Download AppWin Assured Cashback
Paisabazaar Logo - Compare loans and credit cards

एक्सिस बैंक पर्सनल लोन 2026

icon
1,000 तक का कैशबैक पाएं लोन डिस्बर्सल पर*
इंस्टेंट पर्सनल लोन

₹50 लाख तक का लोन पाएं, ब्याज दर
9.99% से शुरू

4.5/5

15.6L Reviews

6cr+Satisfied Customers
30+Lending Partners
₹65k Cr+Loans Disbursed
Icon image of व्यापक विकल्प

व्यापक विकल्प

30+ ऋणदाताओं से चुने गए ऑफर्स

Icon image of त्वरित वितरण

त्वरित वितरण

आपके खाते में तुरंत पैसा

Icon image of स्मार्टमैच

स्मार्टमैच

योग्यता के अनुसार रैंक किए गए ऑफर्स

Icon image of डिजिटल प्रक्रिया

डिजिटल प्रक्रिया

रेशानी मुक्त और कागज़ रहित

एक्सिस बैंक पर्सनल लोन की मुख्य विशेषताएं

विशेषता विवरण
ब्याज दर 9.99% से शुरू*
लोन राशि ₹25 लाख तक*
लोन अवधि 6 महीने से 6 साल तक*
प्रोसेसिंग शुल्क लोन राशि के 2% तक*
कोलैटरल आवश्यक नहीं
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन एवं ऑफलाइन

*पैसाबाज़ार के ज़रिए आवेदन करने पर

पैसाबाज़ार के ज़रिए एक्सिस पर्सनल लोन के लिए आवेदन करने वाले कस्टमर्स अधिक जानकारी के लिए इस लिंक https://www.axis.bank.in/digital-lending-applications पर क्लिक करें।

एक्सिस बैंक पर्सनल लोन की ब्याज दर

एक्सिस बैंक पर्सनल लोन की ब्याज दरें 9.99% प्रति वर्ष (पैसाबाज़ार के ज़रिए आवेदन करने पर) से शुरू होती हैं। हालांकि, आवेदक की क्रेडिट प्रोफाइल के आधार पर ब्याज दरें अलग-अलग हो सकती हैं। आमतौर पर, जिन आवेदकों का क्रेडिट स्कोर अच्छा होता है उन्हें कम ब्याज दरों पर लोन मिलता है। जबकि कम क्रेडिट स्कोर वाले आवेदकों को लोन देने में बैंक को रिस्क होता है इसलिए उन्हें अधिक ब्याज दरों पर लोन ऑपर किया जाता है।

एक्सिस बैंक पर्सनल लोन की पात्रता

एक्सिस बैंक द्वारा निर्धारित पर्सनल लोन की योग्यता शर्तों के बारे में नीचे बताया गया है:-

पात्र आवेदक
  • नौकरीपेशा डॉक्टर
  • प्राइवेट और पब्लिक लिमिटेड कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारी
  • सरकारी कर्मचारी (स्थानीय और केंद्रीय निकायों के साथ काम करने वालों सहित)
आवेदक की उम्र
  • न्यूनतम: 21 साल
  • अधिकतम: लोन मैच्योरिटी के दौरान 60 साल
न्यूनतम नेट मासिक आय 15,000 रु. (एक्सिस बैंक के कस्टमर्स के लिए), 25,000 (जो एक्सिस बैंक के कस्टमर नहीं है)
आवश्यक क्रेडिट स्कोर क्रेडिट स्कोर 750 या उससे ज़्यादा होने पर लोन मिलने की अधिक संभावना

एक्सिस बैंक पर्सनल लोन के लिए आवश्यक दस्तावेज़

एक्सिस बैंक से पर्सनल लोन लेने के लिए आवेदक ये दस्तावेज़ जमा करने होंगे:-

KYC दस्तावेज़ इनमें से कोई एक

  • ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, आधार कार्ड, राज्य सरकार के अधिकारी द्वारा विधिवत हस्ताक्षरित NREGA जॉब कार्ड. वोटर आईडी, नाम और पते के विवरण के साथ राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर द्वारा जारी पत्र
जन्म प्रमाण पत्र इनमें से कोई एक

