Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
एचडीएफसी बैंक की एफडी ब्याज दरें आम नागरिकों के लिए 2.75-6.45% प्रति वर्ष और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 3.25-6.90% प्रति वर्ष हैं। ये ब्याज दरें 7 दिन से लेकर 10 साल तक की अवधि के लिए लागू होती हैं।
Compare and choose from trusted banks and NBFCs
Manage all FDs in one place
No Bank A/c Required
Investments of up to Rs. 5L insured by DICGC
FD खोलें और लाइफटाइम-फ्री स्टेप अप क्रेडिट कार्ड पाएं
अभी अप्लाई करेंएचडीएफसी बैंक 5 साल की अवधि के लिए टैक्स सेविंग एफडी आम नागरिकों के लिए 6.40% प्रति वर्ष और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 6.90% प्रति वर्ष से ऑफर करता है। बैंक NRI के लिए विशेष FD योजनाएं भी ऑफर करता है। एचडीएफसी बैंक की एफडी योजनाओं के प्रकार, एचडीएफसी बैंक में एफडी कैसे करें (HDFC Bank Me FD Kaise Kare), HDFC बैंक में FD पर कितना ब्याज मिलेगा और अधिक जानकारी के लिए ये लेख पढ़ें।
HDFC बैंक एफडी की ब्याज दरें |
|
| अधिकतम स्लैब रेट | 6.45% (18 महीने से 3 साल के लिए) |
| 1 साल के लिए | 6.25% |
| 2 साल के लिए | 6.45% |
| 3 साल के लिए | 6.45% |
| 4 साल के लिए | 6.40% |
| 5 साल के लिए | 6.40% |
| टैक्स- सेविंग एफडी | 6.40% |
*ब्याज दरें 14 जनवरी 2026 को अपडेट की गई हैं।
Manage all FDs in one place
No Bank A/C Required
| अवधि (दिन/वर्ष) | ब्याज दरें (प्रति वर्ष%) | |
| आम नागरिक | वरिष्ठ नागरिक | |
| 7 – 14 दिन तक | 2.75 | 3.25 |
| 15 – 29 दिन तक | 2.75 | 3.25 |
| 30 – 45 दिन तक | 3.25 | 3.75 |
| 46 – 60 दिन तक | 4.25 | 4.75 |
| 61 – 89 दिन तक | 4.25 | 4.75 |
| 90 दिन – 6 महीने तक | 4.25 | 4.75 |
| 6 महीने 1 दिन – 9 महीने तक | 5.50 | 6.00 |
| 9 महीने 1 दिन -1 वर्ष | 5.75 | 6.25 |
| 1 वर्ष – 15 महीने | 6.25 | 6.75 |
| 15 महीने – 18 महीने | 6.35 | 6.85 |
| 18 महीने – 21 महीने | 6.45 | 6.95 |
| 21 महीने – 2 साल | 6.45 | 6.95 |
| 2 साल 1 दिन- 2 साल 11 महीने | 6.45 | 6.95 |
| 2 साल 11 महीने (35 महीने) | 6.45 | 6.95 |
| 2 साल 11 महीने 1 दिन – 3 साल | 6.45 | 6.95 |
| 3 साल 1 दिन – 4 साल 7 महीने | 6.40 | 6.90 |
| 4 साल 7 महीने (55 महीने) | 6.40 | 6.90 |
| 4 साल 7 महीने 1 दिन – 5 साल | 6.40 | 6.90 |
| 5 साल 1 दिन – 10 साल | 6.15 | 6.65 |
*ऊपर दी गई ब्याज दरें 17 दिसंबर 2025 से लागू हैं।
ध्यान दें: 1. NRO और NRE डिपॉज़िट पर वरिष्ठ नागरिक दरें लागू नहीं होंगी।
2. NRE डिपॉज़िट की न्यूनतम अवधि 1 साल है।
| अवधि | सामान्य नागरिक | वरिष्ठ नागरिक |
| 5 साल | 6.40% | 6.90% |
| अवधि (दिन/साल) | ब्याज दरें (प्रति वर्ष%) | |
| आम नागरिक | वरिष्ठ नागरिक | |
| 7 – 14 दिन | 4.00 | 4.50 |
| 15 – 29 दिन | 4.00 | 4.50 |
| 30 – 45 दिन | 4.75 | 5.25 |
| 46 – 60 दिन | 5.00 | 5.50 |
