SBI फिक्स्ड डिपॉज़िट ब्याज दरें (प्रतिवर्ष)- 2022 | |
अधिकतम स्लैब दर | 5.50% (5 साल से 10 साल के लिए) |
1 साल के लिए | 5.30% |
2 साल के लिए | 5.35% |
3 साल के लिए | 5.45% |
4 साल के लिए | 5.45% |
5 साल के लिए | 5.50% |
टैक्स- सेविंग एफडी | 5.50% |
*ब्याज दरें 14 जून, 2022 को अपडेट की गई है।
एसबीआई (SBI) FD ब्याज दरें -2022
2 करोड़ रु. से कम के डोमेस्टिक डिपॉज़िट पर फिक्स्ड डिपॉज़िट ब्याज दरें
अवधि | सामान्य नागरिक | वरिष्ठ नागरिक |
7 दिन से 45 दिन | 2.90% | 3.40% |
46 दिन से 179 दिन | 3.90% | 4.40% |
180 दिन से 210 दिन | 4.40% | 4.90% |
211 दिन से 1 वर्ष तक | 4.60% | 5.10% |
1 वर्ष से 2 वर्ष तक | 5.30% | 5.80% |
2 वर्ष से 3 वर्ष तक | 5.35% | 5.85% |
3 वर्ष से 5 वर्ष तक | 5.45% | 5.95% |
5 वर्ष से 10 वर्ष तक | 5.50% | 6.30% |
*ब्याज दरें 14 जून, 2022 को अपडेट की गई है।
2 करोड़ रु. या उससे अधिक की डोमेस्टिक बल्क डिपॉज़िट पर फिक्स्ड डिपॉज़िट ब्याज दरें
SBI FD ब्याज दरें (प्रतिवर्ष) | ||
अवधि | सामान्य नागरिक | वरिष्ठ नागरिक |
7 दिन से 45 दिन | 3.50% | 4.00% |
46 दिन से 179 दिन | 4.00% | 4.50% |
180 दिन से 210 दिन | 4.25% | 4.75% |
211 दिन से 1 वर्ष तक | 4.50% | 5.00% |
1 वर्ष से 2 वर्ष तक | 4.75% | 5.25% |
2 वर्ष से 3 वर्ष तक | 4.25% | 4.75% |
3 वर्ष से 5 वर्ष तक | 4.50% | 5.00% |
5 वर्ष से 10 वर्ष तक | 4.50% | 5.00% |
ध्यान दें: ऊपर दी गई ब्याज दरें 14 जून, 2022 को अपडेट की गई हैं।
एसबीआई टैक्स सेविंग FD दरें
अवधि | सामान्य नागरिक | वरिष्ठ नागरिक |
5 – 10 वर्ष | 5.50% | 6.30% |
NRE(अनिवासी भारतीयों) के लिए एसबीआई फिक्स्ड डिपॉज़िट दरें
अनिवासी भारतीयों (NRE) के लिए, एसबीआई ने 4 अलग–अलग प्रकार के अकाउंट को रखा है जहां वे FD बुक कर सकते हैं। ये हैं:
- NRE (नॉन- रेज़िडेट एक्सटर्नल) FD अकाउंट
- NRO (नॉन-रेज़िडेंट ऑर्डिनरी) FD अकाउंट
- FCNR (विदेशी मुद्रा गैर–प्रत्यावर्तनीय) FD अकाउंट
- RFC (रेज़िडेंट फॉरेन करंसी) FD अकाउंट
एसबीआई NRE फिक्स्ड डिपॉज़िट अकाउंट के लिए वर्तमान दरें नीचे दी गई हैं:
NRE FD अकाउंट के लिए एसबीआई ब्याज दरें