  • जन्म प्रमाण पत्र, पैन कार्ड, पासपोर्ट, स्कूल छोड़ने का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस
सिग्नेचर प्रूफ पासपोर्ट, बैंक वेरिफिकेशन या पैन कार्ड
इनकम प्रूफ
  • पिछले 2 महीने की सैलरी स्लिप
  • 1 वर्ष का रोज़गार प्रमाण (अगर सैलरी स्लिप में ज्वॉइनिंग की तारीख लिखी है और 1 साल से ज़्यादा समय से कार्यरत हैं।
  • सैलरी क्रेडिट दिखाते हुए पिछले 2 महीने का बैंक स्टेटमेंट)
अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज़
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो के साथ पूरी तरह से भरा हुआ एप्लीकेशन फॉर्म
  • सभी दस्तावेज़ सेल्फ-अटेस्ट होने चाहिए

अपनी सभी ज़रूरतों के लिए
Axis Bank पाएं

एक्सिस बैंक पर्सनल लोन ईएमआई कैलकुलेटर

ईएमआई की गणना कैसे की जाती है?

आप पैसाबाज़ार EMI कैलकुलेटर के ज़रिए पर्सनल लोन की EMI को कैलकुलेट कर सकते हैं। EMI जानने के लिए कैलकुलेटर में लोन राशि, ब्याज दरें और लोन अवधि दर्ज करें। आप इस कैलकुलेटर के ज़रिए अलग-अलग अवधि, लोन राशि और ब्याज दरों के आधार पर भी अपनी मासिक किस्त का अंदाज़ा लगा सकते हैं।

एक्सिस बैंक पर्सनल लोन ईएमआई उदाहरण

मान लीजिए आपने एक्सिस बैंक से 9.99% प्रति वर्ष की ब्याज दरों लोन लिया। विभिन्न लोन राशि और अवधि के हिसाब से आपकी इतनी EMI का भुगतान करना होगा:

लोन राशि अवधि अनुमानित मासिक किस्त
₹1 लाख 3 वर्ष ₹3,226
₹2 लाख 5 वर्ष ₹4,248
₹5 लाख 5 वर्ष ₹10,621
₹10 लाख 5 वर्ष ₹21,242
₹20 लाख 7 वर्ष ₹28,147

एक्सिस बैंक पर्सनल लोन के शुल्क और अन्य चार्ज

एक्सिस बैंक पर्सनल लोन (Axis Bank Personal Loan) से संबंधित ज़रूरी फीस और चार्ज़ेस की जानकारी नीचे दी गई है:-

प्रोसेसिंग फीस *लोन राशि के 2% तक
पीनल चार्जेस फाइनेंशियल डिफॉल्ट के मामले में:

  • बकाया राशि पर 8% प्रति वर्ष की दर से पीनल चार्ज़ेस लगाए जाएंगे। कुल पीनल चार्ज़ेस ₹1,00,000 से अधिक नहीं होगा या न्यूनतम ₹300 प्रति डिफॉल्ट, जो भी अधिक हो, लागू होगा।
  • पीनल चार्ज़ेस का कैपिटलाइजेशन (यानी मूलराशि में जोड़ना) नहीं किया जाएगा।
  • पीनल चार्ज़ेस के अलावा, उधारकर्ता को बकाया EMI/बकाया ब्याज / बकाया मूलराशि पर नियमित ब्याज भी देना होगा, जो अनुबंधित या लागू ब्याज दर के अनुसार उस अवधि के लिए लिया जाएगा जितने समय तक राशि बकाया रहती है।
डुप्लिकेट स्टेटमेंट जारी करने का शुल्क प्रति सेट पर ₹250 + GST
स्टैंप ड्यूटी चार्ज़ेस राज्य स्टाम्प अधिनियम के अनुसार
भुगतान निर्देश / इंस्ट्रूमेंट रिटर्न चार्जेस चेक/SI/ECS/NACH डेबिट निर्देश के रिजेक्ट होने पर प्रत्येक रिजेक्शन पर ₹500 + GST चार्ज लगाया जाएगा।
चेक/इंस्ट्रूमेंट स्वैप चार्जेस लोन की EMI भुगतान माध्यम या चेक में बदलाव करने पर प्रति बदलाव पर ₹500 + GST शुल्क लिया जाएगा।
बाउंस चार्जेस – चेक/इंस्ट्रूमेंट रिटर्न चार्जेस ₹500 + 18% GST (कुल ₹590)
डुप्लीकेट स्टेटमेंट जारी करने का शुल्क ₹250 प्रति सेट + लागू GST।
डुप्लीकेट अमोर्टाइजेशन शेड्यूल जारी करने का शुल्क ₹250 प्रति सेट + लागू GST।
क्रेडिट इंफॉर्मेशन कंपनियों (CICs) की रिपोर्ट जारी करने का शुल्क ₹50 प्रति सेट + लागू GST।

