने होंगे।
यस बैंक टैक्स सेविंग FD
यस बैंक के लिए टैक्स सेविंग FD ब्याज दर रेगुलर नागरिकों के लिए 6.75% है जबकि वरिष्ठ नागरिकों को 7.25% की दर से ब्याज मिलता है। डिपॉज़िट पर ब्याज का भुगतान मासिक आधार पर या तिमाही आधार पर किया जाता है।
इंडसइंड बैंक टैक्स सेविंग FD
इंडसइंड टैक्स सेविंग FD जमाकर्ताओं को टैक्स को बचाने और अपने निवेश के माध्यम से अधिक कमाने में मदद करता है। इंडसइंड बैंक इस योजना पर सामान्य नागरिकों के लिए 6.75% और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7.25% ब्याज दर प्रदान करता है। जमाकर्ता टैक्स सेविंग FD स्कीम के तहत अधिकतम 1.5 लाख रु. तक निवेश कर सकते हैं।
एक्सिस बैंक टैक्स सेविंग FD
एक्सिस बैंक दो प्रकार के टैक्स सेविंग फिक्स्ड डिपॉज़िट प्रदान करता है- पहला हर तिमाही (तीन महीनों में) में ब्याज़ मिलना और उसे आपकी मूल निवेश राशि के साथ जोड़ देना इसे कंपाउंड/ रि-इंवेस्टमेंट भी कहते हैं, और दूसरा निवेशक के सेविंग बैंक अकाउंट में हर तिमाही में ब्याज का भुगतान होता है। इस फिक्स्ड डिपॉज़िट स्कीम की लॉक-इन अवधि 5 वर्ष है। एक्सिस बैंक नियमित जमाकर्ताओं के लिए प्रति वर्ष 6.50% और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7.00% की ब्याज दर प्रदान करता है।
आईसीआईसीआई (ICICI) बैंक टैक्स सेविंग FD
आईसीआईसीआई बैंक दो तरह की टैक्स सेविंग FD योजनाएं प्रदान करता है – पहला ‘पारंपरिक योजना’ है जो मासिक या तिमाही आधार पर ब्याज का भुगतान करती है और दूसरा ‘रि-इंवेस्टमेंट प्लान’ है, जो चक्रवृद्धि (कंपाउंड) ब्याज का भुगतान करती है और मूल राशि के साथ दोबारा निवेश की जाती है। बैंक निवेशक को न्यूनतम 10,000 और अधिकतम 1.5 लाख रु. निवेश करने की अनुमति देता है। ICICI बैंक सामान्य / व्यक्तिगत निवेशकों के लिए टैक्स सेविंग फिक्स्ड डिपॉज़िट पर 5.50% और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 6.00% ब्याज देता है।
एचडीएफसी (HDFC) बैंक टैक्स सेविंग FD
एचडीएफसी (HDFC) बैंक मासिक या तिमाही भुगतान आधार पर 5 वर्ष की लॉक-इन अवधि के साथ टैक्स सेविंग फिक्स्ड डिपॉज़िट योजना भी प्रदान करता है। बैंक रेगुलर जमाकर्ताओं को प्रति वर्ष 5.35% ब्याज और वरिष्ठ नागरिकों को 5.85% ब्याज देता है। जमाकर्ता न्यूनतम 100 रु. और अधिकतम 1.5 लाख रु. तक निवेश कर सकते हैं। डिपॉज़िट 100 रु. मल्टीपल में होना चाहिए।
एसबीआई (SBI) टैक्स सेविंग FD
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 5 साल की लॉक-इन अवधि के साथ टैक्स सेविंग फिक्स्ड डिपॉज़िट प्रदान करता है। निवेशक हर वर्ष 1.5 लाख रु. तक का निवेश कर सकता है और आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 80 C के तहत लाभ का क्लेम कर सकता है। SBI टैक्स सेविंग स्कीम, वर्ष 2006 के अनुसार, टैक्स सेविंग फिक्स्ड डिपॉज़िट पर सामान्य जमाकर्ताओं के लिए 5.40% की ब्याज दर और वरिष्ठ नागरिकों को 6.20% की ब्याज दर प्रदान करता है। न्यूनतम डिपॉज़िट राशि 1,000 रु. और अधिकतम लिमिट 1.5 लाख रु. है। 1,000 रु. के मल्टीपल में जमा किए जा सकते हैं। जमाकर्ता अपने नेट बैंकिंग अकाउंट में लॉग-इन करके ऑनलाइन SBI फिक्स्ड डिपॉज़िट खोल सकते हैं।
आईडीबीआई (IDBI) बैंक टैक्स सेविंग FD
आईडीबीआई बैंक सुविधा टैक्स सेविंग फिक्स्ड डिपॉज़िट स्कीम प्रदान करता है, जिसमें निवेशक 1.5 लाख रु. 5 वर्ष के लिए निवेश कर सकता है और मैच्योरिटी पर सेविंग के रूप में एकमुश्त (लम्पसम) राशि प्राप्त करें। बैंक नियमित जमाकर्ताओं के लिए प्रति वर्ष 5.50% ब्याज और वरिष्ठ नागरिकों के लिए प्रति वर्ष 6.10% ब्याज प्रदान करता है।
कोटक महिंद्रा बैंक टैक्स सेविंग FD
कोटक महिंद्रा बैंक एक टैक्स सेविंग फिक्स्ड डिपॉज़िट विकल्प प्रदान करता है, जहां जमाकर्ता न केवल अपने डिपॉज़िट पर अच्छा ब्याज कमा सकता है, बल्कि टैक्स भी बचा सकता है। बैंक सामान्य नागरिकों के लिए टैक्स सेविंग एफडी पर 4.50% और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 5.00% ब्याज दर प्रदान करता है। इसमें न्यूनतम निवेश 100 रु. और इस योजना के तहत जमाकर्ता अधिकतम 1.5 लाख रु. जमा कर सकते हैं।
निष्कर्ष
इसलिए, टैक्स-सेविंग फिक्स्ड डिपॉज़िट स्कीम में निवेश करना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है क्योंकि यह आयकर बचाने के लिए एक अच्छा विकल्प है। साथ ही, वरिष्ठ नागरिकों को टैक्स-सेविंग फिक्स्ड डिपॉज़िट और अन्य फिक्स्ड डिपॉज़िट विकल्पों पर ब्याज दरों का लाभ मिलता है।