SBI बैंक NRI के लिए NRE FD अकाउंट प्रदान करता है ताकि वे अपनी सेविंग को निवेश कर सकें और बाज़ार से जुड़ें जोखिमों के बिना उसी पर ब्याज कमा सकें। फंड किसी भी फॉरेन करंसी में डिपॉज़िट किया जा सकता है, जिसे डिपॉज़िट के समय भारतीय मुद्रा (INR) में बदला जाता है। इस प्रकार, भारतीय रुपये में निकासी (विड्रॉल) की जाती है।
एसबीआई द्वारा NRE फिक्स्ड डिपॉज़िट ब्याज दरें | ||
अवधि | ₹ 2 करोड़ से कम | ₹ 2 करोड़ और इससे अधिक |
1 वर्ष से 2 वर्ष तक | 5.10% | 3.60% |
2 वर्ष से 3 वर्ष तक | 5.20% | 3.60% |
3 वर्ष से 5 वर्ष तक | 5.45% | 3.60% |
5 वर्ष से 10 वर्ष तक | 5.50% | 3.60% |
- ये दरें 10 मार्च, 2022 से प्रभावी हैं।
ध्यान दें: ऊपर दी गई SBI NRE FD दरें पहले सूचना दिए बिना बदली जा सकती है।
NRO FD अकाउंट के लिए एसबीआई ब्याज दरें
NRO फिक्स्ड डिपॉज़िट अकाउंट NRI (गैर–निवासी भारतीयों) के लिए हैं। NRI अपनी सेविंग इस प्रकार के अकाउंट में भारतीय मुद्रा (INR) में जमा कर सकते हैं। मूलराशि, साथ ही अर्जित ब्याज, भारत में टैक्स योग्य है। अकाउंट भारतीय निवासी के साथ ज्वॉइंट रूप से खोला जा सकता है।
एसबीआई द्वारा NRO फिक्स्ड डिपॉज़िट ब्याज दरें | ||
अवधि | ₹ 2 करोड़ से कम | ₹ 2 करोड़ और इससे अधिक |
7 दिन से 45 दिन तक | 2.90% | 3.00% |
46 दिन से 179 दिन तक | 3.90% | 3.00% |
180 दिन से 210 दिन तक | 4.40% | 3.10% |
211 दिन से 1 वर्ष तक | 4.40% | 3.30% |
1 वर्ष से 2 वर्ष तक | 5.10% | 3.60% |
2 वर्ष से 3 वर्ष तक | 5.20% | 3.60% |
3 वर्ष से 5 वर्ष तक | 5.45% | 3.60% |
5 वर्ष से 10 वर्ष तक | 5.50% | 3.60% |
- ये दरें 10 मार्च, 2022 से प्रभावी हैं।
ध्यान दें: ऊपर दी गई SBI FD दरें पहले सूचना दिए बिना बदली जा सकती है।
FCNR फिक्स्ड डिपॉज़िट दरों के लिए एसबीआई ब्याज दरें
FCNR अकाउंट एक प्रकार का फिक्स्ड डिपॉज़िट है, जिसे NRI को लाभ देने के लिए बनाया गया है। डिपॉज़िट फॉरेन करंसी, USD, GBP, CAD, AUD या JPY में से किसी में भी बताई जा सकती है। टैक्स, साथ ही मूलराशि, भारत में टैक्स योग्य नहीं है, लेकिन विदेश में है। यह अकाउंट एक व्यक्ति या दो या दो से अधिक NRI खाताधारकों द्वारा खोला जा सकता है।
SBI FCNR फिक्स्ड डिपॉज़िट ब्याज दरें | ||||||
अवधि / करंसी | USD | GBP | यूरो | CAD | AUD | JPY |