*पैसाबाज़ार के ज़रिए आवेदन करने पर

एक्सिस बैंक पर्सनल लोन पार्ट-प्रीपेमेंट और फोरक्लोज़र चार्ज़ेस

पार्ट-प्रीपेमेंट चार्ज़ेस
  • 36 ईएमआई तक = 3%
  • 36 ईएमआई से अधिक = 2% तक

इसमें प्री-EMI/ब्रोकन पीरियड इंटरेस्ट शामिल नहीं है। बिना शुल्क के प्रीपेमेंट की सुविधा:

  • कस्टमर 12 EMI का भुगतान करने के बाद लोन अवधि के दौरान हर साल बकाया मूलधन का 25% तक आंशिक भुगतान कर सकता है।
  • दो पार्ट-प्रीपेमेंट के बीच कम से कम 12 EMI का अंतर होना चाहिए।

पार्ट-प्रीपेमेंट चार्ज़ेस इन मामलों में लगेगा:

  • अगर 12 EMI पूरी होने से पहले पार्ट-प्रीपेमेंट किया जाता है।
  • अगर एक वर्ष में बकाया मूलधन के 25% से अधिक का पार्ट-प्रीपेमेंट किया जाता है।
  • अगर दो पार्ट-प्रीपेमेंट के बीच 12 EMI से कम का अंतर होता है।

लोन के पार्ट-प्रीपेमेंट के लिए कोई लॉक-इन अवधि नहीं है।

फोरक्लोज़र चार्ज़ेस फोरक्लोजर चार्ज़ेस बकाया मूलराशि पर लगाया जाएगा। लोन राशि ₹10 लाख से कम होने पर:

  • 36 EMI तक भुगतान: 3%
  • 36 EMI के बाद: 2%

लोन राशि ₹10 लाख या उससे अधिक होने पर: 1. अपने फंड से लोन फोरक्लोज़ करने पर:

  • 12 EMI पूरी होने से पहले: बकाया मूलराशि का 3% शुल्क
  • 12 EMI पूरी होने के बाद: कोई शुल्क नहीं

2. स्वयं के फंड के अलावा अन्य स्रोत से लोन बंद करने पर:

  • 36 EMI तक भुगतान: 3%
  • 36 EMI के बाद: 2%

लोन फोरक्लोजर करने के लिए कोई लॉक-इन अवधि नहीं है।

एक्सिस बैंक कस्टमर केयर

आप एक्सिस बैंक की टोल-फ्री कस्टमर सर्विस टीम से इन नंबरों पर कॉल करके संपर्क कर सकते हैं:

  • 1800-209-5577
  • 1800-103-5577

कस्टमर केयर टीम से इन नंबरों पर भी कॉल किया जा सकता है (कैरियर शुल्क लागू हो सकते हैं):

  • 1860-419-5555
  • 1860-500-5555

शिकायत निवारण अधिकारी का विवरण (डिजिटल लोन/फिनटेक से संबंधित शिकायतों/समस्याओं के लिए)

  • नंबर - 08061865200
  • ईमेल - nodel.officer@axis.bank.in

प्रधान नोडल अधिकारी का विवरण

  • नंबर - 08061865098 (सोमवार से शनिवार सुबह 9:30 से शाम 5:30 बजे तक, दूसरे और चौथे शनिवार और बैंक की छुट्टियों को छोड़कर)
  • ईमेल - pno@axis.bank.in