| 61 – 89 दिन | 5.25 | 5.75 |
| 90 दिन – 6 महीने | 5.50 | 6.00 |
| 6 महीने 1 दिन – 9 महीने | 5.75 | 6.25 |
| 9 महीने 1 दिन – 1 साल | 6.00 | 6.50 |
| 1 साल – 15 महीने | 6.25 | 6.75 |
| 15 महीने – 18 महीने | 6.25 | 6.75 |
| 18 महीने – 21 महीने | 6.40 | 6.90 |
| 21 महीने – 2 साल | 6.40 | 6.90 |
| 2 साल 1 दिन – 3 साल | 6.25 | 6.75 |
| 3 साल 1 दिन – 5 साल | 6.35 | 6.85 |
| 5 साल 1 दिन – 10 साल | 6.15 | 6.65 |
नोट:- 1. NRO और NRE डिपॉज़िट पर वरिष्ठ नागरिकों को अतिरिक्त ब्याज नहीं दिया जाता।
2. NRE डिपॉज़िट के लिए न्यूनतम अवधि 1 वर्ष है
3. 5 साल 1 दिन से 10 साल की अवधि के लिए वरिष्ठ नागरिकों को 0.25% का अतिरिक्त ब्याज दिया जाएगा।
*ब्याज दरें 27 अक्टूबर 2025 से लागू
यह भी पढ़ें: जानें किन बैंकों से मिलेगा एफडी पर सबसे ज्यादा ब्याज
| अवधि | ब्याज दरें (% प्रति वर्ष) | |||||||
| GBP | USD | EURO | JPY | AUD | CAD | SGD | कब से प्रभावी | |
| 1 से 2 साल तक | 3.60 | 3.50 | 1.80 | 0.25 | 3.95 | 2.25 | 1.30 | 1 जनवरी 2026 |
| 2 से 3 साल तक | NA | 3.30 | NA | NA | 4.00 | 2.30 | NA | 1 जनवरी 2026 |
| 3 से 4 साल तक | NA | 3.30 | NA | NA | 4.10 | 2.30 | NA | 1 जनवरी 2026 |
| 4 से 5 साल से कम | NA | 3.00 | NA | NA | 4.05 | 2.30 | NA | 1 जनवरी 2026 |
| 5 साल | NA | 2.85 | NA | NA | 3.85 | 2.15 | NA | 1 जनवरी 2026 |
| अवधि | ब्याज दरें (प्रति वर्ष%) | ||||
| GBP | USD | यूरो | JPY | कब से प्रभावी | |
| 29 दिन से कम | 0.01 | 0.01 | 0.01 | 0.01 | 1 दिसंबर 2018 |
| 30 दिन – 3 महीने | 0.01 | 0.01 | 0.01 | 0.01 | 1 दिसंबर 2018 |
| 3 महीने 1 दिन – 6 महीने | 0.01 | 0.01 | 0.01 | 0.01 | 1 दिसंबर 2018 |
| 6 महीने 1 दिन – 1 साल से कम | 0.01 | 0.01 | 0.01 | 0.01 | 1 दिसंबर 2018 |
| 1 साल – 2 साल तक | 3.60 | 3.50 | 1.80 | 0.25 | 1 जनवरी 2026 |
| 2 साल- 3 साल तक | 0.01 | 3.30 | 0.01 | 0.01 | 1 जनवरी 2026 |
| सिर्फ 3 साल | 0.01 | 3.20 | 0.01 | 0.01 | 1 जनवरी 2026 |
यह भी पढ़ें: एफडी के बदले क्रेडिट कार्ड कैसे लें?
यह भी पढ़ें: ये हैं भारत की टॉप क्रेडिट रेटिंग एजेंसियां
यह भी पढ़ें: कंपनी/कॉरपोरेट फिक्स्ड डिपॉज़िट क्या होती है?
अगर आप एचडीएफसी बैंक की कोई भी फिक्स्ड डिपॉज़िट स्कीम लेना चाहते हैं तो ये सुझाव दिया जाता है कि पैसाबाजार.कॉम पर एफडी कैलकुलेटर का उपयोग करके अनुमानित मैच्योरिटी राशि चेक कर लें। यह एक ऑनलाइन फ्री टूल है जिसके द्वारा आप जान सकते हैं कि आपको कितने पैसे, कितनी ब्याज दर पर, कितने समय के लिए निवेश करने पर कितना लाभ मिलेगा। FD कैलकुलेटर का इस्तेमाल करने के लिए यहां क्लिक करें।
एचडीएफसी FD योजनाओं (डोमेस्टिक) के ग्राहक को टीडीएस (TDS) के तहत टैक्स देना होगा (Tax on HDFC FD):
प्रश्न. ऑनलाइन HDFC एफडी को समय से पहले (प्रीक्लोज़) कैसे निकाले?