1 वर्ष | 1.80 | 1.75 | 0.01 | 1.80 | 0.70 | 0.02 |
1 वर्ष से 2 वर्ष तक | 1.80 | 1.75 | 0.01 | 1.80 | 0.70 | 0.02 |
2 वर्ष से 3 वर्ष तक | 2.15 | 2.10 | 0.01 | 2.37 | 1.20 | 0.05 |
3 वर्ष से 4 वर्ष तक | 2.30 | 2.20 | 0.01 | 2.62 | 1.55 | 0.05 |
4 वर्ष से 5 वर्ष तक | 2.35 | 2.20 | 0.10 | 2.67 | 1.80 | 0.05 |
5 वर्ष | 2.45 | 2.20 | 0.15 | 2.67 | 1.95 | 0.05 |
- ये दरें 10 जून, 2022 से प्रभावी हैं।
रेज़िडेंट फॉरेन करंसी (RFC) अकाउंट के लिए SBI की ब्याज दरें
RFC FD या रेजिडेंट फॉरेन करेंसी फिक्स्ड डिपॉज़िट एक ऐसा अकाउंट है जो भारतीय निवासियों के लिए उपलब्ध है, जो किसी विदेशी देश से USD, GBP या यूरो की किसी भी फॉरेन करंसी में बचत करके लौटे हैं। ब्याज और जमा राशि का भुगतान विदेशी मुद्रा (फॉरेन करंसी) में किया जाता है, अर्थात पहली मुद्रा में इसे जमा किया गया था।
SBI RFC ब्याज दरें | |||
अवधि | USD | GBP | यूरो |
1 वर्ष से 2 वर्ष तक | 1.80% | 1.75% | 0.01% |
2 वर्ष से 3 वर्ष तक | 2.15% | 2.10% | 0.01% |
3 वर्ष | 2.30% | 2.20% | 0.01% |
ध्यान दें: ऊपर दी गई RFC दरें 15 अप्रैल, 2022 से प्रभावी हैं ।
एसबीआई फिक्स्ड डिपॉज़िट की विशेषताएं और लाभ
SBI की फिक्स्ड डिपॉज़िट स्कीमों में निवेश करने से पहले, इसके द्वारा दी जाने वाली महत्वपूर्ण विशेषताओं को जानना काफी आवश्यक है :
- अवधि 7 दिनों से 10 वर्ष तक होती है
- धारा 80 C के अनुसार टैक्सपेयर को लाभान्वित करने के लिए विशेष FD योजना (आयकर अधिनियम, 1961)
- 1,000 रु. न्यूनतम डिपॉज़िट राशि है और अधिक की कोई लिमिट नहीं है
- उपलब्ध बल्क में डिपॉज़िट करने की सुविधा (अर्थात 2 करोड़ से अधिक डिपॉज़िट)
- वरिष्ठ नागरिकों के लिए अतिरिक्त 0.5% ब्याज दर (60 वर्ष या इससे अधिक आयु के व्यक्ति)
SBI FD योजना में निवेश करने से निवेशकों को निम्नलिखित तरीके से लाभ होगा:
- बुकिंग के समय निश्चित ब्याज दर पर रिटर्न की गारंटी
- सभी निवेशकों को 5 लाख रु. का बीमा कवर
- ब्याज भुगतान का विकल्प (मासिक / तिमाही)
- वित्तीय इमरजेंसी से निपटने के लिए लोन / ओवरड्राफ्ट सुविधा
- ऑटोमेटिक रिन्यूवल उपलब्ध है
- प्री-मैच्योर विड्रॉल विकल्प
एसबीआई (SBI) FD में किसे निवेश करना चाहिए?