एक्सिस बैंक पर्सनल लोन के फायदे

  • 9.99% से शुरू होने वाली आकर्षक ब्याज दरों पर लोन मिलता है।
  • एक्सिस पर्सनल लोन के लिए ऑनलाइन लोन आवेदन कर सकते हैं।
  • लोन पर तुरंत प्रोसेसिंग और डिस्बर्सल की सुविधा मिलती है।
  • अनसिक्योर्ड लोन होने की वजह से कोई कोलैटरल या सिक्योरिटी नहीं ली जाती।
  • लोन राशि का इस्तेमाल किसी भी वित्तीय ज़रूरत जैसे शादी, होम रेनोवेशन और मेडिकल इमरजेंसी आदि के लिए कर सकते हैं।

एक्सिस बैंक पर्सनल लोन के प्रकार

  • शादी के लिए पर्सनल लोन: आवेदक शादी से जुड़े खर्चों को पूरा करने के लिए पर्सनल लोन ले सकते हैं। 
  • होम रेनोवेशन के लिए पर्सनल लोन: आवेदक होम रेनोवेशन से संबंधित खर्चों यानी घर की मरम्मत, अतिरिक्त हिस्सा जोड़ने के लिए पर्सनल लोन का लाभ उठा सकते हैं।
  • ट्रैवल के लिए पर्सनल लोन: ट्रैवलिंग के दौरान आने वाले टिकट, रहने और खाने-पीने से संबंधित खर्चों को पूरा करने के लिए ट्रैवल लोन के लिए आवेदन किया जा सकता है। 
  • उच्च शिक्षा के लिए पर्सनल लोन: जो लोग अपनी हायर एजुकेशन की प्लानिंग कर रहे हैं, वो पढ़ाई से संबधित खर्चों जैसे ट्यूशन फीस आदि को पूरा करने के लिए एक्सिस बैंक से पर्सनल लोन का लाभ उठा सकते हैं।
पैसाबाज़ार ही क्यों चुनें?
image of ऑफर्स की तुलना करें और <strong>बेस्ट ऑफर</strong> चुनें

ऑफर्स की तुलना करें और बेस्ट ऑफर चुनें

image of <strong>तुरंत डिस्बर्सल</strong> के साथ प्री-अप्रूव्ड ऑफर्स

तुरंत डिस्बर्सल के साथ प्री-अप्रूव्ड ऑफर्स

image of अपने लोन <strong>अप्रूवल की संभावना</strong> जानें

अपने लोन अप्रूवल की संभावना जानें

image of पूरी तरह से <strong>डिजिटल प्रोसेस</strong>

पूरी तरह से डिजिटल प्रोसेस

अपनी सभी ज़रूरतों के लिए
पर्सनल लोन पाएं

FAQs

एक्सिस बैंक पर्सनल लोन की ब्याज दर कितनी है?

एक्सिस बैंक 9.99% से शुरू होने वाली ब्याज दरों पर पर्सनल लोन प्रदान करता है। हालांकि, किसी आवदेक को कितनी ब्याज दरों पर लोन मिलेगा यह उसकी क्रेडिट प्रोफाइल के आधार पर तय किया जाता है।  

एक्सिस बैंक से अधिकतम कितना पर्सनल लोन मिल सकता है?

पैसाबाज़ार के ज़रिए आवेदन करने पर आप 25 लाख रु. तक का लोन ले सकते हैं।

एक्सिस बैंक पर्सनल लोन की पात्रता क्या है?

एक्सिस बैंक में नौकपीपेशा आवेदक जिनकी न्यूनतम उम्र 21 साल है लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं। योग्यता शर्तों की डिटेल में जानकारी ऊपर दी गई है। 

एक्सिस बैंक पर्सनल लोन के लिए न्यूनतम वेतन कितना होना चाहिए?

अगर आवेदक एक्सिस बैंक का कस्टमर है तो पर्सनल लोन के लिए उसका न्यूनतम मासिक वेतन 15,000 रु. प्रति माह होना चाहिए। जो कस्टमर नहीं है उनके लिए न्यूनतम आय लिमिट 25,000 रु. है। 

क्या कम क्रेडिट स्कोर पर एक्सिस बैंक से लोन मिल सकता है?