उत्तर: डिपॉज़िटर HDFC नेटबैंकिंग में लॉग इन कर अपने एचडीएफसी बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट को समय से पहले बंद कर सकते हैं। इसे बंद करने के लिए उन्हें सबसे पहले HDFC नेट बैंकिंग में कस्टमर आईडी और IPIN के ज़रिए लॉग-इन करना होगा। उसके बाद, एफडी के सेक्शन में डाकर “Liquidate Fixed Deposit ” का ऑप्शन चुनना होगा। इसके बाद, एफडी अकाउंट नबंर चुनने के बाद, दर्ज किए गए विवरण की पुष्टि करनी होगी और एफडी बंद हो जाएगी।
प्रश्न: क्या मैं किसी सीनियर सिटीज़न के साथ ज्वाइंट रेगुलर एफडी खोल सकता हूं?
उत्तर: आप किसी वरिष्ठ नागरिक के साथ ज्वाइंट एचडीएफसी एफडी खोल सकते हैं, बशर्ते वरिष्ठ नागरिक (60 वर्ष या उससे अधिक उम्र) एफडी अकाउंट का प्राइमरी डिपॉज़िटर हो।
प्रश्न. मेरा एचडीएफसी बैंक में अकाउंट नहीं है, क्या मैं फिर भी एफडी खोल सकता हूं?
उत्तर: जिन लोगों का एचडीएफसी बैंक में कोई अकाउंट नहीं है, वे बिना सेविंग्स अकाउंट के एचडीएफसी बैंक डायरेक्ट डिपॉज़िट एफडी स्कीम में निवेश कर सकते हैं।
प्रश्न: एचडीएफसी बैंक हेल्थकवर एफडी की ब्याज दरें कितनी हैं?
उत्तर: एचडीएफसी बैंक की रेगुलर एफडी पर जितना ब्याज दिया जाता है, उतना ही ब्याज हेल्थकवर एफडी में भी मिलता है।
प्रश्न: क्या मैं एचडीएफसी बैंक की हेल्थकवर एफडी में मासिक या क्वाटरली ब्याज पाने का विकल्प चुन सकता हूं?
उत्तर: आप एचडीएफसी बैंक की हेल्थकवर एफडी खोलते समय मासिक या क्वाटरली ब्याज पाने का विकल्प चुन सकते हैं। हालांकि, मासिक ब्याज पाने का विकल्प चुनने पर लागू ब्याज दर स्टैंडर्ड डिपॉज़िट रेट से कम होगी।
प्रश्न: एचडीएफसी बैंक हेल्थकवर एफडी खोलने के लिए तय उम्र कितनी है?
उत्तर: 18 से 59 वर्ष की उम्र के निवासी व्यक्ति एचडीएफसी बैंक हेल्थकवर एफडी खोलने के लिए योग्य हैं।
प्रश्न: क्या मैं अपनी एचडीएफसी बैंक हेल्थकवर एफडी को मैच्योरिटी से पहले निकाल सकता हूं?
उत्तर: आप अपनी HDFC बैंक हेल्थकवर एफडी को उसकी मैच्योरिटी से पहले निकाल सकते हैं। हालांकि, हेल्थकवर एफडी को समय से पहले बंद करने पर या फिर प्रीमैच्योर विड्रॉल करने पर उस पर मिलने वाला इंश्योरेंस कवर डि-एक्टिवेट कर दिया जाएगा।
प्रश्न: एचडीएफसी बैंक हेल्थकवर एफडी खोलने की प्रक्रिया क्या है?
उत्तर: डिपॉज़िटर बैंक की नेट बैंकिंग सुविधा के माध्यम से एचडीएफसी बैंक हेल्थकवर एफडी ऑनलाइन खोल सकते हैं।
प्रश्न: क्या एचडीएफसी बैंक हेल्थकवर एफडी की ब्याज पर टीडीएस लगता है?
उत्तर: एचडीएफसी बैंक हेल्थकवर एफडी पर मौजूदा वैधानिक दिशानिर्देशों के अनुसार टीडीएस लागू होगा।
प्रश्न: एचडीएफसी बैंक हेल्थकवर एफडी में मिलने वाले हॉस्पिटल कैश कवर की वैधता कितनी अवधि की है?
उत्तर: एचडीएफसी बैंक हेल्थकवर एफडी के माध्यम से दिया जाने वाला हॉस्पिटल कैश कवर एफडी खोलने की तारीख से 1 वर्ष के लिए वैध है।
प्रश्न: क्या मुझे पहले वर्ष के लिए हॉस्पिटल कैश कवर के लिए कोई प्रीमियम देना होगा?