एसबीआई फिक्स्ड डिपॉजिट्स स्थिर रिटर्न के साथ अत्यधिक सुरक्षा देते हैं। अगर आप भी इन दोनों चीजों की तलाश में हैं, यानी आपकी बचत की पूरी सुरक्षा, साथ ही सभ्य लेकिन गारंटीकृत ब्याज आय, एसबीआई एफडी, आपके लिए सही है।
यदि आप भविष्य की आवश्यकता के लिए एक निश्चित राशि का निवेश करना चाहते हैं या केवल रिटर्न को अधिकतम करने के लिए ब्याज भुगतान विकल्प का क्युमुलेटिव मोड चुनें। यदि आप नियमित रूप से ब्याज आय की तलाश में हैं, तो गैर-क्युमुलेटिव विकल्प आपके लिए सबसे अच्छा काम करेगा।
यदि आप 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के हैं, तो हम आपको एसबीआई वी केयर के लिए विकल्प सुझाएंगे जो एक विशेष वरिष्ठ नागरिक एफडी योजना है। आपको फिक्स्ड डिपॉजिट ब्याज दरों की तुलना में 0.80% अतिरिक्त ब्याज मिलेगा। हालांकि, इस योजना के लाभों को प्राप्त करने के लिए आपको न्यूनतम 5 वर्षों तक निवेश करने की आवश्यकता होगी।
एसबीआई फिक्स्ड डिपॉज़िट कैलकुलेटर
एसबीआई फिक्स्ड डिपॉज़िट कैलकुलेटर का उपयोग ब्याज और मैच्योरिटी राशि को जानने के लिए किया जा सकता है जो जमाकर्ता को मैच्योरिटी पर मिलेगा। चूंकि एसबीआई FD ब्याज दरें बदलती रहती हैं, इसलिए फिक्स्ड डिपॉज़िट में निवेश करने से पहले प्रचलित ब्याज दरों के अनुसार मैच्योरिटी राशि को जानना अधिक ज़रूरी है।
कैलकुलेटर को जमा राशि और अवधि जिसके लिए यह राशि जमा करनी होती है, की जानकारी प्रदान करने की आवश्यकता होती है जमा राशि और अवधि के साथ-साथ, ग्राहकों को ब्याज दर भी प्रदान करने की आवश्यकता है, जिस पर मैच्योरिटी राशि कैलकुलेट की जाएगी।
एसबीआई फिक्स्ड डिपॉज़िट स्कीम के प्रकार
भारतीय स्टेट बैंक द्वारा दी गई 5 अलग–अलग प्रकार की FD योजनाएं हैं:
- टर्म डिपॉज़िट
- टैक्स सेविंग स्कीम
- FD रि-इंवेस्टमेंट योजना
- एसबीआई MODS
- वार्षिकी डिपॉज़िट स्कीम
एसबीआई फिक्स्ड डिपॉज़िट प्री-मैच्योर विड्रॉल
भारतीय स्टेट बैंक अपनी कुछ FD योजनाओं में प्री-मैच्योर विड्रॉल की सुविधा प्रदान करता है। प्री-मैच्योर विड्रॉल सुविधा वह है, जिसमें जमाकर्ता FD मैच्योर होने से पहले डिपॉज़िट राशि निकाल लेता है। इसे FD तोड़ना भी कहते हैं।
- एसबीआई टैक्स सेविंग फिक्स्ड डिपॉज़िट स्कीम प्री-मैच्योर विड्रॉल सुविधा के साथ नहीं आती है
- प्री-मैच्योर सुविधा लेने पर बैंक 0.5% से 1% तक की पेनल्टी लगा सकता है
- NRO अकाउंटके लिए, अगर बुकिंग के 7 दिनों से पहले डिपॉज़िट वापस ले लिया जाता है, तो कोई ब्याज दिया नहीं जाएगा
- NRO FD की बुकिंग के 1 साल बाद डिपॉज़िट वापस लेने पर लागू दर से 1% कम ब्याज दिया जाएगा
फिक्स्ड डिपॉज़िट के बदले एसबीआई लोन