पर्सनल लोन के लिए कोई तय क्रेडिट स्कोर नहीं है। हालांकि, क्रेडिट स्कोर कम होने पर भी बैंक लोन देते हैं लेकिन ब्याज दरें अधिक हो सकती हैं। 

एक्सिस बैंक पर्सनल लोन की ईएमआई कैसे कैलकुलेट करें?

एक्सिस बैंक पर्सनल लोन की EMI कैलकुलेट करने के लिए आप पैसाबाज़ार पर मौजूद पर्सनल लोन EMI कैलकुलेटर का उपयोग कर सकते हैं। 

एक्सिस बैंक पर्सनल लोन का प्रोसेसिंग शुल्क कितना है?

पैसाबाज़ार के ज़रिए आवेदन करने पर लोन राशि के 2% तक का प्रोसेसिंग शुल्क लिया जाएगा। 

क्या एक्सिस बैंक पर्सनल लोन पर प्रीपेमेंट की सुविधा देता है?

हां, एक्सिस बैंक पर्सनल लोन के पार्ट-प्रीपेमेंट और फोरक्लोज़र की सुविधा देता है। 

एक्सिस बैंक पर्सनल लोन के लिए कौन-कौन से दस्तावेज़ चाहिए?

एक्सिस बैंक पर्सनल लोन के लिए KYC डॉक्यूमेंट्स, जन्म प्रमाण पत्र, सिग्नेचर प्रूफ, इनकम प्रूफ जैसे दस्तावेज़ मांगे जाते हैं। 

एक्सिस बैंक पर्सनल लोन के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

आप पैसाबाज़ार के माध्यम से एक्सिस बैंक पर्सनल लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए इस पेज के टॉप में दिए गए सेक्शन में अपना नंबर दर्ज करें। अपना पेशा, लोन राशि और अन्य जानकारी भरें और एक्सिस बैंक पर्सनल लोन के लिए आवेदन करें। 

Vandana Punj profile
Written ByLinkedIn icon
Vandana Punj
Shamik Ghosh profile
Reviewed ByLinkedIn icon
Shamik Ghosh

पैसाबाज़ार एक लोन एग्रीगेटर है और अपने पार्टनर्स की ओर से सेवाएं प्रदान करने के लिए अधिकृत है।

पर्सनल लोन की APR (एनुअल परसेंटेज रेट) लोन लेने की कुल वार्षिक लागत को दर्शाती है। इसमें न केवल ब्याज दर, बल्कि प्रोसेसिंग फीस, डॉक्यूमेंटेशन फीस और लोन जारी करने की प्रक्रिया के दौरान लिए जाने वाले अन्य सभी शुल्क भी शामिल होते हैं।

APR को प्रतिशत के रूप में दिखाया जाता है। इससे आवेदकों को उन पर्सनल लोन योजनाओं की पहचान करने में मदद मिलती है जिनमें ब्याज दर तो कम होती है, लेकिन प्रोसेसिंग फीस या अन्य शुल्क अधिक होने के कारण उनकी वास्तविक लागत ज़्यादा हो सकती है। पर्सनल लोन की APR आमतौर पर 11.29% से 35% के बीच होती है।

उदाहरण के लिए, मान लीजिए आप 10.50% प्रति वर्ष की ब्याज दर पर 5 साल के लिए 5 लाख रु. का पर्सनल लोन लेते हैं। यदि इस पर 1.5% प्रोसेसिंग शुल्क (7,500 रु.) लगाया जाता है, तो आपके पर्सनल लोन की कुल वार्षिक लागत 1,52,317 रु. होगी और इसका APR 11.16% होगा।

पता: पैसाबाज़ार मार्केटिंग एंड कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड, 135 P, सेक्टर 44, गुरुग्राम (हरियाणा) - 122001

pl-sticky-irfan-icon

₹50 लाख तक का लोन पाएं, ब्याज दर 9.99%* से शुरू

Scroll to top