उत्तर: आपको पहले वर्ष हॉस्पिटल कैश कवर के लिए कोई प्रीमियम नहीं देना होगा।
प्रश्न: क्या मैं अपनी मौजूदा एचडीएफसी बैंक एफडी की अवधि बदल सकता हूं?
उत्तर: एक बार फिक्स्ड डिपॉज़िट खाता खुल जाने के बाद आप अवधि नहीं बदल सकते। अगर आप अलग अवधि चुनना चाहते हैं, तो आपको अपनी मौजूदा FD को समय से पहले बंद करना होगा और बंद होने वाली राशि का इस्तेमाल करके मनचाही अवधि के साथ नई FD खोलनी होगी।
प्रश्न: क्या मैं किसी नॉन-सीनियर सिटीज़न के साथ HDFC बैंक में ज्वाइंट टैक्स सेविंग एफडी खोल सकता हूं?
उत्तर: आप किसी नॉन-सीनियर सिटीज़न के साथ HDFC बैंक में ज्वाइंट टैक्स सेविंग एफडी खोल सकते हैं, बशर्ते पहला डिपॉज़िटर वरिष्ठ नागरिक (60 वर्ष या उससे अधिक आयु का) हो। ध्यान दें कि उस टैक्स सेविंग एफडी के लिए टैक्स डिडक्शन का दावा केवल उसके पहले धारक द्वारा ही किया जा सकता है।
प्रश्न: एचडीएफसी बैंक स्वीप-इन सुविधा का लाभ उठाने की प्रक्रिया क्या है?
उत्तर: डिपॉज़िटर नेटबैंकिंग के माध्यम से फिक्स्ड डिपॉजिट टैब के अंतर्गत ‘Fixed Deposit Sweep-In’ पर क्लिक करके एचडीएफसी बैंक स्वीप-इन सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। डिपॉज़िटर को सेविंग्स अकाउंट नंबर पर क्लिक करना होगा और उस एफडी नंबर को चुनना होगा जिसे वे स्वीप-इन के लिए लिंक करना चाहते हैं। ध्यान दें कि एचडीएफसी स्वीप-इन सुविधा चुनने के लिए नेटबैंकिंग सुविधा केवल सिंगल अकाउंट होल्डर के लिए उपलब्ध है। अन्य कस्टमर्स को इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए एचडीएफसी बैंक के ब्रांच में जाना होगा।
प्रश्न: क्या मैं अपनी स्वीप-इन सुविधा से कई एचडीएफसी बैंक एफडी को लिंक कर सकता हूं?
उत्तर: आप अपनी स्वीप-इन सुविधा से कई एचडीएफसी बैंक एफडी को लिंक कर सकते हैं।
प्रश्न. HDFC बैंक FD में किस अवधि के लिए अधिकतम ब्याज़ दिया जाता है?
उत्तर: वर्तमान में, HDFC बैंक आम नागरिकों को 6.45% और वरिष्ठ नागरिकों को 6.90% की अधिकतम ब्याज़ प्रदान करता है।
प्रश्न. क्या एचडीएफसी फिक्स्ड डिपॉज़िट खोलते समय पैन कार्ड की जानकारी प्रदान करना ज़रूरी है?
उत्तर: फिक्स्ड डिपॉज़िट स्कीम में निवेश करते समय बैंक के साथ पैन संबंधी जानकारी शेयर करना ज़रूरी है। अगर पैन कार्ड नहीं दिया जाता, तो निम्नलिखित परिणाम होंगे:
प्रश्न. क्या FD की मैच्योरिटी अवधि बदली सकती है?
उत्तर: नहीं, एक बार एफडी लेने के बाद अवधि नहीं बदली जा सकती।
प्रश्न. क्या मैं अपनी पहले से एक्टिव एचडीएफसी फिक्स्ड डिपॉज़िट स्कीम में अधिक निवेश कर सकता हूं?
उत्तर: नहीं, फिक्स्ड डिपॉज़िट में एक बार ही निवेश किया जा सकता है। इसका मतलब है कि ब्याज दरों के साथ-साथ द्वारा जमा की गई राशि भी फिक्स्ड रहती है। हालांकि, अगर आप फिक्स्ड दरों पर ब्याज अर्जित करते हुए अपने निवेश को बढ़ाना चाहते हैं, तो आपको रेकरिंग डिपॉज़िट के बारे में सोचना चाहिए।