एसबीआई बैंक FD के बदले लोन लेने की सुविधा भी प्रदान करता है। यह आर्थिक इमरजेंसी के समय में काम आता है। बैंक FD में कुल बैलेंस का 90% तक लोन लेने का विकल्प देता है। अगर जमाकर्ता लोन नहीं चुका पाता है, तो बैंक लोन राशि की वसूली के लिए FD का उपयोग करता है।
TDS
TDS (टैक्स डिडक्टेड एट सोर्स) भारत सरकार द्वारा टैक्स इकट्ठा करने का एक तरीका है। नीचे निम्नलिखित कारक दिए गए हैं:
- 40,000 रु. से अधिक अर्जित ब्याज (वरिष्ठ नागरिकों के लिए 50,000 रु. ) पर TDS (आयु 2020-21 से लागू) लिया जाता है
- TDS 10% काटा जाता है (पैन कार्ड जमा न करने पर 20%)
- TDS केवल निवासियों द्वारा किए गए डिपॉज़िट के लिए काटा जाता है
एसबीआई (SBI) के साथ FD अकाउंट खोलने के लिए महत्वपूर्ण जानकारी
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के साथ FD अकाउंट खोलने से पहले इसके लिए योग्यता शर्तें यह सुनिश्चित करना अनिवार्य है। साथ ही, एसबीआई FD खोलने के लिए आवश्यक दस्तावेज़ों की लिस्ट होना अच्छा है। इन्हें नीचे दिया गया है:
योग्यता शर्तें
व्यक्ति, हिंदू–अविभाजित परिवार (HUF), पार्टनरशिप फर्म, पब्लिक और प्राइवेट लिमिटेड कंपनियां, सोसाइटी, ट्रस्ट, आदि भारतीय स्टेट बैंक के साथ FD अकाउंट खोलने के लिए योग्य हैं।
आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज़
- फोटो पहचान प्रमाण ( आधार कार्ड , पासपोर्ट आदि)
- पता प्रमाण (पासपोर्ट, यूटिलिटी बिल, पहचान प्रमाण पत्र, आदि)
- आयु प्रमाण (जन्म प्रमाण पत्र, मैट्रिकुलेशन प्रमाण पत्र, आदि)
- पासपोर्ट साइज़ फोटो
- बैंक अकाउंट जानकारी
ध्यान दें : यह दस्तावेज़ों की पूरी लिस्ट नहीं है। एसबीआई आवश्यकता के अनुसार इन्हें बदल सकते है।
संबंधित प्रश्न (FAQs)
प्रश्न. क्या कोई ऑनलाइन एसबीआई FD अकाउंट खोल सकता है?
उत्तर: हां, एसबीआई फिक्स्ड डिपॉज़िट को इंटरनेट बैंकिंग यूजरनेम और पासवर्ड के जरिए ऑनलाइन खोला जा सकता है।
प्रश्न. SBI फिक्स्ड डिपॉज़िट अकाउंट के लिए अवधि क्या है?
उत्तर: एसबीआई डिपॉज़िट अकाउंट अकाउंट के लिए न्यूनतम अवधि 7 दिन और अधिकतम अवधि 10 वर्ष है।
प्रश्न. SBI में अधिकतम FD दर क्या है?
उत्तर: वर्तमान में, यह 5.50% है, जो कि बदली जा सकती है।
प्रश्न. एसबीआई फिक्स्ड डिपॉज़िट अकाउंट में आप कितनी न्यूनतम राशि रख सकते हैं?
उत्तर: SBI फिक्स्ड डिपॉज़िट अकाउंट खोलने के लिए आवश्यक न्यूनतम राशि 1,000 रु. है।
प्रश्न. क्या वरिष्ठ नागरिकों के लिए कोई विशेष दरें हैं?
उत्तर: हां, एसबीआई सभी मैच्योरिटी के दौरान वरिष्ठ नागरिकों के लिए 0.50 अधिक एफडी ब्याज दर प्रदान करता है।
प्रश्न. एसबीआई में FD अकाउंट के बदले लोन/ ऋण सुविधा उपलब्ध है?
उत्तर: हाँ, FD की मूल राशि का 90% तक लोन सुविधा उपलब्ध है।
प्रश्न. टैक्स सेविंग स्कीम के लिए लॉक–इन अवधि क्या है?
उत्तर: टैक्स सेविंग स्कीम के तहत टर्म डिपॉज़िट की लॉक–इन अवधि 5 वर्ष है।